32.1 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह में तीन ट्रकों में लगी आग, दो जिंदा जले, एक गंभीर,...

गिरिडीह में तीन ट्रकों में लगी आग, दो जिंदा जले, एक गंभीर, दो ट्रक पूरी तरह से जले

गिरिडीह/डुमरी : दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग (19) में गुरुवार को कुलगो टोल प्लाजा के समीप तीन मालवाहक ट्रकों के आपस हुई भीषण टक्कर के बाद आग लग गई। इसमे दो लोग जिंदा जल गये, एक अन्य की हालत गंभीर है। घटना के बाद वहां कुछ देर तक अफरातफरी मच गई। इस बीच दो दमकल गाड़ियों ने आग बुझाने का काम किया। आग की लपट कम होने के बाद एक ट्रक में दो लोगों का जला हुआ शव बरामद हुआ है। जो ट्रक के चालक और उप चालक का बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान शाहिल बिजनोर और मो रशीद के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल पटना का रहने वाला है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो के समीप की है।

बताया गया कि कि कुलगो के पास दो ट्रक पहले से खड़े थे। ट्रक में खलासी और चालक सोए हुए थे। इसी बीच बगोदर से डुमरी की तरफ आ रहे एक ट्रक ने खड़े ट्रक को पीछे से धक्का मार दिया। इस घटना में धक्का मारने वाला ट्रक सहित तीनों ट्रकों में भीषण आग लग गई। जब तक चालक और खलासी कुछ समझ पाते तब तक आग पूरी तरह फैल गई। तीनों ट्रकों में कोयला और गुड़ लोड था। 

घटना की जानकारी पर डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद, थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार सहित अन्य पुलिस वाले मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एनएच 19 पर अफरातफरी के बाद आवाजाही शुरू करवाने का काम किया।

कोयला और गुड़ लदे ट्रकों के बीच हुई टक्कर 

इस संबंध में एसडीपीओ बताया कि कोयला और गुड़ लदे ट्रकों के बीच टक्कर हुई है। उन्होंने बताया कि ट्रकों के बीच टक्कर के बाद आग लग गई है। आग पूरी तरह से बुझने के बाद ही साफ हो सकेगा कि नुकसान कितना हुआ है।

इधर, डुमरी के एसडीपीओ सुमित कुमार ने बताया कि दो लोगों की लाश ट्रक में मिली है। मृतक ट्रक के खलासी और चालक के रूप में पहचान हुई। ट्रक के चेचिस नंबर से आगे जांच की जा सकेगी। कहा कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अभी तक की जांच में ऐसा लग रहा है कि संभवत: गुड़ लदे वाहन में खाना बनाने वाला गैस सिलेंडर था, जिसकी वजह से आग लगी है। फिलहाल जांच के बाद ही कारणों का स्पष्ट पता चलेगा।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading