24.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 635

गिरिडीह डीसी ने जनप्रतिनिधियों के साथ वेयर हाउस का निरीक्षण किया

0

गिरिडीह : लोकसभा आम निर्वाचन व 31 गांडेय विधानसभा उप चुनाव को लेकर बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने प्रखंड कार्यालय, सिरसिया स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया। विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयर हाउस को खोला गया। उपायुक्त ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, वीवीपीएटी हॉल, बीयू हॉल के साथ आवश्यक विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदण्डों के अनुपालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।

डीसी ने उमवि महेशलुंडी, डिस्पैच सेंटर व विवाह भवन का भी निरीक्षण किया

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयर हाउस गेट पर लगाये गये सील की जांच करते हुए परिसर में प्रतिनियुक्त जवानों के साथ परिसर व कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं अग्निशमन यंत्रों का अवलोकन करते हुए समय-समय पर फायरबॉक्स मशीनों की जांच करते रहने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय महेशलुंडी, डिस्पैच सेंटर व विवाह भवन का निरीक्षण किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, महेशलुंडी डिस्पैच में उपलब्ध व्यवस्थाओं की वस्तुस्तिथि का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त दीपक दुबे, आईएएस प्रशिक्षु दीपश कुमारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि समेत निर्वाचन कार्यालय के कर्मी व पुलिस पदाधिकारी/कर्मी आदि उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

गुमला थाना अंतर्गत तेल गांव की 19 वर्षीय सुभद्रा कुमारी तीन दिनों से लापता है

0

गुमला थाना क्षेत्र के तेलगांव एक युवती सुभद्रा कुमारी उम्र लगभग 19 साल दिनांक 6/4/24/ दिन शनिवार से लापता है।
युवती सुभद्रा कुमारी के माता कलावती देवी ने आज गुमला जिला मुख्यालय स्थित संबंधित पदाधिकारियों के कार्यालय में लिखित आवेदन दे कर अपनी 19 साल की बेटी सुभद्रा कुमारी को खोज बीन कराने का गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार युवती अपने एक सहेली जो गुमला थाना क्षेत्र के बसुआ गांव की है ,वो गुमला में डेरा ले कर रहती थी।

उसी के साथ दो दिन उसके रुम में थी।उसके बाद दिनांक 4/4/24/को सुभद्रा कुमारी अपने घर तेलगांव चली गयी तथा दो दिन घर में रहने के बाद 6/4/24/को दिन में किसी को बिना बताए घर से निकल गई है जो अब तक घर वापस नहीं आई है। जिसे परिवार वाले काफी परेशान हैं। अपने अस्तर से अपने सगी संबधी के घर में भी फोन कर जानकारी लिए। लेकिन कहीं कोई अता पता नहीं चल तब संबंधित पदाधिकारियों को लिखित आवेदन दे कर खोजने में सहयोग करने की गुहार किया है।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

घाघरा के मंदिरों में कलश स्थापना के साथ हुई चैती नवरात्र प्रारंभ, हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई शोभा यात्रा

0

घाघरा प्रखंड मुख्यालय सहित कई मंदिरों में मंगलवार को कलश स्थापना के साथ चैती नवरात्रा की शुरुआत की गई। इस दौरान हापामुनि महामाया मंदिर व थाना चौक स्थित दुर्गा मंदिर सहित अन्य स्थानों पर कलश स्थापना कर नवरात्र पूजा की शुरुआत की गई। हापामुनि मंदिर के पुजारी निलेश मनी पाठक ने बताया कि 9 दिनों तक माता रानी का पूजा अर्चना धूमधाम से की जाएगी और सुख शांति व समृद्धि की दुआ माता रानी से किया जायेगा साथ ही हिंदू नव वर्ष के शुभारंभ के निमित् सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नवडीहा के बच्चे बच्चियों द्वारा शोभायात्रा निकाला गया। शोभायात्रा की शुरुआत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नवडीहा से शुरू होकर घाघरा ब्लॉक चौक,थाना चौक, चांदनी चौक होते हुए पुनः सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नवडीहा पहुंचा।

बच्चों द्वारा झांकी निकाला गया जिसमें भारत माता, विक्रमादित्य, श्री राम, लक्ष्मण व सीता के स्वरूप में कई बच्चे सुशोभित दिखे। अहले सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा प्रभात फेरी निकाला गया। इस मौके पर मुख्य रूप से सुदर्शन कुमार, अमन कुमार, अर्श राज गुप्ता, ऋषभ बड़ाइक, अरुण जायसवाल, अरविंद जयसवाल, शिवम गुप्ता, जीवन सिंह, मोहित बड़ाइक, लकी कुमार, अनिकेत गोप, संतोष कुमार, आलोक कुमार, चंद्र प्रकाश सिन्हा, कुश गुप्ता, राहुल साहू, आकाश कुमार, प्रिंस कुमार, गौरव ठाकुर व पीयूष गुप्ता शहीत कई लोग उपस्थित रहे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

घाघरा हपामुनी में होने वाले फूलकुंदी मेला की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न

0

घाघरा हापामुनी में होने वाले फूलकुंदी मेला की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।इस आशय की जानकारी चुंदरी पंचायत के पूर्व उप मुखिया आदित्य भगत ने मंगलवार को दिन के साढ़े 3 बजे देते हुए बताया कि उक्त मेला 6 दिवसीय होगी। जिसकी शुरुआत आगामी 18 अप्रैल भोक्ता का मंडप प्रवेश से साथ होगी,वही आगामी 19 अप्रैल को कलश यात्रा,आगामी 20 अप्रैल को देर शाम में झांकी,आगामी 21 अप्रैल को देर शाम में झांकी,आगामी 22 अप्रैल को रात में फुलकुंदी के साथ-साथ नागपुरी कार्यक्रम और आगामी 23 अप्रैल को भक्तो के झूलन कार्यक्रम के साथ मंडा मेला की समाप्ति होगी। कार्यक्रम की तैयारी धूमधाम से की जा रही है।

जिसके लिए बैठक का आयोजन किया गया था।उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने का अपील भी समिति द्वारा किया गया।मौके पर संरक्षक अवध मनी पाठक, बिरसा उरांव,आदित्य भगत, महादेव उरांव, नीलेश मनी पाठक, अजीत मनी पाठक, प्रधान उरांव,नीरज साहू,अंगनू साहू, हरिश्चंद्र साहू,पवन लोहरा, मुकेश मनी पाठक, अनिकेत कुमार, धनेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

नव वर्ष पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने शहर में निकली आकर्षक विशाल प्रभात फेरी

0

बैण्ड पर कदम ताल करते हुए आगे बढ़ रहे थे , छात्र-छात्राएं

गुमला – गुमला सनातन हिंदू धर्मावलंबी ने आज विक्रम संवत 2081 तदनुसार 09 अप्रैल 2024,,,,, हमारा नववर्ष भारतीय , नव वर्ष , मंगलमय हो मुझे गर्व है अपनी संस्कृति पर एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई , हिंदू नव वर्ष पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने शहर में निकाली प्रभात फेरी , स्वर्णिम 50 वॉ वर्ष हमारे भारतीय कैलेंडर के अनुसार नए वर्ष का शुभारंभ प्रतिपदा के स्वरूप में हो चुका है , इस अवसर सरस्वती विद्या मंदिर पर प्लस टू उच्च विद्यालय डीएसपी रोड गुमला से आज विशाल प्रभात फेरी जुलूस निकाली गई , जिसमें भारत माता झांकी प्रस्तुत किया गया जो आकर्षण का केंद्र बना रहा और सरस्वती विद्या मंदिर प्लस टू के भैया बहनों ने आकर्षक बैण्ड पर कदम ताल करते हुए नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गो गुजरते हुए, और गगन भेदी नारे से गूंज जिला मुख्यालय गुमला , भारत देश के अमर वीर शहीदों नहीं भूलेंगे आपकी कुर्बानी , नव वर्ष मंगलमय हो आदि नारे लगाते हुए पुनः अपने विद्यालय प्रांगण में पहुंचकर प्रभात फेरी समाप्त हुई । सनातनी हिंदू धर्मावलम्बीयों ने एक दूसरे से मिलकर नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए एवं फेसबुक , व्हाट्सएप , इंस्टाग्राम आदि में नव वर्ष की स्टिकर लगाकर एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी ।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

चंदवारा के उरवां मोड़ में भाजपा सांसद प्रत्याशी का हुआ जबरदस्त स्वागत

0

इस क्षेत्र में पर्यटन विकास की है असीम संभावनाएं, सांसद बना तो पहल जरूर करूंगा : मनीष जायसवाल

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने शुक्रवार को बरही विधानसभा क्षेत्र के तुफानी जनसंपर्क जनसंपर्क अभियान की शुरूआत चंदवारा भाजपा मंडल के उरवां चौक से की। उरवां चौक पहुंचने पर भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल साथ चल रहे पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव को स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और आवाम द्वारा गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर नारे जयकारे के साथ अभूतपूर्व स्वागत किया गया। यहां सभी ने फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया और भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल को भरोसा दिलाया की आपकी ऐतिहासिक जीत होगी। वहीं भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 62 साल तक इस देश में राज किया लेकिन देश और देशवासियों का कोई भला नहीं हुआ, जबकि पिछले 10 सालों में मोदी सरकार ने जहां देश को विश्व के समक्ष हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया।

वहीं देश की जनता के जीवन स्तर को भी ऊंचा उठाने का प्रयास किया। मोदी सरकार ने जो कहा उसे किया अब आपकी महत्वपूर्ण आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए फिर एक बार मोदी सरकार बनाएं, निश्चित रूप से हिंदुस्तान और हिंदुस्तानियों का भरोसा कायम रहेगा। मनीष जायसवाल ने यह भी कहा की पर्यटन के क्षेत्र में हजारीबाग में असीम संभावनाएं हैं अगर आपके आशीर्वाद से सांसद बना तो इस दिशा में सकारात्मक पहल जरूर करूंगा। मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधी लक्ष्मण प्रसाद यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, महामंत्री नन्दकिशोर सोनी, विनोद राम, पूर्व मुखिया महेश मोदी, सुखदेव साव, आनन्द मोदी, मनोज मोदी, बालगोविंद सोनी, विनोद वर्णवाल, इन्द्रदेव ठाकुर, संदीप सोनी, युवा नेता संतोष यादव, प्रदीप पाण्डेय, झरी राणा, रामावतार यादव, संतोष वर्णवाल समेत सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

जिले में स्वीप गतिविधि के तहत हुआ फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

0

नए मतदाताओं ने लिया प्रतियोगिता में भाग

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
इंटरनेशनल फुटबॉल प्लेयर तथा जिला स्वीप आइकन अष्टम उरांव ने किया मतदाताओं को जागरूक

गुमला: आगमी लोकसभा चुनाव 2024 में जिलेवासियों द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने एवं उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत आज मंगलवार को जिला अलबर्ट एक्का स्टेडियम में बालक एवं बालिका का फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले से चयनित नए मतदाताओं को उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया। उक्त प्रतियोगिता में 4 बालिका एवं 4 बालक की टीम ने भाग लिया जिसमें लगभग 88 बालक एवं बालिकाएं शामिल रहें।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो द्वारा फुटबॉल को प्रथम किक मार कर उक्त प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त ने जिले के नए मतदाताओं को मतदान दिवस के लिए जागरूक किया सभी को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में बताया। साथ ही आगामी लोकसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत नैतिक मतदान हेतु सभी को जागरूक करने के लिए प्रेरित भी किया।

इस दौरान इंटरनेशन फुटबॉल प्लेयर एवं जिला की स्वीप आइकन अष्टम उरांव की भी कार्यक्रम में उपस्थिति रहीं। अष्टम उरांव ने भी वहां उपस्थित नए मतदाताओं एवं खिलाड़ियों को 13 मई को जिले में में होने वाले मतदान दिवस में भाग लेते हुए चुनाव के महा पर्व में अपना योगदान देने के प्रति सभी से अपील की।

आज के फुटबॉल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सिसई एवं बालिका वर्ग में एफ.सी. रियू गुमला की टीम ने विजयी हासिल किया। विजेता टीमों को उपायुक्त के द्वारा ट्रॉफी एवं स्वीप के तहत वाटर बॉटल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सह स्वीप नोडल पदाधिकारी आरती कुमारी एवं जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

समाज बने पशुओं का पालनहार इन्हें भी चाहिए दुलार :- हर्षवर्धन

0

प्रेरणा शाखा ने बेजुबान पशु पक्षियों की रक्षा का लिया संकल्प, रेडियम बेल्ट, सीकोरे व टब का जगह-जगह लगाने की की शुरुआत

जीव मित्रता दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला प्रशासक हर्षवर्धन वह प्रेरणा शाखा कि सदस्य

झुमरी तिलैया:- किसी की मुस्कुराहट पर हो निसार– किसी का दर्द मिले सके तो ले उधार–के पंक्ति को सार्थक करने के लिए मारवाड़ी युवा मंच की इकाई प्रेरणा शाखा ने सड़क सुरक्षा के तहत मवेशियों के कारण दुर्घटना ना हो इसके लिए रेडियम बेल्ट लगाने का अभियान की शुरुआत मंगलवार से की, साथ ही जीव मित्रता दिवस को लेकर पशु पक्षियों और मवेशी के लिए शहर के सड़कों के किनारे पानी के टब एवं छातों के ऊपर मिट्टी के सिकोरे लगाने की शुरुआत की गई साथ ही दो दर्जन घरों में सिकोरे लगाए गए और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इधर अभियान की शुरुआत को लेकर झुमरी तिलैया नगर परिषद् में एक सादे समारोह का आयोजन किया। इसमें प्रेरणा शाखा के साथ-साथ झुमरी तिलैया नगर परिषद् के अधिकारी और कर्मी के अलावा स्थानीय लोगों भी शामिल हुए। मौके पर नगर प्रशासक हर्षवर्धन ने कहा कि समाज बने पशुओं का पालनहार इन्हें भी चाहिए दुलार। पशु इंसान से क्या अपेक्षा करता है इस मानसिकता को भी समझना होगा। प्रेरणा शाखा ने जो यह सार्थक पहल की है इसे सड़कों पर रहने वाले मवेशी जिन्हें रेडियम बेल्ट पहनाया जा रहा है रात्रि में वाहन चालक को दूर से ही इसका एहसास हो जाएगा और सड़क सुरक्षा के तहत दुर्घटना से भी राहत मिलेगी। साथ ही गर्मी को देखते हुए सड़कों के किनारे पानी के टब एवं छतों पर सिकोरे रखने का यह प्रयास काफी सार्थक साबित होगा सिटी मैनेजर डॉ अरविंद मोदी ने कहा कि इंसानियत से प्रेम, करुणा, सहानुभूति और मित्रता से ही हम विश्व का कल्याण कर कर सकते हैं। जीव जंतु ,पशु पक्षियों की रक्षा करना मानव धर्म का कर्तव्य भी है। ऐसे में हमें जानवरों की मदद करनी चाहिए। शाखा के अध्यक्ष सारिका लड्ढा ने कहा कि पशु पक्षियों के प्रति संवेदनशील होना होगा और जीव मित्रता दिवस को लेकर मानव जाति को पशु पक्षियों के प्रति हमदर्द होने की जरूरत है। जानवर भी खुश और दुखी होते हैं। वह हर बात समझते हैं और महसूस करते हैं ,वे किसी को नुकसान तभी पहुंचाते हैं जब वे उससे खतरा महसूस करते हैं। यदि हम उन्हें प्यार देंगे तो वह भी हमसे स्नेह करेंगे। पशु पक्षी मनुष्य से ज्यादा वफादार होते हैं। उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया व सचिव शीतल पोद्दार ने कहा कि पशु पक्षियों का सम्मान करना हमारी संस्कृति रही है। हमारी संस्कृति ,जानवरों को संरक्षण का भी संदेश देती है। पशु पक्षी भी किसी समाज के अंग है और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में सहयोग करते हैं। अमृत धारा की परियोजना निदेशक मीना हिसारिया व ज्योति अग्रवाल ने कहा कि गर्मी में पानी को अमृत के समान माना जाता है। मनुष्य तो पानी का संग्रहण करके रख लेता है लेकिन पशु पक्षियों को तपती गर्मी में पानी के लिए यहां वहां भटकना पड़ता है। इसके लिए पहल करते हुए शाखा के द्वारा पशु पक्षी के लिए अमृत धारा का आयोजन किया गया। मौके पर प्रेरणा शाखा की सह सचिव मिनी हिसारिया, श्वेता गुटगुटिया, सरिता अग्रवाल, उषा शर्मा, पूनम सहल, कृतिका मोदी आदि उपस्थित थे।

News – Praveen Kumar.

राम भक्तों के लिए

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हार टोली, हजारीबाग में भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्नl

0

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हार टोली ,हजारीबाग में भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2081 को हर्षोल्लास के साथ मनाया गयाl कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन एवं भारत माता, सम्राट विक्रमादित्य और डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार सिंह ने पूरे विद्यालय परिवार को भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएं एवं बधाई दी lमौके पर उन्होंने कहा -भारत प्रारंभ से ही विश्व गुरु रहा हैl भारत संस्कृति, धर्म एवं विज्ञान का देश हैl उन्होंने कहा – भारतीय कालगणना एवं ज्योतिष पूरे विश्व में सबसे अधिक वैज्ञानिक है l भारत ने पूरे विश्व को सभी क्षेत्र में ज्ञान ज्योति से प्रकाशित कियाl उन्होंने कहा आज चैत्र नवरात्र का पहला दिन हैl सृष्टि की रचना आज के दिन ही ब्रह्मा जी ने की थीl विक्रम संवत का शुभारंभ आज के दिन से ही शुरू हुआ था l राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी का जन्म दिवस आज ही के दिन हैl चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर विद्यालय के भैया- बहनों के द्वारा प्रभात फेरी एवं झांकी निकाली गईl विद्यालय में पढ़ने वाले भैया- बहन भारत माता, श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण लव, कुश, बजरंगबली, सम्राट विक्रमादित्य एवं डॉ केशव बलिराम हेडगेवार का मनमोहक रूप धारण कर नगर भ्रमण करते हुए नगर वासियों को हिंदू नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी l भारतीय नव वर्ष के शुभ अवसर पर विद्यालय के भैया बहन एवं आचार्य बंधु- भगिनी एक-दूसरे को भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं एवं बधाई दे रहे थेl मौके पर कार्यक्रम प्रमुख आचार्य दिनेश कुमार शर्मा एवं राजकुमारी दीदी जी, पूनम सिंह दीदी जी,आचार्य अनिल कुमार, आचार्य तारकेश्वर राय, आचार्य संतोष कुमार राय,भैया- बहन तथा आचार्य बंधु- भगिनी उपस्थित थे l

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सलैया में श्री रामनवमी के उपलक्ष में आज ‘श्री वैश्णवी चैती दुर्गा पूजा’ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकली।

0

इसमें काफी संख्या में क्षेत्र के स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय विधायक Amit Kumar Yadav जी ने कन्याओं को कलश देकर किया एवं क्षेत्र के लोगों के सुख शांति हेतु कामना की। इस दौरान विधायक द्वारा सभी ग्रामवासियों को चैती दुर्गा पूजा की बधाई देने के साथ-साथ आपसी भाईचारे के साथ इस पर्व को मनाने की अपील की गई।

विधायक अमित कुमार यादव ने कहा रामनवमी से पहले इस धार्मिक अनुष्ठान से लोगों का मन- मस्तिष्क पवित्र होगा। कलश सुख-समृद्धि का प्रतीक है। जो लोग कलश यात्रा में चलते हैं सुख-समृद्धि उनका साथ कभी नहीं छोड़ती और परमात्मा की विशेष कृपा के पात्र हो जाते हैं। इस अवसर पर विधायक के साथ में काफी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium