25.8 C
Ranchi
Thursday, July 2, 2026
Advertisement
Home Blog Page 44

दिल्ली सरकार की सख्ती—निजी स्कूलों पर लगाम, अभिभावकों को बड़ी राहत

दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और अभिभावक हितैषी बनाने के लिए Delhi Government ने निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों पर सख्ती बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब कोई भी स्कूल अभिभावकों को किताबें, यूनिफॉर्म या स्टेशनरी किसी एक निर्धारित दुकान से खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकता।

सरकार के नए निर्देशों के अनुसार, सभी स्कूलों को अपने नोटिस बोर्ड, आधिकारिक वेबसाइट और इन-हाउस स्टोर पर यह साफ तौर पर प्रदर्शित करना होगा कि अभिभावक अपनी सुविधा के अनुसार कहीं से भी जरूरी सामान खरीद सकते हैं। स्कूल केवल सुझाव दे सकते हैं, लेकिन किसी भी प्रकार की खरीद को अनिवार्य नहीं बना सकते। इस कदम को अभिभावकों के आर्थिक बोझ को कम करने और मनमानी पर रोक लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जा सकता है और यदि शिकायतें सही पाई जाती हैं, तो सख्त कदम उठाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर स्कूल के टेकओवर जैसे कड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं।

हाल ही में रोहिणी स्थित एक निजी स्कूल के निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिनमें फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट का अभाव और बिना लाइसेंस के संचालित स्विमिंग पूल शामिल हैं। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूल को सील कर दिया, जबकि अन्य मामलों की जांच जारी है।

सरकार का यह कदम पहले जारी दिशा-निर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे अभिभावकों के अधिकारों की रक्षा और स्कूलों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

राम भक्तों के लिए

यूपी विधानसभा में राजा भैया ने महिला आरक्षण के बयान पर सदन में सभी लोग हंसने लगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा में महिला आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा के दौरान Raghuraj Pratap Singh ने अपनी राय रखते हुए ऐसा बयान दिया कि सदन में हंसी का माहौल बन गया। उनकी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए विधानसभा अध्यक्ष Satish Mahana ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “कहीं बेटी बचाओ की जगह बेटा बचाओ की नौबत न आ जाए।”

राजा भैया ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं, चाहे वह खेल हो, विज्ञान हो या अन्य कोई क्षेत्र। उन्होंने महिलाओं की उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए कहा कि उनकी प्रगति सराहनीय है। हालांकि, राजनीति में आरक्षण के विषय पर उन्होंने गंभीरता से विचार करने की जरूरत बताई।

उन्होंने पंचायत चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि भले ही महिलाओं को आरक्षण मिला हुआ है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि कई जगह लोगों को प्रधान का नाम तक नहीं पता होता, जबकि “प्रधान पति” का नाम सब जानते हैं।

आगे उन्होंने यह भी कहा कि Uttar Pradesh Legislative Assembly में मौजूद कई महिला सदस्य बिना किसी आरक्षण के अपने दम पर जीतकर आई हैं और उन्होंने पुरुष उम्मीदवारों को हराया है। अंत में उन्होंने संतुलन बनाए रखने की बात कहते हुए कहा कि कहीं ऐसा न हो कि आने वाले वर्षों में पुरुषों के लिए विशेष सत्र बुलाना पड़े।

राम भक्तों के लिए

बिहार कांग्रेस के बड़े ओबीसी नेता प्रवीण कुशवाहा का सड़क हादसे में निधन

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ ओबीसी नेता और Indian National Congress के सक्रिय सदस्य प्रवीण कुशवाहा का शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से प्रदेश कांग्रेस समेत पूरे राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रवीण कुशवाहा एआईसीसी (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) के सदस्य रह चुके थे और वर्तमान में भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। वे संगठन के समर्पित और जमीनी नेता माने जाते थे, जिन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया।

राजनीतिक रूप से भी वे काफी सक्रिय रहे। कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भागलपुर जिले की कहलगांव सीट से उम्मीदवार बनाया था, जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, दोनों चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने संगठन में अपनी सक्रिय भूमिका बनाए रखी।

उनके निधन पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है और इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। स्थानीय स्तर पर भी उनके समर्थकों और आम लोगों में शोक व्याप्त है।

प्रवीण कुशवाहा को एक कर्मठ, मिलनसार और जुझारू नेता के रूप में याद किया जाएगा।

राम भक्तों के लिए

बुलंदशहर में मुंह पर केक लगाने पर 3 लोगों की जान लेने वाले बॉडीबिल्डर जीतू सैनी को एनकाउंटर

बुलंदशहर में एक मामूली मज़ाक ने खूनी रूप ले लिया और तीन लोगों की जान चली गई। इस सनसनीखेज मामले का अंत पुलिस एनकाउंटर में मुख्य आरोपी जीतू सैनी की मौत के साथ हुआ।

घटना 25 अप्रैल की रात की है, जब बुलंदशहर के RJS फिटनेस जिम में जीतू सैनी का जन्मदिन मनाया जा रहा था। पार्टी में दोस्तों के बीच केक काटा गया और जश्न का माहौल था। इसी दौरान मज़ाक में किसी ने जीतू के चेहरे पर केक लगा दिया, जिससे वह अचानक भड़क उठा। गुस्से में उसने अपने एक साथी की रिवॉल्वर लेकर भाजपा सभासद संजय सैनी के भाई मनीष (30), भतीजे आकाश (19) और चचेरे भाई अमरदीप (32) पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

करीब 30 वर्षीय जीतू सैनी बॉडीबिल्डर था और ‘मिस्टर यूपी’ प्रतियोगिता में सेकेंड रनर-अप रह चुका था। वह 2017 में बसपा का नगर अध्यक्ष भी रह चुका था। घटना के बाद वह फरार हो गया, जिस पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

30 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे खुर्जा थाना क्षेत्र में पुलिस ने उसे स्कूटी पर जाते हुए रोका। पुलिस के अनुसार, उसने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में उसे तीन गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

मृतक अमरदीप की बहन राधा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिला है और अब उन्हें कुछ हद तक संतोष हुआ है।

राम भक्तों के लिए

उत्तर प्रदेश – प्रिंसिपल ममता मिश्रा को उनकी गलती से सौ गुनी सजा मिल गयी

उत्तर प्रदेश – प्रिंसिपल ममता मिश्रा से जुड़ा मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक विवादित घटना के बाद उन्हें कड़ी आलोचना और दंड का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि उनके अनुचित और आपत्तिजनक व्यवहार के कारण उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी और स्कूल में उनके प्रवेश पर रोक भी लगा दी गई। कई लोगों का मानना है कि उनके व्यवहार के आधार पर यह कार्रवाई उचित थी।

हालांकि, इस मामले को लेकर अलग-अलग दृष्टिकोण भी सामने आए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि प्रिंसिपल की गलती जरूर थी, लेकिन दूसरी पक्ष की भूमिका भी पूरी तरह निष्पक्ष नहीं थी। आरोप है कि विवाद के दौरान जानबूझकर उकसावे की स्थिति बनाई गई और घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया गया, जिससे मामला और अधिक गंभीर रूप ले गया।

घटना के बाद छात्र संगठनों और अन्य समूहों की सक्रियता बढ़ी, जिससे मामला तेजी से तूल पकड़ गया। बाद में संबंधित अभिभावकों द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया। इस कदम ने पूरे विवाद को कानूनी और सामाजिक स्तर पर और अधिक संवेदनशील बना दिया।

इस पूरे प्रकरण ने समाज में कई सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या दंड और अपराध के बीच संतुलन बना हुआ है? क्या कानून का उपयोग पूरी निष्पक्षता से हो रहा है? और क्या ऐसे मामलों में सभी पक्षों की भूमिका का समान रूप से आकलन किया जाता है?

यह मामला न केवल एक व्यक्ति की गलती और उसकी सजा तक सीमित है, बल्कि यह हमारे समाज, कानून और न्याय व्यवस्था पर व्यापक चर्चा की जरूरत को भी उजागर करता है।

 

राम भक्तों के लिए

गर्मी में पेयजल आपूर्ति को लेकर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिया: गुरुवार को झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्यभर में गर्मी के मौसम के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक की। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंता और अंचलों के अधीक्षण अभियंता शामिल हुए।
बैठक में मुख्यालय स्तर से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव, अभियंता प्रमुख (EIC), विभाग के मुख्य अभियंता (CEs) सहित कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सभी जलापूर्ति योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी या व्यवस्थागत बाधा आने पर उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त पेयजल संबंधी शिकायतों के समयबद्ध और प्रभावी निवारण पर भी विशेष जोर दिया गया।
मंत्री ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के किसी भी गांव में एक भी चापाकल बंद नहीं रहना चाहिए। सभी चापाकलों को चालू हालत में बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण, आवश्यक मरम्मत और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
बैठक के अंत में सभी कार्यपालक अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और किसी भी समस्या पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, ताकि ग्रामीण परिवारों को गर्मी के मौसम में पेयजल संकट का सामना न करना पड़े।

राम भक्तों के लिए

गोमिया – पेट्रोलिंग वाहन को स्विफ्ट डिजायर ने मारी टक्कर, चालक बाल-बाल बचा

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिया: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह स्थित ढोरी माता मंदिर के समीप गुरुवार अहले सुबह एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बीटीपीएस थाना की पेट्रोलिंग वाहन को एक स्विफ्ट डिजायर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस वाहन चालक बाल-बाल बच गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब चार बजे की है। बीटीपीएस थाना की पुलिस टीम नियमित रात्रि गश्त पर निकली हुई थी। इसी दौरान सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार संख्या JH09BB-2717 ने पेट्रोलिंग वाहन को टक्कर मार दी।
मामले में एएसआई संजय कश्यप ने बताया कि कार धनबाद जिले के महुदा निवासी भरत रजक की है। हादसे के समय वाहन उनका पुत्र बंटी रजक चला रहा था। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि ड्राइविंग करते समय अचानक उसे नींद आ गई, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर पुलिस गश्ती वाहन से टकरा गया।
घटना के बाद पुलिस ने चालक बंटी रजक और उसके पिता भरत रजक को थाना लाकर पूछताछ की। आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले में किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
हादसे में पुलिसकर्मी और कार सवार सभी सुरक्षित रहे। हालांकि टक्कर से दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

राम भक्तों के लिए

भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिया: गुरुवार को गोमिया क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली। तेज बारिश ने एक ओर जनजीवन को प्रभावित किया, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली।
गोमिया, कथारा, जारंगडीह और बोकारो थर्मल क्षेत्र में शाम के समय तेज हवाओं के साथ मौसम अचानक बदल गया।
कथारा बांध कॉलोनी, कथारा बाजार तथा जारंगडीह मुख्य मार्ग पर बड़े पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मिलकर रास्ता साफ कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया।
इसके साथ हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। पिछले कई दिनों से 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहे तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
गौरतलब है कि क्षेत्र में लगातार पड़ रही गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। ऐसे में अचानक बदले मौसम ने वातावरण को ठंडा कर दिया।

राम भक्तों के लिए

विभावि राजनीति विज्ञान विभाग में नारकोटिक्स पर संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित

0

न्यूज – विजय चौधरी

विद्यार्थी नारकोटिक्स से बचे, आधुनिक दौर का लाभ उठाएं: कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा

झारखंड को ‘उडता पंजाब’ बनने से बचाए: शाहिद हुसैन

विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के राजनीति विज्ञान विभाग में गुरुवार को “नारकोटिक्स: दुष्प्रभाव एवं नियंत्रण” विषय पर कार्यशाला का आयोजन विभागीय प्रशाल में किया गया।

कार्यशाला में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि आप में असीम क्षमता है। आप भाग्यशाली है कि एक रफ्तार वाले दौर में है। इसका पूरा लाभ उठाएं। इंटरनेट और ऑनलाइन माध्यमों से अपने को जागरूक रखें। इसके लिए हर प्रकार के नशे से अपने को बचाएं रखें। कहा कि निर्णय आपको करना है।

कुलपति ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह स्वयं इस जागरूकता अभियान के प्रहरी बने। आसपास के गांव में जाएं और एक्टिविस्ट बनकर शोध करें। शोध पत्र प्रकाशित करें।

विद्यार्थियों से कुलपति ने उनके करियर के बारे में भी जानना चाहा। पूछा कि आप बताएं कि मुझसे क्या सहयोग की अपेक्षा रखते हैं? कहा की विश्वविद्यालय द्वारा संचालित आगामी नेट-जेट कोचिंग कार्यक्रम से जुड़े।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट के संस्थापक-सह-अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने कहा की आप युवा देश का भविष्य है। नशे के विरुद्ध अपनी चेतना को जगाए। नशा से स्वयं को बचाएं। नशा कारोबारी के विरुद्ध आवाज़ उठाएं। हमारे भविष्य की नस्ले नष्ट होंगी तो यह दुर्भाग्य की बात होगी। उड़ता पंजाब चलचित्र की चर्चा करते हुए कहा कि झारखंड को उडता पंजाब होने से बचाएं।

शाहिद ने विद्यार्थियों से कहा कि आपको कहीं भी नशा संबंधी गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो तत्काल निकटतम थाने को सूचना दे। आप हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट को भी सूचना दे सकते हैं। यह ट्रस्ट एनसीबी (NCB) से सीधा जुड़ा हुआ है। हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट के सचिव शाहिद रज़ा ने भी कार्यशाला को संबोधित किया।

इससे पूर्व पावरप्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से वक्ता महेंद्र पंडित ने मादक पदार्थ के प्रकार एवं इसके सेवन से हो रहे नुकसान की जानकारी दी। प्रधानमंत्री के “फिट इंडिया” कार्यक्रम का भी उल्लेख किया। वक्ता रवि कुमार विश्वकर्मा ने भी पावर प्वाइंट के माध्यम से इसके रोकथाम के विकल्पों की जानकारी दी। बताया कि इस बुराई पर नियंत्रण स्थापित किए बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित “विकसित भारत2047” के लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन विभागीय प्राध्यापक डॉ अजय बहादुर सिंह ने किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य गजाली खान के अलावे विभागीय शोधार्थी तथा चतुर्थ व प्रथम समसत्र के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

राम भक्तों के लिए

कोसे गाँव में पेड़ के नीचे लगा जनता दरबार, ग्रामीणों की समस्याएं सुनने पहुँचा जिला प्रशासन

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया/तैयारी पंचायत:

तैयारी पंचायत के कोसे गाँव में बुधवार को प्रशासन और ग्रामीणों के बीच विश्वास और संवाद की अनोखी मिसाल देखने को मिली। गाँव के बीच पेड़ के नीचे आयोजित जनता दरबार में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।

जनता दरबार में उपायुक्त जयनाथ झा, पुलिस अधीक्षक नाथम सी मीना, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सिर्फ औपचारिक दौरा नहीं, बल्कि प्रशासन और ग्रामीणों के बीच भरोसा मजबूत करने की पहल है। उन्होंने कहा कि गाँव की समस्याओं को सूचीबद्ध कर लिया गया है और संबंधित विभागों के साथ बैठक कर तीन से चार दिनों के भीतर समाधान की समयसीमा तय की जाएगी।

ग्रामीणों ने सड़क, पुल, जल संरक्षण, आंगनबाड़ी, वन विभाग और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। उपायुक्त ने इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए स्वयं सहायता समूहों को फलदार पौधारोपण, मधुमक्खी पालन तथा अन्य आजीविका योजनाओं से जोड़ने की बात कही। साथ ही, टीवीएनएल से जुड़े लंबित मुआवजा मामलों के समाधान के लिए भू-अर्जन विभाग के साथ बैठक करने की जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण पाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस और अंचल प्रशासन मिलकर विकास कार्यों को गति देंगे। प्रत्येक गुरुवार को थानों में “थाना दिवस” आयोजित किया जाएगा, जहाँ भूमि संबंधी मामलों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ दूरस्थ गांवों में भी जनता दरबार आयोजित किए जाएंगे ताकि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।

जनता दरबार के दौरान अधिकारियों ने बच्चों के बीच कॉपी, कलम, बैग, बॉल, बिस्कुट, चॉकलेट सहित अन्य सामग्री भी वितरित की। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता मोहम्मद मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता, सामाजिक सुरक्षा विभाग की किरण तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी माधव कुमार महतो और अंचल अधिकारी मोहम्मद आफताब आलम ने किया।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium