20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaकांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने लोकसभा स्तरीय बैठक का स्थल...

कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने लोकसभा स्तरीय बैठक का स्थल निरीक्षण किया

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बंधु तिर्की व शिवकुमार भगत के अलावे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा स्तरीय बैठक करने के लिए स्थल निरीक्षण किया । इस दौरान प्रखंड मुख्यालय के चांदनी चौक स्थित उत्सव संगम बैंक्विट हॉल में कार्यक्रम होना तय किया गया । वही स्थल निरीक्षण के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा आने वाले 6 मार्च को लोहरदगा लोकसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा । जिसमें लोकसभा प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष के अलावा कई मंत्री कार्यक्रम में भाग लेंगे । बैठक में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा किया जाएगा जिसके लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी है ।

 

 

 

 

 

आम जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेगी. भाजपा के शासनकाल से जनता काफी नाराज है और इसका परिणाम लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा । वहीं प्रदेश महासचिव शिवकुमार भगत ( टुनटुन ) ने कहा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंचायत स्तर पर काम किया जा रहा है । लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के बूथ स्थल से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे साथ ही प्रदेश के कई बड़े मंत्री भी कार्यक्रम में भाग लेंगे । इस मौके पर मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, प्रदेश महासचिव शिवकुमार भगत (टुनटुन), पवन गौतम, नेसार अहमद, अरुण पांडे, आलोक साहू, राजेश पांडे, शहजाद खान, पवन केवट, संजय गोप, सहित कई लोग मौजूद थे।

News – गनपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading