26.1 C
Ranchi
Saturday, July 4, 2026
Advertisement
Home Blog Page 56

देवघर डीसी ने खनन पट्टेधारियों के साथ की बैठक, झारखंड हाईकोर्ट के आदेशों के सख्त अनुपालन का दिया निर्देश

0

देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिले के सभी खनन पट्टेधारियों और अनुज्ञप्तिधारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा रिट याचिका बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य’ में पारित आदेशों के अनुपालन को लेकर बुलाई गई थी।

पर्यावरण मानकों की अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाई : डीसी

बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में संचालित सभी खदानों में पर्यावरणीय नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय और SEIAA (राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव निर्धारण प्राधिकरण) के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले पट्टेधारियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान दस्तावेजों और धरातलीय स्थिति की समीक्षा करते हुए उपस्थित सभी खनन संचालकों को अनिवार्य मानकों के शत-प्रतिशत अनुपालन का सख्त निर्देश दिया। इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रदूषण नियंत्रण को लेकर वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण की नियमित जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही वृक्षारोपण एवं सुरक्षा को लेकर खदान क्षेत्रों में किए गए वृक्षारोपण की जियोटैग तस्वीरों और श्रमिकों के लिए बनाए गए आश्रय स्थलों की स्थिति की समीक्षा की गई।

सभी खानों की जियोटैग्ड फोटोग्राफी अनिवार्य रूप से जमा करने का निर्देश

उपायुक्त ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी खानों की जियोटैग्ड फोटोग्राफी अनिवार्य रूप से जमा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खनन गतिविधियों से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को न्यूनतम करना प्रशासन की प्राथमिकता है।  बैठक में उपरोक्त के अलावा जिला खनन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी और जिले के सभी प्रमुख खनन पट्टेधारी एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

लम्बे इंतजार के बाद गिरिडीह में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय का हुआ शिलान्यास

0

गिरिडीह (कमलनयन) : दशकों के लम्बे इंतजार के बाद गुरुवार को झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, गिरिडीह नगर निगम की मेयर प्रमिला मेहरा व अन्य गण्यमाण्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय का शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जरीडीह-पचम्बा में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में शिक्षा से विकास, विकास से समृद्धि” की भावना को साकार करने के मकसद से हुए आयोजित कार्यक्रम में झारखंड सरकार की शिक्षा के क्षेत्र में काफी संख्या में आम और खास की भागीदारी दिखी।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उपायुक्त रामनिवास यादव ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन, मंत्री, सुदिव्य कुमार तथा विधायक गांडेय, श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सभी के सामूहिक प्रयासों, दूरदर्शिता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि आज गिरिडीह में इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण का शिलान्यास संभव हो पाया है।

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा-पंचबा शिक्षा के हब के रूप में होगा विकसित 

अपने संबोधन में मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार और विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक तकनीकी शिक्षा उनके ही क्षेत्र में उपलब्ध हो, ताकि उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सरकार मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजने की योजना पर कार्य कर रही है, जिससे झारखंड के युवा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें और अपने राज्य का नाम रोशन करें। उन्होंने यह भी कहा कि पचम्बा को एक “एजुकेशन हब” के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है, जहां भविष्य में विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे। इससे न केवल गिरिडीह बल्कि आसपास के जिलों के छात्रों को भी लाभ मिलेगा।

गिरिडीह जिले में तकनीकी शिक्षा को नई पहचान मिलेगी : कल्पना सोरेन

इस दौरान विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि गिरिडीह जिले के समग्र विकास में शिक्षा की केंद्रीय भूमिका है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के प्रयासों से जिले में कई विकास योजनाएं तेजी से लागू हो रही हैं। इस महाविद्यालय के निर्माण से न केवल गिरिडीह जिले में तकनीकी शिक्षा को नई पहचान मिलेगी, बल्कि यह क्षेत्र आर्थिक और सामाजिक रूप से भी सशक्त होगा।

यह शिलान्यास कार्यक्रम केवल एक भवन निर्माण की शुरुआत नहीं, बल्कि झारखंड के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। आनेवाले वर्षों में यहां भव्य इमारतों के साथ-साथ बड़े-बड़े सपने भी आकार लेंगे। पचम्बा को एजुकेशन हब के रूप में विकसित करने का सपना अब साकार होता नजर आ रहा है।

34.93 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा अभियंत्रण महाविद्यालय

बताया गया कि प्रस्तावित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय का परिसर लगभग 34.93 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा, जो अपने आप में एक विशाल और आधुनिक शैक्षणिक केंद्र होगा। इस परिसर में छात्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कुल सुपर बिल्ट-अप एरिया के अंतर्गत विभिन्न भवनों और सुविधाओं का समावेश किया गया है, जो इस संस्थान को एक संपूर्ण शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेगा।

परिसर में छात्रों के आवास के लिए दो बालक छात्रावास (10285 वर्गमीटर) तथा बालिकाओं के लिए भी समान क्षमता का छात्रावास (10285 वर्गमीटर) बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त कैंटीन (611 वर्गमीटर), बालक मेस (611 वर्गमीटर) और बालिका मेस (611 वर्गमीटर) की व्यवस्था की जाएगी, जिससे छात्रों को बेहतर भोजन एवं रहने की सुविधाएं मिल सकें।

शैक्षणिक गतिविधियों के लिए दो विशाल अकादमिक ब्लॉक (13538 वर्गमीटर) का निर्माण किया जाएगा, जिसमें आधुनिक कक्षाएं, प्रयोगशालाएं और स्मार्ट लर्निंग सुविधाएं होंगी। इसके साथ ही एक छात्र संसाधन केंद्र (3195 वर्गमीटर) स्थापित किया जाएगा, जहां छात्रों को अध्ययन, शोध एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त वातावरण मिलेगा।

प्रशासनिक कार्यों के लिए एक सुव्यवस्थित प्रशासनिक भवन (2134 वर्गमीटर) का निर्माण होगा, जबकि महाविद्यालय के प्रधानाचार्य के लिए 284 वर्गमीटर का आवास भी परिसर में ही बनाया जाएगा। शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए क्रमशः 3627 वर्गमीटर एवं 2635 वर्गमीटर के स्टाफ क्वार्टर बनाए जाएंगे, जिससे उन्हें कार्यस्थल के निकट रहने की सुविधा मिलेगी।

तकनीकी शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाने के लिए परिसर में तीन वर्कशॉप (प्रत्येक 206 वर्गमीटर) का निर्माण किया जाएगा, जहां छात्र व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा एक भव्य ऑडिटोरियम (3334 वर्गमीटर) का निर्माण होगा, जहां शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।

छात्रों के खेलकूद के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी

छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए खेलकूद की भी समुचित व्यवस्था की गई है। परिसर में एक इनडोर स्टेडियम (1805 वर्गमीटर) के साथ-साथ एक बास्केटबॉल कोर्ट, दो बैडमिंटन कोर्ट और दो वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। यह सुविधाएं छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। अन्य आवश्यक सुविधाओं के अंतर्गत एक जनरल स्टोर एवं एटीएम (35 वर्गमीटर) तथा विद्युत आपूर्ति के लिए एक इलेक्ट्रिकल सब-स्टेशन (106 वर्गमीटर) का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे परिसर में रहने वाले छात्रों और कर्मचारियों को सभी आवश्यक सेवाएं सहज रूप से उपलब्ध हो सकें।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह में तीन ट्रकों में लगी आग, दो जिंदा जले, एक गंभीर, दो ट्रक पूरी तरह से जले

0

गिरिडीह/डुमरी : दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग (19) में गुरुवार को कुलगो टोल प्लाजा के समीप तीन मालवाहक ट्रकों के आपस हुई भीषण टक्कर के बाद आग लग गई। इसमे दो लोग जिंदा जल गये, एक अन्य की हालत गंभीर है। घटना के बाद वहां कुछ देर तक अफरातफरी मच गई। इस बीच दो दमकल गाड़ियों ने आग बुझाने का काम किया। आग की लपट कम होने के बाद एक ट्रक में दो लोगों का जला हुआ शव बरामद हुआ है। जो ट्रक के चालक और उप चालक का बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान शाहिल बिजनोर और मो रशीद के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल पटना का रहने वाला है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो के समीप की है।

बताया गया कि कि कुलगो के पास दो ट्रक पहले से खड़े थे। ट्रक में खलासी और चालक सोए हुए थे। इसी बीच बगोदर से डुमरी की तरफ आ रहे एक ट्रक ने खड़े ट्रक को पीछे से धक्का मार दिया। इस घटना में धक्का मारने वाला ट्रक सहित तीनों ट्रकों में भीषण आग लग गई। जब तक चालक और खलासी कुछ समझ पाते तब तक आग पूरी तरह फैल गई। तीनों ट्रकों में कोयला और गुड़ लोड था। 

घटना की जानकारी पर डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद, थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार सहित अन्य पुलिस वाले मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एनएच 19 पर अफरातफरी के बाद आवाजाही शुरू करवाने का काम किया।

कोयला और गुड़ लदे ट्रकों के बीच हुई टक्कर 

इस संबंध में एसडीपीओ बताया कि कोयला और गुड़ लदे ट्रकों के बीच टक्कर हुई है। उन्होंने बताया कि ट्रकों के बीच टक्कर के बाद आग लग गई है। आग पूरी तरह से बुझने के बाद ही साफ हो सकेगा कि नुकसान कितना हुआ है।

इधर, डुमरी के एसडीपीओ सुमित कुमार ने बताया कि दो लोगों की लाश ट्रक में मिली है। मृतक ट्रक के खलासी और चालक के रूप में पहचान हुई। ट्रक के चेचिस नंबर से आगे जांच की जा सकेगी। कहा कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अभी तक की जांच में ऐसा लग रहा है कि संभवत: गुड़ लदे वाहन में खाना बनाने वाला गैस सिलेंडर था, जिसकी वजह से आग लगी है। फिलहाल जांच के बाद ही कारणों का स्पष्ट पता चलेगा।

राम भक्तों के लिए

कथारा में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई

0

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिया _क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के खिलाफ बुधवार सुबह करीब छह बजे पुलिस और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) प्रबंधन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की। कथारा स्थित बांध कॉलोनी वाशरी रोड में कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 7 से 8 टन अवैध कोयला जब्त किया गया।
जब्त किए गए कोयले को सुरक्षित रूप से कथारा कोलियरी के 6 नंबर स्टॉक में जमा करा दिया गया है। इस संबंध में सुरक्षा निरीक्षक नागेश्वर नोनिया ने बताया कि अवैध कोयला खनन और परिवहन की गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना मिलते ही ओपी पुलिस और सीसीएल की संयुक्त टीम ने त्वरित छापेमारी कर कोयला जब्त किया।
उन्होंने बताया कि अभियान में पुलिस बल के साथ-साथ सीसीएल के सुरक्षा कर्मी भी शामिल थे। टीम में आंध्र कुमार, साहिल खान तथा महिला होमगार्ड सहित अन्य जवान मौजूद थे।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त के निर्देश पर पीडीएस डीलरों के KPI डेटा एवं आयुष्मान

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर आज बुधवार को गुमला प्रखंड सभागार में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत की अध्यक्षता में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संगीता केरकेट्टा के साथ पीडीएस डीलरों के KPI डेटा एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अशोक चोपड़ा भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने पिछले दो महीनों से KPI डेटा जमा नहीं करने वाले डीलरों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें अंतिम अवसर प्रदान किया। उन्होंने संबंधित डीलरों को 2 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से KPI डेटा समर्पित करने का निर्देश दिया तथा स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा का अनुपालन नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
साथ ही, सभी डीलरों को आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभुकों को योजना का लाभ मिल सके।
बैठक में अनुपस्थित रहने वाले डीलरों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने की स्थिति में संबंधित डीलरों की अनुज्ञप्ति निलंबित की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं विभागीय निर्देशों की अनदेखी अब स्वीकार्य नहीं होगी।
बैठक में अनुपस्थित रहने वाले एवं KPI डेटा जमा नहीं करने वाले डीलरों में माता एसएचजी, मो० शब्बू, शिव शक्ति महिला मंडल, श्वेता महिला मंडल, सुनील कुमार, लक्ष्मी एसएचजी कतरी, अनमोल कुमार गुप्ता, बलराम जायसवाल, बिरसु उरांव, चारु उरांव, मंगरा मिंज, जागृति महिला मंडल, जुलेखा खातून, जागृति एसएसएस धनगांव, किरण महिला मंडल, मंजू देवी, नौशाद अंसारी, ओम प्रकाश तिवारी, प्रमिला देवी, प्रेमजीत कच्छप, राहत महिला मंडल, राधेश्याम साहु, सरई महिला मंडल, सत्यम महिला मंडल, शंकर भगत एवं विजय साहु शामिल हैं।

राम भक्तों के लिए

“आपन जमीन, आपन अधिकार” शिविर (पायलट प्रोजेक्ट) का सफल शुभारंभ, प्रथम दिन प्राप्त आवेदनों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में रायडीह अंचल अंतर्गत “आपन जमीन, आपन अधिकार” शिविर (पायलट प्रोजेक्ट) का आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया। यह शिविर भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण तथा उससे संबंधित त्रुटियों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिससे आमजनों को उनकी भूमि से संबंधित सेवाएं सरल, सुलभ एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो सकें।

शिविर का आयोजन रायडीह अंचल के कांसिर पंचायत अंतर्गत पंचायत भवन में किया गया, जिसमें अपर समाहर्ता गुमला, शशिंद्र कुमार बड़ाइक, अंचल अधिकारी रायडीह सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
प्रथम दिन ग्रामवासियों से कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 12 आवेदनों को विधिवत जमा किया गया। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से रकबा सुधार, नाम सुधार एवं प्लॉट विवरण में सुधार से संबंधित मामले शामिल थे। इन आवेदनों का प्राथमिक सत्यापन करते हुए कई मामलों में ऑन-स्पॉट निष्पादन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई तथा शेष मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

अपर समाहर्ता द्वारा शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा गया कि भूमि अभिलेखों का डिजिटलीकरण वर्तमान समय की आवश्यकता है, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की विवाद एवं त्रुटियों से बचा जा सके। उन्होंने सभी रैयतों से अपील की कि वे अपने भूमि संबंधी सभी लंबित कार्यों को शिविर के माध्यम से अद्यतन एवं डिजिटाइज करवा लें, ताकि सरकारी सेवाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके।
इस अभियान के तहत ऑनलाइन खतियान एवं डिजिटाइज्ड जमाबंदी से संबंधित त्रुटियों का सुधार, रैयत के नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन, प्लॉट संख्या एवं रकबा में सुधार, भूमि के प्रकार से संबंधित त्रुटियों का निराकरण तथा छूटे हुए जमाबंदी की ऑनलाइन प्रविष्टि जैसे कार्य किए जा रहे हैं।
ज्ञात हो कि शिविर का आयोजन 15 एवं 16 अप्रैल 2026 को विभिन्न राजस्व ग्रामों में किया जा रहा है, जिसके उपरांत 17 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक प्राप्त आवेदनों का निष्पादन किया जाएगा तथा 24 अप्रैल 2026 को शेष कार्यों का निष्पादन कर शिविर का समापन किया जाएगा।
शिविर के सफल संचालन हेतु प्रशासन द्वारा विभिन्न स्तरों पर टीमों का गठन किया गया है, जिनके माध्यम से प्राप्त आवेदनों का सत्यापन, डिजिटलीकरण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही आमजनों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस शिविर में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर अपनी भूमि से संबंधित समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएं तथा “आपन जमीन, आपन अधिकार” अभियान को सफल बनाएं।

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त के निर्देश पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, चैनपुर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में बुधवार को अपर समाहर्ता, गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, चैनपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में कुल 240 नामांकित छात्राओं में से 2,17 छात्राओं की उपस्थिति दर्ज की गई, जो संतोषजनक पाई गई।
शैक्षणिक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि विद्यालय में कुल 12 स्वीकृत पदों के विरुद्ध 04 स्थायी एवं 06 अंशकालिक शिक्षक कार्यरत हैं। कक्षा 6 से 8 के लिए अंग्रेजी एवं विज्ञान विषय के शिक्षकों की उपलब्धता को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता चिन्हित की गई। इस क्रम में अपर समाहर्ता द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी, गुमला को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही, विज्ञान विषय के अध्यापन को और प्रभावी बनाने हेतु शिक्षिका खुशबू डांग के अनुभव का लाभ कक्षा 6 से 8 की छात्राओं को भी प्रदान करने का निर्देश दिया गया, ताकि सभी कक्षाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सके।
निरीक्षण के दौरान कुछ छात्राओं के स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं पर ध्यान आकृष्ट हुआ, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जया खाखा को विद्यालय में शीघ्र स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कराने का निर्देश दिया गया, जिससे छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके।
विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान पाया गया कि विद्यालय की बाउंड्री में फेंसिंग की व्यवस्था नहीं है। इस पर अपर समाहर्ता द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक फेंसिंग कार्य शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि छात्राओं की सुरक्षा को और सुदृढ़ किया जा सके।
विद्यालय में उपलब्ध खाद्य सामग्री का भी निरीक्षण किया गया तथा गुणवत्ता को और बेहतर बनाए रखने हेतु संबंधित एजेंसियों को टेंडर की शर्तों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक, स्वास्थ्य एवं आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से आवश्यक सुधारात्मक कदम शीघ्र सुनिश्चित किए जा रहे हैं, ताकि विद्यालय में समग्र रूप से गुणवत्तापूर्ण वातावरण विकसित हो सके।

राम भक्तों के लिए

गुमला बना झारखंड में अव्वल – 11वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिले ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का परिचय देते हुए 11वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में पूरे झारखंड में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित इस परीक्षा में जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.6% रहा। कक्षा 11वीं में जहां छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.66% रहा वहीं छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.54% रहा ।

इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे जिला प्रशासन की सुदृढ़ रणनीति और निरंतर प्रयास रहे। ज्ञात हो कि उपायुक्त गुमला के नेतृत्व में कोर टीम का गठन किया गया, जिसमें शिक्षा विभाग एवं अन्य पदाधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारियाँ दी गईं। पिछले वर्षों में शिक्षा कर भेंट गतिविधि के प्रयास सहित सहित वर्तमान उपयुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा शिक्षा व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग एवं सिलेबस पूर्णता के साथ दोहराव, जिला कंट्रोल रूम की स्थापना, बोर्ड परीक्षा विजय अभियान के अंतर्गत विद्यालयों के साथ पदाधिकारी टैगिंग एवं सतत मार्गदर्शन जैसे कई नवाचार किए गए।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने इस सफलता को गुमला के सभी छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि “यह सफलता टीम वर्क, सतत मॉनिटरिंग और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। हमारे विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। हमें विश्वास है कि 12वीं बोर्ड में भी गुमला जिला इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन को दोहराएगा।”

इस उपलब्धि पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक सहित जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी इस उत्कृष्ट परिणाम की सराहना करते हुए इसे शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम बताया।
जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

राम भक्तों के लिए

पीएमश्री एस.एस. + 2 उच्च विद्यालय, रायडीह का कक्षा 11 का शत-प्रतिशत परीक्षाफल

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत पीएमश्री एस.एस.+ 2 उच्च विद्यालय, रायडीह में शैक्षणिक सत्र 2025–2026 के तहत कक्षा 11 केसा तीनों संकायों का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कला संकाय में कुल 1,58 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वहीं वाणिज्य संकाय में 07 एवं विज्ञान संकाय में 05 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। सभी परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं।
विद्यालय से संबद्ध पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए विद्या भूषण कुमार एवं प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने इस उपलब्धि पर सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
जिला प्रशासन द्वारा इस उत्कृष्ट परिणाम पर विद्यालय परिवार की सराहना की गई है तथा इसे अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया है।

राम भक्तों के लिए

भाजपा का जिला पदाधिकारियों की बैठक सम्पन 

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों की एक बैठक जिला अध्यक्ष सागर उरांव की अध्यक्षता में गुमला जिला कार्यालय डुमरडीह में संपन्न हुआ ! बैठक मे मुख्य रूप से नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर साहू , निवर्तमान अध्यक्ष विनय कुमार लाल और सभी नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति हुई ! बैठक में जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारीयों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया और आने वाले कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गई ! बैठक में जिला अध्यक्ष द्वारा जिले के सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर गंभीरता पूर्वक चर्चा किया गया ! इसी क्रम में जिलावासियों का प्रमुख मुद्दा नागफेनी स्थित अंजन टोल प्लाजा पर हो रहे विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा कर निराकरण की दिशा में पहल करने की बात कही गई , साथ ही सदर अस्पताल में उत्पन्न अव्यवस्था और पिछले कई माह से बंद ब्लड बैंक को जरूरतमंदों के लिए पूर्व की भांति सुचारू रूप से शुरू करने हेतु आवश्यक पहल एंव संबंधित अधिकारियो से बात करने का निर्णय लिया गया और आगामी , भीषण गर्मी से पूर्व जिले भर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र मे चापाकलों की मरम्मत और पेयजल आपूर्ति हेतु संबंधित विभागीय प्राधिकारियों से वार्ता करने का निर्णय लिया गया,मौके पर उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ,भैरो सिंह खेरवार ,श्याम सुंदर साहू ,गजाधर सिंह , महामंत्री सुरेश सिंह ,संदीप प्रसाद ,जिला मंत्री दिलीप बड़ाइक ,ज्योति बहेर ,कोषाध्यक्ष निर्मल गोयल, कार्यालय मंत्री प्राण गोविंद दत्ता और विपिन सिंह मौजूद रहे !

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium