25.1 C
Ranchi
Wednesday, August 26, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट–खेल संस्करण’ का...

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट–खेल संस्करण’ का आयोजन 27 अगस्त को

गुमला न्यूज ब्यूरो – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (माय भारत) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट–खेल संस्करण’ कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त 2026 को गुमला जिले के दो महाविद्यालयों के.ओ. कॉलेज, गुमला एवं परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज, चैनपुर में किया जाएगा।

राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी एवं देश के गौरव मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर आयोजित ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट–खेल संस्करण’ का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, सहभागिता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, युवा नेताओं एवं स्वयंसेवकों को एक साझा मंच पर आने तथा आपसी संवाद का अवसर मिलेगा। इस दौरान देश में खेल के बुनियादी ढांचे में हुए बदलाव, खेलों के बढ़ते दायरे तथा भारत में विकसित हो रहे खेल पारिस्थितिकी तंत्र पर चर्चा की जाएगी।
27 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का वर्चुअल संबोधन देशभर के लगभग 1600 स्थानों पर 8 लाख से अधिक युवाओं तक पहुंचाया जाएगा। इसके माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों के युवा एवं विद्यार्थी एक साझा राष्ट्रीय मंच से जुड़ेंगे।
गुमला जिले में दोनों कार्यक्रम स्थलों पर अतिथियों एवं युवाओं की उपस्थिति पूर्वाह्न 10 बजे तक सुनिश्चित की जाएगी। प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत स्थानीय स्तर पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें माय भारत के स्वयंसेवकों एवं स्थानीय खिलाड़ियों के बीच संवाद के माध्यम से खेल, युवा सहभागिता एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम के समापन चरण में लगभग 15 मिनट का युवा संवाद आयोजित किया जाएगा, जिसमें युवाओं को अपने विचार, सुझाव एवं आकांक्षाएं साझा करने का अवसर मिलेगा।
मेरा युवा भारत (माय भारत), गुमला की ओर से जिले के युवाओं से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की गई है, ताकि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस पहल के माध्यम से खेल विकास, युवा सहभागिता एवं राष्ट्र निर्माण के संदेश को और व्यापक बनाया जा सके।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading