32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला जिला भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला जाएगा...

गुमला जिला भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला जाएगा और टावर (शहीद) चौक में मशाल जुलूस का समापन होगा।

आगामी 23 अगस्त को रांची में होने वाली प्रदेश भाजयुमो द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री का आवास घेराव कार्यक्रम युवा आक्रोश रैली के मद्देनजर कल 21 अगस्त को राज्य के सभी मंडलों एवं जिला मुख्यालयों में मशाल जुलूश निकाली जाएगी। इसी निमित कल दिनाँक 21 अगस्त दिन बुधवार को समय सन्ध्या 5:00 बजे गुमला जिला भाजयुमो के नेतृत्व में स्थान-पटेल चौक के पास स्थित पुराना नगर परिषद के प्रांगण से टॉवर चौक तक एक विशाल मशाल जुलूश निकाली जाएगी।

अतः गुमला नगर में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सदस्य, भाजपा प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सदस्य, जिला के सभी मोर्चे, नगर मण्डल एवं नगर मण्डल के सभी मोर्चे के अध्यक्ष, सभी पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सदस्य, सभी बूथ अध्यक्ष अपने समिति के सभी सदस्यों सहित, तथा सभी स्तर के कार्यकर्ता बन्धु इस विशाल मशाल जुलूश में सादर आमंत्रित हैं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading