17.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
Home Blog Page 573

अपनी ही चाची को हसुआ से दिनदहाड़े निर्ममता पूर्वक उक्त हत्याकांड को अंजाम देने वाले भतीजे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

0

गुमला – गुमला व्यवहार न्यायालय के , ए. डी .जे. वन ( प्रथम ) प्रेम शंकर की अदालत ने गुमला सदर थाना निवासी मनियां देवी ( पति- बन्धन उरांव ) के अपने भतीजे ने अपनी ही चाची के हत्यारे , रंथु उरांव को एडीजे प्रेम शंकर की अदालत ने न्यायालय में प्रस्तुत साक्ष्यों , गवाहों के व्यानों और दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के दलीलें सुनने के बाद उक्त हत्यारे रंथु उरांव को दोषी करार देते हुए धारा भादवि 302/34 के अंतर्गत आजीवन कारावास और दस हजार रूपया जुर्माना की सजा सुनाई हैं, साथ ही साथ उक्त जुर्माना की राशि नहीं देने पर , 6 (छह) माह की अतिरिक्त कठोर कारावास की सजा अभियुक्त रंथु उरांव को भुगतना होगा ।

ज्ञातव्य हैं की मृतिका मनियां देवी के पति बन्धन उरांव ने उक्त हत्या से संबंधित प्राथमिकी गुमला सदर थाना में दर्ज कराते हुए बताया था , की हम दोनों पति-पत्नी अपने नये घर का साफ-सफाई कर रहे थे इसी क्रम में दिन के लगभग 12.50 बजे मेरी पत्नी अपने पुराने घर से गैस सिलेंडर लाने जा रही थी इसी क्रम में भूमि विवाद को लेकर और रास्ते में घात लगाकर बैठे भतीजे रंथु उरांव ने दवली ( हसुआ ) से गर्दन रेतकर दिनदहाड़े हत्या कर फरार हो गया हैं, इसी प्राथमिकी के आधार पर आज उक्त हत्यारे भतीजे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

युवा आक्रोश रैली के पूर्व युवा मोर्चा का मशाल जुलूस कार्यक्रम

0

गुमला – आगामी 23 अगस्त को भाजयुमो प्रदेश मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास घेराव कार्यक्रम के पूर्व युवा मोर्चा गुमला जिला द्वारा शहर के मुख्य मार्ग में विशाल मशाल जुलूस निकालकर भ्रष्ट्र राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ एकजुट होने के लिए जनता से समर्थन मांगा।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पुराना नगर पालिका परिसर में एकत्रित होकर हाथों में मशाल-तख्ती लेकर शहर के मुख्य मार्ग में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की वंदे मातरम- भारत माता की जय,इंकलाब जिंदाबाद का उदघोष किया।
टावर चौक गुमला में मशालजुलूस सभा में तब्दील हो गया।

मशाल जुलूस की अगुवाई कर रहे युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप प्रसाद ने कहा लूट और झूठ की बुनियाद पर बनी ठगबंधन की इस सरकार ने लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है, 5 लाख सरकारी नौकरी का वादा करने वाली हेमंत सरकार ने 5 साल में 5000 भी नौकरी नहीं दे पाई।
हर महीने बेरोजगारी भत्ता 5000 से लेकर 7000 रु.देने का वादा किया था लेकिन झूठ बोलने वाली सरकार ने भत्ता के नाम से राज्य की युवाओं को फूटी कौड़ी नहीं दिया।

अपने घर की तिजोरी भरने के लिय पेपर लीक करवा कर लाखों युवाओं का भविष्य चौपट कर दिया। लाठियां के मार से राज्य के युवा दर्द से अभी तक कराह रहे हैं। राज्य के युवाओं ने ठान लिया है,इस निक्कमी सरकार को बदलना है।

जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू ने कहा गुमला जिला से हजारो भाजपा कार्यकर्ता संकल्पित होकर आगामी 23 अगस्त को युवा आक्रोश रैली में शामिल होंगे। युवाओं-आम जन का आक्रोश ही झारखंड से झामुमो और कांग्रेस के अत्याचार-तुस्टीकरण से मुक्ति दिलाएगा।जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा के राज्य में ही सुशासन आ सकता है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू,पूर्व विधायक कमलेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव,जिला उपाध्यक्ष सयुंक्ता देवी,राधेश्याम कुशवाहा, हरिशंकर त्रिपाठी,निर्मल गोयल, विनोद कुमार ,पूर्व जिला अध्यक्ष सविंद्र सिंह, अनूप चंद अधिकारी, सत्यनारायण पटेल,जिला महामंत्री यशवंत सिंह, राम अवतार भगत, भोला चौधरी,खुशमन नायक, शकुंतला उरांव,गौरी किंडो,बबलू वर्मा, शिवदयाल गोप,दामोदर कसेरा,सावित्री मेहता, दीप्ति कश्यप, सोनमणि उरांव, गुड्डी नंदा, छोटेलाल भगत, अरविंद मिश्रा,अनीता देवी,रामेश्वरी उरांव,पायल तिवारी,नीलम गुप्ता ललित गुप्ता,शम्भू नायक, विकास सिंह,किशोर मिश्रा,अनुप कुमार,उज्जवल मिश्रा,अविनाश कुमार,कौशलेंद्र जमुआर, हिमांशु केशरी,शंभू सिंह राजेश सिंह, राजकुमार राम, दिनेश चौधरी ,संतोष सिंह ,संजय साहू,बसंत उरांव,श्याम गुप्ता,हरिहर कुमार,सनोज वर्मा,सरयू प्रसाद,दीपांकर साहु,अनिकेत कुमार,अमन आनंद, हरमीत सिंह, संजीव कुमार, अजीत कुमार, संजय वर्मा,अशोक साहू,सुषमा गुप्ता, रेखा सिन्हा, सूर्या कुमार, सुमित कुमार, सुरेंद्र कुमार, अनमोल लाल, मनीष श्रवण,हरिहर कुमार, सुरेंद्र नारायण,सुमित कुमार,अजय उरांव,कुणाल गुप्ता,गणेश उरांव,पुष्पा देवी,बसंती देवी,रमेश राम,रीता देवी,गोपाल सिंह,व अन्य ढेर सारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सिकछा कर भेंट गतिविधि

0

गुमला – गुमला जिले के 26 चयनित विद्यालयों के 483 बच्चों को स्क्रेच कोडिंग सिखाने के उद्देश्य से सिकछा कर भेंट‌ गतिविधि अंतर्गत आज दिनांक 21 अगस्त 2024 को जिला मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय, गुमला में जिले के चयनित आईसीटी इंस्ट्रक्टर के लिए रिफेशर प्रशिक्षण का आयोजन जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां की अध्यक्षता में किया गया। इस प्रशिक्षण हेतु विषेश रूप से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दुमका से विषेश प्रशिक्षक के रूप में कौशल किशोर पाण्डेय उपस्थित है। जिला शिक्षा अधीक्षक, गुमला एवं कौशल किशोर पाण्डेय के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिक्षक द्वारा स्क्रेच कोडिंग से बच्चों की क्रिएटिविटी में विकास होने की जानकारी देते हुए सभी से अनुरोध किया गया कि प्रशिक्षण में बेहतर तरीके से सहभागी होते हुए स्क्रेच कोडिंग से संबंधित बताई जा रही चीजों को ग्रहण करें ताकि अपने विद्यालय के आई0सी0टी0 लैब में बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण दे सके।

सहायक नोडल पदाधिकारी दिलदार सिंह द्वारा सभी को जानकारी देते हुए बताया गया की आज के आधुनिक समय में कम्प्यूटर की दुनिया में भविष्य बनाने हेतु कोडिंग सीखना बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस प्रशिक्षण के पश्चात् सभी चयनित आई0 सी0 टी0 इंस्ट्रक्टर अपने विद्यालयों के चयनित बच्चों को प्रशिक्षित करेंगे, जिसके लिए जिला स्तर से आई0 सी0 टी0 प्रभारी रामचंद्र सिंह को प्रभारी बनाया गया है। विद्यालयों में प्रशिक्षण के उपरान्त उत्कृष्ट बच्चों का चयन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कौशल किशोर पाण्डेय द्वारा रोचकपूर्ण तरीके से शिक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा गया कि इस प्रशिक्षण से बच्चों में साउण्ड एवं विडियो इफेक्ट के साथ कहानी तथा विडियो गेम्स बनाने में बच्चों को मदद् मिलेगी तथा वह अपने कल्पनाशीलता के अनुरूप प्रोग्रामिंग के लिए सक्षम होंगे। उनके द्वारा कहा गया कि किसी भी प्रशिक्षण को आरंभ करने के पहले प्रतिभागियों से सम्बंद्ध बनाना महत्वपूर्ण है।

अतः सभी लोग अपने चयनित बच्चों के साथ अंतरव्यक्तिक संबंध स्थापित कर रोचक तरीके से बच्चों को सिखाए ताकि वो बेहतर प्रदर्शन कर सके।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

Exploring the Authentic Flavors of Shree Prabhuji Rajasthani Marwadi Basa in Deoghar

0

If you’re a vegetarian food enthusiast, a visit to Shree Prabhuji Rajasthani Marwadi Basa near Tower Chowk in Deoghar, Jharkhand, should be on your culinary bucket list. This charming eatery has become a local favorite, celebrated for its authentic Indian Desi cuisine. Owned and managed by Jayant Sharma, the restaurant is a testament to the rich culinary traditions of Jharkhand, brought to life in the heart of Deoghar.

Shree Prabhuji Rajasthani Marwadi Basa stands out in a bustling town where vegetarian dining options are plentiful. What sets this restaurant apart is its unwavering commitment to serving pure vegetarian food, ensuring that every dish is prepared without compromise on quality or authenticity. From the moment you step inside, the warm and welcoming ambiance invites you to embark on a gastronomic journey through the flavors of Jharkhand

The restaurant’s pièce de résistance is its Special Thali, a lavish spread that offers a comprehensive taste of Jharkhandi food cuisine. Priced between ₹100 to ₹300 per person, this thali is a gastronomic feast that caters to different budgets without compromising on quality or variety. Each thali is a symphony of flavors, featuring an assortment of dishes that include dal, rice , roti , sabzi , dahi ,  and a range of rotis, among other delicacies. The thali also includes traditional accompaniments like pickles, papads, and chutneys that enhance the overall dining experience.

One of the standout features of Shree Prabhuji Rajasthani Marwadi Basa is the sheer variety of dishes on offer. Whether you’re in the mood for something light like a kachori or looking for a full-fledged meal with all the trimmings, the menu has something to cater to every palate. The restaurant’s commitment to using fresh, high-quality ingredients is evident in every bite, making it a haven for those who appreciate the nuances of vegetarian cuisine.

Owner Jayant Sharma’s passion for preserving and promoting Jharkhandi  culinary traditions shines through in the meticulous preparation of each dish. The restaurant has garnered a loyal following among locals and visitors alike, who appreciate the authenticity and care that goes into every meal. Whether you’re a resident of Deoghar or just passing through, a meal at Shree Prabhuji Rajasthani Marwadi Basa promises to be a memorable experience that will leave you craving for more.

In a town known for its spiritual significance and vibrant culture, Shree Prabhuji Rajasthani Marwadi Basa offers a taste of Jharkhand  that is both authentic and unforgettable. So the next time you find yourself near Tower Chowk in Deoghar, don’t miss the opportunity to indulge in a delicious thali at this beloved vegetarian eatery.

Image Owner of Shree Prabhuji Rajasthani Marwadi Basa  – Mr. Jayant Sharma

राम भक्तों के लिए

Jharkhand Jobs – Deoghar – Trends of India Pvt Ltd

0

Trends of India Pvt Ltd is Ethnic wear apparal Company having 1 Head office, 2 manufacturing unit & 2 Warehouse in Deoghar along with 30+Retails stores in Bihar ,Jharkhand & West Bengal.

Our branch office is in Dadar west,Mumbai.

we are expanding our units and stores so We are welcoming applications for:
1.Interns: Fashion designing ,Sales & Marketing, Operations

2.Sales & Marketing:
(a).Store Manager (Deoghar, Darbhanga, Arrah and Begusarai )
Experience: 3+yrs of Retail Ethnic wear sales

(b).Sales Executive (Deoghar, Dhanbad, Darbhanga, Arrah and Begusarai )
Experience: 1+yr of counter sales

4.Computer Operator: Basic Computer knowledge is must

Opening are for mentioned location only.

share your cv at hr@trendsofindia.com or whatsapp at 9031040311.

राम भक्तों के लिए

गुमला जिला भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला जाएगा और टावर (शहीद) चौक में मशाल जुलूस का समापन होगा।

0

आगामी 23 अगस्त को रांची में होने वाली प्रदेश भाजयुमो द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री का आवास घेराव कार्यक्रम युवा आक्रोश रैली के मद्देनजर कल 21 अगस्त को राज्य के सभी मंडलों एवं जिला मुख्यालयों में मशाल जुलूश निकाली जाएगी। इसी निमित कल दिनाँक 21 अगस्त दिन बुधवार को समय सन्ध्या 5:00 बजे गुमला जिला भाजयुमो के नेतृत्व में स्थान-पटेल चौक के पास स्थित पुराना नगर परिषद के प्रांगण से टॉवर चौक तक एक विशाल मशाल जुलूश निकाली जाएगी।

अतः गुमला नगर में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सदस्य, भाजपा प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सदस्य, जिला के सभी मोर्चे, नगर मण्डल एवं नगर मण्डल के सभी मोर्चे के अध्यक्ष, सभी पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सदस्य, सभी बूथ अध्यक्ष अपने समिति के सभी सदस्यों सहित, तथा सभी स्तर के कार्यकर्ता बन्धु इस विशाल मशाल जुलूश में सादर आमंत्रित हैं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत यदि किसी भी लाभार्थी से उनके व्यक्तिगत विवरणी की पूछताछ की जाए तो तुरंत जिला के कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 97981 48089 पर संपर्क करें।

0

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत यदि किसी भी लाभार्थी से उनके व्यक्तिगत विवरणी की पूछताछ की जाए तो तुरंत जिला के कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 97981 48089 पर संपर्क करें।

गुमला: सावधान…

हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ लोग सीएमओ अधिकारियों के रूप में एडीएसएस या किसी अन्य सरकारी कर्मचारी एवं लाभार्थियों से मुख्यमंत्री मैय्या सम्मान योजना के लाभार्थियों की सूची (विवरण सहित) प्राप्त करने हेतु कॉल कर रहें हैं।

सभी को यह सूचित किया जाता है कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों की सूची की मांग करने हेतु किसी को भी अधिकृत नहीं किया गया है और यह साइबर क्राइम सहयोगियों का काम है।

जिला प्रशासन द्वारा सभी लाभार्थियों और अन्य व्यक्तियों से अपील की जाती है कि वे अपने विवरण किसी के साथ भी साझा न करें। यह बहुत ही महत्वपूर्ण और तात्कालिक है, इसलिए हमें इस पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि इस प्रकार का कॉल किसी को आता है तो गुमला जिला के कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 97981 48089 पर तुरंत संपर्क करें एवं इसकी जानकारी उपलब्ध कराएं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिला मुख्यालय स्थित के.ओ. कॉलेज में PVTG समुदाय एवं दिव्यांग बच्चों के लिए राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय स्थित के.ओ. कॉलेज में PVTG समुदाय एवं दिव्यांग बच्चों के लिए राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष श्री सुजीत नारायण आरसी प्रसाद एवं न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय एवं अध्यक्ष, झारखंड उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति आर. मुखोपाध्याय का जिले में आगमन होगा। उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आज मंगलवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिले के संबंधित पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी अधिकारियों को अपने अपने विभागों से संबंधित स्टॉल्स लगाने के निर्देश दिए गए।उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर में लाभुकों को बीच परिसंपत्ति का भी वितरण किया जाना है जिसे लेकर सभी तैयारियों को पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया है। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर अन्य कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य रूप से ,सेक्रेटरी डालसा,सिविल सर्जन ,जिला परिवहन पदाधिकारी,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी,जिला कल्याण पदाधिकारी,जिला कृषि पदाधिकारी,डीएसपी हेडक्वार्टर,प्रशिक्षु IFS, अंचल अधिकारी गुमला,सहायक निदेशक ,सामाजिक सुरक्षा ,कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, LDM,Gumla, इरफान Apo, DPM,JSLPS सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

  1. न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

जन शिकायत निवारण दिवस, गुमला 

0

गुमला:- गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में जिले के दूर दराज से लगभग 30 से अधिक आवेदकों ने आकर उपायुक्त से मुलाकात की।

इस दौरान कोनाटोली अंर्तगत तेलगांव के ग्रामीणों ने आकर उपायुक्त से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि उनके गांव में वर्ष 2023 में वन प्रमंडल पदाधिकारी के द्वारा पी.एफ. में अवस्थित कुसुम के वृक्षों का गणना करवाया गया था, एवं कुल 579 वृक्षों की सुरक्षा हेतु प्रत्येक ग्रामीण परिवार को 7-7 वृक्ष आवंटित किए गए थे एवं वन प्रमंडल के द्वारा विधिवत प्रमाण पत्र भी ग्रामीणों को निर्गत कराया गया था। जिसके पश्चात ग्रामीणों ने अपने अपने वृक्ष की देखभाल की एवं उसपर लाह का फसल लगाया गया। लाह के कटाई के समय उक्त ग्राम के कुछ ग्रामीणों के द्वारा अन्य सहयोगियों के साथ मिल कर फसल कटाई के लिए बाधा उत्पन्न किया जा रहा है, एवं गांव में एक तनाव का माहौल उत्पन्न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक वे जहां भी गए वहां कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से सहायता की मांग की, उन्होंने अनिश्चित काल तक वन प्रमंडल कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने की भी बात कही। उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने इसपर जांच एवं आवश्यक कारवाई किए जाने हेतु ग्रामीणों को आश्वस्त किया, उन्होंने उक्त मामले की जांच हेतु संबंधित विभाग को पत्र अग्रसारित किया।

गुमला जिले के 68 विधानसभा अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र के कुछ मतदान केंद्र के बीएलओ ने आकर उपायुक्त से मुलाकात की उन्होंने शिकायत की कि लोकसभा चुनाव के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों की अब तक मानदेय राशि भुगतान नहीं की गई है, जिसपर उन्होंने उपायुक्त से सहायता की मांग की। उपायुक्त ने प्राप्त आवेदन पत्र को नगर परिषद के प्रशासक को अग्रसारित किया एवं अविलंब मानदेय राशि के भुगतान करने हेतु निर्देश दिए।

भरनो स्थित कार्तिक उरांव पुस्तकालय के छात्रों ने उपायुक्त से मुलाकात की उन्होंने उक्त पुस्तकालय में नए समिति के गठन करने की मांग कि, उन्होंने शिकायत की है कि वर्तमान समिति सक्रिय नहीं है जिस कारण से सभी छात्र असंतोष है। उपायुक्त ने इस पर बीडीओ भरनो को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बसिया के टेगरा ग्राम के रहने वाले अमित बाड़ा ने बताया कि उनके माता पिता बचपन में ही गुजर गए हैं एवं वह पूर्ण रूप से असहाय है, अमित ने कहा कि वे आगे पढ़ाई करना चाहते हैं, एवं उपायुक्त से सहायता की मांग की। जिसपर उपायुक्त ने जिला कल्याण विभाग को आवेदन अग्रसारित किया एवं अमित बड़ा को प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना का अविलंब लाभ देने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त कई आवेदकों ने उपायुक्त से मुलाकात की, इस दौरान अबुआ आवास योजना, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नामांकन, राशन, पेंशन, आपसी तनाव,जमीन विवाद जैसे कई मामले देखने को मिले। प्रत्येक आवेदकों से उपायुक्त ने एक एक कर मुलाकात की, संबंधित मामलों पर सहायता एवं आवश्यक कारवाई हेतु उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बरही डिग्री महाविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0

पर्यावरण संरक्षण से वायु, जल और भूमि प्रदूषण कम होता है: कुलसचिव

बरही। चंदवारा स्थित गवर्नमेंट डिग्री महाविद्यालय बरही विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में आईडीएफसी फर्स्ट भारत लिमिटेड के सौजन्य से पर्यावरण संरक्षण सह सामाजिक जागरूकता के तहत मेगा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसकी अध्यक्षता विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कुलसचिव डॉ० मोख्तार आलम ने की। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मोख्तार आलम ने चंदवारा स्थित गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण सह मेगा पौधारोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण से वायु, जल और भूमि प्रदूषण कम होता है। जैव विविधता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण संरक्षण का बहुत महत्व है।

सभी के सतत विकास के लिए पर्यावरण संरक्षण महत्वपूर्ण है। हमारे ग्रह को ग्लोबल वार्मिंग जैसे हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण भी महत्वपूर्ण है। पेड़ पौधे हमारे जीवन में अनमोल है पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण का जो कार्यक्रम गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में आयोजित किया गया है इसके लिए आईडीएफसी भारत बैंक के सभी लोग काबिले-तारीफ हैं। कुलानुशासक डॉ मिथलेश कुमार सिंह ने आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि वृक्षारोपण करना आवश्यक है क्योंकि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पेड़ पौधे का अहम भूमिका है।

कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ जयप्रकाश आनंद का उन्होंने धन्यवाद करते हुए कहा कि बहुत कम समय में डॉ जयप्रकाश आनंद ने जिस मुकाम पर कॉलेज को पहुंचाने का सपना देखा है और उसका साकार रूप यहां के भावी विधार्थियों के रूप मे दिखेगा आगे कहा कि गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज को हर संभव वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि कॉलेज अपनी नई ऊंचाइयों को छू सके।
इस अवसर पर आईडीएफसी फर्स्ट भारत लिमिटेड सीएसआर हेड प्रवीण कुमार ने कहा कि हम लोग लगातार सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि समाजिक दायित्वों का निर्वहन किया जाए। इस अवसर पर 500 पौधा का पौधारोपण किया गया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आम जनमानस के साथ साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के प्राचार्य डॉ जयप्रकाश आनंद ने किया। इस अवसर पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह (छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष सह सह कुलानुशासक विभावि, डॉ. सुरेन्द्र कुशवाहा (वित्त पदाधिकारी, विभावि, डॉ. विकास कुमार (सहायक कुलसचिव, डॉ. बीरेन्द्र कुमार गुप्ता विभागाध्यक्ष जन्तु विज्ञान, निदेशक केंद्रीय पुस्तकालय विभावि डॉ राजेन्द्र मिस्त्री डॉ. बलदेव राम प्राचार्य (डिग्री कॉलेज बरकट्ठा, ) डॉ मंसूर आलम फाखरी अध्यक्ष विभावि एलुमनाई एसोसिएशन, आईडीएफसी फर्स्ट भारत लिमिटेड के सीएसआर हेड प्रवीण कुमार, रीजनल मैनेजर अनुज राय, बिजनेस मैनेजर मनोज तिवारी, सीएसआर मैनेजर जॉन पॉल, सीएसआर मयून कुमार, चंदवारा पूर्वी के मुखिया संजय कुमार उपस्थित थे।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium