गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया
गुमला: गुमला की धरती शनिवार को बजरंग दल के प्रांतीय जुटान की गवाह बनी। महेशेश्वरी धर्मशाला, लोहरदगा रोड में बजरंग दल झारखंड प्रांत की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक की शुरुआत हुई। बैठक में झारखंड के सभी 24 जिलों से कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
गुमला पहुंचने पर अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत पारंपरिक अंदाज में किया गया। ढोल-नगाड़े और ताशे की गूंज के बीच दुर्गावाहिनी और मातृ शक्ति की बहनों ने अतिथियों के मस्तक पर तिलक लगाया और भगवा वस्त्र देकर उनका स्वागत किया।
बैठक में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापति, क्षेत्र संयोजक जन्मेजय, विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री विजय प्रताप, विहिप प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन, बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो और संयोजक मुकेश सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
ॐ के उच्चारण और विजय महामंत्र से शुरू हुई बैठक
प्रांतीय बैठक की शुरुआत तीन बार ॐ के उच्चारण, एकात्म श्लोक और विजय महामंत्र के साथ हुई। इसके बाद 24 जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों और कार्यकर्ता विकास को लेकर संबोधित किया गया।
क्षेत्र संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं से होती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का विकास होगा तो संगठन का भी विकास होगा। उन्होंने गुमला को भगवान हनुमान की जन्मस्थली से जोड़ते हुए कहा कि ऐसी पावन धरती पर बजरंग दल की प्रांतीय बैठक होना भी ईश्वरीय कृपा है।
‘विपत्ति आती है तो सबसे पहले आवाज उठाता है बजरंग दल’
विजय प्रताप ने कहा कि देश में जब भी कोई विपत्ति आती है, बजरंग दल सबसे पहले आवाज उठाने और उसका सामना करने का काम करता है। उन्होंने अयोध्या आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि 500 वर्षों से अयोध्या में लगा कलंक बजरंग दल के आह्वान के बाद एक दिन में मिट गया।
उन्होंने कहा कि बजरंग दल ने देश की युवा पीढ़ी को संगठन से जोड़ने का काम किया है। जब भी देश का वातावरण नकारात्मक परिस्थितियों से घिरा, संगठन ने उसका सामना किया और संकट के समय समाज को संगठित करने का प्रयास किया।
अपने संबोधन में उन्होंने केरल में ‘लव जिहाद’ के मुद्दे, गौ रक्षा और धर्मांतरण के खिलाफ बजरंग दल द्वारा आवाज उठाने का भी दावा किया।
‘कार्यकर्ता के भीतर अहंकार नहीं आना चाहिए’
बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन के साथ-साथ व्यवहार और अनुशासन का संदेश भी दिया गया। विजय प्रताप ने कहा कि कार्यकर्ता के अंदर ‘मैं’ का भाव नहीं आना चाहिए। उनके अनुसार, ‘मैं’ का भाव बढ़ने पर अहंकार पैदा होता है और अहंकार से निकले कटु शब्द समाज को तोड़ सकते हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसी के प्रति द्वेष नहीं रखने और समाज में आपसी भाईचारे की भावना बनाए रखने की बात कही।
‘जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई’
विजय प्रताप ने कहा कि बजरंग दल ने हिंदुओं की रक्षा का संकल्प लिया है। उन्होंने संगठित समाज को महत्वपूर्ण बताते हुए बैठक में ‘जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई’ का नारा भी दिया।
उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना है और जातिवाद के आधार पर समाज को बांटने की कोशिशों का विरोध किया जाना चाहिए।
गुमला जिला इकाई ने संभाली व्यवस्था
दो दिवसीय प्रांतीय बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की गुमला जिला इकाई की ओर से की गई।
बैठक में विहिप जिला अध्यक्ष अजय सिंह राणा, जिला मंत्री मनीष बाबू, गुमला विभाग संगठन मंत्री विजय यादव, जिला संगठन मंत्री केशव चंद्र साय, बजरंग दल जिला संयोजक संतोष यादव, जिला सह संयोजक अरविंद लोहरा, विहिप जिला सह मंत्री सकल दीप नाथ सहदेव, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख अमित कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा गुमला प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद सिंह, उपाध्यक्ष दुखन गोप, प्रखंड बजरंग दल संयोजक शानू साहू, विद्यार्थी प्रमुख रवि राम, कुलदीप राम, रामेश्वर जी, जय सिंह, यशराज सिंह, राकेश सिंह, लविश कुमार, विहिप जिला सेवा प्रमुख अमन राणा, विहिप उपाध्यक्ष शिवम जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल हुए।
कार्यक्रम में मातृ शक्ति प्रमुख शैल सिंह के साथ श्रद्धा कुमारी, रीता देवी, सीता कुमारी, अनीता देवी, सरोज देवी, शकुंतला देवी, रश्मि कुमारी, सोनम कुमारी, श्रेया कुमारी और अंशिका कुमारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
Shasmi Girl's & Women's Solid Color V-Neck A-Line Maxi Dress for Women | New Year Party Outfit | Waist Cinched Puff Sleeve Western | Elegant Casual Wear (Dress 246)
₹596.00 (as of September 19, 2026 12:29 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 8009 Men Super Combed Cotton Solid Long Trunk Boxer Brief(Pack of 3)
₹869.00 (as of September 19, 2026 12:29 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Allen Solly Men’s Polo T‑Shirt | Comfortable Rich Cotton Blend, Band Collar, Regular Fit | Stylish & Premium All Day Wear
₹739.00 (as of September 19, 2026 12:29 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KLOSIA Women's Printed Straight Kurta and Pant with Dupatta Set
₹699.00 (as of September 19, 2026 12:29 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SHIENZY Women Korean Style Night Suit | Round Neck Short Sleeve Cute Printed Cotton Blend Pajama Set for Girls & Women | Soft Nightwear, Loungewear, Sleepwear for Women | Full Pyjama Set | Co-ord Set
₹599.00 (as of September 19, 2026 12:29 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Saree With Unstitched Blouse Piece |Soft banarasi saree for women|silk saree pure silk
₹699.00 (as of September 19, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women’s Pure Kanjivaram Soft Silk Saree Banarasi Style Ladies Sadi With Blouse Piece for Wedding (Eagle-3-51)
₹535.00 (as of September 19, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Banarasi Style Wedding With Blouse Piece | Saree For Women | New Sari
₹461.00 (as of September 19, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Kryone Collection Ajrakh Modal Silk Saree for Women | Mirror Work Black Saree | Gajji Silk Red Pallu Tassels | Designer Sarees for Women Party | Ajrakh Print Saree | Modal Silk Sarees Original
₹997.00 (as of September 19, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Pari122-51)
₹496.00 (as of September 19, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







