29.1 C
Ranchi
Sunday, September 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में नए 10 किग्रा कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर का हुआ शुभारंभ

गुमला में नए 10 किग्रा कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर का हुआ शुभारंभ

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय मे ​एचपीसीएल के अधिकृत वितरक ‘जयश्री एचपी गैस’ के द्वारा पालकोट रोड, शारदा कॉम्प्लेक्स गुमला के सामने नव्या एचपी गैस गुमला में 10 किग्रा कंपोजिट सिलेंडर का भव्य शुभारंभ किया गया।
​इस अवसर पर एचपीसीएल के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल पचौरी एवं विक्रय प्रबंधक अधिकारी कुणाल किशोर के दिशा-निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुमला नगर परिषद के उपाध्यक्ष रमेश कुमार ‘चीनी’ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गुमला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश लोहानी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।
इस मौके पर उदघाटन करते हुए रमेश चीनी ने बतलाया की
​नए कंपोजिट सिलेंडर विशेषताओं से भरा हुआ है यह
​हल्का और सुरक्षित: पारंपरिक 14.2 किग्रा सिलेंडर (जिसका खाली वजन ही लगभग 15-16 किग्रा होता है) की तुलना में इस नए कंपोजिट सिलेंडर का खाली वजन मात्र 2.9 से 3.0 किग्रा है। इससे इसे उठाना और एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाना बेहद आसान हो जाता है।
​गैस का स्तर आसानी से दिखेगा: इस पारभासी (ट्रान्सल्यूसेंट) सिलेंडर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बाहर से ही गैस का स्तर देखा जा सकता है, जिससे अचानक गैस खत्म होने की समस्या से राहत मिलेगी।
​डिजिटल सुविधा: ग्राहक स्वयं ‘एचपीसीएल ऐप’ के माध्यम से आसानी से इसकी बुकिंग कर सकते हैं।
​एजेंसी के संचालक नीरज कुमार गुप्ता ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्राहकों का स्वागत किया। इस मौके पर ग्राहकों के लिए ‘ई-केवाईसी’ तथा बायोमैट्रिक प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी उन्होंने साझा की।
​कार्यक्रम में एजेंसी संचालक नीरज कुमार गुप्ता, फिनो बैंक मैनेजर राम कुमार, नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश चीनी, गुमला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश लोहानी, पूर्व अध्यक्ष हिमांशु केशरी, सचिव प्रणय साहू, विकास सिंह, पंकज खंडेलवाल, अखिलेश चौबे, राजेश जायसवाल, पिंटू केसरी, गणेश अग्रवाल, प्रणव गुप्ता, विकास कुजूर, दीपू और दीना बंधु सहित कई गणमान्य व्यक्ति व स्थानीय ग्राहक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading