24.1 C
Ranchi
Tuesday, September 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaभंडरा दक्षिणी मंडल में भाजपा की मासिक बैठक, SIR और बूथ सशक्तिकरण...

भंडरा दक्षिणी मंडल में भाजपा की मासिक बैठक, SIR और बूथ सशक्तिकरण अभियान पर बनी रणनीति

गुमला न्यूज़ प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला: भारतीय जनता पार्टी भंडरा दक्षिणी मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष बिपता उराँव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों और झारखंड में चल रहे एसआईआर अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से बिशनपुर विधानसभा के बीएलए-1 भिखारी भगत और मंडल प्रभारी सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष कलावती देवी मौजूद रहीं। इसके अलावा पूर्व मंडल अध्यक्ष बाल कृष्णा सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सेन्हा जयप्रकाश साहू, हरिनाथ महतो, वासुदेव उरांव, सुरेश उरांव, राजू साहू, उमेश प्रजापति, उमेश साहू, महेश्वर सिंह, राजेश उरांव, राजू उराँव, मनदाल महतो, सूरज यादव, शनिचरवा भगत, अनुज महतो और राम महतो समेत पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एसआईआर और सेवा माह के कार्यक्रमों पर विशेष चर्चा

बैठक के दौरान झारखंड में चल रहे एसआईआर अभियान, भाजपा के सेवा माह के तहत निर्धारित 14 कार्यों और बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को इन अभियानों से जुड़े दायित्वों को गंभीरता से पूरा करने की बात कही गई।

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का निर्देश

बैठक में सभी बूथ अध्यक्षों, बीएलए-2, शक्ति केंद्र संयोजकों और सह-संयोजकों समेत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया।

पार्टी की ओर से कहा गया कि राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व और जिला भाजपा के निर्देशों के अनुरूप सभी निर्धारित कार्य ससमय पूरे किए जाएं, ताकि संगठनात्मक अभियानों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार आगे बढ़ाया जा सके।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading