24.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 631

शिक्षित रहे संगठित रहे हैं। :- समाजसेवी मुन्ना सिंह

0
आज दिनांक 14/04/2024 को डाॅ० अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर सदर विधानसभा के विभिन्न प्रखंड के भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए । जैसे गदोखर, कटकमसांडी, ठौठव पंचायत, शहापुर पंचायत, दारू प्रखंड के झुमरा, सदर हजारीबाग , डिस्ट्रिक मोड़ इत्यादि क्षेत्रों में सम्मिलित हुए।

 

समाजसेवी मुन्ना सिंह जी ने कहा डॉ. अंबेडकर महान व्यक्तित्व के धनी थे और भारत के संविधान के शिल्पकार थे। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और पदचिन्हों पर चलना चाहिए। देश की आजादी के बाद पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य भी बाबा साहब ने किया। उन्होंने सभी वर्गों के हितों व अधिकारों को ध्यान में रखते हुए देश की 550 से अधिक रियासतों द्वारा मान्य करने वाला संविधान बनाया। उन्होंने संविधान में गरीब तबके और पिछड़े व्यक्तियों को आगे लाने का कार्य किया, ताकि सभी का भला हो और आपसी भाईचारा व अमन कायम रहे।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान में पिछड़ें वर्ग के लोगों को मुख्य धारा से जोडक़र उनका विकास करने का प्रावधान किया और स्वतंत्रता के बाद भारत को नई नीतियों और दूरदर्शिता प्रदान कर सामाजिक समानता सुनिश्चित करते हुए एक ऐसे संविधान की रचना की जिसने समग्र राष्ट्र को एकीकृत किया।

मुख्य रूप से उपस्थित राजद के जिला अध्यक्ष हिरामन उर्फ़ चरका यादव , कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष साजिद अली खान, कटकमसांडी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू पांडे , प्रकाश केशरी, ठौठव पंचायत मुखिया, संजय पंडित, दिलिप यादव , शहापुर पंचायत के मुखिया सुनिता देवी, शंभू यादव, पप्पू यादव, उप मुखिया किसुन कुजूर, बिक्रम सिंह, कुन्दन सिंह, शेरू खान, सुजित सिंह , दारू प्रखंड के झुमरा में हरली उप मुखिया चिंता कुमारी, बबलू मेहरा , अशोक कुमार रवि, करण कुमार, संजय दास, सागर कुमार सुरेंद्र दास

गदोखर पंचायत के हिरामण रविदास ,पंचायत समिति सदस्य जहांगीर अंसारी,उप मुखिया प्रदिप रविदास उमर रविदास, राजेश कुमार , शनि कुमार , पिन्टु मास्टर , देवदत्त कुमार , सिता राम यादव खेमलाल रविदास , विश्वनाथ रविदास, बिगुल कुमार दास, प्रदीप रविदास, राजेश कुमार दास , दीपक राम, सनी राम,पिंटू राम, दिलचन्द राम, सूरज कुमार दास, राजू राम, चुन्नू कुमार दास, केसर राम, राहुल कुमार दास, बबली राम, उमर रविदास , ललिता देवी,
पोस्त्ता देवी, सारो देवी, उर्मिला देवी, शांति देवी , चिंता देवी, वीना देवी, चमेली देवी,
सैकड़ों की संख्या में गदोखर पंचायत के ग्रामीण शामिल थे।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की मनाई गई जयंती

0
जयंती मनाते विद्यालय के शिक्षक,शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं

झुमरीतिलैया : मां वैष्णो देवी नगर,असनाबाद स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में विद्यालय के प्रधानाचार्य सूरज कुमार की अध्यक्षता में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व संध्या पर उनकी जयंती मनाई गई। विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक महान नेता के साथ-साथ एक समाज सुधारक भी थे। विद्यालय के छात्र-छात्रों में उत्कर्ष कुमार,रौशन कुमार,अक्षय अक्षय कुमार,अनु कुमारी,वंशिका कुमारी, सोनल कुमारी,रिया कुमारी,प्रसन्न राज रंजन,रानी कुमारी,सोनी कुमारी, सोनम कुमारी,जानवी कुमारी, अंजलि कुमारी,ऋषभ कुमार,शिवम कुमार, शुभम कुमार,अंकित कुमार के साथ-साथ दर्जनों विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।और बाबा साहेब के तस्वीर पर पुष्पार्जन कर उनको याद करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य सूरज कुमार ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एक महान व्यक्ति थे। उन्होंने समाज को सुधारने का कार्य किया।और समाज में छुआछूत जैसे कुरीतियों को भी उन्होंने समाप्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक दीपक कुमार एवं शिक्षिकाओं में प्रीति कुमारी,प्रियंका कुमारी एवं रितिका कुमारी उपस्थित थीं।

News – Praveen Kumar.

राम भक्तों के लिए

बरहेट व रातू में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर भाजपा महिला मोर्चा ने जताया आक्रोश,बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में सरकार नाकाम : आरती सिंह

0

रांची : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि साहिबगंज जिले के बरहेट में ईद के दिन एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना से आहत नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली। शनिवार को रांची के रातू थाना में नाबालिग लड़की अपनी सहेली के साथ मेला घूमने गई थी, वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी। जेएमएम, कांग्रेस और राजद वाली गठबंधन को ठगबंधन बताते हुए आरती सिंह ने कहा कि पूर्व में हेमन्त सोरेन की सरकार में और अब चम्पई सोरेन की सरकार में महिला उत्पीड़न चरम पर है। हर दिन राज्य की बहू, बेटियों पर होनेवाले अनाचार एवं उत्पीड़न की खबरों से अखबार रंगा रहता है।

राज्य में पिछले 4 वर्षों में 6000 से अधिक दुष्कर्म की घटनाएं घटी

उन्होंने कहा कि झारखंड में जिस प्रकार हेमन्त सोरेन पार्ट-1 में ठगबंधन की सरकार में कानून व्यवस्था चरमरायी हुई थी और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ था, ठीक उसी प्रकार अब हेमन्त सोरेन पार्ट -2 में भी अपराधी दिन-दहाड़े दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहे हैं। कहा कि राज्य में पिछले 4 वर्षों में 6000 से अधिक दुष्कर्म घटना घटी है, उसमें 3000 से अधिक आदिवासी महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है। कहा कि अभी हाल ही में दुमका में स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से झारखंड को देश-दुनिया में शर्मसार किया।

राम भक्तों के लिए

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से सीएपीएफ की रहने की सुविधा को लेकर स्थल का औचक निरीक्षण किया गया, दिये जरूरी दिशा-निर्देश

0

कोडरमा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से मरकच्चो प्रखंड के सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय मरकच्चो और परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय देवीपुर का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में उन्होंने चुनाव के दौरान सीएपीएफ को रखने की सुविधा को लेकर जायजा लिया । उन्होंने कहा कि उक्त स्थान पर सभी सभी मूलभूत सुविधाओं को व्यवस्था करेंगे और शौचालय और पेयजल की व्यवस्था ठीक रखेंगे। अतिरिक्त शौचालय और स्नानागार की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे।

उपस्थिति: मौके पर मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस कुजुर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश पुरेंदु, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीएसपी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी मरकच्चो, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे‌।

News – Praveen Kumar.

राम भक्तों के लिए

गुमला डीडीसी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर घाघरा प्रखंड के कई मतदान बूथ केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश

0

गुमला डीडीसी बालेश्वर महतो ने आगामी लोकसभा चुनाव के सफल क्रियान्वयन को लेकर शनिवार को घाघरा प्रखंड के कई मतदान बूथ केंद्रों का औचक निरीक्षण किया । इस क्रम में हापामुनी,चुन्दरी, नाथपुर सरांगो सहित कई कई मतदान बूथ केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने मतदान बूथ केंद्रों में रैंप को दुरुस्त करने, स्वच्छ शौचालय एवं उसमें रनिंग वाटर की व्यवस्था करने, शौचालय की दीवार पर महिला व पुरुष अंकित करने, इसके अलावा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का दिया निर्देश ।

वही मतदान कच्छ में मतदान अधिकारी पीठासीन पदाधिकारी व अन्य को बैठने एवं वीवीपैठ रखने की व्यवस्था की भी जानकारी लिया। उन्होंने शिक्षकों को मतदान बुद्ध केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की कमियों को दूर करते हुए मतदाताओं के लिए मतदान प्रक्रिया सुगम बनाने का निर्देश दिया । मौके पर डी बालेश्वर महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार, अंचल अधिकारी आशीष कुमार मंडल, कन्या अभियंता सतीश कुमार बंसल सहित कई शिक्षक उपस्थित थे ।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

आजसू पार्टी हज़ारीबाग लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मलेन दिनाँक 13 अप्रेल 2024 को स्थानीय शिवम् बैंक्वेट, हरनगंज, हज़ारीबाग में आयोजित किया गया

0

कार्यक्रम की अध्यक्षता हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष सह केन्द्रीय प्रवक्ता विकास राणा ने किया तथा मंच संचालन रामगढ़ जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी ने किया 

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो एवं विशिष्ट अतिथि गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी शामिल हुए उनके साथ आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, गोड्डा लोकसभा प्रभारी खालिद खलील, केन्द्रीय सचिव अशोक नाग, राँची जिला प्रभारी जितेन्द्र सिंह, केन्द्रीय महासचिव सह बड़कागाँव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी, माण्डू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो, केन्द्रीय प्रवक्ता सह हज़ारीबाग लोकसभा प्रभारी विकास राणा, हज़ारीबाग लोकसभा प्रभारी विजय साहू, हज़ारीबाग लोकसभा प्रभारी परमेश्वर महतो, रामगढ़ जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी शामिल हुए ।

विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में हज़ारीबाग लोकसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( NDA ) प्रत्याशी श्री मनीष जायसवाल शामिल हुए उनके साथ भाजपा के लोकसभा प्रभारी शशि भूषण भगत, भाजपा के लोकसभा संयोजक टुन्नू गोप, रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवील मेहता, अर्जुन साव शामिल हुए ।

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने अपने सम्बोधन में कहा कि नरेन्द्र मोदी जी को फिर से भारत का प्रधानमंत्री के रूप में देश को 140 करोड़ जनता देखना चाहती है आजसू पार्टी पुरे झारखण्ड में सभी लोकसभा क्षेत्र में ग्राम प्रभारी सम्मलेन के माध्यम से झारखण्ड की सभी 14 लोकसभा सीट की जीत सुनिश्चित करेगी ! मनीष जायसवाल जी की जीत में कोई कसर नहीं छोड़ें कार्यकर्त्ता ।
गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि इस बार पाँच लाख से भी ज्यादा अन्तर से NDA हज़ारीबाग लोकसभा सीट जीतेंगे ! UPA प्रत्याशी ने दल बदल बदलकर अपना चरित्र जनता को दिखा दिया ! जनता चुनाव में सबक सिखाएगी !
हज़ारीबाग लोकसभा राजग प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा कि मैं कभी भी अपने विधानसभा क्षेत्र में नेता बनकर नहीं बल्कि सेवक बनकर कार्य किया हूँ आगे भी सेवक बनकर पुरे लोकसभा क्षेत्र की जनता का सेवक बनकर कार्य करूँगा ! आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान मिलेगा ।

आजसू पार्टी की लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मलेन में बरही विधानसभा प्रभारी राजसिंह चौहान, बरकट्ठा विधानसभा प्रभारी प्रदीप कुमार मेहता, संतोष सहाय, गुड्डू यादव, नमन कुमार ठाकुर, सिद्धार्थ शंकर राय, विजय वर्मा, आनन्द सिंह, संदीप कुशवाहा, पंकज साहा, रंजीत गुप्ता, बैजनाथ महतो, रविशंकर जायसवाल, मनोज महतो, ब्रह्मदेव महतो, अमृत मुण्डा, जलेश्वर महतो, डी एम् महतो, विश्वनाथ महतो, सुरेंद्र महतो, भोला महतो, उमेश दांगी, सुरेश गिरी, हेमलाल महतो, लालचन्द महतो, अजय कुमार, विवेक कुमार राणा, आफताब आलम, संगीता बरला, सुहानी एक्का, प्रमोद कुमार वर्मा, कौलेश्वर गंझू, अविनाश कुमार पिंकू, जितेन्द्र कुमार, धीरेन्द्र सिंह, ओम प्रकाश देव, राजू प्रसाद, अवध किशोर साव, राकेश कुमार, जयकिशोर महतो, मदन महतो, गुड्डू सिंह, बासुदेव महतो, विकास महतो, विष्णु महतो, भुवनेश्वर महतो, रोशन तिवारी, अजय कुमार मंडल, सुरेश कुशवाहा, लोकनाथ महतो, गौतम वर्मा, कामेश्वर महतो, गोविन्द महतो, केन्द्रीय सचिव अशोक नाग, अशोक गहलोत, हरिरत्नम साहू, नरेश महतो, गौतम सिंह, आशुतोष कुमार, विशाल कुमार प्रजापति, गिरीन्द्र प्रसाद, उपेन्द्र प्रसाद,अनिकेत कुमार, लीलाधन साव, नागेश्वर तुरी, राजू सोनी, रवि राम, कंचन यादव, मोहन महतो, विनोद किस्कू, सहित हज़ारों की संख्या में ग्राम प्रभारी शामिल हुए ! धन्यवाद ज्ञापन हज़ारीबाग लोकसभा प्रभारी परमेश्वर महतो ने किया।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

कुआं में गिरकर डुबने से एक व्यक्ति की हुई मौत

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना स्थित कुराग ग्राम निवासी 49 वर्षीय मिशिर उरांव की , कुंआ में डुबने और कुंआ में गिरते वक्त, गंभीर चोट लगने के कारण उसकी हुई मौत, मृतक के परिजन हरिमोहन उरांव और धनी उरांव ने पुलिस के समक्ष बताया है की , गांव के जगत में नारायण साहू के कुंआ में गिरकर डुबने और कुंआ में गिरते वक्त गंभीर चोट लगने के कारण ही मिशिर उरांव की हुई हैं मौत , उक्त घटना की सूचना घाघरा थाना पुलिस को दी गई, उक्त सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें, एस.आई. रामजी बैठा ने उक्त घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुंचकर छानबीन और पुछताछ शुरू करते हुए, उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में भेजवाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं, साथ ही साथ घाघरा थाना पुलिस ने सभी पहलुओं पर गहराई से पूछताछ और छानबीन शुरू कर दी है।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह के खंडोली डैम में एक अज्ञात युवक का शव शुक्रवार सुबह तैरता हुआ पाया गया।

0

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सुचना मिलते ही बैंगाबाद पुलिस मोके पर पहुंची और छानविन शुरू कर दी। बताया जाता है कि सुबह माॅर्निग वाॅक करने पहुंचे लोगों ने डैम में युवक के शव को तैरते हुए देखा और बेंगाबाद थाना को इसकी सूचना दी गयी। सुचना मिलते ही बैंगाबाद पुलिस खंडोली डैम पहुंची और शव को निकाला कर उसकी पहचान करने में जुट गई हैं।

News – Naresh Sharma.

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह भरकटा के चरगो मोड़ के समीप गुप्त सुचना के आधार पर अवैध शराब लोड एक मोटरसाइकिल को जप्त किया गया।

0

बताया गया कि भरकटा के चरगो मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था इस दौरान एक अपाची मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका गया, लेकिन मोटरसाइकिल चालक के नहीं रुकने के कारण पुलिस ने उसका पीछा किया और मोटरसाइकिल समेत चालक को दबोचा। पकड़े जाने के बाद मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम सिकंदर बर्मा बताया साथ ही मोटरसाइकिल से अवैध 71.15 लिटर विदेशी शराब भी जप्त की गई एंव चालक को गिरफ्तार कर लिया गया ।

News – Naresh Sharma

राम भक्तों के लिए

प्रसिद्धअंजन धाम में ऐतिहासिक रामनवमी मेला प्रारंभ , केसरिया ध्वज लहराया चहुंओर , जय श्री राम के गगन भेदी नारों से गुंजायमान हो उठा हैं , अंजन धाम ,

0

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचन्द्र भगवान की जन्मस्थली अयोध्या ( उत्तर प्रदेश )और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचन्द्र भगवान के, अनंत भक्ति श्री वीर हनुमान (श्री बजरंग बली ) की जन्मस्थली अंजन धाम , गुमला (झारखण्ड ) का अद्भुत और गहरा नाता रिश्ता हैं।

धन्य है – सनातनी हिन्दू धर्मलंम्बी अयोध्यावासी और झारखंडवासी

गुमला –  श्री रामनवमी त्यौहार पर विशेष  मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम भक्त श्री वीर हनुमान ( श्री बजरंग बली ) के जन्मस्थली प्रसिद्ध तीर्थ स्थल अंजन धाम, में लगता है ऐतिहासिक विशाल भव्य मेला , इस मेले में विशेष कर झारखण्ड , मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ , उड़ीसा सहित पूरे भारत वर्ष से आते हैं , सनातनी हिन्दू धर्मावलंबी भक्ति और पर्यटक , प्रसिद्ध अंजनी धाम में सभी की होती है मनोकामनाएं पूर्ण  बाल रुप में माता अंजनी की गोद में बैठे हुए हैं श्री वीर हनुमान ( बजरंगबली )  यह भारत देश का एक मात्र ऐसा मंदिर है, जहां माताश्री अंजनी की गोद में बालरुप में विराजमान हैं, श्री वीर हनुमान, मान्यता है की श्री वीर हनुमान (बजरंगी )जी का यही जन्म हुआ है, इसलिए यह के समस्त लोग अपने आपको श्री वीर हनुमान का वंशज मानते हैं और अपने आप में खुब इतराते हैं, गुमला जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर स्थित है आंजन धाम और आंजन धाम से मात्र तीन किलोमीटर स्थित प्राकृतिक छटाओं से उत्पन्न मनोरम दृश्य वाले जंगलों के बीचों बीच , पहाड़ की ऊंचाई पर स्थित है , माताश्री अंजनी की गुफा, जहां माता अंजनी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के , अनन्त भक्ति , श्री वीर हनुमान को जन्म दिया हैं , उक्त अंजनी गुफा आज भी विद्यमान है, इस बीच समय-समय पर सनातनी हिन्दू धर्मलंम्बियों द्वारा बहुत सारे बदलाव भी किए जा रहे हैं,

उक्त आंजन गुफा , अंजन धाम तक पहूचने के लिए सुन्दर सड़क और भव्य प्रवेश तरुण द्वार , भव्य मंदिर का निर्माण और ऊपर पहाड़ में स्थित माता अंजनी गुफा तक पहुंचने के लिए सुन्दर टाइल्स लगे हुए सीढ़ियों का निर्माण भी किया गया है,खुले आसमान और प्राकृतिक कायनात के नीचे हरियालियों के बीच पहाड़ की ऊंचाई पर स्थित आंजन धाम मंदिर में , माताश्री अंजनी की गोद में बालरूप में विराजमान श्री वीर हनुमान (बजरंग बली) का अद्भुत रूप मनकों मोहित करती हैं और परम आनंद देता है , वहीं पहाड़ के ऊपर स्थित मंदिर का अद्भुत विहंगम दृश्य देखकर मन प्रफुल्लित हो उठता हैं , उपर पहाड़ में चढ़ने वाले सीढियों के समक्ष एक विशाल घंटा लगाया गया हैं, जिसकी आवाज पूरे अंजन धाम के वादियों में गूंजती रहती है , प्रतिध्वनियां , अपने भारत देश के स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर से काम नहीं है , अपने झारखंड राज्य का स्वर्ग कहे जाने वाले * प्रसिद्ध अंजन धाम * जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम होगी , क्योंकि यहां की इन वादियों का मनोरम , मनमोहक दृश्य देखकर कोई भी व्यक्ति इन वादियों की तारीफ करने को मजबूर हो जाएगा, अगर यकीन नहीं तो, आप स्वयं आकर देख लो , मान्यता है की श्री केशरी जी की धर्मपत्नी माताश्री अंजनी ने अपने अंजन धाम गुफा में श्री केसरी जी के साथ रहते हुए, अपने मनवांछित पुत्र ( श्री श्री 108 श्री देवो के देव महादेव के , रुद्र अवतार के रूप में श्री वीर हनुमान को अपने कोख से जन्म देने से पूर्व ) अपने अराध्य श्री श्री 108 श्री देवों के देव महादेव , की भक्ति भाव में डुबी, माताश्री अंजनी ने अपने , अंजन धाम मे स्थित 365 शिवलिंग पर , 365 तालाबों का पानी , और 365 महुआ पेड़ के फूल से ,अपने आराध्य देवों के देव महादेव के शिवलिंग पर 365 दिन बरसों बरस जलाभिषेक करती रही , फलस्वरूप देवों के देव महादेव को प्रसन्न कर आशीर्वाद प्राप्त करते हुए , माताश्री अंजनी ने श्री वीर हनुमान – श्री बजरंगबली को जन्म दिया, जो साक्षात देवों के देव महादेव के , रुद्र अवतार के रूप में जन्म लिये और श्रीराम भक्त श्री वीर हनुमान जी को माताश्री अंजनी ने अपने पुत्र के रूप में श्री वीर हनुमान को प्राप्त किया और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के भक्त के रूप में , अजर अमर हैं श्री वीर हनुमान जिन्हें हम समस्त सनातनी हिन्दू धर्मलंम्बियों ने अपने आराध्य श्री वीर हनुमान के रूप में स्वीकार , करते हुए उनके आगे सर झुकाकर उनका पूजा अर्चना करते और उनके जन्मस्थली और पावन धरती पर पहुंचकर अपने आप को धन्य मानते – समझते और महसूस करते हैं , अंजन धाम के बालाजी सरकार , श्री वीर बजरंगबली के जन्मस्थली के पवन भूमि में रामनवमी मेला का इतिहास काफी पुराना हैं , लेकिन अब बदलते परिवेश में उक्त मेला के भी स्वरूप में परिवर्तन आया हैं, * दूर दराज के भक्तों और पर्यटकों का जुटान * वर्ष प्रतिपदा के दिन से ही अंजन धाम में सनातनी हिन्दू धर्मलंम्बियों द्वारा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान मंत्रोच्चारण का शंखनाद प्रारंभ हो जाता हैं, प्रत्येक वर्ष श्री रामनवमी त्योहार पर भव्य आकर्षक रामनवमी का त्यौहार बहुत ही गर्व और धूमधाम से , रामनवमी महोत्सव विशेष कर सनातनी हिन्दू धर्मलंम्बी , भक्तो , श्रद्धालुओं द्वारा मनाया जाता हैं और अंजन धाम में लगातार गूंजते रहते हैं ,गगन भेदी नारा – जय श्री राम – श्री राम + लखन + जानकी + जय बोलो हनुमान की आदि नारों से पूरा आंजन धाम गंजे मन होता रहता है । श्री अंजन धाम अपने आप में विभिन्न रहस्यों को समेटे हुए , यहां विभिन्न आकार प्रकार के गुफाएं और कंधराएं हैं, जहां एक विशालकाय अद्भुत आकर्षक सांप का बसेरा भी हैं जिनका दर्शन और आशीर्वाद प्राप्ति करना दुर्लभ है । एक बार अवश्य पधारे अपने आराध्या श्री वीर हनुमान के जन्मस्थली अंजन धाम आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे , जब यहां आएंगे और यहां की अद्भुत प्राकृतिक छटाएं विद्यमान हैं मनोरम दृश्य देखकर और प्राकृतिक का अनमोल खजाना जखीरा देखकर खो जायेंगे, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचन्द्र भगवान की जन्मस्थली अयोध्या उत्तर प्रदेश और श्री वीर हनुमान श्री बजरंग बली के जन्मस्थली गुमला झारखण्ड का एक बहुत ही गहरा नाता है , जिसे मात्रा और मात्र सनातनी हिन्दू धर्मावलंबी ही समझ सकते हैं और महसूस कर सकते हैं । जय श्री राम , जिला मुख्यालय गुमला से टोटो ग्राम होते हुए, प्रसिद्ध आंजन धाम मंदिर तक पहुंचा जा सकता हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium