26.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 657

तीन से चार महीने के भीतर 30 हजार नियुक्तियां निकाली जाएंगी – चम्पाई सोरेन

0

राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन।

विभिन्न पदों पर नवनियुक्त 2454 अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया।
=========================

रांची – मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा है कि आने वाले तीन से चार महीने के भीतर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 30 हजार रिक्त पदों को भरने के लिए नियुक्तियां निकाली जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रदेश का नेतृत्व उनकी सरकार कर रही है, यह प्रदेश खनिज-संपदाओं से भरा प्रदेश है। झारखंड की खनिज-संपदाओं का उपयोग यहां के आदिवासी, मूलवासी, गरीब, मजदूर, शोषित, पिछड़े सहित सभी वर्ग-समुदाय के लोगों के सर्वांगीण विकास और उत्थान में किया जाए, तभी झारखंड विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा हो सकेगा। आज विभिन्न पदों पर नवनियुक्त 2454 अभ्यर्थियों को राज्य सरकार नियुक्ति पत्र दे रही है। आज से आप सभी के कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है। आप सभी नवनियुक्त अभ्यर्थी राज्य सरकार के अभिन्न अंग के रूप में कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा कि आप सभी नवनियुक्त अभ्यर्थी यहां के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करने में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मैं आप सभी को अपनी ओर से बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज शहीद मैदान रांची में आयोजित राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए कही।

कम समय में मिसाल कायम करना लक्ष्य

मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार की सोच है कि बहुत कम समय में ही ऐसे कार्य किए जाएं, जो झारखंड के विकास में एक मिसाल कायम कर सके। राज्य सरकार जल्द ही जनजाति भाषाओं के जनजातीय शिक्षकों की भी नियुक्ति करेगी। राज्य सरकार की यह सोच है कि झारखंड के समृद्ध जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई भी अब प्राथमिक विद्यालयों से ही शुरू की जाए। इस निमित्त पूरी तैयारी की जा रही है। झारखंड को सोने का चिड़िया वाले प्रदेश के रूप में देखा जाता रहा है, लेकिन यह विडंबना है कि बरसों से यहां के आदिवासी, मूलवासी, गरीब, शोषित, पिछड़े अल्पसंख्यक सहित जरूरतमंदों को व्यवस्था से दूर रखने का काम किया गया। उनकी सरकार अब इन वर्गों के लोगों को उनका हक-अधिकार देने का कार्य कर रही है। अलग झारखंड राज्य बनने के बाद अपेक्षा अनुरूप यहां के लोगों का विकास नहीं हो सका है। वर्तमान समय में उनकी सरकार झारखंड के हर वर्ग और हर तबके के सर्वांगीण विकास को लेकर कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी थी। सरकार गठन होते ही देश और दुनिया में कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी और पूरी व्यवस्था बंद हो गई। पूर्व की सरकारों ने राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था के नाम पर अस्पतालों को संसाधन संपन्न करने पर ध्यान नहीं दिया, परंतु हेमन्त जी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण काल के समय देश भर में एक बेहतर हेल्थ मैनेजमेंट का उदाहरण पेश किया। राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण काल में जीवन और जीविका दोनों को बचाने का कार्य कर दिखाया।

शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाना प्राथमिकता

मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और मजबूत करने का कार्य कर रही है। राज्य के भीतर संचालित सरकारी विद्यालयों को निजी विद्यालयों की तर्ज पर मॉडल स्कूल तथा उत्कृष्ट विद्यालयों के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। राज्य के गरीब, मजदूर, किसान वर्ग के बच्चे भी अब क्वालिटी एजुकेशन प्राप्त कर सके इस निमित्त उनकी सरकार प्रतिबद्धता के साथ व्यवस्था में सुधार कर रही है। शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा रहेगा। मेरा मानना है कि शिक्षित समाज से ही विकसित राज्य की परिकल्पना पूरी की जा सकती है। उनकी सरकार राज्य में शिक्षा का ऐसा दीप जलाएगी, जो कभी बूझेगा नहीं। पूर्व की सरकारों ने राज्य में 5 हजार प्राइमरी विद्यालयों को बंद करने का काम किया था, परंतु वर्तमान सरकार राज्य में शिक्षा का अलख जगाने का कार्य कर रही है। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को उनकी सरकार निरंतर सहयोग कर रही है। स्कूली बच्चों की छात्रवृत्ति राशि में तीन गुना तक की वृद्धि की गई है। उच्चतर शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आवश्यकता अनुसार गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से आर्थिक सहयोग किया जा रहा है।

सबको मिले रोटी, कपड़ा और मकान का अधिकार, यही उद्देश्य

मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि राज्य में आदिवासी, मूलवासी, गरीब, मजदूर, पिछड़े, अल्पसंख्यक सहित सभी-वर्ग समुदाय के जरूरतमंद परिवारों को रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध कराने का कार्य उनकी सरकार कर रही है। यहां की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक व्यवस्था को निरंतर मजबूत किया जा रहा है। मूलभूत और बुनियादी व्यवस्था को मजबूत करने में सभी का सहयोग बहुत जरूरी है, सभी को अपनी जिम्मेदारी संभालनी होगी। उनकी सरकार पीएम आवास योजना से वंचित 20 लाख पात्र परिवारों को अबुआ आवास योजना का लाभ देगी। राज्य में अबुआ आवास योजना के अंतर्गत प्रथम फेज में चिह्नित परिवारों को डीबीटी के माध्यम से प्रथम किस्त की राशि जा चुकी है।
इस अवसर पर मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री श्री बादल, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार, सचिव श्री प्रशांत कुमार, सचिव श्री राजेश शर्मा, सचिव श्री अबू बकर सिद्दीकी, सचिव श्री अरवा राजकमल, सचिव श्री उमाशंकर सिंह, निदेशक श्री शशि रंजन सहित अन्य पदाधिकारी एवं नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी तथा अन्य लोग उपस्थित थे।
इन पदों पर हुई नियुक्ति..*

▪️स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 अंतर्गत बायोलॉजी के 253, केमिस्ट्री के 259, फिजिक्स के 313 एवं भूगोल के 195 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक
▪️नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत 15 पाईप लाइन इंस्पेक्टर और 55 स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर
▪️कृषि विभाग अंतर्गत 09 कनीय अभियंता
▪️खान एवं भूतत्व विभाग अंतर्गत 34 खान निरीक्षक
▪️विद्युत विभाग अंतर्गत 53 कनीय अभियंता
▪️पथ निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत 1,268 कनीय अभियंता (सिविल)

News Desk – Jharkhandweekly

राम भक्तों के लिए

Unlock Your Potential with our Premium Cotton Polo T-Shirts for IIT and UPSC Aspirants

0

In the quest for greatness, every detail counts. Our premium IIT and UPSC themed T-shirts aren’t just garments; they’re symbols of your dedication, your perseverance, and your unwavering commitment to excellence.

Picture yourself wearing these shirts, each fabric strand infused with the spirit of countless late nights, endless revisions, and unyielding determination. They’re more than attire; they’re badges of honor, proudly proclaiming your journey towards success.

As you navigate the challenging terrain of academic pursuits, let these shirts be your constant reminder of the dreams you’re chasing and the goals you’re striving to achieve. Feel the surge of inspiration with every wear, knowing that you’re not alone in your aspirations.

Embrace the challenges, conquer the obstacles, and celebrate the victories—knowing that each step forward brings you closer to your dreams. Our premium T-shirts serve as your companions in this journey, standing as silent witnesses to your resilience and fortitude.

So, dear student, don’t just buy a shirt; invest in a symbol of your potential, your determination, and your indomitable spirit. Wear it proudly, wear it boldly, and let it remind you that greatness isn’t just a destination—it’s a journey, and you’re well on your way.

Dare to dream, dare to believe, and dare to conquer. The world awaits your greatness.

With best wishes for your success,

Colors  available  – Black and White

To buy These Tshirts  Please visit below Links

UPSE   –  https://rb.gy/cfhn53

IIT  –      https://rb.gy/hgh2l2

News Desk  – Jharkhandweekly.com

 

राम भक्तों के लिए

महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ऐश्वर्या विश्व विद्यालय के द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा

0
शोभा यात्रा में शामिल अतिथि एवं पाठशाला के भाई बहन।

खलारी – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ऐश्वर्या विश्व विद्यालय के स्थानीय शाखा ब्रह्म कुमारी पाठशाला गुलजारबाग खलारी के द्वारा महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य भव्य दिव्या एवं आकर्षक शोभा यात्रा गुरुवार को निकल गई जिसमें बाबा भोलेनाथ का शिवलिंग को आकर्षक बादाम से सजाया गया और इकेसाथ स्वार्निंग दुनिया की झांकी प्रस्तुत की गई जिसमें लक्ष्मी नारायण, राधे कृष्णा को सजाया गया। शिवरात्रि के शुभ अवसर पर लोगों को विशेष नाटक के माध्यम से बताया गया नशे को छोड़ो और एक नई समाज का निर्माण करो।

शांति बहन ने नशे के छुटकारा पाने के लिए राजयोग में मिट्टी देश मोटिवेशन हमें कैसे सहायक होता है इसके बारे में बताया। इस अवसर पर बीजेपी एससी मोर्चा मीडिया प्रभारी रांची ग्रामीण रविंद्र पासवान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वरिष्ठ अतिथि पंचायत समिति सदस्य किरण देवी सहित क्षेत्रीय संचल का ब्रह्मकुमारी शांति बहन, आरती बहन, ज्योति बहन तथा अन्य सेवा केंद्र से काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

News – Kumar Prakash.

राम भक्तों के लिए

सम्यक ज्ञान निकेतन के केन्द्रीय कमिटी की हुई घोशणा

0
बैठक के दौरान उपस्थित संस्था के लोग।

खलारी – सम्यक ज्ञान निकेतन की बैठक गुरूवार को मनोज भुईंयां की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्ष 2024-25 लिए संस्था के लोगों द्वारा कई योजना बनाई गई। साथ ही बैठक में केन्द्रीय कमिटी की घोषणा करते हुए कमिटी के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिसमें संरक्षक नीरज भोगता, अध्यक्ष मनोज भुईंया, उपाध्याक्ष अनिता गंझू, सचिव गणेश भुईंयां, सहसचिव शंभूनाथ गंझू, कोषाध्यक्ष संगीता देवी के अलावा विजय गंझू, मनीश राम, संध्या कुमारी, रेश्मी कुमारी को षामिल किया गया है। वहीं सम्यक ज्ञान निकेतन खलारी प्रखण्ड अध्यक्ष के पद पर रमेश गंझू एवं कार्यालाय प्रभारी रवीन्द्रनाथ चौधरी को बनाया गया है। बैठक में मनोज भुईंयां, अनिता गंझू, गणेश भुईंयां, शंभूनाथ गंझू, रवीन्द्रनाथ चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।

News – Kumar Prakash.

राम भक्तों के लिए

पुरुष नहीं बल्कि पितृसत्तात्मक सोच के खिलाफ महिलाओं का हुआ था ऐतिहासिक संघर्ष

0

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या भाषण,कविता वा गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व छात्र प्रतिनिधि अभिषेक राज कर रहे थे कार्यक्रम में मुख्य वक्ता व अतिथि वक्ता के रूप में प्रशिक्षु आईएएस सुलोचना मीना,डॉ.जॉनी रुफिना तिर्कि( विभाग अध्यक्ष एंथ्रोपॉलजी),रश्मि प्रधान प्रचार्या विधि महाविद्यालय तथा अन्य शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम मे अन्य कई शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु कुमार, आरती मेहता, ने किया।वक्ताओ ने कहा कि 8 मार्च का यह ऐतिहासिक दिन जिसे पूरे दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह केवल एक दिवस नहीं है या यह कोई महोत्सव या आयोजन भर नहीं ,बल्कि लड़कियों महिलाओं का इस समाज में अपने अधिकारों के लिए किया गया संघर्ष का प्रतीक है।जो संघर्ष कहीं ना कहीं आज भी चल रहा है।

शारीरिक रूप से और कानूनी रूप से तो उन्हे अधिकार मिल गए है,लेकिन क्या मानसिक रूप से इस समाज मे बराबर का दर्जा मिल पाया है। नज़र घुमा कर देखियेगा तो आप पाएंगे, ऐसा नही है,,
लड़कियों महिलाओं छात्राओं को देवी की तरह पूजने से पहले उन्हें पूरी तरह से इंसान मानिए उन्हें समाज मे बराबर का दर्जा देना ही सार्थकता है।
नजर और नज़रिए से भी बराबर माने।
मुंशी प्रेमचंद अपने साहित्य में रहते हैं महिलाओं का काम केवल एकादशी का व्रत करना बच्चों को जन्म देना और घर का कामकाज करना ही नहीं है बल्कि इस समाज के हर एक दशा और दिशा को बदलने में पुरुष समाज के साथ कंधा से कंधा मिलाकर आगे बढ़ाना है।

अंतरराष्ट्रीय पर एक भ्रम आज पितृसत्तात्मक समाज में यह भी है की महिला दिवस यानी महिलाओं को आगे बढ़ाना महिलाओं के लिए ही यह दिवस है। यह महिला दिवस सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं है अपितु एक सार्थक सफल और विकसित समाज के लिए पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर के एक सही समाज का निर्माण करने के लिए आगे बढ़ाने की परिकल्पना है ।जिसमें केवल महिलाएं ही अकेले आगे नहीं बढ़ सकते उनके लिए इस समाज के दोनों को एक साथ एक बराबरी के साथ बढ़ाना होगा ,तभी एक बराबर का समाज बनेगा और यह अधिकारों की लड़ाई पितृसत्तात्मक सोच के खिलाफ है ना कि पुरुष से।
कार्यक्रम मे भाषण,गीत व कविता मे विभिन्न विभाग के दर्जनो प्रतिभागियों ने भाग लिया, भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान तकी तसनीम,दूसरा ज्योति कुमारी, तीसरा पुरुषोत्तम राज, कविता में पहला स्थान सलोनी साहू, दूसरा राजिया बनो, तीसरा मानसी प्रिया हुई । निर्णायक मंडली मे श्रीमती मोना बग्गा, पुष्कर कुमार पुष्प, आतिश आलोक।आयोजन को सफल बनाने मे अभिषेक राज, जीवन यादव, लव कुश पांडे, गुलाम सरवर, प्रिंस राज , सागर कुमार, अमरदीप मेहता कुणाल गुप्ता, तारानुम आदि छात्र शामिल थे।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा द्वारा कचहरी परिसर में एकदिवसीय धरना

0

अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार घाघरा अंचल के सलगी लाशटांड़ गांव की जमीन के सवाल पर पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ आज कचहरी परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। धरना के उपरांत मुख्य मंत्री, मुख्य सचिव, आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर तथा पुलिस महानिदेशक को संबोधित चार सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा। मांग पत्र में मांग की गई है कि ग्रामीणों के ऊपर पुलिसिया उत्पीड़न पर रोक लगाने,दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्यवाई की करने, जमीन के दखल कब्जे की जांच कर भूमि जोतक किसानों को मालिकाना हक प्रदान करने तथा साहूकार सुदेश साहु के ऊपर आदिवासी उत्पीड़न की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कराने की मांग शामिल है।

आंदोलनरत किसानों ने ज्ञापन में कहा है कि जिस जमीन को साहूकार अपना बताकर प्रशासनिक सहयोग से किसानों को डराने धमकाने का काम करते हैं।दरअसल वह जमीन 2014 में ही बिना ग्राम सभा और ग्रामीणों के बिना सहमति के बिक चुकी है।तब से वन विभाग तथा स्थानीय भूमि जोतक किसानों के बीच बातचीत होती रही है और वन विभाग ने जमीन किसानों के खेती बारी के लिए छोड़ दिया है। उसी का अनावश्यक लाभ साहूकार उठाना चाहते हैं और तरह-तरह के हथकंडे अपनाते रहते हैं।धरना प्रदर्शन के दौरान महासभा के जिलाध्यक्ष सनिया उरांव, अनिल उरांव, विनोद उरांव,सुबोध उरांव, बुधवा उरांव, बसंत गोप,गोविंद गोप,सुरेश प्रसाद यादव, रूपेश गोप,चापा उरांव, बिहारी उरांव, बाबुलाल उरांव, दिलीप उरांव, मंजू देवी, जलेश्वरी देवी, बालगोविंद गोप, बिफैया उरांव सहित सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल थे ।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

सिरकोट शिव मंदिर समिति द्वारा शिवरात्रि पूजा के पूर्व निकाला गया कलश यात्रा,सैकड़ो की संख्या में महिलाएं और बच्चियां हुई शामिल

0

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघरा

सिरकाेट शिव मंदिर समिति द्वारा शिवरात्रि पूजा के पूर्व गुरुवार को दिन के 11:00 बजे कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं बच्चिया शामिल हुई। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर मुख्य पथ होते हुए घोड़ाटांगर गांव स्थित पोखरा तक पहुंची। जहां आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश में जल भरी कराई गई। हर हर महादेव बोल बम का नारा लगाते हुए कलश में शामिल महिला और बच्चियां पुनः मंदिर परिसर पहुंची। जहां भोलेनाथ की शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया वह आचार्य द्वारा अन्य विधि विधान से पूजा पाठ कराई गई।

वही समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष शिवरात्रि के एक दिन पूर्व कलश यात्रा निकाला जाता है। साथ ही शिवरात्रि के दिन शुक्रवार को सिरकोट शिव मंदिर स्थित टंगरा में मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। मौके पर रामविलास साहू, धनकुंवर साहू,रोहित साहू,मनु सिंह,कृष्णा सिंह,प्रियंका देवी,सुनीता देवी, राधा देवी,सीमा देवी,पूनम देवी प्रीति कुमारी सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं और बच्चिया शामिल थी।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

सेव योर लाइफ संस्था एवं सिविल सर्जन कार्यालय गुमला के संयुक्त तत्वाधान में महिला दिवस एक दिन पूर्व मनाया गया

0

सेव योर लाइफ संस्था एवं सिविल सर्जन कार्यालय गुमला के संयुक्त तत्वाधान में महिला दिवस एक दिन पूर्व मनाया गया क्योंकि महिला दिवस के दिन सरकारी छुट्टी घोषित है सदर अस्पताल गुमला के विभिन्न वार्ड में काम करने वाली स्टाफ नर्स एएनएम एवं महिला डॉक्टर जो अपने दायित्वों का सबसे अच्छा प्रदर्शन करती है।  सिविल सर्जन गुमला डॉ राजू कच्छप एवं सेव योर लाइफ संस्था के सचिव संतोष झा बैजनाथ प्रसाद रमेश पांडे बबलू सिंह शुक्रा उरांव प्रवीण जी दिनेश जी के हाथों उनको प्रशस्ति पत्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली नर्स एवं ए एन एम प्रसव कक्ष से सुश्री सुचिता बेक पोस्ट नेटल वार्ड से श्रीमती सीमा सुमन लकड़ा ओटी से श्रीमती निशा खाखा आपातकालीन कक्ष से श्रीमती रजनी केरकेट्टा पुरुष कक्ष से श्रीमती ललिता बड़ाईक महिला कक्ष से श्रीमती किशोरी तिर्की एम टी सी से सुश्री माधुरी एक्का सर्जिकल वार्ड से श्रीमती मेरी लूसी केरकेट्टा एस एन सी यू इकाई से सुश्री विमला कुमारी एवं डॉक्टर में डीपीओ जया रेशमा खाखा डॉ मोनिका डॉ प्रियांशी रही। सिविल सर्जन गुमला ने कहा कि समाज में अमूमन यह सोच है कि सेवा का पर्याय महिलाएं होती हैं समाज में पहले महिलाओं का घर से बाहर निकलना काम करना शिक्षा पाना आदि बहुत दुष्कर कार्य था। इन सभी बधाओं को पार करते हुए आज जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी भूमिका निभा रही है और यह सिद्ध कर रही है कि महिलाएं किसी से काम नहीं उन्होंने सम्मान पानी वाली सभी अभ्यर्थी से कहा आप सभी अच्छा काम करते हैं।  बेहतर काम करें इसलिए आपको सम्मानित किया जा रहा है और आपको देखकर अन्य लोग भी अच्छा करने का प्रयास करेंगे ऐसा उम्मीद है सेव योर लाइफ संस्था के सचिव संतोष झा ने कहा कि हमारे समाज में सेवा का पर्याय नर्स को माना जाता है इनकी आत्मीयता और लगन ही अस्पताल जैसी संस्थाओं की भूमिका को सिद्ध करती है रोगी के साथ इनका व्यवहार उपचार लगाव मैं परिणत हो जाता है।

अस्पताल से जाने वाले लोग इसे आत्मीयता से जुड़ जाते हैं इन्हीं का व्यवहार उन्हें अस्पताल में आने या ना आने की भूमिका बनाते हैं अस्पताल प्रबंधक इन्हें सम्मान देकर महिलाओं के प्रति श्रद्धा का भाव साबित करती है डी पी ओ डॉक्टर जया रेशमा खाखा ने कहा कि मैं स्वयं भी महिला हूं कितनी मशक्कत के बाद और कदम कदम पर खुद को साबित करते हुए आज इस मुकाम पर पहुंची हूं हमें उम्मीद है कि आने वाला समय महिलाओं का होगा और महिलाएं खुद को साबित कर समाज को दिखाएगी हमारा पेसा ही सेवा का है आज यह सम्मान हम सभी को गर्वांन्वित कर रहा है और कर्तव्य बोध कर रहा है हम सभी और अच्छा करने का प्रयास करेंगे जिससे हमारा प्रोफेशन और भी सम्मान से समाज की नजरों में देखा जा सके कार्यक्रम का समापन डॉ मोनिका ने सभा को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए किया कार्यक्रम में भारी संख्या में नर्स उपस्थित थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

हिंदु आस्था का प्रतीक हैं मां दूधेश्वरी स्वयं शंभू धाम

0

आज महाशिवरात्रि पर है भव्य आयोजन , एक हजार एक कलश यात्रा

गुमला – शहर से सटे सोसो मोड़ भलदम चट्टी स्थित मां दूधेश्वरी स्वयं शंभू धाम हिंदू आस्था का प्रतीक है, यहां लोग दूर दराज से आकर मन्नते मांगते हैं तथा उनकी मनोकामनाएं पूर्ण भी हो जाती है , यही कारण है कि हिंदुओं के हर त्योहारों में यहां भिड़ उमड़ती है l आज महाशिवरात्रि के दिन इस धाम में भव्य आयोजन रखा गया है और हजारों की संख्या में भिड़ होने की संभावना है l

धाम के महाशिवरात्रि आयोजक समिति के राकेश कुमार सिंह एवं धरमु गोप ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष 2024 की महाशिवरात्रि महोत्सव दो दिवसीय हैं l आज 08 मार्च शुक्रवार को प्रातः 8:00 बजे दूधेश्वरी धाम से खटवा नदी तक 1 0001 ( एक हजार एक ) भव्य कलश यात्रा है जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद माताएं एवं बहनें कलश पर पवित्र जल भरकर धाम पहुंचेंगे पश्चात पूजन एवं जलाभिषेक होगा एवं पूर्वाह्न 11:00 बजे से चौबीस घंटे का हरे राम हरे कृष्ण अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ से पूरे वातावरण भक्तिमय रहेगा साथ ही भंडारा एवं प्रसाद वितरण चलेगा, संध्या 6:00 बजे से शिवनगर से दूधेश्वरी धाम तक शिव बारात व रोचक झांकी निकलेगी तथा शिव-पार्वती का विवाहोत्सव होगा l

अगले 09 मार्च शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे अखंड हरिकीर्तन का समापन तथा पूजन, हवन , आरती – विसर्जन तथा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सुनिश्चित है तथा कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के महिलाओं-पुरुषों तथा बच्चे काफी उत्साहित हैं तथा तैयारी भी पूरी कर ली गई है l

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

चुनावी तैयारियों को लेकर स्वीप कोषांग द्वारा आयोजित हो रहें है कई जागरूकता कार्यक्रम

0

आंगनवाड़ी सहायिकाओं/ सेविकाओं ने भी लिया मताधिकार के प्रयोग करने का शपथ

मेहंदी लगाकर कर एसएचजी की महिलाएं हो रहीं हैं लोकतंत्र के महापर्व में शामिल

गुमला : जिले में आगामी लोकसभा (आम) चुनाव 2024 के निमित्त मतदाताओं को अपने मतदान के उपयोग करने के प्रति जिले में लगातार स्वीप कार्यक्रम के तहत कई जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज नगर भवन गुमला में जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्र से आई सेवक सहायिकाओं को मतदान करने एवं आम नागरिकों को भी चुनाव में अपनी भागादारी सुनिश्चित करने हेतु जागरूक करने के प्रति प्रेरित किया गया। इस दौरान सभी सेविका सहायिकाओं के द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई तथा आम नागरिकों को मतदान देने के प्रति जागरूक किया गया।।

इसके साथ ही सभी आंगनवाड़ी सेविकाओं / सहायिकाओं ने शपथ ली कि “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।”

इसके अलावा जिले के विभिन्न एसएचजी मंडल की महिलाओं ने भी मेहंदी लगाते हुए स्वीप कार्यक्रम में भाग लिए , एवं उन्होंने कहा कि वे अपने मतदान का प्रयोग करेंगे साथ ही अपने परिवार एवं संबंधियों को भी वोट देने के लिए प्रेरित करते हुए लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान अवश्य देंगे ।

मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सह स्वीप नोडल पदाधिकारी आरती कुमारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में इस आगामी लोकसभा चुनाव में जिले में 80 प्रतिशत वोटिंग का लक्ष्य प्राप्त है , इस लक्ष्य की पूर्ति करने के लिए जिले में लगातार स्वीप कार्यक्रम का आयोजन करते हुए जिले वासियों को वोट देने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ दिनों में और भी कई अनोखे अंदाज में स्वीप कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों को जागरूक किया जाएगा , जिसमें खेल प्रतियोगिता, स्कूटी रैली, शपथ ग्रहण जैसे कई कार्यक्रम के आयोजन हेतु योजना तैयार की गई है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील कि की वे अपने मतदान केंद्र में जाकर मतदाता सूची में अपने नाम का मिलवा अवश्य करें साथ ही आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भूमिका अवश्य निभाएं।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium