29.1 C
Ranchi
Sunday, September 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghविभावि के राजनीति विज्ञान विभाग में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित

विभावि के राजनीति विज्ञान विभाग में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित

न्यूज – विजय चौधरी

शिक्षक के रूप में कितना सफल हुए, इसका आत्ममंथन करने का दिन है शिक्षक दिवस: डॉ सुकल्याण मोइत्रा

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया। भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं डॉ विनोबा भावे के चित्र पर पुष्पार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

द्वितीय समसत्र के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने की। उन्होंने बताया कि शिक्षक दिवस के दिन सबसे पहले हमारे जीवन में आए सभी शिक्षकों का नमन करते हैं। अपने विद्यार्थियों को याद करते हैं। और इस दिन आत्ममंथन करते हैं कि एक शिक्षक के रूप में हम कितना सफल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए विभाग के अतिथि प्राध्यापक डॉ रीता कुमारी एवं डॉ प्रमोद कुमार तथा विभागीय प्राध्यापक डॉ अजय बहादुर सिंह एवं डॉ अशोक राम ने विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के सूत्र बताएं।

इस अवसर पर छात्रा प्रज्ञा आर्य, मुस्कान कुमारी, सफीना खातून तथा छात्र सूरज ने अपने सारगर्भित संबोधन द्वारा शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों की केंद्रीय भूमिका को रेखांकित किया। बबली कुमारी ने अपने गीत से तथा सनी प्रिया ने आकर्षक प्रश्नोत्तरी से कार्यक्रम को मनमोहक बना दिया।
इस अवसर पर विभाग के शोधार्थियों ने विभाग के शिक्षकों के सम्मान में कई प्रकार की व्यवस्थाएं की।

विभागीय शिक्षक डॉ अशोक राम ने कई अर्थपूर्ण गीत प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी राहुल कुमार तथा धन्यवाद विज्ञापन विद्यार्थी ऋतिक मिश्रा ने दिया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading