23.1 C
Ranchi
Wednesday, September 23, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaतेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे ग्रामीण को मारी टक्कर,...

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे ग्रामीण को मारी टक्कर, मौके पर मौत; चालक फरार

गुमला न्यूज़ ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला: पालकोट थाना क्षेत्र के सोलगा गांव के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में 41 वर्षीय ग्रामीण भौरा खड़िया की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पैदल अपने निजी काम से घर से निकला था। इसी दौरान सड़क पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

टक्कर इतनी जोरदार कि मौके पर ही गई जान

परिजनों के अनुसार, भौरा खड़िया सोलगा गांव के पास सड़क से गुजर रहा था। तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद पालकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान में जुटी है। इसके लिए घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading