20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghहजारीबाग के भाजपा लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने रामगढ़ विस क्षेत्र के...

हजारीबाग के भाजपा लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने रामगढ़ विस क्षेत्र के पूर्व विधायक शंकर चौधरी का लिया आशिर्वाद, शंकर चौधरी ने दिया जीत का आशिर्वाद

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने रविवार की देर शाम को अपने रामगढ़ जिले के तुफानी जनसंपर्क अभियान के दौरान रामगढ़ शहर में रामगढ़ विधनसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शंकर चौधरी के आवास में जाकर मुलाकात किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया ।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती क्षेत्र का दौरा कर लौटने के क्रम में शहर के चट्टी बाजार में स्थित पूर्व विधायक शंकर चौधरी के आवास पहुंचे। यहां अपने अभिभावक तुल्य शंकर चौधरी से मनीष जायसवाल मिलकर उनसे आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विशेष चर्चा परिचर्चा किया और उनका न आशीर्वाद लिया। पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने मनीष जायसवाल को गले से लगाया तो मनीष जायसवाल ने शंकर चौधरी का पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने मनीष जायसवाल को मिठाई खिलाई और जीत का आशीर्वाद दिया ।

विधायक शंकर चौधरी और भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के बीच विशेष चुनावी मंत्रणा भी हुई। पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को आश्वासन दिया कि उनके चुनाव में जमकर काम करेंगे। उन्हें ज्यादा से ज्यादा वोट से जीत दिलाएंगे ।

News – Vijay Chaudhary.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading