25.1 C
Ranchi
Monday, October 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजिला मंडल कारा के बंदियों की समुचित सुविधा व सुरक्षा प्रबंधन का...

जिला मंडल कारा के बंदियों की समुचित सुविधा व सुरक्षा प्रबंधन का अधिकारियों ने लिया जायजा

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित जिला मंडल कारा गुमला में बोर्ड ऑफ विजिटर्स की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने कारा की व्यवस्थाओं, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधन का जायजा लिया। निरीक्षण का नेतृत्व पीडीजे अजीत कुमार सिंह ने किया। इस दौरान गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो, गुमला पुलिस अधीक्षक हरिस बिन जमां, एंव झालसा सचिव राम कुमार लाल गुप्ता उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंडल कारा के विभिन्न वार्डों, बंदियों के आवासन कक्षों, रसोईघर, चिकित्सा इकाई, पेयजल, स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई, कारा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का अवलोकन किया। अधिकारियों ने यह भी देखा कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं। अधिकारियों ने विभिन्न वार्डों में जाकर बंदियों से बातचीत की। उन्होंने उनकी समस्याओं, शिकायतों, उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की, साथ ही साथ उक्त बंदियों ने अपनी आवश्यकताओं, समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष खुलकर रखा। इस पर अधिकारियों ने कारा प्रशासन को प्राप्त शिकायतों और समस्याओं की गंभीरता से समीक्षा की। उन्होंने आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पीडीजे ने कहा कि बंदियों के अधिकारों की रक्षा करना कारा प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। डीसी ने कारा परिसर में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर करने की बात कही। एसपी ने मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading