29.1 C
Ranchi
Sunday, September 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaपंजाब से लौटे 22 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या ,फंदे से लटका...

पंजाब से लौटे 22 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या ,फंदे से लटका मिला महेंद्र सिंह का शव

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई हैं

गुमला: – गुमला जिला अंतर्गत स्थित रायडीह थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पुरानी रायडीह स्थित अपने घर में 22 साल के युवक महेंद्र सिंह ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, उक्त घटना की जानकारी मिलते ही रायडीह थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, अपने दल बल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर परिवार उपस्थित लोगों से गहराई से पूछ का ताज करते हुए, उक्त शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया।
घटना की संध्या घर वाले जब अपने खेत से लौटे तो उनके होश उड़ गये जब उन्होंने अपने घर में महेंद्र सिंह को फांसी के फंदे से लटका देखा,
परिजनों के अनुसार घटना के वक्त महेंद्र सिंह अपने घर पर बिल्कुल अकेला था। परिवार के सभी सदस्य दिन में खेत में काम
करने गए हुए थे। देर शाम जब घरवाले अपने काम निपटाकर वापस घर लौटे, तो उन्होंने देखा की घर के अंदर महेंद्र सिंह फांसी के फंदे से लटका हुआ था। परिजनों के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत पुलिस को उक्त घटना की सूचना दी गई।

पंजाब से कुछ दिन पहले ही वह लौटा था घर

परिजनों ने बताया कि महेंद्र सिंह रोजगार के सिलसिले में पंजाब में काम करता था और कुछ ही दिन पहले अपने गांव लौटा था। घरवालों के मुताबिक पिछले कुछ समय से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। हालांकि उसने यह खौफनाक कदम किस वजह से उठाया, इसका सही कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है, वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading