21.1 C
Ranchi
Tuesday, October 13, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaपिता द्वारा अपने ही नाबालिक पुत्री का गला दबाकर निर्मम हत्या कर...

पिता द्वारा अपने ही नाबालिक पुत्री का गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई, अभियुक्त पिता को गिरफ्तार कर गुमला जेल भेज दिया गया

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित पालकोट थाना अंतर्गत ग्राम तपकारा के चैतु लकड़ा उर्फ चैतु उराँव के द्वारा पालकोट थाना में सूचित किया गया कि दिनांक 24.06.2026 की शाम में करीब 7.00 बजे उसकी नाबालिग बेटी को अज्ञात लोगों द्वारा अचेत अवस्था में अपने घर के बरामदे में छोड़ दिया गया था। उसकी ऐसी हालत देखकर मुझे लगता है कि अज्ञात वयक्ति के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। सूचक और उसके बयान के आधार पर पालकोट थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पालकोट थाना कांड सं० 55/2026 दिनांक 25.09.2026 धारा-65 (1) बी०एन०एस० 2023 3/4 पोक्सो एक्ट 2012 के तहत दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। कांड की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित उदभेदन हेतु पुलिस अधीक्षक ( गुमला पुलिस कप्तान हरिस बिन जामां ) गुमला द्वारा एसडीएमओ बसिया के नेतृत्व में एक एस आईटी का गठन किया गया। ईलाज के कम में दिनांक 26.09.2026 को पीड़िता की मृत्यु रिम्स राँची में हो गयी तथा मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम कराया गया। अग्रतर अनुसंधान, तकनीकी एवं मानवीय साध्य परिस्थितिजन्य साक्ष्य तथा पोस्टमार्टम रिर्पोट के आधार पर नाबालिग पीड़िता सह मृतिका के साथ यौनाचार की बात की पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में मृतिका के परिजनों से अलग-अलग, एवं गहनता पूर्वक पुछताछ करने पर बताये कि 24.09.2026 को मृतिका के पिता चैतु लकड़ा द्वारा ही अपने नाबालिग बेटी को जान मारने की नीयत से गला दबाया गया था। तथा सभी परिवारजनों को यह धमकी दिया गया कि कोई भी इस घटना के बारे बतायगा तो उसके साथ भी ऐसा ही करेंगे।

इस संबंध में अनुसंधानकर्ता द्वारा परिजनों के बयानों को माननीय न्यायालय में अंकित कराया गया है। आज दिनांक 11.10.2020 को अभियुक्त मृतिका के पिता चैतु उराँव उर्फ चैतु लकड़ा, उम्र करीब 50 वर्ष, पिता-विशवजीत लकड़ा, ग्राम-तपकारा, थाना-पालकोट, जिला-गुमला को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापित करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त चैतु उरीव उर्फ चैतु लकड़ा ने अपने अपराध को स्वीकार किया है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading