गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया
*आरसेटी के वार्षिक लक्ष्य 1,050 को समयबद्ध रूप से प्राप्त करने, क्रेडिट लिंकेज एवं प्रशिक्षुओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर*
गुमला : – गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आज समाहरणालय भवन, गुमला में जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की वित्तीय वर्ष 2026-27 की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आरसेटी की प्रगति, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, क्रेडिट लिंकेज, वार्षिक लक्ष्य तथा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय सहित आरसेटी के प्रभावी संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वप्रथम पूर्व में आयोजित जून तिमाही की जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक के कार्यवृत की पुष्टि की गई। इसके पश्चात वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रगति रिपोर्ट एवं क्रेडिट लिंकेज की स्थिति की समीक्षा की गई। आरसेटी के लिए निर्धारित 1,050 प्रशिक्षणार्थियों के वार्षिक लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से प्राप्त करने के लिए सभी संबंधित विभागों से आवश्यक सहयोग एवं समन्वय सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों के इच्छुक एवं पात्र युवाओं तथा लाभुकों को आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ने के लिए विभागीय स्तर पर व्यापक मोबिलाइजेशन किया जाए। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद पात्र प्रशिक्षणार्थियों को बैंक ऋण, स्वरोजगार एवं संबंधित सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया, ताकि प्रशिक्षण का लाभ वास्तविक रूप से रोजगार एवं आजीविका के अवसरों में परिवर्तित हो सके।
बैठक में नियमित समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह समन्वय बैठक आयोजित करने पर सहमति बनी, उक्त माध्यम से स्वयं सहायता समूहों , ग्राम संगठनों , संकुल स्तरीय संगठनों तथा सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों के सहयोग से संभावित अभ्यर्थियों की पहचान एवं मोबिलाइजेशन करने तथा आगामी प्रशिक्षण बैचों के लिए पूर्व योजना तैयार करने पर जोर दिया गया। प्रत्येक बैठक में पिछले माह लिए गए निर्णयों की कार्यवाही की समीक्षा करने की बात कही गई।
बैठक में ग्रामीण विकास मंत्रालय से प्राप्त महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों पर भी चर्चा की गई और बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए स्वयं सहायता समूहों एवं उनके परिवारों से उपयुक्त अभ्यर्थियों की पहचान कर उन्हें संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ने की आवश्यकता बताई गई। साथ ही आरसेटी के वार्षिक प्रशिक्षण कैलेंडर के साथ साझा करने एवं प्रशिक्षणार्थियों के मोबिलाइजेशन की पूर्व तैयारी करने पर बल दिया गया।
उपायुक्त ने जिला कल्याण विभाग, डीआरडीए, नाबार्ड, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, जिला उद्योग केंद्र , बैंकों एवं अन्य संबंधित संस्थाओं के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर आरसेटी से प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को उनकी पात्रता एवं प्रशिक्षण ट्रेड के अनुरूप सरकारी योजनाओं, बैंक ऋण, सब्सिडी एवं अन्य संस्थागत सहायता से जोड़ने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रशिक्षुओं के फॉलो-अप एवं क्रेडिट लिंकेज को भी प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगारपरक कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रामीण राजमिस्त्री एवं प्लंबिंग प्रशिक्षण के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों के नामांकन एवं व्यापक मोबिलाइजेशन पर भी चर्चा हुई। इस संबंध में संबंधित प्रखंड एवं विभागीय पदाधिकारियों के माध्यम से अधिक से अधिक उपयुक्त अभ्यर्थियों को आरसेटी प्रशिक्षण से जोड़ने हेतु आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन देने की बात कही गई।
बैठक के दौरान बांस एवं जूट आधारित कौशल प्रशिक्षण शुरू करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन ने आरसेटी को बांस एवं जूट से संबंधित रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के लिए आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रशिक्षण के सफल संचालन के लिए आवश्यक सहयोग एवं विभागीय समन्वय उपलब्ध कराने की बात कही गई। इससे स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के आधार पर युवाओं एवं ग्रामीण समुदाय के लिए स्वरोजगार के नए अवसर विकसित करने में मदद मिलेगी।
बैठक में आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त कर सफल हुए प्रशिक्षणार्थियों की सफलता की कहानियों एवं उनके स्वरोजगार से जुड़ाव पर भी चर्चा की गई। ऐसे सफल प्रशिक्षुओं की पहचान कर उनकी उपलब्धियों को अन्य संभावित अभ्यर्थियों तक पहुंचाने पर बल दिया गया, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण युवा कौशल प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार के अवसरों से जुड़ सकें।
बैठक में उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन, आरसेटी निदेशक सैमुअल प्रशांत लकड़ा, डीपीएम, एलडीएम कार्यालय के प्रतिनिधि, कृषि एवं पशुपालन विभाग के पदाधिकारी, आरसेटी फैकल्टी प्रतुल्य कुमार साहू एवं चैतन्य गणपति सहित विभिन्न संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Nermosa Women's Printed Anarkali Kurta Palazzo Set with Dupatta | Kurta sets for women
₹649.00 (as of October 9, 2026 12:37 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Amazon Brand - Symbol Men's Cotton Rich Solid Polo Tshirt | Collar Tshirts | Half Sleeves | Plain-Regular Fit (Available in Plus Sizes and Combo Pack of 2)
₹329.00 (as of October 9, 2026 12:37 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Women’s 100% Cotton Hipster Panty – Pack of 3 | Everyday Panty | Anti‑Bacterial Tech | Keeps you dry and Fresh | Sweat Absorbent | Inner Elastic | No‑Marks Waistband | Solid Colors | (Assorted Fresh colors ) Style 11101
₹352.00 (as of October 9, 2026 12:37 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)GoSriKi Kurta Set Women Viscose Printed | Kurti Set Woman | Kurta Pant Dupatta 3 Piece Outfit | V-Neck Elbow Length Sleeve Straight Fit Ethnic Wear Ladies Dress Stylish Traditional Clothing
₹589.00 (as of October 9, 2026 12:37 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ANNI Designer Kurta Sets for Women Viscose Blend Embroidered | Kurta Palazzo Dupatta Set | Designer Kurti Set for Women | V Neck Full Sleeve Ethnic Suit | Indian Kurta Outfit with Palazzo Pants
₹659.00 (as of October 9, 2026 12:37 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹239.00 (as of October 10, 2026 11:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Pari122-51)
₹439.00 (as of October 10, 2026 11:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding (Bansi)
₹498.00 (as of October 10, 2026 11:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹420.00 (as of October 10, 2026 11:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women’s Pure Kanjivaram Soft Silk Saree Banarasi Style Ladies Sadi With Blouse Piece for Wedding (Eagle-3-51)
₹449.00 (as of October 10, 2026 11:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







