25.9 C
Ranchi
Sunday, July 5, 2026
Advertisement
Home Blog Page 66

बिल्डिंग से गिरने से प्रवासी मजदूर नुनुचंद महतो की पुणे चाकन में मौत,परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। इस क्रम में झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र सारुकुदार पंचायत के चिंहुटिया के एक प्रवासी मजदूर की महाराष्ट्र के पुणे चाकन में काम के दौरान बिल्डिंग से गिरने से गुरुवार को मौत हो गई।मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारूकुदर पंचायत के चिहुंटिया गांव निवासी नेहाल महतो के 40 वर्षीय पुत्र नुनुचंद महतो की मौत काम के दौरान बिल्डिंग से गिरने से मौत हो गई।वह पिछले 15 वर्षों से पुणे में राजमिस्त्री का काम करता था और वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक अपने पीछे पत्नी धनेश्वरी देवी, पुत्री देवंती कुमारी(20), कंचन कुमारी(15) और पुत्र राकेश कुमार (18) समेत भरापूरा परिवार छोड़ गया।सूचना मिलने पर प्रवासी मजदूर के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली मृतक के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली और उसके परिजन को ढाढ़स बंधाया और उन्होंने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि प्रवासी मजदूरों की मौत का यह इकलौता मामला नहीं है। आए दिन देश के दूसरे राज्यों समेत विदेशों में काम के दौरान बगोदर प्रखंड के प्रवासी मजदूरों की मौत के मामले सामने आते रहे हैं। बता दें कि हजारीबाग बोकारो और गिरिडीह जिले के काफी युवा रोजी-रोटी के लिए विदेश समेत देश के दूसरे राज्यों, महानगरों में पलायन करते हैं। वहां राेजगार कर अपने परिवार का भरण- -पोषण करते हैं। इसी दौरान कई मजदूरों की मौत हो जाती है इसलिए सरकार को स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराने की दिशा में पहल करने की जरूरत हैं ताकि पलायन रोका जा सके।

राम भक्तों के लिए

कड़ाई के बाद रसोई गैस की होम डिलीवरी व्यवस्था हुई सुचारू

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त के निर्देश के आलोक में रसोई गैस की कालाबाजारी पर की जा रही सख्त कार्रवाई एवं निरंतर निरीक्षण अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। प्रशासन की कड़ाई के कारण अब जिले में घरेलू रसोई गैस की होम डिलीवरी व्यवस्था सुचारू रूप से प्रारंभ हो चुकी है।

प्रशासन द्वारा की गई सघन छापेमारी एवं निगरानी के फलस्वरूप गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आई है तथा आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है।
जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

राम भक्तों के लिए

रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने हेतु सघन छापेमारी, कई स्थानों से घरेलू सिलेंडर जब्त

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त के निर्देश के आलोक में रसोई गैस की कालाबाजारी एवं उसके व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, गुमला सदर संगीता केरकेट्टा के नेतृत्व में एक विशेष टीम द्वारा सड़क किनारे स्थित ठेलों, ढाबों एवं होटलों में औचक छापेमारी एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया।

विगत दिनों नियमित निरीक्षण के बावजूद बड़े प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर की बरामदगी नहीं हो रही थी। निरीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अधिकांश होटल एवं प्रतिष्ठान लकड़ी एवं कोयले के चूल्हों का उपयोग कर रहे हैं, जबकि कुछ छोटे प्रतिष्ठानों द्वारा इंडक्शन चूल्हों का भी उपयोग किया जा रहा है। इसी बीच स्थानीय स्तर पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर सड़क किनारे संचालित ठेलों एवं छोटे होटलों में विशेष जांच की गई।
निरीक्षण के क्रम में एक्का फैमिली रेस्टॉरेंट एवं टी एंड स्नैक्स प्रतिष्ठान में किसी भी प्रकार का घरेलू गैस सिलेंडर नहीं पाया गया तथा वहां नियमानुसार कोयला चूल्हा एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा था, जिन्हें क्लीन चिट प्रदान की गई।
वहीं, अज्ञात नामक एक प्रतिष्ठान (संचालक प्रकाश कुमार), अनिल चाट (संचालक अनिल) तथा दीपिका नाश्ता भंडार (संचालक बसंती देवी) में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) का व्यावसायिक उपयोग करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। इन सभी मामलों में संबंधित सिलेंडरों को तत्काल जब्त कर लिया गया।
जब्त किए गए सभी सिलेंडरों को प्रखंड कार्यालय के सुरक्षित कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी के संरक्षण में रखा गया है तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है तथा इस प्रकार की अनियमितताओं के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

राम भक्तों के लिए

औरापाट मॉडल गांव में मशरूम परियोजना बनी सफलता की मिसाल, लाभुकों ने बढ़ाया उत्पादन

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित आकांक्षी प्रखंड डुमरी क्षेत्र के औरापाट मॉडल गांव में संचालित मशरूम आजीविका परियोजना अब एक सफल मॉडल के रूप में उभरकर सामने आई है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में संचालित इस योजना ने न केवल ग्रामीणों को आय का सशक्त माध्यम उपलब्ध कराया है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में भी अग्रसर किया है।
परियोजना के प्रथम चरण में औरापाट मॉडल गांव के 45 परिवारों को जोड़ते हुए मशरूम उत्पादन की शुरुआत की गई थी। इस चरण में एपीपी एग्रीगेट के माध्यम से लगभग 6 से 7 लाख रुपये मूल्य के मशरूम का विपणन किया गया, जिसे लाभुकों से सीधे क्रय किया गया। इससे लाभुक परिवारों को तत्काल आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ तथा बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित हुई।
इस पहल की सफलता का प्रमाण यह है कि अब दूसरे चरण में लाभुक स्वयं अपने संसाधनों से उत्पादन किट क्रय कर मशरूम की खेती कर रहे हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि योजना के प्रति लाभुकों का विश्वास बढ़ा है तथा वे इसे स्थायी आजीविका के रूप में अपना रहे हैं।
लाभुक परिवारों ने बताया कि कम लागत, सीमित स्थान एवं कम समय में बेहतर आय प्राप्त होने के कारण मशरूम उत्पादन उनके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है। वर्तमान में कई परिवार लगातार दूसरे चरण का उत्पादन कर अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं।
जिला प्रशासन द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण एवं विपणन की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे ग्रामीणों को निरंतर मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।
यह पहल अब जिले में आजीविका संवर्धन का एक सफल मॉडल बन चुकी है, जिससे अन्य क्षेत्रों के लाभुक भी प्रेरित हो रहे हैं। प्रशासन द्वारा भविष्य में इस मॉडल का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक परिवारों को जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त के निर्देश पर अवैध बालू भण्डारण पर कार्रवाई, 40,000 घनफीट बालू जब्त

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर दिनांक 02.04.2026 को प्रातः लगभग 09:20 बजे घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा डुको में अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन के विरुद्ध जिला टास्कफोर्स (खनन) द्वारा औचक जाँच एवं छापेमारी की गई।

यह कार्रवाई अनुमण्डल पदाधिकारी राजीव नीरज की अध्यक्षता में अंचल अधिकारी, खान निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं सशस्त्र बलों की उपस्थिति में की गई।
जाँच के दौरान खाता संख्या-42, प्लॉट संख्या-687 में लगभग 30,000 घनफीट एवं खाता संख्या-108, प्लॉट संख्या-691 में लगभग 10,000 घनफीट, कुल लगभग 40,000 घनफीट अवैध बालू भण्डारित पाया गया, जिसे जब्त कर लिया गया।
उक्त कृत्य से सरकारी राजस्व की क्षति हो रही है तथा यह खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 एवं झारखण्ड लघु खनिज समनुदान नियमावली, 2004 सहित अन्य प्रावधानों का उल्लंघन है।
इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों एवं संबंधित भूमि स्वामी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

राम भक्तों के लिए

असम में आसान नहीं झामुमो की राह, भाजपा-झामुमो के गठबंधन के आसार ने कांग्रेस को किया हलकान  

0

रांची : बिहार में भाजपा का मंसूबा पूरा हो गया. सवर्ण राजनीति को चुनौती देने वाले धराशायी हो गये. निकट भविष्य में उनके फिर से खड़े होने के आसार नहीं. हां, केंद्र में भाजपा का पतन हो जाये तो शायद फिर से वह खेमा नये कलेवर में उठ खड़ा हो. लेकिन तत्काल इसके आसार नहीं दिखते. वैसे बिहार की राजनीति में अभी सीएम का पेंच फंसा हुआ है. इसलिए चंद दिनों में उलटफेर की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता.

अब भाजपा की आंखों में चुभता हुआ झारखंड रह गया है. लेकिन इस बार ईडी, सीबीआई, वाला पैतरा काम नहीं आया है. लिहाजा एक नई कहानी बुनी जा रही है. वह है किसी तरह महागठबंधन को ही तोड़ना. कांग्रेस विधायकों को तोड़ कर यह काम भाजपा कर सकती है. लेकिन उससे तो झामुमो की उम्र बढ़ जायेगी. कोशिश यह कि जिस तरह नीतीश को आगे कर पूरी पार्टी ही खा गयी भाजपा, अब वही तरीका यहां आजमाया जा रहा है.

अभी झारखंड में सरकारी राहत की राजनीति कायम है

असम में भाजपा हार गयी तो शायद वह प्रयास विफल हो जाये, वरना मान कर चलिए कि झारखंड में राजनीति बदलने वाली है. क्या झामुमो के शीर्ष नेताओं को इस बात का एहसास होने लगा है कि केंद्र में भाजपा सरकार अभी जाने वाली नहीं है. फिर कब तक केंद्र से लड़ाई मोल ली जाये. केंद्र ने राज्य का पैसा रोक रखा है वित्तीय संकट गहराता जा रहा है. इस तरह तो पूरा कार्यकाल इसी रस्साकशी में बीत जायेगा. क्यों न भाजपा के साथ मिल कर डबल इंजन की सरकार यहां भी चले. जनता का भी भला और नेताओं का भी. राज्यसभा में कुछ नेताओं को भेज कर केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी जगह पायी जा सकती है. वैसे, भी जल, जंगल, जमीन का संघर्ष नेपथ्य में चला गया है. सरकारी राहत की राजनीति चल रही है. जनता भी खुश और विकास के लुभावने नारे तो हैं ही!

इसलिए चुनावी राजनीति के बहाने झामुमो कांग्रेस से मान-सम्मान की लड़ाई लड़ने लगी है. बिहार में बड़ा अपमानित किया है कांग्रेस ने पार्टी को. अब असम चुनाव में उन्हें उनकी औकात बता दी जायेगी. झारखंडी जनता को भी इस लड़ाई में मजा आ रहा है. पता नहीं इक्का-दुक्का सीट भी झामुमो असम में जीत पायेगी या नहीं, कांग्रेस के मंसूबों पर पानी तो फेर सकती है.

चाय बागान में काम करनेवालों पर हेमंत को भरोसा

हालांकि असम के चुनावी खबरों में अभी झामुमो का नाम कहीं दिख नहीं रहा है. भाजपा और कांग्रेस के बीच ही टक्कर है. असम के प्रवासी गैर आदिवासी हिंदू भाजपा के साथ हैं. मुसलमान कांग्रेस के साथ जायें. आदिवासी कम हैं. उसमें सबसे ज्यादा आबादी बोडो आदिवासियों की है. वे भाजपा के साथ ही हैं. झामुमो को उम्मीद है तो झारखंड से गये वहां चाय बागान में काम करने वाले आदिवासियों पर, जो एसटी बनाये जाने की मांग कर रहे हैं. यह वोट भी भाजपा को ही मिला है पिछले चुनाव में. लेकिन इस बार इसका एक हिस्सा कांग्रेस को जा सकता था. झामुमो यहीं कांग्रेस को चूना लगा कर अपना प्रतिशोध पूरा करना चाहती है.

अब इतनी तक तो बात समझ में आती है. लेकिन आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस कुश्ती के बहाने झामुमो कांग्रेस से पगहा तुड़ा कर भाजपा के साथ जाना चाहती है. बस प्रयास यह हो रहा है कि बदनामी उनके सर न जाये.

सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि भाजपा के गेम प्लान का हिस्सा बन कर ही झामुमो असम के चुनावी जंग में उतरी है, वह भी चुनाव के महज एक दो महीने पहले. अब ईडी, सीबीआई तो हेमंत को तोड़ने में कामयाब नहीं हुई, भाजपा का यह मीठा गेम प्लान कामयाब होता है या नहीं, यह आने वाले कुछ महीनों में पता चल जायेगा. लेकिन भाजपा का झामुमो के साथ जाना भी इतना आसान नहीं है.

विनोद कुमार के फेेेेसबुक वाल से

राम भक्तों के लिए

सांसद प्रतिनिधि ने बीसीसीएल के जीएम को ज्ञापन सौंपा, नियमित जलापूर्ति की मांग की, जीएम ने कार्यवाही का भरोसा दिया

0

धनबाद: धनबाद के सांसद प्रतिनिधि (जल संसाधन विभाग) राज आर्यन शर्मा ने ने जब से कार्यभार संभाला तब से अपने क्षेत्र को गंभीर पेयजल संकट से उबारने का प्रयास शुरू कर दिया है. इस दौरान कोयला भवन स्थित बीसीसीएल कार्यालय में महाप्रबंधक (GM) से मुलाकात बी. टाइप, जगजीवन नगर क्षेत्र में लंबे समय से चल रही अनियमित जलापूर्ति की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया और इसके निदान को लेकर सार्थक कदम उठाने की उनसे गुजारिश की.

श्री शर्मा ने इस संबंध में जीएम को एक ज्ञापन सौंप कर क्षेत्र के निवासियों की परेशानियों से अवगत कराते हुए कहा कि जलापूर्ति नियमित नहीं होने के कारण आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

इस पर बीसीसीएल के महाप्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की भी बात कही है.

राज आर्यन की पहल से भूलीवासियों में पेयजलापूर्ति की उम्मीद जागी

इससे पूर्व भी सांसद प्रतिनिधि ने भूली नगर में नल जल योजना के तहत हर घर नल जल योजना को हर हाल में लागू करने के लिए ठोस कदम उठाया है. इससे यहां के निवासियों में नल जल योजना के पूर्ण होने की उम्मीद जगी है. लोगों ने बताया कि क्षेत्र में सिर्फ पाइप लाइन लगा कर छोड़ दिया गया था. इसके बाद हमलोगों ने सांसद प्रतिनिधि से गुहार लगायी तो वे तुरंत कार्यवाही के लिए भागदौड़ शुरू कर दी है. उम्मीद है कि बहुत जल्द हमलोगों को जलापूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी.

राम भक्तों के लिए

Casting call for Actors

0

Bob Bonnerjee Casting Company, Mumbai, has announced a casting call for an upcoming corporate advertisement. The company is seeking a female actor aged between 40 and 50 years, with strong fluency in English being a mandatory requirement. The shoot is scheduled for next week, depending on the artist’s availability, and will take place in Pune. Interested candidates are requested to share their corporate-style English introduction videos via WhatsApp at +91-9430110479 or email them to rjkumar2013@gmail.com. This opportunity is ideal for experienced actors looking to work in professional corporate advertisements.

 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त के निर्देश के आलोक में सिसई थाना क्षेत्र में अवैध बालू भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 36,000 घनफीट बालू जब्त

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में दिनांक 01.04.2026 को दोपहर 01 बजे से सिसई थाना अंतर्गत मौजा जलका में अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध जिला टास्क फोर्स (खनन) द्वारा औचक जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव नीरज के नेतृत्व में की गई, जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सिसई, खान निरीक्षक, सिसई थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

जांच के क्रम में मौजा जलका पंचायत शिवनाथपुर क्षेत्र में विभिन्न खाता एवं प्लॉटों पर अवैध रूप से बालू का बड़े पैमाने पर भंडारण पाया गया। खाता संख्या 132, प्लॉट संख्या 1205 में लगभग 5000 घनफीट, खाता संख्या 86, प्लॉट संख्या 1187 में लगभग 5000 घनफीट, खाता संख्या 30, प्लॉट संख्या 1178 में लगभग 6000 घनफीट तथा प्लॉट संख्या 1182 में लगभग 20000 घनफीट बालू अवैध रूप से भंडारित पाया गया। इस प्रकार कुल लगभग 36,000 घनफीट बालू जब्त किया गया।
स्थानीय स्तर पर प्राप्त जानकारी के अनुसार केश्वर महली, ब्रजेश उरांव, विजय महली एवं चुन्दा उरांव सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा उक्त स्थलों पर अवैध रूप से बालू का भंडारण कर व्यापार किया जा रहा था। प्रशासन द्वारा उक्त अवैध भंडारित बालू को विधिवत जब्त कर लिया गया है।
यह कृत्य न केवल सरकारी राजस्व की चोरी है, बल्कि राष्ट्रीय संपत्ति के क्षरण का भी द्योतक है। उल्लेखनीय है कि बिना वैध पट्टा या अनुज्ञप्ति के खनिज का उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन करना खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 4 एवं 21 तथा झारखंड लघु खनिज समनुदान नियमावली, 2004 के नियम 4 एवं 54 के साथ-साथ झारखंड खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम) नियम, 2017 के नियम 7 एवं 9 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।
अतः उक्त प्रकरण में संलिप्त व्यक्तियों एवं संबंधित वाहन चालकों – मालिकों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध खनन एवं खनिज के अवैध भंडारण – परिवहन के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

 

राम भक्तों के लिए

गुमला में गैस उपयोग को लेकर सघन जांच, सभी प्रतिष्ठानों में नियमों का अनुपालन पाया गया

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, गुमला संगीता केरकेट्टा द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न होटलों, ठेलों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में औचक छापेमारी कर निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई घरेलू रसोई गैस के अवैध उपयोग पर रोक लगाने तथा गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से की गई।

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि किसी भी होटल अथवा प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध उपयोग नहीं किया जा रहा है। सभी प्रतिष्ठानों में नियमानुसार कमर्शियल गैस सिलेंडर, लकड़ी के चूल्हे, कोयला अथवा इंडक्शन चूल्हे का उपयोग किया जा रहा था।
निरीक्षण के क्रम में रुचि स्वीट्स के संचालक साकेत कुमार के प्रतिष्ठान में एक भरा हुआ एवं दो 5 किलोग्राम वाले खाली कमर्शियल सिलेंडर पाए गए। अपना होटल के संचालक संदीप कुमार द्वारा कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा था। आरोग्य अमृततुल्य के संचालक कमलेश सिंह द्वारा इंडक्शन चूल्हे का उपयोग किया जा रहा था। कारगिल होटल के संचालक प्रदीप कुमार द्वारा कोयला चूल्हे का उपयोग किया जा रहा था। जितेंद्र होटल के संचालक विक्की कुमार साहू के प्रतिष्ठान में कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग पाया गया। दिल की रसोई के संचालक मुकेश कुमार के प्रतिष्ठान में एक भरा हुआ एवं नौ 5 किलोग्राम वाले खाली कमर्शियल सिलेंडर पाए गए।
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा सभी संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे भविष्य में भी निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करें तथा किसी भी परिस्थिति में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग न करें।
प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस प्रकार की छापेमारी अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium