23.1 C
Ranchi
Friday, September 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaकाम के सिलसिले में लुरू पहुंचे बिजली इंजीनियर की डोभा में डूबने...

काम के सिलसिले में लुरू पहुंचे बिजली इंजीनियर की डोभा में डूबने से मौत, परिजनों के पहुंचने का इंतजार

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला: जिले के कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के लुरू गांव में काम के सिलसिले में पहुंचे एक बिजली इंजीनियर की डोभा में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नवगांव निवासी 40 वर्षीय नीरज कुमार गौतम के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, नीरज कुमार गौतम हैदराबाद की लेनारसी इंफ्रा लिमिटेड कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। कंपनी मुख्यमंत्री उज्ज्वला झारखंड योजना के तहत काम कर रही है। नीरज ने करीब चार महीने पहले ही कंपनी में इंजीनियर के तौर पर योगदान दिया था। इसी काम के सिलसिले में वह लुरू गांव पहुंचे थे।

बताया गया कि गांव में काम पूरा करने के बाद नीरज शौच के लिए गए थे। इसके बाद वह हाथ धोने के लिए गांव के पास स्थित एक डोभा के किनारे पहुंचे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरे। पानी अधिक होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सके और डूबने से उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुरूमगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नीरज के शव को डोभा से बाहर निकाला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां शव को शवगृह में रखा गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading