30 C
Ranchi
Saturday, July 4, 2026
Advertisement
Home Blog Page 664

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) केडीएच शाखा हुआ गठन

0

खलारी। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) के डकरा स्थित कार्यालय में शुक्रवार को एक बैठक आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एरिया अध्यक्ष सुधीर राय एवं संचालन सचिव अजय सिंह के द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से केडीएच शाखा गठन होने पर खुशी व्यक्त किया गया। साथ ही बताया गया की केडीएच शाखा के गठन की एरिया कमिटी के द्वारा अनुशंसा करके यूनियन के महामंत्री जेबीसीसीआई सदस्य सह बेरमो विधायक जयमंगल सिंह को भेजा गया था जिसपर उनके द्वारा अनुमोदन कर दिया गया है। नवगठित शाखा कमिटि में अध्यक्ष बलवंत सिंह, सचिव देवशंकर मंडल, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, शशि कुमार सिंह, रितेश फ्रांसिस बारा, सहसचिव शशल कुमार, सोमरा गंझू, उदित तिर्की, मो शमीम, कोषाध्यक्ष मनोज विकास कुजूर को बनाया गया है। बैठक में नवनियुक्त सभी शाखा पदाधिकारियों को माला पहना कर सम्मानित करते हुए बधाई दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से सोमरा गंझू, रितेश बारा, शशि कुमार, संतोष कुमार, अजय सिंह, बाबूलाल सिंह, राजेश परिहार, राजनाथ पाहन, खेमलाल तुरी, तारिणी चरण महाकूड़ा, गोपाल सिंह, देवव्रत कर, श्रीवास्तव उरांव, शिवराम नाहक, विशिष्ट सिंह, शिवसंत कच्छप सहित अन्य उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

ग्रामीण एसपी ने खलारी थाना का किया औचक निरीक्षण

0

टीएसपीसी उग्रवादियों पर लगाम लगाने के लिए बनाया गया रणनीति : एसपी नौशाद

खलारी, 21 जुलाई : ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने शुक्रवार को खलारी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना में अपराधीक घटनाओं की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही थाना के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराधीक गतिविधियों पर अंकुश लगाये। वही श्री आलम ने कई दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कोयलांचल क्षेत्र में टीएसपीसी उग्रवादियों का प्रभाव रहा है इनके द्वारा कई कोयला व्यवसायों से फोन पर लेवी की मांग की गई है। इस बात को ध्यान में रखकर थाना के पदाधिकारीयों व जवानों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि संगठन से कुछ सफेदपोश प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मिले हुए है जो कि संगठन को मदद पहुंचा रहे हैं जिसकी जांच चल रही है। इन मदद करने वालों को भी बक्सा नहीं जाएगा। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी थाना के पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की समस्याओं से भी अवगत हुए।  निरीक्षण के दौरान खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर फरीद आलम, एसआई बाजो रजक, एएसआई सहदेव महतो, एसआई देववंश सिंह साथ मौजूद रहे।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह एसडीएम ने चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक दलों के साथ बैठक की, मतदान केन्द्रों व मतदाता पुुुुुुुनरीक्षण की दी जानकारी

0

गिरिडीह : आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को सदर एसडीएम विशालदीप खलखो ने विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं के साथ अपने कार्यालय में बैठक की। बैठक के दौरान एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि अब पूरे सदर विधानसभा में कोई नया मतदान केंद्र नहीं बनाया जायेगा। जो मतदान केंद्र जर्जर हो चुके हैं और जिसमें वोटरों के लिए कोई सुविधा नहीं है। उसे हटाकर दो किमी के दायरे में नए मतदान केंद्र बनाएं जाएंगे और इसके लिए कई मतदान केंद्रों की जांच कर ली गयी है। इसमें शहरी क्षेत्र के कई मतदान केंद्र शामिल हैं।

बैठक में ये लोग थे शामिल

एसडीएम ने कहा कि 31 जनवरी तक पुराने मतदान केंद्र को आसपास के किसी भी मतदान केंद्र में शिफ्ट करा लेना है। कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य को पूरा करने के लिए डेट तय हो चुका है, जिन्हें आपत्ति हो, वैसे वोटर वक्त पर आपत्ति दावा दाखिल कर सकते हैं। बैठक में अंचलाधिकारी रवि भूषण प्रसाद, नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, महामंत्री संदीप डंगैयच, झामुमो नेता अजीत कुमार पप्पू, आम आदमी पार्टी के कृष्ण मुरारी शर्मा सहित कई राजनीतिक दल के लोग शामिल हुए।

 

राम भक्तों के लिए

राजनीति में दो निगेटिव मिलकर कभी पॉजिटिव नहीं बन सकते :- बाबूलाल

0

अपने-अपने परिवार की सल्तनत बचाने के लिए बडे घरानों के बेटे-बेटियां बेंगलुरु में शिरकत कर रहे

बेंगलुरु में जारी विपक्षी दलों की बैठक को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी लगातार हमलावर हैं. सोशल मीडिया के जरिये लगातार इस बैठक पर कटाक्ष कर रहे हैं. विपक्षी बैठक को परिवार बचाओ मोर्चा की बैठक बताया है. साथ ही कहा है कि विपक्षी दलों के बीच ही आपसी संघर्ष है. आपसी सिरफूटौव्वल है. इसके बाद भी सब जहर का घूंट पीकर अपने अस्तित्व को बचाने को गोलबंद होने का प्रयास कर रहे हैं. बाबूलाल के अनुसार यूपी में अखिलेश यादव कांग्रेस से लड़ रहे हैं. केजरीवाल दिल्ली और पंजाब में कांग्रेस से लड़ रहे हैं. बिहार में कांग्रेस को खत्म करने की कोशिश में नीतीश-लालू लगे हैं. झारखंड में कांग्रेस पिछलग्गू बनकर रह गई. कांग्रेस के मंत्री कहते हैं कि मुख्यमंत्री कांग्रेस को खत्म करना चाहते हैं. बंगाल में ममता बनर्जी कांग्रेस को कोस रही हैं.

परिवार का सल्तनत बचाने का जतन

बाबूलाल मरांडी के अनुसार अपने-अपने परिवार की सल्तनत बचाने के लिए बडे घरानों के बेटे-बेटियां बेंगलुरु में शिरकत कर रहे. ये सारे के सारे खानदानी जनता द्वारा नकारे जा चुके हैं. राजनीति में दो निगेटिव मिलकर कभी पॉजिटिव नहीं बन सकते. बाबूलाल ने एग्जाम्पल देते कहा है कि गांधी परिवार में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे परिवारवादी लोग हैं. इसी तरह मुलायम परिवार- अखिलेश यादव, लालू परिवार- तेजस्वी यादव, करुणानीधि परिवार- एम. के. स्टालिन, अजीत सिंह परिवार- जयंत चौधरी, सोरेन परिवार- हेमंत सोरेन, ठाकरे परिवार- उद्धव और आदित्य ठाकरे, पवार खानदान- शरद पवार, सुप्रिया सुले, अब्दुल्ला खानदान- फारुख अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार- महबूबा मुफ्ती जैसे मामले हैं.
राम भक्तों के लिए

भूतनगर और महावीरनगर के विस्थपितों, असंगठित मजदूरों एवं ग्रामीणों ने एनके महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष दिया धरना

0

खलारी। डकरा के भूतनगर और महावीरनगर क्षेत्र में रहने वाले विस्थपितों, असंगठित मजदूरों एवं ग्रामीणों ने गुरूवार को मजदूर नेता अब्दुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में सीसीएल एनके क्षेत्र के केडीएच में प्रस्तावित सीएचपी निर्माण के विरोध में एन.के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। धरना स्थल पर पंहुचने से पुर्व अब्दुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में सभी विस्थापित, असंगठित मजदूर और ग्रामीण पैदल मार्च करते हुए डकरा गुरूद्वारा चैक होते हुए एनके महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे। इस दौरान अक्रोशित लोगों ने एन.के प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना को संबोधित करते हुए अब्दुल्लाह अंसारी ने कहा कि सीएचपी निर्माण से भूतनगर व महावीर नगर के अनेकों घर उजड़ जायेंगे एवं असंगठित मजदूरों के समक्ष रोजी रोटी का समस्या उत्पन हो जायेगी। उन्होंने सीसीएल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा इसके लिए आंदोलन जारी रहेगा, मजदूरों को बेघर होने नही देगें। कार्यक्रम को आरसीएमएस के एरिया अध्यक्ष बी.एन पाण्डेय, प्रदेश कांग्रेस सचिव इंदिरा देवी तूरी, इस्माइल अंसारी, सलामत अंसारी, सोनू पाण्डेय, कुंदन चैहान ने भी संबोधित किया। धरना में काफी संख्या में विस्थपित, असंगठित मजदूर एवं ग्रामीण शामिल हुए।

राम भक्तों के लिए

रात के अंधेरे में धुआंधार चलाया जा रहा है मनरेगा कार्य के लिए जेसीबी

0

7 से 8 घण्टे में खोद दिया जा रहा है डोभा एवं सिंचाई कूप

खलारी, 20 जुलाई : खलारी प्रखंड के हुटाप पंचायत में मनरेगा कार्य के लिए धुआंधार जेसीबी का उपयोग किया जा रहा है। जिस कार्य के लिए मजदूरों को कई दिन लग जाते हैं और उस कार्य के ऐवज में उन्हें मजदूरी मिलती है वही कार्य महज 7 से 8 घण्टे में मशीन द्वारा करवा लिया जा रहा है।
इसकी मिली जानकारी पर पड़ताल करने पर पंचायत के हुटाप मोड़ के धवई टांड़ में जेसीबी द्वारा खोदा गया डोभा पाया गया, जिसका कार्य बुधवार की रात करवाया गया है। जिसके सम्बंध में ग्रामीणों ने बताया कि यह कार्य पंचायत के एक वेंडर के द्वारा करवाया जा रहा है। वही जोराकाठ के टेढ़ घटिया में दिन में ही जेसीबी मशीन से डोभा खोदते देखा गया, जिसके बारे में बताया गया कि यह कार्य उसी वेंडर के मेट द्वारा करवाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक हुटाप पंचायत में मनरेगा कार्य के लिए लगभग 50 से भी ऊपर फाइल खोला गया है यह सारा फाइल यहां पर कार्य करने वाले मेट और वेंडर के द्वारा उपलब्ध कराया गया है जिसमें डोभा, सिंचाई कूप ( कुआं ) पशु शेड इत्यादि हैं। यह सारे कार्य मनरेगा मजदूरों द्वारा करवाया जाना अनिवार्य है परंतु यहां के कई ऐसे मेट और वेंडर है जो मजदूरों का उपयोग सिर्फ राशि की निकासी के वक्त उनके कार्ड के द्वारा करते हैं और डोभा तथा सिंचाई कूप ( कुआं ) का खुदाई जेसीबी मशीन द्वारा करवा रहे हैं। यह सारे कार्य सारे नियमों को ताक पर रखकर कराए जा रहे हैं जो अति जांच का विषय है। ग्रामीणों का कहना है की रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन से कई डोभा और कुआं का खुदाई कराया जा रहा है जो सात आठ घंटे में पूरा कर लिया जाता है और अंत में थोड़े कार्यों के लिए मजदूरों को लगाया जाता है।

●वन और पेड़ पौधों को पहुंचाया जा रहा है नुकसान

डोभा के खुदाई के लिए कई ऐसे जगहों का चयन किया गया है जो घने जंगलों में है,  ऐसे जगहों का चयन जानबूझ कर किया जाता है ताकि नजरों से छिपा रहे। उक्त जगह तक जेसीबी मशीन ले जाने और डोभा के खुदाई करने में रास्ते में पड़ने वाले एवं डोभा के लिए चयनित जगह पर लगे कई पेड़ पौधों को काट या मशीन द्वारा नष्ट कर दिया जाता है ताकि डोभा का निर्माण किया जा सके। इस तरह के कार्य से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है और वन संपदा को भी काफी प्रभावित किया जा रहा है।

राम भक्तों के लिए

आयुष विभाग हजारीबाग का मंथली बैठक हुआ संपन्न

0

आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों के आने से हर गांव में हो रहा है इलाज – डॉ सुभद्रा कुमारी

हजारीबाग :- जिला संयुक्त औषधालय शेख भिखारी मेडिकल कालेज हजारीबाग कैंपस के आयुष भवन में पूरे जिला के आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों की मंथली बैठक प्रभारी जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुभद्रा कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । जिसमे आयुष मंत्रालय भारत सरकार की योजना जो सभी गांव तक चल रही है जैसे हर गांव में आयुष मेगा स्वास्थ कैंप लगाना,आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक यूनानी दवा निशुल्क देना ,प्रत्येक महीना के तीसरे शनिवार को बायो वृद्ध का कैंप लगाना या नहीं जो भी गांव में साथ वर्ष से ऊपर के वृद्ध लोग हैं उनका स्वास्थ्य का जांच करना एवं अच्छी सलाह देना, योग शिक्षक सभी उप स्वास्थ्य केंद्र पर योग कराने के लिए बहाल हुए हैं उनका मॉनिटरिंग करना ताकि हर गांव में हर घर में योग करें और निरोग रहें। प्रभारी जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुभद्रा कुमारी ने सभी आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी को संबोधन करते हुए कहा कि अपने अपने सेंटर पर सहिया दीदी, स्थानीय मुखिया एवं सभी वार्ड सदस्य से मदद लेकर आयुर्वेद होम्योपैथिक में यूनानी का ओपीडी बढ़ाए , उन्होंने यह भी कहा कि आयुष पद्धति की जो भी दवा है किसी का साइड इफेक्ट नहीं है और यह लोगों में तेजी से फायदा करता है, डॉ सुभद्रा कुमारी ने कहा की आयुष निदेशालय रांची से औषधीय पौधा हर गांव में हर घर में लगाने के लिए निर्देश दिया गया जिसका वितरण जल्द किया जाएगा, जिले के सभी उप स्वास्थ्य केंद्र एवं उसके आसपास के गांव में पौधा वितरण कर लगाना है, ताकि पूरा क्षेत्र हरा भरा रहे। आज के इस बैठक में सभी जिले के आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ आनंद कुमार साही, डॉ विजय तिवारी, डॉ नीरज उपाध्याय, डॉ राजेश मिश्रा, डॉ रंजना कुमारी, डॉ शैलेंद्र कुमार रॉय, डॉ जोशी, डॉ संतोष कुमार,डॉ दीपिका खंडेलवाल, डॉ शकील अख्तर, डॉ गजाला प्रवीण, डॉ प्रियंका, डॉ इंदु , डॉ राहुल राणा देव,डॉ रूबी एवं जिला संयुक्त औषधालय आयुष हजारीबाग के क्लर्क नंदनी कुमारी ,संतोष कुमार, हरिनंदन कुमार मुटूक हांसदा, रामबली चौधरी उपस्थित हुए ।

राम भक्तों के लिए

सड़क दुर्घटना में आईडीबीआई बैंक के जूनियर मैनेजर की मौत

0

हजारीबाग बड़ा बाजार थाना क्षेत्र में स्थित मिशन अस्पताल के पास बिजली खंभे से एक कार टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान आईडीबीआई बैंक बड़कागांव के जूनियर मैनेजर आदित्य शंकर के रूप में हुई है। घटना गुरुवार की अहले सुबह तीन बजे की है। वह अपनी कार से कहीं जा रहे थे। वह परिवार के साथ साकेतपुरी में रहते थे।

इस संबंध में परिजनों ने बताया कि आदित्य घर का इकलौता चिराग था। बीते एक मई को ही उसकी शादी हुई थी। आदित्य की मौत की खबर मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक आदित्य के पिता रेलवे में कार्यरत हैं। वह मूल रूप से देवघर के रहनेवाले हैं। इकलौते बेटे की मौत के बाद वह सदमे में हैं। इधर घटना की सूचना मिलते ही बड़ा बाजार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

राम भक्तों के लिए

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पौधारोपण का हुआ आयोजन

0

हज़ारीबाग:सरस्वती शिशु विद्यामंदिर,कुम्हारटोली,हजारीबाग में बालिका शिक्षा के अंतर्गत कक्षा अष्टम से द्वादश कक्षा में पढ़ने वाली बहनों के द्वारा पौधारोपण किया गया।गौरतलब है कि पौधारोपण के इस कार्यक्रम में विद्यालय की बहनों के द्वारा औषधीय पौधा,तुलसी पौधा, गिलोय,बेला,चमेली,अपराजिता,एलोवेरा एवं सदाबहार फूल आदि विद्यालय परिसर में लगाए गए।मौके पर विद्यालय के सचिव संजय उपाध्याय बहनों को पौधरोपण करने के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।प्राचार्य दिनेश कुमार मिश्र ने कहा पौधारोपण से पर्यावरण संतुलित होता है।पेड़-पौधे हमारे जीवन के एक महत्वपूर्ण अंग हैं।उन्होंने बहनों के द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य के लिए काफी सराहना की।आप सभी बहने पेड़-पौधे को निरंतर लगाते रहे जिससे हमारा पर्यावरण संतुलित होगा।हम स्वस्थ जीवन जी सकेंगे।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बालिका शिक्षा हजारीबाग विभाग प्रमुख पूनम सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।विद्यालय में बहनों के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम के आयोजन होने से विद्यालय प्रबंधन कार्यसमिति के अध्यक्ष श्रद्धानंद सिंह,उपाध्यक्ष प्रोफेसर अरुण कुमार मिश्रा,सचिव संजय उपाध्याय एवं कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैlमौके पर रूबी बाला, सुनीता देवी,मनिका जी,निशा शर्मा,शेखा कुमारी,काजल कुमारी एवं बहने उपस्थित रहे।
News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

आम आदमी पार्टी बरकट्ठा विधानसभा अध्यक्ष को मिली जमानत

0

आम आदमी पार्टी बरकट्ठा विधानसभा अध्यक्ष महेश कुमार यादव का कहना है की जयनगर थाना प्रभारी से पूरा क्षेत्र दुखी है । जिसके खिलाफ आवाज उठाने के कारण उनके ऊपर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की धारा लगाकर जेल भेज दिया गया पर आज उनको जमानत मिल गई है, उन्होंने कहा की आज सत्य की जीत हुई है हम आगे कोशिश मे है कि बहुत जल्द ही इस मामला से भी बरी हो जाएंगे हमे न्यायालय पर पूरा भरोसा है । इसके साथ ही उन्होंने ये कहा की जयनगर थाना प्रभारी के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा और जब तक थाना प्रभारी को यहां से नहीं हटाया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा ।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium