24.1 C
Ranchi
Monday, September 14, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaत्योहार से पहले गुमला में मिलावट पर शिकंजा, खोवा के सैंपल जांच...

त्योहार से पहले गुमला में मिलावट पर शिकंजा, खोवा के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया

गुमला: त्योहारों के सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए गुमला खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। शहर के अलग-अलग होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों में औचक जांच की गई। इस दौरान खोवा के कई सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम भेजा गया है।

दुकानों और होटलों में हुई जांच

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सिसई रोड और पालकोट रोड समेत शहर के कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इनमें मेसर्स अशोक कुमार अग्रवाल, अंकिता ऑयल मिल, हिंदुस्तान होटल, विक्की स्टोर, अन्नपूर्णा स्टोर, उर्वशी, प्रकाश होटल और राज होटल शामिल हैं।

जांच के दौरान सिर्फ खाद्य सामग्री ही नहीं, बल्कि दुकानों के फूड लाइसेंस, साफ-सफाई, एक्सपायरी डेट, पानी की जांच रिपोर्ट और कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी देखे गए।

एप्रन और ग्लव्स पहनना अनिवार्य

अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। कर्मचारियों को एप्रन, ग्लव्स और हेडगियर पहनकर ही खाद्य सामग्री संभालने को कहा गया है। साथ ही कारोबारियों को केवल सुरक्षित और मानक के अनुरूप खाद्य सामग्री बेचने की हिदायत दी गई।

रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई

खोवा के लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, रिपोर्ट में मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि मिलावट या असुरक्षित खाद्य सामग्री की जानकारी मिलने पर विभाग को सूचित करें। इसके अलावा ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ ऐप के जरिए भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। अधिकारियों के मुताबिक त्योहारों के दौरान यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading