18.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
Home Blog Page 580

Jobs in RC Rungta Group of Companies – Jharkhand

0

RC Rungta Group of Companies a premier Industrial house of Jharkhand is hiring talents for its Steel plants at Jharkhand.

Positions in power plant :
(10,TPH WHRB x 3 nos, 50 TPH AFBC x 1 no, Turbine 22MW’)

1. WHRB DCS Engg. – 02 No.
2. Instrument shift Engg/Technician -02 No.
3. WTP chemist/Operator -01 No.
4. Boiler 2nd class Operator – 01 No.
5. Boiler 1st class operator – 01 No.
6. Mechanical Fitter -01 No.
7. Mechanical Maintenance Engineer – 01 No.
8. Instrument Asst Manager – 01 No.

Pl mention the positions in the subject line of the mail and send the cv to the following email id
(i) recruitment.rcrgroup@gmail.com
(ii) mcm.rcr1@gmail.com

News Desk

राम भक्तों के लिए

मसाई स्कूल के पीएपी मॉडल ने झारखंड के तकनीकी प्रेमियों को दिलाई सफलता

0

राष्‍ट्रीय, 12 अगस्‍त, 2024: मसाई स्‍कूल एक ऐसा मंच है, जहाँ कौशल का संयोजन अवसरों से किया जाता है। इस स्‍कूल ने भारत में 5000 से अधिक विद्यार्थियों के सपने पूरे करने में सफलता पाई है। नतीजे देने वाले एक करियर इंस्टिट्यूट के रूप में काम करते हुए, इसने 100 से ज्यादा बैचेस को प्रशिक्षित किया है और बीते वर्षों में अपना दायरा बढ़ाते हुए, अभी 6000 से अधिक एनरोलमेंट्स हासिल कर लिये हैं। इसी महीने यह संस्‍थान अपने पाँच साल पूरे कर रहा है और अपने एकमात्र लक्ष्य की प्राप्ति भी सुनिश्चित कर चुका है। इसका लक्ष्य शिक्षा प्रणाली को नतीजों पर आधारित बनाकर भारत की मानवीय क्षमता को सामने लाना है।

पूजा कुमारी रामगढ़के एक छोटे-से गाँव हार्वे की रहने वाली हैं और उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान काफी चुनौतियों का सामना किया। उनके गाँव का स्‍कूल 8वीं कक्षा तक था और परिवहन के अभाव के कारण उन्हें 4 किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ता था। पूजा के पिता चाहते थे कि वह अपनी पढ़ाई जारी रखे। उन्होंने पूजा को दादी माँ के पास भेज दिया, जहाँ का स्‍कूल सिर्फ एक साइकिल राइड की दूरी पर था। 12वीं कक्षा में पूजा ने बेहतरीन नतीजे दिये। उनका ध्यान विज्ञान पर था और आईआईटी उनका लक्ष्य था।आईआईटी की तैयारी के दौरान पूजा को अपने भाई के माध्यम से मसाई स्कूल के बारे में पता चला और उन्होंने आईआईटी का पारंपरिक रास्ता चुनने के बजाए मसाई स्कूल को चुना। उन्हें नौकरी के लिये तैयार होना था और व्यावहारिक कौशल हासिल करना था।

मसाई में पूजा ने व्यावहारिक तरीका अपनाते हुए अपनी जानकारियों की कमी को दूर किया। उन्होंने कंप्यूटर की मूलभू‍ल कुशलताओं से लेकर पाइथन में एडवांस्‍ड कोडिंग तक सीखी। उनके शुरुआती डर दूर हो गये, क्‍योंकि वे लगातार प्रश्‍न पूछती रहीं और धीरे-धीरे तकनीकी की जानकार बन गईं। मसाई के साथ 8 महीने बिताने के बाद उन्हें नो ब्रोकर में एसडीई-1 का पद मिल गया। मसाई स्कूल के साथ अपने सफर के बारे में बताते हुए, पूजा ने कहा, ‘‘मैं गाँव में पली-बढ़ी, जहाँ शिक्षा के लिये संसाधन सीमित थे और इसलिये अपने सपनों को पूरा करने में मुझे अनेकों चुनौतियाँ मिलीं। लंबी दूरी की यात्राओं और स्‍थानीय अड़चनों ने मेरे संकल्प को और मजबूत किया। मसाई स्‍कूल ने मेरी जिंदगी बदल दी और मुझे तकनीकी उद्योग के लिये जरूरी कौशल प्रदान किया। एक आम लड़की से लेकर आत्‍मविश्‍वास से भरी टेक प्रोफेशनल बनने तक, मेरा सफर लगन और सही शिक्षा की ताकत दिखाता है।’’

अपर्णा सिंह धनबाद में पली-बढ़ीं और छोटी उम्र में ही अपनी माँ को खो देने के कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उनके पिता को भी मुश्किलें हो रही थीं और तब उनके चाचा और दादाजी ने सहयोग प्रदान किया। आर्थिक तंगी के बावजूद अपने चाचा की सहायता से उनकी मुश्किलें कम हुईं। अपर्णा हिन्‍दी मीडियम स्‍कूल में थीं और अंग्रेजी बोलना उन्हें चुनौतीपूर्ण लगता था। भाषा में अपने कौशल को बेहतर बनाने के लिये उन्होंने अंग्रेजी में ऑनर्स की डिग्री के लिये पढ़ाई की। महामारी से उनकी कॉलेज की पढ़ाई बाधित हुई और उन्होंने ऑनलाइन क्लास ली, जिससे पढ़ाई सीमित हो गई। अंग्रेजी में ऑनर्स की डिग्री पाने के बाद भी रोजगार के कोई बहुत अच्छे मौके उन्हें नहीं मिल सके। फिर सरकारी परीक्षाओं की तैयारी के लिये उनकी कोशिश से अनिश्चितता तथा तनाव और भी बढ़ गया।

अपर्णा को मसाई स्कूल के बारे में पता चला, जो कि कोडिंग का एक इंस्टिट्यूट है और पे-आफ्टर-प्‍लेसमेंट के मॉडल पर काम करता है। शुरूआत में अपर्णा को संकोच हुआ, लेकिन फिर उन्होंने 5-वीक के लुकआउट पीरियड में इसे आजमाने का फैसला किया। बहुत ज्यादा स्क्रीन टाइम और अकेलेपन की शंकाओं के बावजूद अपर्णा ने भरोसा रखकर मसाई के प्रोग्राम से अपनी अनिश्चितताओं को तयशुदा हालात में बदल दिया। कोडिंग में कुशल होकर उन्होंने कपिवा में एसडीई 1 का पद पाया। अपना अनुभव बताते हुए, उन्होंने कहा, ‘‘मसाई स्कूल की खोज मेरे लिये एक महत्वपूर्ण मोड़ था। मैंने भरोसा किया और फिर मेरी अनिश्चितताएँ कौशल तथा आत्‍मविश्‍वास में बदल गईं। मसाई के प्रोग्राम ने मुझे संतोषजनक नौकरी पाने के लिये टूल्‍स दिये और मैंने अपने परिजनों को दिया हुआ वादा पूरा किया। मसाई स्‍कूल ने मुझे वह बनने का मौका दिया, जो मैं आज हूँ और इसके लिये मैं हमेशा मसाई की आभारी रहूँगी।’’

विवेक रंजन बिहार, भारत के एक कृषक परिवार में पले-बढ़े और उनके पास शिक्षा पाने के लिये सीमित संसाधन थे। दसवीं कक्षा तक वह हिन्‍दी माध्‍यम के एक स्‍कूल में पढ़े। बेहतर मौकों की तलाश में वे जमशेदपुर गये, क्‍योंकि उनके पिता वहाँ सरकारी शिक्षक थे। वहाँ जाकर वह अंग्रेजी माध्‍यम के स्‍कूल में भर्ती हो गये। उनका लक्ष्य आईआईटी और एनआईटी था, लेकिन वह इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशंस में बी.टेक करने के लिये एससीओई पुणे में एनरोल हुए। संवाद की कुशलताओं में कमी के कारण उन्हें संघर्ष करना पड़ा, लेकिन महामारी से होने वाली देरी के बावजूद उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया। शुरूआत में उनका लक्ष्य सरकारी परीक्षाएँ थीं, लेकिन फिरअपने दोस्‍तों को वेबसाइट्स बनाते देखकर वे वेब डेवलपमेंट करने लगे।

विवेक नेमसाई के सह-संस्थापक एवं सीईओ प्रतीक शुक्‍ला का एक यूट्यूब वीडियो देखकर मसाई के बारे में जाना और फिर मसाई का फुल स्टैक वेब डेवलपमेंट कोर्स किया। गहन प्रशिक्षण एवं विशेषज्ञ सत्रों के माध्यम से उन्होंने अपनी कोडिंग और सॉफ्ट स्किल्स को बेहतर किया। मसाई के कठोर शेड्यूल के मुताबिक रहकर विवेक ने ‘रियेक्‍ट’ और दूसरी टेक्‍नोलॉजी में मिलने वाली चुनौतियों पर जीत पाई। उन्‍हें कोर्स पूरा करने के बाद सहारा ग्लोबल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी मिली और अभी वे बर्डआई में एक सॉफ्टवेयर फ्रंटएंड इंजीनियर हैं। विवेक खुद में आए बदलाव और सफलता का श्रेय मसाई से मिले सहयोग और अपनी लगन को देते हैं।

मसाई स्कूल के साथ अपने अनुभव पर उन्होंने कहा, ‘‘बिहार में सीमित संसाधनों केसाथ पला-बढ़ा होने के कारण मुझे शिक्षा पाने में कई चुनौतियाँ हुईं। मसाई स्कूल के बारे में जानना मेरा एक टर्निंग पॉइंट था और अभ्यास पर आधारित उसके पाठ्यक्रम तथा कठोर प्रशिक्षण ने मुझे कुशलता और आत्‍मविश्‍वास दिया। कोर्स पूरा करने के एक महीने के भीतर मुझे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी मिल गई। मैं दूसरों से भी अनुरोध करता हूँ कि वे संकोच के बिना मसाई को जॉइन करें, क्योंकि उसने सच-मुच मेरी जिंदगी को बदला है।’’

मसाई स्कूल के बारे में बात करते हुए, उसके सह-संस्थापक एवं सीईओ प्रतीक शुक्ला ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य कौशल को निखारने का एक मंच देकर विद्यार्थियों की क्षमता को सामने लाना है, ताकि निश्चित परिणाम मिल सकें। हम नई-नई स्‍कीम्‍स लाने और स्‍थापित फर्म्‍स के साथ मिलकर काम करते हुए अपनी टीमों को बढ़ाने के लिये समर्पित हैं। इससे विद्यार्थियों के लिये अवसर भी बढ़ेंगे। हम शिक्षा के परितंत्र को प्रगतिशील तरीके से बदलने की सोच रखते हैं।’’

उद्योग के बड़े-बड़े फर्म्‍स के साथ भागीदारी करने के अलावा, मसाई स्‍कूलने तीन आईआईटी फर्म्‍स के साथ भी गठजोड़ किये हैं- आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी मंडी और आईआईटी रोपड़। इसके साथ-साथ राष्‍ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के साथ भी उसकी भागीदारी है, जिससे बाधाएँ टूट रही हैं और संभावनाएँ बढ़ रही हैं।

मसाई के विषय में: मसाई स्कूल बेंगलुरु का सीरीज बी-फंडेड जॉब टेक स्‍टार्टअप है। भारत में सबसे तेजी से बढ़ रहे करियर इंस्टिट्यूट के तौर पर मसाई सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और डाटा एनाल‍िट‍िक्‍स में अत्याधुनिक प्रोग्राम्‍स की पेशकश करता है। यह जनरेटिव एआई के साथ जुड़े होते हैं। मसाई सर्वांगीण विकास पर भी केन्द्रित है और सीखने वालों को प्रशिक्षण देकर कुशल एवं उद्योग के लिये तैयार पेशेवर बनाता है। विद्यार्थी शून्य अग्रिम शुल्‍क पर एनरोल हो सकते हैं और रोजगार पाने के बाद भुगतान कर सकते हैं। देश के एकमात्र परिणाम आधारित शैक्षणिक संस्थान के रूप में मसाई राष्‍ट्रीय कौशल विकास निगम के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि भारत में तकनीकी के कौशल पर आधारित अध्ययन की रूपरेखा बनाई जा सके।

मसाई स्‍कूल के बारे में ज्‍यादा जानकारी के लिए www.masaischool.com विज़िट करें।

News – Muskan

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त की अध्यक्षता में नगर परिषद अंतर्गत हुए कार्यों को हुई समीक्षात्मक बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

0

गुमला – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में नगर परिषद क्षेत्र अन्तर्गत हुए कार्यों की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने सभी नगर परिषद के अंर्तगत कार्य करने वाली महिला श्रमिकों को मुख्यमंत्री मंईंया सम्मान योजना का लाभ देने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि कोई भी योग्य लाभुक योजना से ना छूट सके उसका ध्यान रखा जाए। इस दौरान उपायुक्त ने शहरी क्षेत्र अन्तर्गत साफ सफाई के संबंध में भी समीक्षा की। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने पिछले पांच वर्षों में नगर निगम गुमला द्वारा निर्मित योजनाओं के संबंध में जानकारियों को सर्वोदय पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया।इसके अलावा उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश के आलोक में प्रशासक नगर परिषद के द्वारा अपील करते हुए कहा गया कि शहरी क्षेत्र अन्तर्गत नगर निगम से जुड़े किसी भी प्रकार की समस्याओं के संबंध में जानकारी देने के लिए नगर निगम के वाट्सअप नंबर 81020 49391 पर संपर्क कर सकते है।

साथ ही जिले के नागरिक नगर परिषद / निगम गुमला के ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफार्म से भी जुड़ कर अपनी शिकायतों को हम तक पहुंचा सकते है । नागरिकों की शिकायतों का तुरंत ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला में 5100 पौधारोपण का लक्ष्य, एक ही दिन में 2100 से अधिक पौधे रोपे गए

0

गुमला – गुमला जिला के ग्राम सेवा पथ ट्रस्ट, गम्हरिया घाघरा, और ब्रह्माकुमारी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 5100 पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान के तहत, 18 जुलाई को पूरे गुमला जिले में एक ही दिन में ‘कल्पतरु अभियान’ के अंतर्गत 2100 से अधिक पौधों का रोपण किया गया।

यह पौधारोपण अभियान सभी पंचायतों के स्वास्थ्य केंद्रों, विद्यालय परिसरों, मंदिर परिसरों, चर्च परिसरों, मस्जिद परिसरों, और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और हरियाली के माध्यम से जिले को सुंदर बनाना है।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर ‘मिशन बदलाव’ को दिव्य विभूति सम्मान, उर्मि हॉस्पिटल को दिव्य कला संस्कृति सम्मान

0

गुमला – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय और ग्राम सेवा पथ ट्रस्ट, गम्हरिया घाघरा, के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान के अग्रदूत डॉ. विक्रम साराभाई के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए ‘मिशन बदलाव’ को दिव्य विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश ओम प्रकाश पांडेय और विशिष्ट अतिथि अनुपम किशोर, सदर अस्पताल गुमला, द्वारा ‘मिशन बदलाव’ को यह सम्मान प्रदान किया गया। इसके साथ ही उर्मि हॉस्पिटल, गुमला, को निस्वार्थ सामाजिक उत्तरदायित्व और जन जागरूकता के लिए दिव्य कला संस्कृति सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नैना कुमारी और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छोटी कुमारी को भी सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम उर्मि हॉस्पिटल नर्सिंग कॉलेज के प्रांगण में आयोजित हुआ, जिसमें ब्रह्माकुमारी सुचिता, अमृता, सादिया खातून, वायु सेना तकनीकी टीम के सदस्य अमित कुमार, पंकज कुमार, उत्तम कुमार, डॉक्टर आरती कुमारी, और सैकड़ों नर्सिंग बहनों समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की सफलता ने समाज सेवा और जागरूकता के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जिला भाजपा के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया

0

गुमला – भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आजादी के 77वां वर्षगांठ के शुभ अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा गुमला के नेतृत्व में गुमला शहर के मुख्य मार्ग में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रध्वज तिरंगा लेकर भारत माता की जय वंदे मातरम का उद्घोष किया।

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप प्रसाद की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम के समीप एकत्र होकर उनको श्रद्धांजलि देते हुए तिरंगा यात्रा का आगाज किया। जो शहर के मुख्य मार्ग में भ्रमण कर नारेबाजी की और राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश दिया।

मौके पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू ने कहा युवा मोर्चा द्वारा गुमला जिला के तीनों विधानसभा में तिरंगा यात्रा आयोजित है जिसका उद्देश्य राष्ट्र प्रेम का अलख जगाना है।
हर घर तिरंगा लहराना है, युवा मोर्चा अध्यक्ष ने कहा भाजपा राष्ट्र को सर्वोपरि मानती है इंडिया फर्स्ट का नारा देते हुए , युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे देश में तिरंगामय में करने में लगे हैं, युवा मोर्चा का संकल्प है हमारा विजय विश्व तिरंगा हमेशा ऊंचा रहेगा इसके लिए सब कुछ कुर्बानी देने को युवा मोर्चा तैयार है।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहु,पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, जिला महामंत्री यशवंत सिंह, रामावतार भगत, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अमन यादव,गुमला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मिसिर कुजूर, निर्मल गोयल, दामोदर कसेरा,रविन्द्र सिन्हा, अरविंद मिश्रा ,रामेश्वरी उरांव, देवेंद्र लाल उरांव ,दिनेश सिंह, नगर अध्यक्ष बबलू वर्मा,श्याम गुप्ता,दीपांकर साहू ,कौशल साहु,राजेश सिंह संजय गुप्ता, विकास सिंह, अनिकेत कुमार, अमन आनंद हरिहर कुमार, कौशलेंद्र जमुआर, गुड्डी नंदा, अनिल साहू, प्रकाश कुशवाहा,व अन्य युवा मोर्चा के ढेर सारे कार्यकर्ता उपस्थित थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला चेम्बर का झंडोतोलन चेम्बर कार्यालय में होगी

0

गुमला – गुमला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की मासिक बैठक चेंबर के अध्यक्ष दामोदर कसेरा की अध्यक्षता में चेंबर कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई , बैठक में निर्णय लिया गया की ध्वजारोहण चैंबर कार्यालय में संपन्न होगा। गुमला चेंबर के द्वारा वृक्षारोपण करने का निर्णय लिया गया। वृक्षारोपण के लिए चार जगह चिन्हित किए गए हैं, गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा वृक्षारोपण किया जाएगा।

बीते दिन गुमला में कनक ज्वेलर्स में घटित गोली कांड का खुलासा करते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी गुमला पुलिस के द्वारा की गयी। इस निमित्त गुमला चैंबर एसपी से मिलकर उन्हें बधाई देगी एवं पुलिस पब्लिक मीट प्रत्येक माह कराने के लिए पुलिस अधीक्षक से मांग करेगी। नगर परिषद से गुमला चेंबर के प्रतिनिधि मिलेंगे एवं जिन व्यापारियों को ट्रेड लाइसेंस उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

इस पर भी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से मिलकर बात किया जाएगा। चेंबर ऑफिस में गैर जरूरी सामान की बिक्री के लिए सहमति हुई। इस विषय को गंभीरता से देखकर अनुपयोगी सामान की बिक्री के लिए पूर्व अध्यक्ष हिमांशु केसरी को संयोजक बनाया गया। धन्यवाद ज्ञापन अभिजीत जायसवाल ने किया। अंत में राष्ट्रगान गाकर बैठक की समाप्ति की गयी।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष विनोद केसरी, मोहम्मद सब्बू, हिमांशु केसरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह, अभिजीत जायसवाल , सचिव बबलू वर्मा, कोषाध्यक्ष मुन्नीलाल साहू, सह सचिव नीरज गुप्ता, पी आर ओ प्रणय कुमार, आदित्य गुप्ता, मीडिया प्रभारी आनंद गुप्ता, दिलीप गुप्ता, गुन्नू शर्मा, बृजकिशोर फोगला, राहुल केसरी, विजय शंकर दास, अजय धान,बिट्टू कुमार उपस्थित थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

वि.भा.वि. हजारीबाग में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर ‘तुलसीदास की प्रासंगिकता’ पर विचार विमर्श

0

आज दिनाँक 12/08/2024 को हिंदी विभाग वि.भा.वि.,हजारीबाग में डॉ. के.के. गुप्ता की अध्यक्षता में गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनाई गई।अध्यक्षीय सम्भाषण में डॉ. के.के.गुप्ता ने ‘तुलसीदास की रचनाओं की प्रासंगिकता’ विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि तुलसीदास जी ने अपने समय के समाज को एक नई दिशा दी। उन्होंने रामराज्य की अवधारणा प्रस्तुत की, जो एक आदर्श शासन प्रणाली का प्रतीक है, जिसमें न्याय, धर्म और नैतिकता सर्वोपरि हैं। उन्होंने जातिवाद, अंधविश्वास और समाज में फैली अन्य कुरीतियों का कड़ा विरोध किया।

समारोह में वरीय प्राध्यापक डॉ. केदार सिंह ने अपना व्यक्त्व प्रकट करते हुए कहा कि गोस्वामी तुलसीदास अद्वितीय कवित्व प्रवीणता के परिचायक हैं, वहीं डॉ सुबोध सिंह ने कहा कि वे जनभाषा के रचनाकार हैं । शिक्षक राजू राम ने तुलसीदास जी को जनचेतना का कवि कहते हुए कहा कि उनके विचार और शिक्षाएँ आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी उनके समय में थीं।
शोधार्थियों के साथ-साथ विभाग के छात्र-छात्राओं भी अपने-अपने विचार प्रकट किए। उत्साहपूर्वक और श्रद्धा पूर्वक तुलसीदास जयंती को मनाया गया। मंच संचालन शोधार्थी अनुपम कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन शोधार्थी श्वेता कुमारी ने किया।

News – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

जिले में सिकछा कर भेंट गतिविधि के तहत आज से विभिन्न विद्यालयों में स्क्रैच कोडिंग कक्षाओं की शुरुआत की गई

0

गुमला:- गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की नवाचारी सोच अंतर्गत जिले के चयनित विद्यालयों में आज स्क्रेच कोडिंग कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिले के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गुमला में आज स्क्रेच कोडिंग की कक्षाओं की शुरुआत वार्डन रोहिणी कुमारी प्रसाद एवं अन्य शिक्षिकाओं के द्वारा आईसीटी लैब में फीता काटकर करते हुए विद्यालय की आईसीटी अनुदेशक प्रियंका कुमारी द्वारा चयनित छात्राओं को वीडियो एनिमेशन हेतु कोडिंग की जानकारी दी गई।

ज्ञात हो कि जिले के बच्चों को स्क्रेच कोडिंग सिखाने के उद्देश्य से विद्यालयों का चयन कर बच्चों की क्रिएटिविटी के विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं। कक्षा आठ, नौ तथा ग्यारह के छात्र छात्राओं के साथ गत वर्ष भी उपायुक्त महोदय द्वारा स्क्रेच कोडिंग की कक्षाएं आयोजित कराई गई थी तथा इस वर्ष भी इसकी शुरुआत कराई जा रही है। वर्तमान तकनीकी युग में कोडिंग बहुत ही महत्वपूर्ण है तथा छात्र छात्राओं के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु क्रिटिकल एनालिसिस को बढ़ावा देने के लिए फिर से स्क्रेच कोडिंग की शुरुआत कराई गई है।

स्क्रेच कोडिंग अंतर्गत विद्यार्थियों को विजुअल ग्राफिक्स, साउंड इफेक्ट, लॉजिकल कमांड आदि की जानकारी देते हुए छात्र छात्राओं से उनकी नवाचारी सोच अंतर्गत वीडियो एनिमेशन तथा वीडियो गेम्स के निमित कार्य कराए जायेंगे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

अंबा प्रसाद ने महिलाओं संग की धान की रोपाई, कहा- किसानों के बीच रहने का सुख कहीं और नहीं

0

महुदी में विधायक अंबा प्रसाद ने किया धानरोपनी

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के कांडतरी पंचायत के ग्राम महुदी में धान रोपाई की। ट्रांसफार्मर उद्घाटन करने के बाद विधायक अंबा प्रसाद ग्राम महूदी पहुंची थी। वहां से लौटते समय उनकी नजर अचानक खेतोंं में धान की रोपाई करती महिलाओं पर पड़ी। इसके बाद विधायक ने माथे पर टोकरी लेकर किसान व महिलाओं साथ धान के पौधों की रोपाई की। बता दें कि विधायक अक्सर ही किसी न किसी चीजों को लेकर सुर्खियों में रही है।

विधायक ने बताया कि किसान और उनके लहलहाते खेत, कृषि कार्य को करते हुए किसानों के बीच रहने का जो आत्मीय सुख है,वो शायद कहीं और नहीं है।

मौके पर जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, उप प्रमुख बचनदेव कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे,पंचायत अध्यक्ष मनोज ठाकुर,युवा प्रखंड अध्यक्ष आनंद कुमार, दशरथ महतो, बिंदु दांगी, दामोदर मेहता, सुरेश महतो,प्रेमचंद महतो, सहेस महतो, दशरथ महतो, दिनेश्वर पासवान, निरंजन कुमार समेत कई महिला पुरुष मौजूद थे।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium