25.1 C
Ranchi
Monday, October 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaप्रेम प्रसंग में फंसाकर युवती से 15 लाख रुपए की ठगी और...

प्रेम प्रसंग में फंसाकर युवती से 15 लाख रुपए की ठगी और ब्लैकमेलिंग, पुलिस छानबीन में जुटी

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – गुमला जिले में प्रेम प्रसंग में फंसाकर एक युवती से 15 लाख रुपए की भारी-भरकम ठगी करने और उसे ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर गुमला सदर थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस पूरे प्रकरण में लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के निवासी प्रभास्कर कुजूर को मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले उक्त युवती की पहचान प्रभास्कर कुजूर से हुई और इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे गहरे प्रेम प्रसंग में बदल गया। आरोप है कि इसी जान-पहचान और कथित प्रेमजाल का फायदा उठाकर उक्त युवक ने विभिन्न बहानों बनाकर , अलग-अलग किस्तों में, उक्त युवती से कुल 15 लाख रुपए ठग लिए। कुछ अंतराल के बाद उक्त युवती को अपने साथ हुई ठगी का शिकार होने का एहसास हुआ, तब उसने अपनी रकम वापस मांगी, तब उक्त आरोपी ने पैसे लौटाने से सीधा इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उसने उक्त युवती को ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया। इससे पीड़िता भारी मानसिक तनाव में आ गई, और अपने आप को संभालते हुए अंततः स्थिति गंभीर होने पर, उक्त पीड़िता अपने परिवार और परिजनों के साथ गुमला सदर थाना पहुंचकर उसने न्याय की गुहार लगाते हुए लिखित आवेदन देकर उक्त आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। गुमला सदर थाना पुलिस ने उक्त आवेदन प्राप्त करते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए, उक्त युवक के विरुद्ध अनुसंधान और गहन छानबीन शुरू कर दी है। गुमला सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि उक्त मामले की हर पहलू से निष्पक्ष जांच की जा रही है और तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading