25.9 C
Ranchi
Saturday, July 4, 2026
Advertisement
Home Blog Page 658

बस दुर्घटना मामले में मृतक के आश्रितों को एक-एक लाख रुपए का चेक दिया गया, प्रशिक्षु आईएएस और सदर सीओ ने गहरी संवेदना जतायी

0

गिरिडीह : रांची से गिरिडीह आ रही बाबा सम्राट बस (गाड़ी संख्या- JH07H-2906) के बराकर नदी पुल में शनिवार की देर रात गिर जाने से 03 व्यक्तियों की मृत्यु सदर अस्पताल में एवं एक व्यक्ति की मृत्यु नवजीवन नर्सिंग होम हो गई. जिला प्रशासन की ओर से रविवार को उनके आश्रितों को तत्काल सहायता राशि प्रदान की गई. गिरिडीह के 3 मृतक के आश्रितों को सरकारी प्रावधान के अनुसार एक लाख रुपए का मुआवजा चेक के रूप में प्रशिक्षु आईएएस दीपेश कुमारी और सदर अंचल के अंचलाधिकारी रवि भूषण उनके आश्रितों को दिया. दोनों अधिकारियों ने उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. एक मृतक जो कि हजारीबाग के निवासी हैं, उन्हें कल (7 अगस्त) जिला प्रशासन की टीम हजारीबाग पहुंचकर उनके आश्रितों को दे दिया जाएगा।

मृतकों का विवरण

1) अनिल कुमार, उम्र 32 वर्ष, पिता नन्हे लाल, साकिन झरपो थाना, जिला हजारीबाग.

2) संतोष कुमार, उम्र 47, पिता द्वारिका प्रसाद गुप्ता, साकिन बक्सीडीह रोड, थाना- नगर, गिरिडीह.

3) माणिक चंद्र गुप्ता, उम्र 65, साकिन हुट्टी बाजार ( बड़ा चौक, धरियाडीह), थाना – गिरिडीह नगर, जिला गिरिडीह

4) सौरव कुमार उम्र 26, पिता अजय कुमार सिन्हा, साकिन राजेंद्र नगर, गिरिडीह शामिल हैं.

राम भक्तों के लिए

बमने पंचायत के ग्रामीणों की बैठक में खलारी अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय

0

खलारी। झारखंडी मंदिर परिसर में बमने पंचायत के ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मुखिया शिवनाथ मुंडा और संचालन पंचायत समिति सदस्य मनभावन लोहरा ने किया। इस बैठक में सर्वसम्मति से बमने पंचायत के डुंडू मौजा में फिल्टर प्लांट निर्माण को लेकर चल रहे जमीन विवाद के मामले में सोमवार को खलारी अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में फुलेश्वर महतो, नरेंद्र कुमार, उपेंद्र महतो, दिनेश महतो, रामकुमार मुंडा, शिवलाल महतो, लल्लन महतो, प्रदीप महतो, सचिन कुमार लोहरा, विजय कुमार महतो समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

अवैध जमाबंदी करने के विरोध में हेसालोंग शिव मंदिर प्रागण में ग्रामीणों ने किया बैठक 

0

खलारी। हेसालोंग बाजार व जतरा टाँड़ गैरमजरूआ जमीन में अवैध रूप से कागजात बना कर जमाबंदी करने के विरोध में हेसालोंग शिव मंदिर प्रागण में ग्रामीणों की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता अरविंद कुमार व संचालन बसंत कुमार पंकज ने किया। बैठक में मुख्य रूप से लपरा पंचायत की मुखिया पुतुल देवी मौजूद थी। बैठक में चर्चा किया गया कि  जमीन से संबंधित ग्रामीणों की हस्ताक्षर युक्त आवेदन उपायुक्त राँची व अन्य उच्च पदाधिकारीयों को दी गई है उस आवेदन की प्रतिलिपि खलारी अंचलाधिकारी को मंगलवार को ग्रामीणों को उपस्थिति में दिया जायेगा। आवेदन के अनुरूप अंचलाधिकारी कार्य नही करते हैं तो हेसालोंग ग्राम के ग्रामीण खलारी अंचल जाकर जोरदार आंदोलन करेंगें जिसका समर्थन सभी ने किया। इस बीच सर्वसम्मति से बाजार व जतरा टाँड़ बचाव समिति का गठन किया गया। नव गठित समिति में संरक्षक मुखिया पुतुल देवी,अध्यक्ष अरविंद कुमार, सचिव रवीन्द्र मुंडा, कोषाध्यक्ष पवन साहू, संचालक बसंत कुमार पंकज, प्रीतम साहू,लाखन साहू, जय प्रकाश साहू , पंकज कुमार प्रसाद  सोबरन साहू, कुलदीप साहू, जीतेंद्र भारतीय, मदन साहू, धीरेंद्र प्रसाद, राजेश साहू, मनीष भगत,  शंकर , झुनवा मुंडा, विजय, प्रह्लाद, भीम साहू, मनीष साहू, गौतम कुमार, अवध प्रसाद, मंतोष मुंडा, श्रवण गंझू को बनाया गया। 

राम भक्तों के लिए

केडीएच में 39वां चैलेंजर फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन आज

0

खलारी। रैम्बो क्लब के तत्वाधान में 7 अगस्त से केडीएच फुटबॉल मैदान में 39वां चैलेन्जर फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रकाश महतो ने बताया कि चैलेंजर फुटबॉल प्रतियोगिता मैच का उद्घाटन 7 अगस्त को चार बजे  होगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि केडीएच पीओ अनिल कुमार सिंह  तथा विशिष्ट अतिथि खलारी पूर्वी जिला परिषद सदस्य शाल्या परवीन, प्रखंड प्रमुख  सोनी तिग्गा, रैयत विस्थापित मोर्चा एनके एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता, मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी, आजसू नेता नागेश्वर महतो, पंचायत समिति सदस्य  अंजु देवी, मुखिया ललिता देवी, कांग्रेस नेता राजन सिंह राजा, काँग्रेस नेत्री इंदिरा देवी, सीएमयू एरिया सचिव विनय सिंह मानकी, जनता मजदूर संघ एरिया अध्यक्ष गोल्डेन यादव एवं भाजपा नेता रमेश विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है।रविवार को उद्घाटन मैच रेम्बो क्लब बनाम मांडर की टीम के बीच खेला जाएगा।

राम भक्तों के लिए

पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की बैठक में लालचंद महतो ने कहा- पिछड़ों के आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर जनसंख्या के अनुपात में 36 प्रतिशत किया जाए

0

रांची : पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की पूर्व निर्धारित बैठक काली स्थान रोड स्थित डॉ दिलीप सोनी के आवास में पूर्व मंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष लालचंद महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में लालचंद महतो ने राज्यपाल के समक्ष आगामी 28 अगस्त को होनेवाले महाधरना में राज्य के समस्त जिलों से अधिक से अधिक संख्या में पिछड़ा वर्ग के लोग आरक्षण की मांग के लिए उपस्थित होने का आह्वान किया. उन्होंने झारखंड के समस्त शेड्यूल जिले में जाकर बैठक करने की बात कही. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पिछड़ों के आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर जनसंख्या के अनुपात में 36 प्रतिशत करने की मांग की. उन्होंने कहा कि आरक्षण की मांग को लेकर 25 अगस्त को दुमका के गांधी मैदान में लाखों की संख्या में पिछड़ों का महाजुटान होगा।

आरक्षण लागू होने तक संघर्ष जारी रहेगा : दिलीप सोनी

मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ दिलीप सोनी ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार जब तक पिछड़ों का आरक्षण लागू नहीं करती, तबतक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। इसी के निमित्त 28 अगस्त राज्यपाल के समक्ष एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया है, जिसकी तैयारी की जा रही है। बैठक का संचालन प्रदेश सचिव विक्रांत विश्वकर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन नौशाद आलम अंसारी ने किया. बैठक में प्रमुख रूप से अरुण कश्यप, ललित चौधरी, अब्दुल खालिक, नौशाद आलम, दिनेश प्रजापति, शोएब अंसारी, शकील अंसारी, नरेश प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे. अगली बैठक 16 अगस्त को काली स्थान रोड स्थित दिलीप सोनी के आवास में होगी।

राम भक्तों के लिए

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023

0

9 एवं 10 अगस्त 2023, स्थान- बिरसा मुण्डा स्मृति उद्यान, रांची

रिमझिम फुहारों के बीच झारखंड आदिवासी महोत्सव की तैयारियां अपने उफान पर
राजधानी रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय एक ऐतिहासिक स्थल है। इस ऐतिहासिक स्थल की पावन धरा पर झारखण्ड आदिवासी महोत्सव 2023 का वृहत और भव्य आयोजन किया जा रहा है। कला, संस्कृति के अनुपम संगम स्थल पर आदिवासी आन,बान और शान का गौरवशाली इतिहास और आदिवासी भव्यता को प्रदर्शित करता स्मृति उद्यान स्थल पल पल प्रतिपल आकार ले रहा है।*
आइए जानते है आयोजन की तैयारियों के बारे में।
09 एवं 10 अगस्त को झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 में झारखंडी खान पान,परिधान फैशन शो,आदिवासी व्यंजन के स्टॉल एवं विविध जनजातीय सांस्कृतिक संध्या आदि कार्यक्रमों की बानगी छटा बिखेरती नजर आयेगी।
सावन मास के रिमझिम फुहारों के बीच इस अलौकिक कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए दिवा रात्रि सभी एक उद्देश्य के साथ आयोजन को अंतिम रुप देने में लगे हुए है।
आगामी 9-10 अगस्त 2023 विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले झारखण्ड आदिवासी महोत्सव-2023 में भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय इतिहास रचने जा रहा है।

न्यूज़ – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

डी०जी०पी० का हजारीबाग में समीक्षा बैठक अपराध नियंत्रण, संगठित आपराधिक गिरोह पर लगाम लगाने, अनुसंधान के लिए दिये निर्देश

0

आज दिनांक 06.08.2023 को हजारीबाग समाहरणालय स्थित सभागार में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड कीरामगढ अध्यक्षता में हजारीबाग रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक, रेंज के जिलों (हजारीबाग, चतरा, रामगढ, कोडरमा एवं गिरिडीह) के पुलिस अधीक्षकों तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ हजारीबाग रेंज में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु तथा नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियानों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड द्वारा महत्वपूर्ण अपराध शीर्ष यथा-हत्या, डकैती, लूट, चोरी, गृहभेदन, स्नेचिंग, आर्म्स एक्ट, फिरौती के लिए अपहरण, संगठित अपराधिक गिरोह द्वारा रंगदारी, बलात्कार, पोक्सो एक्ट एवं अनुसूचित जाति / जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रतिवेदित कांडी तथा उसके निष्पादन पर चर्चा किया गया।
इस बैठक में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु संगठित आपराधिक गिरोहों के सरगना एवं उसमें शामिल सदस्यों को चिन्हित करते हुये सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जमानत पर छूटे अपराधकर्मियों के वर्तमान गतिविधि पर लगातार निगरानी रखते हुये सी०सी०ए० के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने पर बल दिया। संगठित आपराधिक गिरोह के फिरार सदस्यों को हर हाल में गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अंतरजिला / अंतर्राज्यीय आपराधिक गिरोह के सदस्यों पर नकेल कसने के लिये क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक को विशेष रूप से निर्देशित किया गया। जिला में सकिय टॉप 10 अपराधकर्मियों को टीम गठित कर उसे अविलम्ब गिफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सक्रिय अपराध कर्मियों के विरुद्ध सीसीए के तहत किस जिले से कितने प्रस्ताव भेजे गये, कितने अप्रूव हुए एवं कितने पेंडिंग हैं की जानकारी ली। वैसे अपराधी जो बार-बार अपराध करते हैं उसे
चिन्हित करते हुये विधिसम्मत कठोर कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। आरोपित अपराध कर्मियों का दागी पंजी में नाम दर्ज कर उनपर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया। संगठित आपराधिक गिरोहों पर लगाम लगाने के लिए हजारीबाग क्षेत्राधीन सभी जिलों में अपराधिक गिरोहों एवं उनके सदस्यों की सूची तैयार कर फिरार अपराधकर्मियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने एवं जेल में बंद अपराधकर्मियों पर निगरानी रखने, ताकि उसके द्वारा जेल से मोबाईल द्वारा अपने आपराधिक गिरोह का संचालन नहीं किया जा सके जेल से छूटे अपराधकर्मियों का बेल कैन्सिलेशन कराने तथा स्पीडी ट्रायल कर अपराधियों को सजा दिलाने एवं फिरार अपराधकर्मियों के विरूद्ध नियमानुसार पुरस्कार की घोषणा करने का निर्देश दिया।
इस बैठक में जिला के लंबित वारंट कुर्की का त्वरित गति से निष्पादन करने हेतु सभी पुलिस अधीक्षकों को आदेशित किया गया। इसके लिए लगातार समकालीन अभियान चलाकर वारंटियों को गिरफ्तार करने पर जोर दिया।
इसके अतिरिक्त इस बैठक में अनुसूचित जाति / जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, पोक्सो अधिनियम, मानव तस्करी के पैसे कांड जिसमें विक्टिम अभी तक मिसिंग है के लंबित मामलों, वामपंथी उग्रवाद परिदृश्य की समीक्षा और चल रहे अभियान, उग्रवादियों की चल / अचल संपत्तियों की जप्ती के प्रस्तावों की स्थिति फरार नक्सली कमांडरों के खिलाफ इनाम घोषणा के प्रस्तावों की स्थिति, पांच वर्ष और दस वर्ष से अधिक अवधि से लंबित मामलों की समीक्षा की गई।
पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने क्षेत्र के सभी जिलों में अपराध नियंत्रण हेतु की गयी कार्रवाई की अद्यतन जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने ड्रग्स (नारकोटिक्स) नेटवर्क एवं अवैध शराब व्यवसाय से जुड़े अपराधकर्मियों का पता करते हुए आखिरी संलिप्त अपराधकर्मी तक पहुँच कर उनके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने, संगठित रूप से किये जाने वाले अवैध उत्खनन (यथा-कोयला, आयरन और बालू एवं पत्थर) पर पूर्णतः रोक लगाने एवं उसपर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होने एन०टी०पी०सी० के क्षेत्रों में लाइट एवं सी०सी०टी०वी० कैमरा अधिष्ठापित करने की बात कही।
उन्होंने सभी जिला में समय एवं स्थान बदलकर वाहन चेकिंग कराने तथा बस स्टैण्ड, टेम्यू स्टैण्ड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों के आस-पास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराने का निर्देश दिये ताकि अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों का जमावड़ा नहीं लगे और छोटे-छोटे अपराधों पर भी लगाम लगाया जा सके हाल के दिनों में असामाजि…

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023

डी०जी०पी० का हजारीबाग में समीक्षा बैठक अपराध नियंत्रण, संगठित आपराधिक गिरोह पर लगाम लगाने, अनुसंधान के लिए दिये निर्देश*
आज दिनांक 06.08.2023 को हजारीबाग समाहरणालय स्थित सभागार में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड कीरामगढ अध्यक्षता में हजारीबाग रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक, रेंज के जिलों (हजारीबाग, चतरा, रामगढ, कोडरमा एवं गिरिडीह) के पुलिस अधीक्षकों तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ हजारीबाग रेंज में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु तथा नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियानों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड द्वारा महत्वपूर्ण अपराध शीर्ष यथा-हत्या, डकैती, लूट, चोरी, गृहभेदन, स्नेचिंग, आर्म्स एक्ट, फिरौती के लिए अपहरण, संगठित अपराधिक गिरोह द्वारा रंगदारी, बलात्कार, पोक्सो एक्ट एवं अनुसूचित जाति / जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रतिवेदित कांडी तथा उसके निष्पादन पर चर्चा किया गया।
इस बैठक में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु संगठित आपराधिक गिरोहों के सरगना एवं उसमें शामिल सदस्यों को चिन्हित करते हुये सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जमानत पर छूटे अपराधकर्मियों के वर्तमान गतिविधि पर लगातार निगरानी रखते हुये सी०सी०ए० के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने पर बल दिया। संगठित आपराधिक गिरोह के फिरार सदस्यों को हर हाल में गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अंतरजिला / अंतर्राज्यीय आपराधिक गिरोह के सदस्यों पर नकेल कसने के लिये क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक को विशेष रूप से निर्देशित किया गया। जिला में सकिय टॉप 10 अपराधकर्मियों को टीम गठित कर उसे अविलम्ब गिफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सक्रिय अपराध कर्मियों के विरुद्ध सीसीए के तहत किस जिले से कितने प्रस्ताव भेजे गये, कितने अप्रूव हुए एवं कितने पेंडिंग हैं की जानकारी ली। वैसे अपराधी जो बार-बार अपराध करते हैं उसे
चिन्हित करते हुये विधिसम्मत कठोर कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। आरोपित अपराध कर्मियों का दागी पंजी में नाम दर्ज कर उनपर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया। संगठित आपराधिक गिरोहों पर लगाम लगाने के लिए हजारीबाग क्षेत्राधीन सभी जिलों में अपराधिक गिरोहों एवं उनके सदस्यों की सूची तैयार कर फिरार अपराधकर्मियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने एवं जेल में बंद अपराधकर्मियों पर निगरानी रखने, ताकि उसके द्वारा जेल से मोबाईल द्वारा अपने आपराधिक गिरोह का संचालन नहीं किया जा सके जेल से छूटे अपराधकर्मियों का बेल कैन्सिलेशन कराने तथा स्पीडी ट्रायल कर अपराधियों को सजा दिलाने एवं फिरार अपराधकर्मियों के विरूद्ध नियमानुसार पुरस्कार की घोषणा करने का निर्देश दिया।
इस बैठक में जिला के लंबित वारंट कुर्की का त्वरित गति से निष्पादन करने हेतु सभी पुलिस अधीक्षकों को आदेशित किया गया। इसके लिए लगातार समकालीन अभियान चलाकर वारंटियों को गिरफ्तार करने पर जोर दिया।
इसके अतिरिक्त इस बैठक में अनुसूचित जाति / जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, पोक्सो अधिनियम, मानव तस्करी के पैसे कांड जिसमें विक्टिम अभी तक मिसिंग है के लंबित मामलों, वामपंथी उग्रवाद परिदृश्य की समीक्षा और चल रहे अभियान, उग्रवादियों की चल / अचल संपत्तियों की जप्ती के प्रस्तावों की स्थिति फरार नक्सली कमांडरों के खिलाफ इनाम घोषणा के प्रस्तावों की स्थिति, पांच वर्ष और दस वर्ष से अधिक अवधि से लंबित मामलों की समीक्षा की गई।
पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने क्षेत्र के सभी जिलों में अपराध नियंत्रण हेतु की गयी कार्रवाई की अद्यतन जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने ड्रग्स (नारकोटिक्स) नेटवर्क एवं अवैध शराब व्यवसाय से जुड़े अपराधकर्मियों का पता करते हुए आखिरी संलिप्त अपराधकर्मी तक पहुँच कर उनके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने, संगठित रूप से किये जाने वाले अवैध उत्खनन (यथा-कोयला, आयरन और बालू एवं पत्थर) पर पूर्णतः रोक लगाने एवं उसपर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होने एन०टी०पी०सी० के क्षेत्रों में लाइट एवं सी०सी०टी०वी० कैमरा अधिष्ठापित करने की बात कही।
उन्होंने सभी जिला में समय एवं स्थान बदलकर वाहन चेकिंग कराने तथा बस स्टैण्ड, टेम्यू स्टैण्ड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों के आस-पास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराने का निर्देश दिये ताकि अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों का जमावड़ा नहीं लगे और छोटे-छोटे अपराधों पर भी लगाम लगाया जा सके हाल के दिनों में असामाजिक तत्वों के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य में अराजकता फैलाने का कार्य करने का प्रयास किया जाता रहा है सोशल मीडिया के सभी साधनों पर निगरानी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड ने पुलिस निरीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस उप महानिरीक्षक को एक नियमित अंतराल पर थाना एवं पुलिस प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। पुलिस मुख्यालय के द्वारा समय-समय पर दिये गये निर्देशों का अक्षरशः एवं स समय अनुपालन किये जाने का निर्देश भी दिया।
इस बैठक में श्री अजय कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड के अतिरिक्त श्री मुरारीलाल मीना, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, श्री संजय आनन्दराव लाठकर, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, श्री मनोज कौशिक, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, श्री अखिलेश झा, पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार श्री अमोल विनुकांत होनकर, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान श्री प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, श्री असीम विक्रांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक, अप०अनु०वि० श्रीमती ए० विजया लक्ष्मी, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कार्मिक, श्री नरेन्द्र कुमार पुलिस उप महानिरीक्षक, हजारीबाग, श्री डॉ० शम्स तबरेज, पुलिस उप महानिरीक्षक, बजट, श्री चोथे मनोज रतन पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग, राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक, चतरा, श्री पियुष पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक, रामगढ़, कुमार गौरव, पुलिस अधीक्षक, कोडरमा एवं श्री दीपक कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह तथा क्षेत्र के अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

प्रतियोगिता परीक्षा के लिए पारित विधेयक के खिलाफ एबीवीपी ने झारखंड सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला, सीएम का पुतला दहन किया

0

गिरिडीह : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, गिरिडीह नगर के द्वारा झारखंड सरकार के खिलाफ झंडा मैदान से टावर चौक तक विरोध मार्च निकाल कर टावर चौक में हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस दौरान अभाविप के वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में हेमंत सरकार द्वारा झारखण्ड प्रतियोगी परीक्षा पारित विधेयक अंग्रेजी हुकूमत की रॉलेट एक्ट की याद दिलाता है. इस विधेयक में कुछ प्रमुख बिंदु जिससे ये विधेयक गैर संवैधानिक है और कैंपस में पनप रहे नए नेतृत्व को सरकार कुचलना चाह रही है।

विधेयक की कई बिंदुओं पर आपत्ति जतायी गई

विधेयक की खामियों को गिनाते हुए अभाविप की ओर से कई बिंदुओं पर आपत्ति जतायी गई है. कहा गया कि किसी छात्र को सिर्फ आरोप पत्र दाखिल होने पर ही परीक्षा से वंचित कर देना और प्रारंभिक जांच के बिना ही किसी व्यक्ति को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज करना और प्राथमिकी के आधार पर परीक्षार्थी को परीक्षाओं से वंचित करने का भी प्रावधान बिल्कुल गलत है। सिर्फ चार्जशीट हो जाने के आधार पर किसी परीक्षार्थी को परीक्षा देने से वंचितकर देना गैरकानूनी है। संविधान कहता है कि दोषसिद्ध नहीं होने तक कोई व्यक्ति दोषी नहीं माना जा सकता है, जबकि विधेयक के अनुसार सिर्फ आरोप लगने पर ही प्रतियोगियों को परीक्षा देने से वंचित कर देने का प्रावधान है. जांच चलने तक उसे परीक्षा में शामिल ना होने का आदेश देना एक काला कानून है.

ये लोग थे शामिल

दूसरी बात यह है कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उम्र की एक तय सीमा होती है, जांच के दौरान अगर अधिक वर्ष लग जाता है तो परीक्षार्थी का जीवन ऐसे ही निष्फल हो जाता है, और अगर जांच के बाद वह निरपराधी साबित होता है, तो भी उसका जीवन बर्बाद हो चुका होता है. जांच और अन्वेषण की आवश्यकता ना होना, इस विधयेक को भी गैर संवैधानिक बनाता है। मौके पर नगर मंत्री उज्जवल तिवारी, अक्षय कुमार, नगर सह मंत्री मंटू मुर्मू, बबलू यादव, शशिकांत वर्मा, चंदन ओझा, शशि रजक, सलूजा राय, मेनका मुर्मू, पृथ्वी कुमार, संतोष टुड्डू, बजरंगी यादव, सुमन चौधरी, बादल सोरेन, राजेंद्र राणा, तरुष राय, उत्तम कुमार, आयुष, मृत्युंजय, सेंटू वर्मा, पिंटू रॉय, आशीष, विकाश यादव, पंकज यादव सहित कई कार्यकर्ता शामिल थेl

राम भक्तों के लिए

MLA सोनू पहुंचे मारवाड़ी शमशान घाट, मृतकों के परिजनों से की मुलाक़ात, हरसंभव मदद करने का वादा किया

0

गिरिडीह : गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू मारवाड़ी शमशान घाट में पहुंचे और कल रात की बस दुर्घटना में हुए मृतकों के परिजनों से घाट में मिले और उन्हें सरकार की तरफ से तथा अपनी ओर से हरसंभव मदद करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि जैसे ही श्राद्ध कर्म की पूरी प्रक्रिया निपट जाए, उसके बाद परिजन उनसे मिले, जो भी सरकार की तरफ से घोषणा होगी,  उसे परिजनों को दिलाने में पूरी मदद करेंगे।

राम भक्तों के लिए

झा.रा.प्र.शि.संघ ने भरी हुंकार…डीएसई 225 शिक्षकों की बर्खास्तगी वापस लें…वरना हम उग्र आंदोलन के लिए तैयार   

0

गिरिडीह : गिरिडीह के झंडा मैदान में रविवार को झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिलचंद महतो ने की और संचालन मुख्तार अंसारी ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य गिरिडीह जिले में 225 सहायक अध्यापकों की बर्खास्तगी का पत्र एवं 95 सहायक अध्यापकों को अंडरऐज के नाम पर प्रताड़ित करने के विरोध में आयोजन किया. जिला महासचिव जमालउद्दीन अंसारी  ने गिरिडीह के 225 सहायक अध्यापक जो लगातार 20 वर्षों से सेवा दे रहे हैं, उनके प्रमाण पत्र का सत्यापन विभाग ने कई बार करने के बावजूद इनके प्रमाण पत्रों की संस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाकर प्रताड़ित किया जा रहा है, यह घोर निंदनीय है. वहीं गिरिडीह के 95 सहायक अध्यापकों के चयन के समय उम्रसीमा कम रहने के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है. यह गिरिडीह जिला के शिक्षा अधीक्षक का सहायक अध्यापकों को प्रताड़ित करना हिटलरशाही का प्रतीक‌ है। झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघ इसकी घोर निंदा और विरोध करता है. गिरिडीह के शिक्षा अधीक्षक जल्द से जल्द बर्खास्तगी का पत्र वापस ले नहीं तो,  गिरिडीह के सहायक अध्यापक सड़क से सदन तक उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे और इसकी सारी जवाबदेही गिरिडीह जिला शिक्षा अधीक्षक एवं गिरिडीह जिला के एडीपीओ होंगे.

सहायक अध्यापकों को नौकरी से हटाने का षड़यंत्र बर्दाश्त नहीं

इस बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रधान सचिव सुमन कुमार ने ने कहा कि किसी भी किसी भी सूरत में 225 अध्यापकों की बर्खास्तगी स्वीकार नहीं की जा सकती है. अंडर ऐज के मामले में भी 93 सहायक अध्यापकों की संख्या जिला परियोजना रांची द्वारा  सहायक अध्यापकों को नौकरी से हटाने का षड़यंत्र है, जिसे कतई कामयाब नहीं होने दिया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष सिद्दकी शेख ने संगठन की मजबूती पर सभी को सजग किया। महासचिव विकास चौधरी ने सहायक अध्यापकों के खिलाफ रचे गये सभी षडयंत्र के खिलाफ पुरजोर विरोध करने का ऐलान किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ प्रदेश अध्यक्ष सिद्दीक, प्रदेश महासचिव विकास कुमार चौधरी तथा प्रदेश प्रधान सचिव सुमन कुमार उपस्थित रहे।

कई शिक्षक थे मौजूद

बैठक में गिरिडीह प्रखंड अध्यक्ष इमामुद्दीन अली, गीता राज, रानडे, प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र मंडल, सीता प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद सिंह,  राजेश सिन्हा, अनीता देवी, नौशाबा परवीन, दिनेश्वरी देवी, राजेंद्र महतो, विकास कुमार, सुजीत कुमार, अनवर हुसैन, तिलकधारी राय, मोहम्मद मंसूर, आलम मोहम्मद, उपेंद्र कुमार विश्वकर्मा,  विभूति प्रसाद सिंह, राजू यादव, चंदन कुमार, अजय कुमार, महेंद्र कुमार दास, राजेश कुमार, अनिता कुमारी, लखन सिंह, दुलारी रजिया खातून सहित सैकड़ों सहायक अध्यापक उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium