32.1 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsDhanbadसांसद प्रतिनिधि ने बीसीसीएल के जीएम को ज्ञापन सौंपा, नियमित जलापूर्ति की...

सांसद प्रतिनिधि ने बीसीसीएल के जीएम को ज्ञापन सौंपा, नियमित जलापूर्ति की मांग की, जीएम ने कार्यवाही का भरोसा दिया

धनबाद: धनबाद के सांसद प्रतिनिधि (जल संसाधन विभाग) राज आर्यन शर्मा ने ने जब से कार्यभार संभाला तब से अपने क्षेत्र को गंभीर पेयजल संकट से उबारने का प्रयास शुरू कर दिया है. इस दौरान कोयला भवन स्थित बीसीसीएल कार्यालय में महाप्रबंधक (GM) से मुलाकात बी. टाइप, जगजीवन नगर क्षेत्र में लंबे समय से चल रही अनियमित जलापूर्ति की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया और इसके निदान को लेकर सार्थक कदम उठाने की उनसे गुजारिश की.

श्री शर्मा ने इस संबंध में जीएम को एक ज्ञापन सौंप कर क्षेत्र के निवासियों की परेशानियों से अवगत कराते हुए कहा कि जलापूर्ति नियमित नहीं होने के कारण आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

इस पर बीसीसीएल के महाप्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की भी बात कही है.

राज आर्यन की पहल से भूलीवासियों में पेयजलापूर्ति की उम्मीद जागी

इससे पूर्व भी सांसद प्रतिनिधि ने भूली नगर में नल जल योजना के तहत हर घर नल जल योजना को हर हाल में लागू करने के लिए ठोस कदम उठाया है. इससे यहां के निवासियों में नल जल योजना के पूर्ण होने की उम्मीद जगी है. लोगों ने बताया कि क्षेत्र में सिर्फ पाइप लाइन लगा कर छोड़ दिया गया था. इसके बाद हमलोगों ने सांसद प्रतिनिधि से गुहार लगायी तो वे तुरंत कार्यवाही के लिए भागदौड़ शुरू कर दी है. उम्मीद है कि बहुत जल्द हमलोगों को जलापूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading