26.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 650

मेडिकल कॉलेज के आर्थो विभाग में मॉड्यूलर ओ.टी का उद्घाटन संपन्न

0

डीएमएफटी मद का सदुपयोग, जिला प्रशासन का कार्य सराहनीय: उमा शंकर अकेला

 

मिशन शक्ति के तहत जिला महिला सशक्ति केन्द्र (DHEW) कार्यालय का बरही विधायक ने किया उद्घाटन

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के आर्थो विभाग में डीएमएफटी मद से तैयार मॉड्यूलर ओ.टी का आज विधिवत् उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह बरही विधायक उमाशंकर अकेला, उपायुक्त नैंसी सहाय, उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित के द्वारा किया गया।

62.13 लाख रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज में बने आधुनिक मॉड्यूलर ओ.टी केअधिष्ठापन से अब हड्डी रोग संबंधी समस्याओं का निराकरण स्थानीय स्तर पर संभव हो सकेगा। मौके पर मौजूद बरही विधायक ने जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए ऐसे ही नवाचार को बढ़ावा देने की शुभकामनाएं देते हुए सरकार स्तर से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों को भी मरीजों के बेहतर देखभाल के लिए सदैव तत्पर रहने को कहा।
इस अवसर पर सिविल सर्जन, मेडिकल अधीक्षक, हजारीबाग सासंद प्रतिनिधि ज्ञान प्रकाश व ज्योति सिन्हा मौजूद रहे।

मिशन शक्ति के तहत जिला महिला सशक्ति केन्द्र (DHEW) कार्यालय का बरही विधायक ने किया उद्घाटन

एक ही छत के नीचे महिलाओं को सरकारी योजनाओं एवं कानूनों की जानकारी देने के उद्देश्य से आज दिनांक-11.03.2024 को जिला स्तर पर हजारीबाग सदर अस्पताल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर में मिशन शक्ति के तहत जिला महिला सशक्ति केन्द्र (District Hub for Empowerment of Women (DHEW)) कार्यालय का उ‌द्घाटन माननीय विधायक उमाशंकर अकेला, उपायुक्त नैंसी सहाय,उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित, सांसद प्रतिनिधि, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इन्दु प्रभा खलखो द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उपायुक्त ने बताया कि महिलाओं के कल्याणार्थ, केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु केंन्द्र का गठन जिला स्तर पर कर मानवबल एवं संसाधन की व्यवस्था की गयी है।

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि परियोजना निदेशक, झारखण्ड महिला विकास समिति, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड, राँची के पत्र संख्या-56 दिनांक-01.03.2024 के द्वारा मिशन शक्ति योजनान्तर्गत जिला स्तर पर District Hub for Empowerment of Women (DHEW) का गठन कर संचालित करने का निदेश है, जिसके आलोक में आज कार्यालय का उ‌द्घाटन किया गया।
केन्द्र के संचालन संबंधी किसी भी विषय पर डा. रेखा रानी, जिला मिशन को ऑडिनेटर, मो0-7004095959, ज्योति रंजन, जेंडर स्पेस्लिस्ट, मो0-7370837118, शाहिन परवीन, जेंडर स्पेस्लिस्ट मो0-7903030736 से संपर्क किया जा सकता है।

उद्घाटन समारोह में सिविल सर्जन, अपर चिकित्सा पदाधिकारी, जिला आर०सी०एच० पदाधिकारी, लिपिक अभिषेक कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग के भाजपा लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने रामगढ़ विस क्षेत्र के पूर्व विधायक शंकर चौधरी का लिया आशिर्वाद, शंकर चौधरी ने दिया जीत का आशिर्वाद

0

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने रविवार की देर शाम को अपने रामगढ़ जिले के तुफानी जनसंपर्क अभियान के दौरान रामगढ़ शहर में रामगढ़ विधनसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शंकर चौधरी के आवास में जाकर मुलाकात किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया ।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती क्षेत्र का दौरा कर लौटने के क्रम में शहर के चट्टी बाजार में स्थित पूर्व विधायक शंकर चौधरी के आवास पहुंचे। यहां अपने अभिभावक तुल्य शंकर चौधरी से मनीष जायसवाल मिलकर उनसे आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विशेष चर्चा परिचर्चा किया और उनका न आशीर्वाद लिया। पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने मनीष जायसवाल को गले से लगाया तो मनीष जायसवाल ने शंकर चौधरी का पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने मनीष जायसवाल को मिठाई खिलाई और जीत का आशीर्वाद दिया ।

विधायक शंकर चौधरी और भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के बीच विशेष चुनावी मंत्रणा भी हुई। पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को आश्वासन दिया कि उनके चुनाव में जमकर काम करेंगे। उन्हें ज्यादा से ज्यादा वोट से जीत दिलाएंगे ।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

दो देसी कट्टे के साथ , एक गिरफ्तार , एक फरार

0

क्या गुमला जिला मुख्यालय अवैध हथियारों के खरीद फरोख्त का अड्डा बनता जा रहा हैं??

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय के मुख चौराहा शहीद ( टावर ) चौक स्थित पंजाबी गली से अपाचे मोटरसाइकिल में सवार दो अपराधकर्मियों को पुलिस ने खदेड़ा और दबोचा। दो देशी पिस्टल बरामद, एक अपराधकर्मी पुलिस के हंथे चढ़ा। जबकि दूसरा अपराधकर्मी फरार होने में सफल रहा।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तो जिला मुख्यालय गुमला में , दो अपराधकर्मी शहर में एक बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं। दोनों अपराधकर्मी एक अपाचे मोटरसाइकिल में सवार होकर घूम रहे हैं। गुप्त सूचना के सत्यापन और करवाई करने के उद्देश्य से पुलिस अपराधकर्मियों का पीछा कर रहे थे। इसी क्रम में दोनों अपराधकर्मी जैसे ही पंजाबी गली गुमला में घुसे पुलिस ने अपाचे बाइक से चाबी खिंचते हुए दोनों को दबोचना चाहा। इसी क्रम में एक अपराधकर्मी रिजवान अहमद थाना रोड के तरफ और दूसरा अपराधकर्मी संजय उरांव टावर चौक की तरफ भाग गए। संजय उरांव भागने में सफल रहा, जबकि दूसरा अपराधकर्मी रिजवान अहमद थाना रोड़ गुमला में पुलिस के हंथे चढ़ गया।

गुमला पुलिस प्रशासन की बड़ी कामयाबी , घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद।

अपराधकर्मी ने पूछताछ के क्रम में बताया कि मैं गुमला – टोटो थाना , स्थित टोटो ग्राम निवासी हूं मेरा नाम रिजवान अहमद है। जबकि दूसरा फरार अपराधकर्मी, टैसरा ग्राम निवासी हैं। उनका नाम संजय उरांव है। दोनों देशी पिस्टल से मेरा कोई संबंध नहीं हैं, क्योंकि मैंने स्वयं ही गुमला सदर थाना पुलिस के एक पुलिसकर्मी को सूचना दिया था। मुझे ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मैं चाहता तो भाग सकता था, पर मैंने ऐसा नहीं किया। अपराधकर्मी, द्वारा गुप्त सूचना दियें जाने के दावें को अब तक अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वैसे दोनों अपराधकर्मियों की संयुक्त रूप से अपराध करने का इतिहास है। 2017 में दोनों अपराधकर्मियों ने गुमला थाना स्थित खटवा नदी के समक्ष एक लूट कांड को अंजाम दिया था। दोनों एक साथ गुमला जेल गए थे। जबकि संजय उरांव इस घटना से पूर्व भी आर्म्स एक्ट केस में जेल जा चुका है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। क्या गुमला जिला मुख्यालय अवैध हथियारों के खरीद फरोख्त का अड्डा और अवैध व्यापार में संलग्न है ??

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

डुमरी थाना क्षेत्र के खुदीसार में दो महिलाओं को गोतिया लोगों ने मार पिट कर किया घायल

0

रविवार को दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि आशीश बर्मा की पत्नी निसा देवी और मा पुदीना देवी को गोतिया लोगों ने मार पिट कर घायल कर दिया है। बताया गया है कि आशीश नाथ तिन साल का बेटा आंगन में खेल रहा था तभी गोतिया लोगों के बच्चों ने इनके बेटे को मार दिया जिसके कारण बेटे के नाक से खून निकलने लगा। उसके बाद इन लोगों ने उनसे सिकायत करनें गये तो उनलोगों ने गाली देने लगे और मारपीट करने लगे। जिसके बाद इन लोग काफी गंभीर रूप से घायल हो गए तभी गांव वालों ने इन लोगों को इलाज़ के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां दोनों का इलाज हो रहा है।

मारपीट का आरोप अनुप वर्मा उसकी पत्नी प्रियंका देवी और मा छमिला देवी पर लगाया गया है।

News – Naresh Sharma.

राम भक्तों के लिए

युवक ने फांसी का फंदा लगाकर किया आत्महत्या, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत चैनपुर थाना स्थित हरा टोली ग्राम निवासी एक युवक , बालेश्वर राम ने रविवार के संध्या में अपने घर से मात्र कुछ दूरी पर स्थित एक सखुआ पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि बालेश्वर राम किस कारण से आत्महत्या किया है। यह हम लोगों को भी पता नहीं है। आत्महत्या की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें, घटनास्थल पर पहुंचकर , छानबीन शुरू कर दी।

शव को सखुआ के पेड़ से उतरवाकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु उक्त शव को गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में भेजवाया गया। शव को पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में रखवाया गया और आज शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

स्‍वीप का प्रमुख लक्ष्‍य लोकसभा चुनाव में नागरिकों को मत देने व जागरूक करने के लिए प्रोत्‍साहित करना है: नमन प्रियेश लकड़ा

0

गिरिडीह : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्वीप कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. स्वीप से जुड़े दायित्वों के संबंध में जानकारी दी गई।  एसोसिएशन के सभी सदस्यों व अन्य कर्मियों को भी मतदाता प्रतिज्ञा शपथ पाठ कराया गया। बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने स्वीप एक्टिविटी के तहत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही वर्तमान में “मैं सत्यापित मतदाता हूं” एवं “मैं मतदान हेतु तैयार हूं” के तहत अभियान चलाया जा रहा है. इसमें मतदाता अपने मतदान केन्द्र में जाकर या स्वयं Voter Helpline App के माध्यम से अपना एवं अपने परिवार के अन्य अहर्तायुक्त व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत है, की जांच कर रहें हैं। यदि किसी व्यक्ति या उनके परिवार के अन्य अर्हतायुक्त व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत नही है तो वे अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करने के लिए प्रपत्र 6 में आवेदन कर सकते हैं।

डीसी ने इलेक्टोरल रोल में नाम दर्ज होने के महत्व को समझाया

डीसी ने बताया कि मतदाता सूची में किसी प्रकार का संशोधन या वोटर कार्ड बदलने हेतु प्रपत्र 8 में आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने वोटर हेल्पलाइन ऐप के महत्व, c-VIGIL App एवं Fake News की पहचान के लिए वेबसाईट व अन्य माध्यमों की जानकारी दी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आगामी लोकसभा निर्वाचन में सभी मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित हो, इस बाबत #lamVerified Voter सोशल मीडिया कैंपेन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने, अपडेट या अपना नाम अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में देखने के लिए Voter Helpline App या Voter Service Portal से जांच कर संतुष्ट होने की बात कही। उन्होंने इलेक्टोरल रोल में नाम दर्ज होने के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि मताधिकार का प्रयोग कर हम अपने प्रतिनिधि चुनते हैं. यह एक महत्वपूर्ण अवसर होता है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी योग्य मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया से जोड़ना है। कोई मतदाता छूटे नहीं, इसके लिए समेकित प्रयास किए जा रहे हैं।

डीसी ने बार एसोसिएशन से भी चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की

इस दौरान डीसी ने बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से भी लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सबकी भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्तरों पर गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार का कार्य भी किया जाय, ताकि अधिकाधिक संख्या में मतदाताओं को जागरूक किया जा सकें। कार्यक्रम में आईएएस प्रशिक्षु दीपेश कुमारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बार एसोसिएशन के सदस्य/प्रतिनिधि, हेल्प डेस्क मैनेजर समेत सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

शिक्षा की ज्योति जलाने में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं अन्नपूर्णा देवी

0
गिरिडीह, झारखंड: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बालिका शिक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, गिरिडीह में बीजेपी नेत्री, कोडेरमा सांसद और शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पचम्बा बालिका विद्यालय में 800 साइकिल GAIL के सहयोग से वितरित कीं। यह कार्यक्रम शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा साधन है जो लड़कियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बना सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार बालिका शिक्षा को विशेष महत्व दे रही है और देश भर में लड़कियों को शिक्षा प्रदान करने के लिए कई योजनाएं चला रही है।
उन्होंने कहा कि साइकिल वितरण कार्यक्रम भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के प्रति गंभीर रहें और अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा कि यदि वे कड़ी मेहनत करेंगी तो वे निश्चित रूप से सफल होंगी।
इस अवसर पर गिरिडीह बीजेपी के वरिष्ठ नेता श्री दिनेश यादव , GAIL के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
यह कार्यक्रम शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में प्रोत्साहित करने में सफल रहा। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री
  • श्री नरेंद्र मोदी के बालिका शिक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।
  • अन्नपूर्णा देवी के इस कार्यक्रम की कुछ विशेषताएं:
  • 800 छात्राओं को साइकिल वितरित की गईं।
  • यह कार्यक्रम GAIL के सहयोग से आयोजित किया गया था।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में प्रोत्साहित करना था।
  • यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बालिका शिक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।
  • यह कार्यक्रम निश्चित रूप से शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान है और यह छात्राओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

News Desk

राम भक्तों के लिए

श्री श्री 1008 श्रीराम चरित मानस महायज्ञ में भाजपा नेता श्री दिनेश यादव हुए शामिल, कलश यात्रा में लिया भाग

0

गिरीडीह , झारखंड: ग्राम कुरुमडीहा पोस्ट लेदा में आयोजित श्री श्री 1008 श्रीराम चरित मानस महायज्ञ सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा एवं अंतरराष्ट्रीय रामलीला के शुभ अवसर पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस भव्य कलश यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री दिनेश यादव भी शामिल हुए।

कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची। इस दौरान भक्तगणों ने ढोल-नगाड़ों और भजनों के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा के बाद यज्ञ स्थल पर श्री दिनेश यादव ने यज्ञ में आहुति डाली और भगवान राम से सभी के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

इस अवसर पर श्री दिनेश यादव ने कहा कि श्रीराम चरित मानस एक ऐसा ग्रंथ है जो हमें जीवन जीने का सही तरीका सिखाता है। उन्होंने कहा कि हमें श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए और एक सच्चे इंसान बनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह यज्ञ सभी के लिए एक शुभ अवसर है और हमें इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस यज्ञ से भगवान राम का आशीर्वाद सभी पर बरसेगा और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

इस अवसर पर यज्ञ समिति के लोग  एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

News Desk –

राम भक्तों के लिए

ग्रामीणों के रोजगार के लिए लड़ेगा राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक : अब्दुल्ला

0
रोजगार के लिए बैठक करते खलारी के स्थानीय बेरोजगार ग्रामीण।

खलारी। सीसीएल एनके एरिया में काम करने वाली आउटसोर्सिग कंपनियों में रोजगार के लिए स्थानीय ग्रामीणों की एक बैठक भूतनगर डकरा में हुई। अध्यक्षता सोनू कुमार ने की। बैठक में मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी विशेष रूप से उपस्थित थे। अब्दुल्ला अंसारी ने कहा कि खलारी में सेंट्रल कोलफील्ड की कोयला खानें हैं। स्थानीय सभी बेरोजगार ग्रामीणों को सीसीएल में नौकरी नहीं मिल सकती है। ऐसे में आउटसोर्सिग कंपनियों में ही रोजगार मिल सकता है। परंतु आउटसोर्सिंग कंपनियां स्थानीय ग्रामीणों को योग्यता रहने के बावजूद नियोजन देने में आनाकानी कर रही है। अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें स्थानीय युवकों को रोजगार देना होगा। जो भी कंपनियां आ रही हैं वह दूसरे राज्यों के मजदूरों को रोजगार दे रही है। यहां के लोगो को भटकना पड़ रहा है।

कहा कि मजदूर व बेरोजगारों के रोजगार के लिए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक लड़ाई लड़ेगी। कहा कि झारखंड में भरपूर खनिज संपदा होने के बाद भी युवकों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता है। आउटसोर्सिंग कंपनियों का प्रबंधन मनमानी बंद कर स्थानीय ग्रामीणों को नौकरी दे। चेतावनी दिया कि कंपनियां बात नहीं मानी तो स्थानीय ग्रामीण आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। बैठक में वसीम अकरम, मोइनुद्दीन अंसारी, सोनूकुमार वर्मा, मुन्नाकुमार सिंह, एम बृजेश कुमार, सुजीत कुमार, कलाम अंसारी, संजयकुमार वर्मा, गदाधारी राम, मुनेश्वर महतो, बालेश्वर महतो, पूरन महतो, सीताराम महतो, परदेसी उरांव, भरतप्रसाद केसरी, कमरुद्दीन अंसारी, रविकुमार तुरी, कामेष्वर गंझू, प्रेमलाल, जुगेष्वर महतो, वासुदेव पटेल, महेंद्र महतो, मुनेश्वर पटेल, संजीतकुमार महतो, तुलसी गंझू, करणनाथ महतो आदि उपस्थित थे।

News – Kumar Prakash.

राम भक्तों के लिए

डकरा में ज्ञान ज्योति माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि मनाई गई

0
माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित करते उपस्थित लोग।

खलारी। ज्ञान ज्योति माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि आरपीआई अम्बेडकर पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्षा अनिता गंझू की अध्यक्षता में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियो के द्वारा रविवार को भूतनगर में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित समाजिक प्रतिनिधियों ने सर्वप्रथम सावित्रीबाई फुले के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं उन्हें माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्यामजी महतो ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का समस्त पुरुष समाज सावित्रीबाई फुले का ऋणी एवं आजीवन आभारी रहेंगा क्योंकि इन्हीं के कारण भारत की प्रत्येक मां, बेटी, बहन शिक्षिक होकर राष्ट्र के विभिन्न पदो को सुशोभित कर राष्ट्र की शक्तिबोध एवं सौंदर्य बोध को गति देने का कार्य कर रही है। वहीं मौके पर उपस्थित आरपीआई महिला प्रदेश अध्यक्ष अनिता गंझू ने कहा कि मां सावित्रीबाई फुले को याद कर उन्हे पूजना एवं उनके दिखाए मार्ग पर चलने से हि महिला समाज को उत्थान होगा। कहा कि मां सावित्रीबाई फुले ने ही हम महिलाओं को मनुवादी गुलामी से आजाद कर हमें इंसान बनाया है नहीं तो महिलाएं मनुवादी पुरुष प्रधान की पांव की जूती के बराबर थी। हम महिलाओं का कर्तव्य है कि प्रतिदिन मां सावित्रीबाई फुले को नमन करें। इस अवसर पर सम्यक ज्ञान निकेतन के सचिव गणेश भूईया, डाक्टर अम्बेडकर विचार मंच के रविन्द्रनाथ चौधरी, महावीर गंझू, जगदीश गंझू, संगीता गंझू, सुमित्रा तुरी, पंचमी मुंडा, सुजीत गंझू, मुनीया देवी, शंभूनाथ गंझू, रमेश गंझू दिलीप तुरी सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

News – Kumar Prakash.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium