18.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
Home Blog Page 586

गुमला जिले इसरो के शैक्षणिक भ्रमण हेतु निकली टीम ने आज अपने अंतिम दिन एम ए चिदंबरम इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का किया भ्रमण

0

गुमला – गुमला जिला प्रशासन गुमला द्वारा पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर के नेतृत्व में इसरो के शैक्षणिक भ्रमण हेतु निकली टीम ने आज अपने अंतिम दिन एम .ए. चिदंबरम इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का भ्रमण किया जहां तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन की मैनेजमेंट के पदाधिकारियों द्वारा सभी का स्वागत करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के गृहराज्य झारखंड से आई इस टीम को इस क्रिकेट स्टेडियम का भ्रमण कराया गया तथा शैक्षणिक भ्रमण में शामिल सभी छात्राओं एवं मैनेजमेंट टीम को तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा चेन्नई सुपर किंग्स के लोगो वाली सुपर फैंस की टोपी, टीशर्ट एवं सीटी आदि उपहार स्वरूप भेंट की गई ।

सभी को महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीरों से सजे स्टेडियम परिसर का भ्रमण कराते हुए स्टेडियम परिसर में धोनी के हाथ से बनाया गया स्केच आर्ट भी दिखाया गया । स्टेडियम परिसर में उपस्थित सभी लोग महेंद्र सिंह धोनी के गृहक्षेत्र से आए इस टीम से मिलकर काफी खुश हुए । तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा गुमला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के इस अनूठे पहल की खुले मन से प्रशंसा करते हुए उनके लिए भी उपहार भेजा गया है।

भ्रमण के अंतिम क्षणों में पुनः समुद्र तट एवं चेन्नई शहर देखते हुए सभी चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे जहां से आज शाम की फ्लाइट से सभी लोग बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से सभी को गुमला लाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किया गया है । गुमला के अंचल अधिकारी हरीश कुमार और डिस्ट्रिक्ट फेलो रमेश कुमार के साथ शिक्षा विभाग से प्रतिनिधि के रूप में सिकछा कर भेंट के सहायक नोडल सह बीपीओ दिलदार सिंह टीम को कोऑर्डिनेट कर रहे हैं तथा शिक्षिका शशि नीलम तिर्की, शशि खाखा एवं रोहिणी कुमारी प्रसाद छात्राओं के भ्रमण के दौरान देखभाल, सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्था की देखरेख में लगे हैं ।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के वरीय उपाध्यक्ष शमशेर आलम की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में हुई प्रेस वार्ता

0

गुमला:- केंद्र और राज्य सरकार की अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के कार्यन्वयन में कल्याण और शिक्षा विभाग के पदाधिकारी कोताही बरत रहे है। जिस कारण योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यकों तक नहीं पहुंच पा रहा है। गुमला के उपायुक्त व संबंधित विभाग के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि कमी को जल्द पूरा किया जाएगा। यदि हित के काम प्रारंभ नहीं होते है, तो आयोग सख्ती दिखाएगा और अफसर चिन्हित किए जाएंगे। उक्त बातें झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के वरीय उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने सर्किट हाउस में पत्रकार सम्मेलन के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि गुमला जिले में उर्दू शिक्षकों के 28 पद रिक्त है। जबकि 12 कार्यरत है। अभी सहायक आचार्यो की बहाली में जो नियुक्तियां होंगी। उनके जरिए उर्दू शिक्षकों की भी बहाली की जाएगी। उर्दू एकेडमी के सवाल पर कहा कि सिर्फ उर्दू नहीं बल्कि बंग्ला सहित अन्य एकेडमी की मांग पर सरकार चिंतन कर रही है। जल्द ही इसके परिणाम नजर आएंगे। आलम ने वर्ष 19-20 की एमएसडीपी अब पीएम जन विकास कार्यक्रम के निमित पेयजल की योजना पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा कि पीएचईडी विभाग ने इसपर अपनी जिम्मेवारी नहीं निभाई है।

उन्होंने कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए राशि देती है, तो उसका उपयोग करें। सरकार अपने स्तर से हर प्रयास कर रही है। किंतु उनका सही तरीके से कार्यन्वयन करना जिला प्रशासन की जवाबदेही है। मौके पर आयोग के सदस्य वारीश कुरैशी, डीपीआरओ ललन कुमार, एपीआरओ अलीना दास व दीवाकर साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

अल्प संख्यकों को सरकार की योजनाओं का मिले लाभ, आयोग की बैठक सम्पन्न।

0

गुमला – गुमला शमशेर आलम, उपाध्यक्ष, झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ परिसदन स्थित सभाकक्ष में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन हुआ। उपाध्यक्ष ने क्रमवार सभी विभाको में केंद्र व राज्य प्रायोजित योजनाओं की प्रगति व अल्पसंख्यकों की हिस्सेदारी की जानकारी प्राप्त की।

बैठक में सभी संबंधित विभागों की समीक्षा की गई। सर्वप्रथम समेकित जनजाति विकास अभिकरण अंतर्गत एमएसडीपी में ली गई योजनाओं, साईकिल वितरण, वनाधिकार पट्टा, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति योजना, अल्पसंख्यक छात्रावास, चिकित्सीय अनुदान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना आदि में अल्पसंख्यक समुदाय को दिये गये लाभ की जानकारी ली गई और आवश्यक निदेश परियोजना निदेशक, आइटीडीए, गुमला को दिये गये। उन्होंने सभी लंबित योजनाओं को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी योग्य लाभुक योजनाओं से वंचित न रहे इसकी जिम्मेदारी विभागीय पदाधिकारी की होगी अतः स समय सभी योजनाओं से लाभुकों को आच्छादित करें।

आपूर्ति विभाग अंतर्गत राशनकार्डधारियों की संख्या व उसके अंतर्गत अल्पसंख्यकों को वितरण किये गये राशन कार्ड, सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना में दिये गये लाभ की जानकारी दी गई।
समाज कल्याण विभाग अंतर्गत जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा जिला में कुल आंगनवाड़ी केंद्र व अल्पंसख्यक बहुल क्षेत्र में अवस्थित आंगनवाड़ी केंद्रों की जानकारी दी गई।

सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से सहायक निदेशक द्वारा सभी तरह के पेंशनधारकों की संख्या का विवरण दिया गया।
ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत वर्ष 2016-22 तक स्वीकृत व पूर्ण हो चुके प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी दी गई। अबुआ आवास योजना के प्रगति की समीक्षा की गई।
मनरेगा अंतर्गत मनरेगा परियोजना पदाधिकारी द्वारा मनरेगा योजनाओं के प्रगति की जानकारी दी गई।
जेएसएलपीएस अंतर्गत एनआरएलएल योजना अंतर्गत गठित कुल स्वयं सहायता समूहों की संख्या और कुल अल्पसंख्यक समूहों की जानकारी दी गई। इस दौरान जिले में संचालित रागी मिशन के संबंध में भी उन्हें जानकारी दी गई।

शिक्षा विभाग अंतर्गत सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक विद्यालय, उर्दू विषय में रिक्त शिक्षक के पदों की संख्या, उसमें पढ़नेवाले अल्पंसख्या छात्र-छात्राओं की संख्या, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में पढ़नेवाले अल्पसंख्यक छात्राओं की संख्या समेत अन्य बिंदुओं की समीक्षा की गई। उन्हीं शिक्षा विभाग अंर्तगत अल्पसंख्यक शिक्षकों की संख्या की भी जानकारी ली एवं शिक्षकों के नियुक्ति को लेकर विमर्श किए। उन्होंने उर्दू शिक्षकों की कम संख्या को देखते हुए उसके लिए भी नियुक्ति हेतु विचार किए।

इस दौरान उन्होंने उग्रवाद हिंसा में मारे गये अल्पसंख्यों की संख्या, उनके आश्रितों को दी जानेवाली मुआवजा राशि की स्थिति, आश्रितों को नौकरी, दंगा पीड़ितों के भुगतान की स्थिति की भी जानकारी ली।

सिविल सर्जन गुमला द्वारा जिला में कुल स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र, चिकित्सकों की उपलब्धता, विभिन्न रोगों के रोगियों की स्थिति आदि की जानकारी दी गई।

अर्द्धनिर्मित प्रधानमंत्री आवासों के लाभुकों के भुगतान के स्थिति की समीक्षा की गई।
सहकारिता विभाग द्वारा बीज वितरण के स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही, बुनकर सहयोग समितियों की संख्या, सक्रिय बुनकर समितियां और निष्क्रिय बुनकर समितियों के स्थिति की समीक्षा की गई।

मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य बीज व अन्य योजनाओं में अल्पंसख्यकों के लाभुकों के स्थिति की समीक्षा की गई।
कृषि विभाग को धान का बीज ससमय वितरण करा लिये जाने का निदेश दिया गया।

बैठक में खनन विभा, उर्जा, कारा विभाग, परिवहन विभाग, उद्योग विभाग, पंचायती राज विभाग, भू-अर्जन विभाग, गव्य विकास विभाग, पशुपालन विभाग, खेल विभाग, जिला योजना विभाग, लघु सिंचाई, एनआरईपी, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य विशेष प्रमण्डल आदि विभागों की विस्तृत समीक्षा की गई और आवश्यक निदेश पदाधिकारियों को दिये गये।

जिला के कार्य से आयोग संतुष्ट

झारखण्ड राज्य आयोग के माननीय उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने कहा कि गुमला जिला में जो भी योजनाएं, चाहे व केंद्र प्रायोजित हो या राज्य सरकार प्रायोजित, सभी क्षेत्र में अल्पंसख्यकों के उत्थान के लिए बेहतर दिशा में कार्य किया जा रहा है। यहां विधि-व्यवस्था में भी बेहतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं कल्याण विभाग के कार्यों में और सुधार हो सकता किया जा सकता है जिसके लिए उन्होंने संबंहसित विभाग को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।।

इससे पूर्व आयोग द्वारा गुमला परिसदन में आयोजित जन सुनवाई में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने समस्या रखी. इसके समाधान के लिए बैठक में आयोग की टीम ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया.

आज की बैठक में झारखण्ड अल्पसंख्यक आयोग की ओर से माननीय सदस्य वारिस कुरैशी, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जेल सुपरिंटेंडेंट, परियोजना निदेशक आईटीडीए, कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, व अन्य उपस्थित थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में सांप काटने की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है, प्रत्येक दिन तीन-चार व्यक्ति को सांप डंस ( काट ) रहा है ।

0

गुमला – गुमला जिला के विभिन्न प्रखंडों और सुदूरग्रामीण क्षेत्रों से लगातार सांप डसने (काटने )से प्रतिदिन तीन चार लोग पीड़ित हो रहें हैं , गुमला जिला अंतर्गत स्थित रायडीह – सुरसांग थाना स्थित सलकाया भीलवाडीह निवासी 23 वर्षीय निरामुनी देवी अपने गांव की अन्य महिलाओं के साथ चांटु पहाड़ से दातुन पत्ता, रूगडा – पुटू आदि वन्य सामाग्री लेकर आने के क्रम में एक ब्लेक कोबरा सांप ने पिछे डंस ( काट ) लिया , फलस्वरूप उसकी स्थिति काफी गंभीर हो गई, बाद में उसे आनन-फानन में इलाज के लिये, रायडीह उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, दूसरी घटना गुमला सदर थाना स्थित डूमरडीह ग्राम में विरेन्द्र उरांव के 16 वर्षीय पुत्र विवेक उरांव अपने गांव के मैदान में फूटबॉल खेलने के बाद एक गड्ढे डोभा में पैर हांथ धोने के क्रम में एक जहरीले सांप के डंसने (काटने) से उसकी स्थिति काफी गंभीर होने पर उसे इलाज के लिये गुमला सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं जहां उसका इलाज चल रहा हैं, तथा तीसरी घटना गुमला सदर थाना स्थित वृंदा ग्राम में बेलचा से बालू उठाने के क्रम में तुसगांव ग्राम निवासी गणेश बड़ाइक जो अपने ससुराल में रहकर घर बनाने के लिए बेलचा से बालू उठा रहा था इसी क्रम में एक जहरीले करैयत सांप उसके हांथ में चढ़कर मौत से लिपट गया और उसके हांथ में डंस (काट) लिया जिसे आनन-फानन में इलाज के लिये गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उक्त तीनों लोगों का इलाज सदर अस्पताल के डॉक्टरों के देखरेख में चल रहा हैं , अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर सूदुर ग्रामीण क्षेत्रों में सांप काटने से उक्त ग्रामीण क्षेत्रों के लोग सर्वप्रथम
झाड़-फूंक और देशी जड़ी बूटी दवा पर अत्यधिक विश्वास करते हैं , और जो अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर और समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने से उक्त पीड़ित लोग काल के गाल में समा जा रहे हैं , जिला प्रशासन के गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, पुलिस प्रशासन के गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह एवं एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव द्वारा समय-समय पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में अंधविश्वास, डायन बिसाही, झाड़ फूंक, गंडा ताबीज और सांप काटने पर सर्वप्रथम समय पर अस्पताल लाने के लिए जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहा है , परंतु आजादी कितने वर्ष बाद भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कब तक सड़क उपलब्ध नहीं है फल स्वरुप एम्बुलेंस जाने की व्यवस्था नहीं होने के कारण और देर रात्रि होने के कारण ग्रामीणों को अंधविश्वास झाड़ फूंक और देशी जड़ी बूटी दवा का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है और समय रहते पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल नहीं ले जाने के कारण रास्ते में ही लोगों की मौत हो जाती है , वैसे भी बरसात के दिनों में सांपों के बिल में पानी भर जाने के कारण जहरीले सांप अपने अपने बिलों से बाहर निकल जाते हैं और आबादी वाले क्षेत्रों के घरों में चूहा खाने के लिए घरों में सांप प्रवेश कर जाते हैं और जमीन में सोए व्यक्तियों डंस लेते हैं और लोगों की अकाल मृत्यु हो जाती है , गुमला जिले में सांपों के काटने की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है प्रतिदिन तीन चार व्यक्तियों को सांप काट लेते हैं और कुछ लोगों की मृत्यु भी हो जाती है ।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

दिनांक 24.07.2024 को आवासीय कार्यालय में आयोजित अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग द्वारा सभी थाना प्रभारीयों एवं पुलिस पदाधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर दिशानिर्देश दिया गया.

0

1. पिछले माह में घटित सभी महत्वपूर्ण अपराधिक कांडों की समीक्षा की गयी तथा सभी कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश दिए गए.
2. 4 वर्षों से अधिक पुराने लंबित कांडों के अविलंब निष्पादन हेतु निर्देशित किया. सभी पुराने लंबित कांडों की समीक्षा कर उनके अविलंब निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया .
3. संगठित अपराध गिरोहों, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ CCA एवं NSA के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.
4. अवैध पोस्ता/अफीम की खेती तथा ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्घ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया तथा उनके विरुद्घ सीसीए एवम् PITNDPS का प्रस्ताव समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया.
5. महिला प्रताड़ना एवं हिंसा, पोक्सो एक्ट से संबंधित तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित कांडों में अविलंब कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के भीतर उन कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया.
6. नशाखोरी के विभिन्न पदार्थ जैसे कोरेक्स, व्हाइटनर, आदि की अवैध खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया गया.
7. विभिन्न सोशल मिडिया की मोनिटरिंग करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया. साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्घ कड़ी कानूनन कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया.
8. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलीयों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया.
9. ⁠सरकारी जमीन से संबंधित जितने भी मामले थाना में लंबित है उन्हें यथाशीघ्र संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उसका निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया.
10. ⁠अवैध कोयला, बालू एवं पत्थर उत्खनन पर पूर्णत रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया. इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारी एवम् जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अवैध खनन पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया.
11. ⁠जमानती तथा गैरजमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की- जब्ती के त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया.
13.व्यवहार न्यायालय के सुरक्षा की नियमित रूप समीक्षा करते हुए सुरक्षा से संबंधित सभी मानकों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया.

News – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

ज्वलंत जनमुद्दे को लेकर देश के सर्वोच्च सदन में गूंजें हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल

0

हजारीबाग और रामगढ़ जिले के विभिन्न स्टेशनों से महानगरों के लिए पैसेंजर रेल परिचालन शुरू करने की सरकार से की मांग

कहा यहां महारत्न कंपनियों के माइंस हो रही है संचालित, लेकिन जनता को ऐसा लगता है की हमारे यहां रेल लाइन सिर्फ़ कोयला ढोने के लिए है

रेलमंत्री से लगाई गुहार, क्षेत्र के 30 लाख आबादी को दें लम्बी दूरी के रेल परिचालन का सौगात

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र वासियों की जन आकांक्षाओं और ज्वलंत महत्वपूर्ण जन मुद्दे को लेकर देश के सर्वोच्च सदन लोकसभा में मोदी सरकार 3.0 के बजट सत्र के जीरो आवर के दौरान बुधवार को गूंजते नज़र आए। लोकसभा के सदन से पहली बार बोलते हुए हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि सबसे पहले मैं हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे इस सर्वोच्च सदन में चुनकर भेजा है।

जिसके बाद सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र वासियों की आवाज और मांग को रखते हुए कहा कि अध्यक्ष महोदय हजारीबाग और रामगढ़ जिला जी दोनों मिलकर इस लोकसभा क्षेत्र का निर्माण करता है। यहां बहुत सारे माइंस संचालित है। टाटा स्टील का माइंस यहां ऑपरेट होता है, सीसीएल की माइंस ऑपरेट होती है और एनटीपीसी की माइंस यहां ऑपरेट होना शुरू हुई है।

कोयल का बहुत आयात परिचालन यहां से हो रहा है लेकिन हमारे जितने स्टेशन हैं यथा हजारीबाग स्टेशन, बरही स्टेशन, बरकाकाना स्टेशन, पतरातू स्टेशन, रामगढ़ स्टेशन इन सभी स्टेशन से लंबी दूरी की पैसेंजर ट्रेन का परिचालन बहुत कम है। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि रेल मंत्री जी सदन में बैठे हुए हैं मैं उनका ध्यान ईश्वर आकृष्ट कराना चाहूंगा कि यह 30 लाख आबादी का क्षेत्र है और यहां से बरकाकाना से रांची तक के कठिन रेल मार्ग होने के वाबजूद पहाड़ों को चीरकर निर्माण किया जा चुका है।

मैं आग्रह करना चाहता हूं कि हजारीबाग और रामगढ़ की इन स्टेशनों से लंबी दूरी के पैसेंजर ट्रेन दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलोर, सूरत, कोलकाता, अहमदाबाद आदि गंतव्य स्थानों के लिए परिचालन यथासीघ्र शुरू किया जाय ये अतिमहत्वपूर्ण हैं। सांसद मनीष जायसवाल ने सरकार से यह भी कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लोगों को ऐसा महसूस होता है कि हमारे यहां रेल लाइन केवल कोयला ढोने के लिए है।

इधर लोकसभा में सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर पूरे लोकसभा क्षेत्र में उनके प्रति सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लोग मनीष जायसवाल को सासंद चुनकर गर्व कर रहें हैं। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा की चुनाव प्रचार के दौरान मैंने जनता से वादा किया था की आपकी समस्या को मुखरता से उठाऊंगा। शुरुआत हो गई है और प्रयास जारी रहेगा “संकल्प से सिद्धि” तक का सफर हजारीबाग लोकसभा वासियों के साथ व आशीर्वाद से जरूर पूरा होगा।

News – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

संसद में गुमला जिला में नई रेलवे लाइन बनाने की आवाज गूंजीं

0

गुमला सांसद ने कहा कि लोहरदगा से गुमला होते हुए कोरबा तक नई रेलवे लाइन बनाने का सर्वे भी हो चुका है। इसी वित्तीय वर्ष में वित्त मंत्री एवं रेल मंत्री इसका कार्य प्रारंभ करवाये

लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत आज संसद में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुमला जिला में नई रेलवे लाइन बनाने की मांग वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से किये। श्री भगत ने संसद में कहा कि गुमला जिला में आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बावजूद रेलवे लाइन नहीं बना है जबकि गुमला जिला में धार्मिक रूप से अलग-अलग धर्मो का यहां बहुत मान्यता है।

यहां भगवान हनुमान का जन्मस्थली आंजन धाम है। सरना आदिवासियों का धार्मिक स्थल सिरा- सीता नाला है ।भगवान शिव का प्रख्यात मंदिर टांगीनाथ है साथ ही साथ पूरे पूर्वोत्तर भारत के परमवीर चक्र विजेता लाइंस नायक अल्बर्ट एक्का का जन्म स्थल है। लोहरदगा में रेलवे लाइन है जो गुमला से 75 किलोमीटर दूर है लोहरदगा से गुमला होते हुए कोरबा तक नई रेलवे लाइन बनाने का सर्वे भी हो चुका है गुमला में रेलवे लाइन नहीं होने के कारण इस क्षेत्र की जनता को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सांसद श्री भगत ने सभापति के माध्यम से संसद जो देश का सर्वोच्च पंचायत है वित्त मंत्री एवं रेलवे मंत्री से इसी वित्तीय वर्ष में लोहरदगा गुमला से होते हुए कोरबा तक नई रेलवे लाइन का कार्य प्रारंभ करने की मांग किए।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

Sunny Kaushal, Vikrant Massey, and Taapsee Pannu in the Phir Aayi Hasseen Dillruba poster

0

A new poster for the eagerly awaited “Phir Aayi Haseen Dilruba” sequel has been released by the creators. A glimpse of Sunny Kaushal, Vikrant Massey, and Taapsee Pannu from the movie is shown on this poster.

thrilling plot, a murder mystery, and stars Vikrant Massey, Sunny Kaushal, and Taapsee Pannu. And on Thursday, when the Phir Aayi Hasseen Dillruba trailer emerges, all of that will be revealed. Prior to that, the film’s creators released two brand-new, remarkably similar posters. In the first, Taapsee Pannu and Vikrant Massey are seated on a boat; in the second, Sunny Kaushal is seated. In the other ad, Taapsee is shown against a background of Sunny and Vikrant. In the distance, we can also make out the Taj Mahal.

Featuring Vikrant Massey, Sunny Kaushal, and Taapsee Pannu, this murder mystery has an exciting plot. All of it will be made clear when the Phir Aayi Hasseen Dillruba teaser drops on Thursday. Before that, the makers of the movie unveiled two brand-new, eerily alike posters. Sunny Kaushal is seated in the second image, while Taapsee Pannu and Vikrant Massey are seated on a boat in the first. In the alternate advertisement, Taapsee appears against a backdrop of Vikrant and Sunny. We can also make out the Taj Mahal in the distance.

The widely anticipated sequel, “Phir Aayi Haseen Dilruba,” is something that fans are looking forward to. This time, Sunny Kaushal will be appearing in the movie with Vikrant Massey and Taapsee Pannu. The fans’ excitement for the movie has grown even more after the makers released a new poster featuring these characters. Taapsee is depicted clutching Sunny and Vikrant on the ad, her hands dripping with blood. They are visible sitting on a boat with a crocodile nearby. Along with this, it has been disclosed that the movie’s trailer will debut on July 25, which is tomorrow.
.
.
By Prasneet Kaur

राम भक्तों के लिए

Opposition dissatisfied with the budget; four Chief Ministers to skip Niti Aayog meeting

0

Frustrated by excluding non-BJP governed states in the general budget, parties within the ‘India’ alliance have declared a boycott of the NITI Aayog meeting. This meeting, which includes Chief Ministers from all states, is scheduled for July 27. The alliance members also plan to protest in the Parliament House complex on Wednesday. At least four Chief Ministers, including three from Congress-ruled states, will participate in the boycott.
It is reported that DMK leader and Tamil Nadu Chief Minister MK Stalin, a key member of the Indian National Developmental Inclusive Alliance (India Alliance), has already declared a boycott in response to the perceived injustice against the state.

On Tuesday, Congress President Mallikarjun Kharge chaired a meeting with leaders of the parliamentary parties from the ‘India’ alliance to discuss the general budget in detail. The gathering at Kharge’s official residence included prominent figures such as Lok Sabha’s Leader of Opposition Rahul Gandhi. According to a leader who attended, the discussion focused extensively on neglecting non-BJP ruled states in the budget. There is significant discontent among the alliance members regarding this perceived discrimination. During the meeting, the Chief Ministers of ‘India’ declared their decision to boycott the NITI Aayog meeting.

Speaking to the media after the meeting, senior Congress leader Pramod Tiwari stated that the ‘India’ alliance had discussed the budget, which they believe completely overlooks three-fourths of India, particularly states with non-BJP governments. The alliance plans to protest in the Parliament House complex on Wednesday and will also voice their concerns within the House.

Pramod Tiwari emphasized that this budget is supposed to serve the entire country, not just the BJP. However, the government has presented it as if it is solely a BJP budget. There is particular discontent over the neglect of Tamil Nadu, West Bengal, and Punjab in the budget. MPs from Tamil Nadu and West Bengal had already expressed their objections during the budget speech itself.

–Simran

राम भक्तों के लिए

दक्षिण अफ्रीका में झारखंड के फंसे 27 प्रवासी श्रमिकों की हुई वतनवापसी, हेमंत सोरेन सरकार के प्रति जताया आभार, मंत्रियों ने सभी को 25-25 हजार के चेक सौंपे

0

मुम्बई मेल से पारसनाथ रेलवे स्टेशन पहुंचे सभी श्रमिक, सभी को पुष्पहार पहनाकर हुआ स्वागत 

गिरिडीह (कमलनयन) : झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं श्रम नियोजन प्रशिक्षण व कौशल विभाग के आला अधिकारियों के त्वरित प्रयास से दक्षिण अफ्रीका के कैमरून में फंसे गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग जिलों के 27 प्रवासी श्रमिकों की सकुशल वतनवापसी हुई। बुधवार को मुम्बई मेल से पारसनाथ रेलवे स्टेशन पहुंचे सभी मजदूरों का राज्य सरकार की मंत्री बेबी देवी, विधायक सुदिव्य कुमार, श्रम विभाग के सचिव मुकेश कुमार, गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकडा, श्रम अधीक्षक रवि शंकर, एसपी दीपक कुमार शर्मा, डीपीआरओ अंजना भारती, श्रमायुक्त सहित संबंधित विभाग के अधिकरियों ने सभी 27 मजदूरों को पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया एवं सभी श्रमिकों को तत्काल 25 – 25 हजार की सहायता राशि दी गई।

मजदूरों को सहायता राशि के चेक प्रदान किये गए

इस मौके पर हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बैद्यनाथ राम, बेबी देवी,  विधायक कल्पना सोरेन, सुदिव्य कुमार ने सभी मजदूरों को सहायता राशि के चेक प्रदान किये। सकुशल अपने प्रदेश लौटने पर सभी श्रमिकों ने सीएम हेमंत सोरेन का शुक्रिया अदा करते हुए राज्य सरकार का आभार जताया और कहा कि कैमरून में सभी 27 मजदूर घुटन भरी जीवन व्यतीत कर रहे थे। पेटभर भोजन नसीब नहीं होता था और न ही तयशुदा मजदूरी मिलती थी। विवश होकर हमलोग सोशल मीडिया के जरिये अपनी व्यथा यहां तक भेज पाए। हमलोगों के लिए खुशी की बात है कि झारखण्ड सरकार ने हमारी वेदना का तत्काल संज्ञान लेकर हम सभी की वतनवापसी करवाई। श्रमिकों ने कहा कि भविष्य में विदेश जाना होगा तो स्थानीय प्रशासन को सूचित करके ही जायेंगे। वतन वापस लौटे श्रमिकों में चास-बोकारो के 18 , हजारीबाग जिले के 05 और गिरिडीह जिले के 04 श्रमिक शामिल हैं।

श्रम सचिव ने कहा-राज्य में अबतक दस लाख से अधिक मजदूरों का ऑनलाइन पंजीकरण हुआ

मजदूरों की वतन वापसी को लेकर राज्य सरकार के प्रयासों की बाबत विभागीय सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि कैमरून में 27 श्रमिकों के फंसे होने का मामला संज्ञान में आने के साथ ही विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किये गये। विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा गया। जिन दोनों कंपनियों में श्रमिक काम कर रहे थे, कंपनी प्रबंधक पर दबाव बनाया गया उन्हें कहा गया जो श्रमिक स्वेच्छा वतन लौटना चाहते हैं, उन्हे रोके नहीं। उन्होंने कहा कि गिरिडीह से घर तक श्रमिकों को पहुंचाने का कार्य जिला प्रशासन द्वारा किया गया है। इसकी मॉनिटरिंग गिरिडीह के उपायुक्त ने की। विभागीय सचिव ने कहा कि अबतक पूरे राज्य में दस लाख से अधिक मजदूरों का ऑनलाइन पंजीकरण किया गया. यह प्रक्रिया अभी जारी है। इस दौरान एसपी दीपक कुमार शर्मा,  डुमरी के एसडीएम शहजाद परवेज, बीडीओ अन्वेषा ओनो, सीओ शशि भूषण वर्मा, थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह एवं श्री प्रिनन समेत काफी संख्या में गण्यमाण्य लोग मौजूद थे।

कल्पना सोरेन ने सीएम से मोबाइल से वीडियो कॉलिंग कर मजदूरों से बात कराई

गिरिडीह/ डुमरी : सतारूढ़ जेएमएम शीर्ष नेत्री विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन राज्यवासियों की समस्याओं को लेकर हमेशा संवेदनशील रहे हैं। कोविड काल में भी सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को हवाई एव रेल मार्ग से उनके घरों तक पहुंचाने का कार्य किया था। विगत 16 जुलाई को सोशल मीडिया के जरिये 27 मजदूर भाइयों के कैमरून में फंसे होने का मामला आया. उसके बाद से  मजदूरों को लाने में हेमंत जी प्रयत्नशील रहे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मजदूरों, किसानों और गरीबों के लिए हमेशा चिंतित रहते हैं। कल्पना सोरेन ने कहा कि जितनी खुशी घर लौट मजदूर भाइयों को हो रही है, हमें भी उतनी ही खुशी है। इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने सीएम से मोबाइल से वीडियो कॉलिंग कर मजदूरों से बात कराई। सीएम ने मजदूरों का कुशलक्षेम पूछा और कहा कि आपकी सरकार आपके साथ है। मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि चाहे लेह-लद्दाख का मामला हो या फिर दक्षिण अफ्रीका से इन मजदूरों को लाने का मामला हो, जैसे ही सरकार के संज्ञान में आया इसपर मुख्यमंत्री तुरंत सक्रिय हो गये थे। शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि हेमंत सोरेन है तो मजदूरों, किसानों-गरीबों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मुख्यमंत्री इनलोगों के लिए दिन-रात चिंतित थे। मंत्री बेबी देवी ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के लिए राज्य में ही रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लिए वे मुख्यमंत्री से बात करेंगे साथ ही कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में एक मजबूत और गरीबों के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहने वाली सरकार है.
राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium