24.1 C
Ranchi
Thursday, September 10, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaनवोदय विद्यालय में दाखिले का मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन; 9वीं-11वीं...

नवोदय विद्यालय में दाखिले का मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन; 9वीं-11वीं की खाली सीटों पर होगी एंट्री

News – Kahkashan Farooqi

गोमिया: जवाहर नवोदय विद्यालय, तेनुघाट, बोकारो में पढ़ाई का मौका तलाश रहे विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के जरिए दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए LEST-2027 की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इच्छुक छात्र-छात्राएं 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दाखिले के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसकी तारीख 10 अप्रैल 2027 निर्धारित की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी का शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय की कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होना जरूरी है।

वहीं, कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी का वर्ष 2026 में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत होना आवश्यक है।

कहां करना होगा आवेदन?

नवोदय विद्यालय समिति की ओर से जारी सूचना के मुताबिक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन navodaya.gov.in और cbseitms.nic.in के माध्यम से कर सकते हैं।

आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में फोटो, अपना हस्ताक्षर और अभिभावक के हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। सभी संबंधित फाइलें JPG फॉर्मेट में 10 से 100 KB के बीच होनी चाहिए।

अंतिम तारीख का इंतजार न करें

नवोदय विद्यालय समिति ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से समय रहते आवेदन पूरा करने की अपील की है। समिति का कहना है कि अंतिम समय में आवेदन करने पर तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितंबर की अंतिम तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading