24.1 C
Ranchi
Saturday, September 19, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaमोदी के जन्मदिन पर गुमला में भाजपा ने जलाए ‘आशीर्वाद के दीये’

मोदी के जन्मदिन पर गुमला में भाजपा ने जलाए ‘आशीर्वाद के दीये’

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार, 17 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुमला जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष सागर उरांव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को व्यापक स्तर पर मनाने के लिए चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से दीये जलाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

नगर क्षेत्र में शाम छह बजे कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न प्रमुख स्थानों पर दीये जलाकर की गई। शहीद चौक, पटेल चौक, थाना चौक, शिव मंदिर सरना टोली तथा हनुमान मंदिर डूमरडीह सहित अन्य स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और सामूहिक रूप से दीप जलाए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की तथा देश के विकास और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही।
भाजपा जिला अध्यक्ष सागर उरांव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शाम के समय विभिन्न चौक-चौराहों और धार्मिक स्थलों पर दीप जलाए जाने से कार्यक्रम का माहौल उत्सवी नजर आया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को पार्टी द्वारा सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की गई।
जिले के सभी 17 सांगठनिक मंडलों में भी मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में अलग-अलग स्थानों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में सामूहिक रूप से दीप जलाए और प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम में पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में आगे भी विभिन्न जनसेवा एवं सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading