26.1 C
Ranchi
Saturday, July 4, 2026
Advertisement
Home Blog Page 667

सपा में चल रहा है मंथन…प्रयागराज से अभिषेक बच्चन हो सकते हैं उम्मीदवार

0
 लखनऊ : अगले वर्ष लोकसभा चुनाव में अगर भाजपा वर्तमान सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी को टिकट देती है तो, 1984 वाला सीन प्रयागराज में दोहराया जा सकता है। खबर थोड़ी चौंकानेवाली जरूर है. खबर है कि समाजवादी पार्टी की ओर से महानायक के सुपुत्र अभिषेक बच्चन आगामी लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद संसदीय सीट से अपनी राजनीतिक पारी शुरू कर सकते हैं. इस खबर के बाद प्रयागराज सुर्खियों में आ गया है। क्योंकि सपा ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पुत्र अभिषेक बच्चन को प्रयागराज से चुनाव लड़ाने की तैयारी में है।

प्रयागराज में छिड़ गई है चर्चा  

इस बार अगर रीता और अभिषेक चुनाव मैदान में सामने आए तो मुकाबला दिलचस्प हो जाएगा। अमिताभ बच्चन का यहां से गहरा नाता रहा है। अभिषेक के भी काफी प्रशंसक हैं। ऐसे में अगर वह सपा से प्रत्याशी बने तो उनके चुनाव प्रचार के बिग बी, जया बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन का यहां आना तय है। हालांकि अभिषेक बच्चन को प्रत्याशी बनाए जाने के सवाल पर प्रयागराज में यह भी चर्चा है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. प्रयागराज के महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि अभी लोकसभा चुनाव में वक्त है। प्रत्याशी किसे बनाया जाएगा, यह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही तय होगा। अलबत्ता चर्चा जरूर छिड़ी हुई है.

 

 

 

 

 

राम भक्तों के लिए

ऑफ़ बड़ौदा के रांची क्षेत्र की ओर से डिजिटलीकरण

0

हजारीबाग:बैंक ऑफ़ बड़ौदा के रांची क्षेत्र की ओर से डिजिटलीकरण के दौर में एक नई पहल के रूप में डिजिटल सर्विस आउटलेट का शुभारंभ एसटीसी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बीएसएफ मेरु हजारीबाग में किया गया।उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डेनियल अधिकारी (इंस्पेक्टर जनरल) एसटीसी,बीएसएफ हजारीबाग एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख पटना सोनाम टी भूटीया के द्वारा संपन्न हुआ।इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख पटना सोनाम टी भूटीया ने कहा की इस डिजिटलीकरण के दौर में मेरु ट्रेनिग सेंटर कैंपस में डिजिटल सर्विस आउटलेट का शुभारंभ हुआ है, जिससे बी एस एफ कर्मी को लाभ पहुंचेगा।यह आउटलेट मैन ब्रांच से लिंक रहेगा।यहा एक ऑफिसर बैठेंगे जो सभी कार्यों को देखेंगे।साथ ही बी एस एफ जवानों से सेवा लेने का अनुरोध भी किया है।यहां पर सारा काम डिजिटल होगा। चाहे एकाउंट खोलने का काम हो या अन्य कार्य सभी डिजिटल रूप में होंगे। द्घाटन सत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय, रांची के सहायक महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख शंकर महतो एवं हजारीबाग शाखा के मुख्य प्रबंधक,शाखा प्रमुख प्रेम कुमार साह समेत अन्य कार्यपालक और कर्मचारी उपस्थित थे।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

व्यापार एवम उद्योग प्रकोष्ठ हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक

0

व्यापार एवम उद्योग प्रकोष्ठ हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक करते हुए विस्तार की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बबलू कुशवाहा जी ने की, बैठक में मुख्य अतिथि उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सी के ठाकुर जी व विशिष्ट अतिथि हजारीबाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने सभी नए पदाधिकारियों को सर्टिफिकेट देते हुए सभी को बधाई एवम शुभकामनाएं दी । मौके पर प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा जी , महा नगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत जी ,मुन्ना सिंह जी ,यूवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश यादव जी,कांग्रेस स्वास्थ विभाग के जिलाध्यक्ष डॉ प्रणय सिन्हा जी, कृषि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ज्ञानी मेहता जी ,राजू चौरसिया जी डॉ प्रकाश कुमार जी , रवि शर्मा जी , ललितेश्वर चौधरी जी कृष्णा किशोर प्रसाद जी सहित कई नेतागण और कार्यकर्ता मौजुद थे।

राम भक्तों के लिए

माँझी हाउस निर्माण कार्य का आज माननीय विधायक श्री अमित कुमार यादव जी ने शिलान्यास किया

0

बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के प्रकृति की गोद में बसा गोरहर पंचायत अंतर्गत ग्राम ज्वार पहाड़पुर में आदिवासी बहुल गांव में माँझी हाउस निर्माण कार्य का आज माननीय विधायक श्री अमित कुमार यादव जी ने शिलान्यास किया। इससे पूर्व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विधायक का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर विधायक ने कहा बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मैं सदैव तत्पर हूं और ईस दिशा में लगातार कार्य कर रहा हूं।

ज्ञात हो की यह सूर्यकुण्ड के उपर जो पहाड़ है, ज्वार पहाड़पुर गांव का नाम है। जहां पर पैदल जाना लोगों को दुर्लभ है, यहां के लोग विकास के कार्य से काफी समय से वंचित थे। अब इन सबों के लिए यहां पर हर घर नल जल योजना के तहत पानी पहुंचाया जा रहा है। साथ ही बिजली के लिए ट्रांसफर्मर, सरना स्थल की घेराबंदी और माँझी हाउस जिसका शिलान्यास आज किया गया। विधायक ने कहा हमारा प्रयास है की हमारे क्षेत्र के गांवों में अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे और सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे। साथ ही विकास से कोई भी व्यक्ति वंचित नहीं रहे ऐसा प्रयास हमारा है।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

जयनगर ब्लॉक में भ्रस्टाचार व टॉल प्लाजा के खिलाफ होगा आंदोलन-

0

कल बरकट्ठा विधानसभा बाघमारा, रूपसिडीह, मध्वाटांड़,पातीसालय, आल्हो, गोहाल,तिलोकरी,पिपचो शर्माटाण्ड,बेको,पिपराडीह इत्यादि गाँव का दौरा किए।गौतम कुमार ने कहा कि जयनगर ब्लॉक में चाचा भतीजा के राज में भरस्टाचार चरम सीमा पर छू गया।इसके लिए ब्लॉक स्तर पर आन्दोलन किया जाएगा।साथ ही कोडरमा जिला में जयनगर के वासियों को टोल न लगे इसलिए कोडरमा जिला स्तर पर आंदोलन की रूप रेखा तैयार हो रही।मैंने ने यह भी कहा कि बाँझएडीह पवार प्लांट में कंपनी चाचा भतीजा के इशारा पर काम कर रही ।वहाँ के विस्थापित मजदुर को काम से निष्कासित कर दिया गया।विस्थापितों के द्वारा नौकरी के लिए आंदोलन भी चला लेकिन 10 दिन का अल्टीमेटम देकर हड़ताल तोड़ दिया गया।अगर कंपनी दस दिन के अंतर्गत निर्णय नही लेती व नौकरी नही देती तो हम भी विस्थापितों के साथ आन्दोलन पर डटे रहेंगे।क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्व श्रीकांत यादव जी के पिता शुभाष यादव,बरकट्ठा विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी सुखदेव यादव,शुभाष सोनी,आशीष कुमार,रूपायदीह पंचायत के उप मुखिया चंदन कुमार,जोगियाटील पंचायत के पूर्व मुखिया स्यामसुंदर यादव,जोगियाटील पंचायत के उप मुखिया संजीव कुमार दास इत्यादि दर्जनों लोग मौजुद थे।
News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

चंदवारा प्रखंड के कांको प्लस टू उच्च विद्यालय में

0

चंदवारा प्रखंड के कांको प्लस टू उच्च विद्यालय में और जयनगर प्रखंड के तामय पंचायत अंतर्गत सोनपुरा विद्यालय में एक करोड़ रूपए से अधिक की विभिन्न विकास कार्यों का माननीय विधायक श्री अमित कुमार यादव जी ने शिलान्यास किया। जिसमें से चन्दवारा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, जयपुर कांको में अनुसूचित जाति छात्रावास का मरम्मति कार्य का शिलान्यास किया गया। जो प्रा.राशि-24,75,800/- लागत से निर्मित होना है। तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय +2 जयपुर कांको का चाहरदीवारी एवं मेनगेट का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जो प्रा.राशि :- 24,97,756/- लागत से किया जाएगा। साथ ही उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जयपुर कांको में तीन अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जो प्रा.राशि-24,96,999/- लागत से किया जाएगा। इसी प्रकार विधायक ने प्रखंड जयनगर अन्तर्गत उच्च विद्यालय सोनपुरा में चहारदीवारी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। जो प्रा.राशि-24,98,500/- लागत से निर्माण किया जाएगा।

मौके पर विधायक ने कहा कि पूरे क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर सभी कार्य करवाए जा रहे है। लोग आगे आएं और अपने क्षेत्र में हो रहे कार्यों की मानिटरिंग करें। तब जाकर कार्य तय मानकों के अनुसार होंगे। साथ ही विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि कांको प्लस टू उच्च विद्यालय झारखंड के 402 उत्कृष्ट विद्यालय में से एक है और यहां पर स्मार्ट क्लासेस भी होते है और यहां पर बच्चों को स्मार्ट क्लासेस के माध्यम से ही शिक्षा दी जाती है। यह विद्यालय निरंतर आगे बढ़ रहा है उसी का फलस्वरूप है की लगभग दो हजार बच्चे इसमें अध्ययनरत है। आज इन्ही विद्यालय के बदौलत कोडरमा जिला स्तर पर झारखंड में मैट्रिक और प्लस टू में सबसे अव्वल रहा है। उसी प्रकार सोनपुरा में सोनपुरा के बच्चे जो कोडरमा को पूरे राज्य में एक नंबर पर रिजल्ट रखने का काम किए है। यहां के तीन बच्चे कोडरमा जिले के मैट्रिक परीक्षा में टॉप तीन में अपना स्थान बनाए जिसके बदौलत कोडरमा जिला पूरे एक नंबर पर रहा है।

इस मौके पर कंको के स्थानीय मुखिया श्यामदेव यादव जी, तामय पंचायत के स्थानीय मुखिया सीमा यादव जी, पूर्व मुखिया सुनीता गिरी जी, उप मुखिया समसुल अंसारी जी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा जी, बिनोद यादव जी, विक्की यादव जी, धानेश्वर ठाकुर जी, सिदेश्वर गिरी जी, श्यामदेव गिरी जी, कामेश्वर गिरी जी, पवन यादव जी समेत अन्य गणमान्य एवं स्थानीय ग्रामीन उपस्थित रहे।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह जिले में जन्म-मृत्यु के निबंधन के लिए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने लक्ष्य : DC ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

0

गिरिडीह : जन्म-मृत्यु के निबंधन के लिए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने एवं निबंधन से संबंधित विषय का व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु शुक्रवार को जागरूकता रथ को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उपायुक्त ने कहा कि आज से 14 अगस्त तक जिले भर में जिला जन सम्पर्क कार्यालय की ओर से समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ चलेगा. इस जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर लोगों को जन्म एवं मृत्यु के निबंधन हेतु जागरूक करने का कार्य करेगा।

सुदूर ग्रामीण इलाकों तक पहुंचेगा जागरूकता रथ

उल्लेखनीय है कि झारखण्ड राज्य में जन्म-मृत्यु निबंधन का स्तर वर्तमान में लगभग 80 प्रतिशत के आसपास है, जिसे संतोषजनक नहीं माना जा सकता। सरकार द्वारा निबंधन के लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके निमित्त महीने भर राज्य में जिला स्तर एवं प्रखण्ड स्तर पर कोविड-19 अवधि के दौरान छुटे हुए एवं अन्य वंचित लोगों के शत-प्रतिशत निबंधन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान जागरूकता हेतु एवं आमजनों में जन्म, मृत्यु की घटना के निबंधन के महत्व को समझाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी उपस्थित थे.

राम भक्तों के लिए

कार्मेल स्कूल में कार्मेल डे सेलिब्रेशन धूमधाम से मना, जूनियर-सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया

0

गिरिडीह : कार्मेल स्कूल के दोनों स्कूलों, जूनियर और सीनियर विंग में कार्मेल डे का कार्यक्रम शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया गया. दोनों ही स्कूलों में वहां के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई. कार्मेल डे सेलिब्रेशन समाज में सिस्टर द्वारा दी जानेवाली सेवा, चाहे वह शिक्षक या फिर स्वास्थ्य सेवी के तौर पर हो, हर जगह इनका योगदान महत्वपूर्ण होता है. इसीलिए उन्हें बच्चों ने अनोखे ढंग से वेलकम करते हुए स्टेज पर उन्हें लाया गया. स्टेज पर शिक्षिका राखी झुनझुनवाला, अंशु, नवनीता ने फूलों से बनाए गए क्राउन पहनाकर उनका वेलकम किया गया. किंडर गार्टेन के बच्चों ने कई आकर्षक कार्यक्रम पेश किए.

छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया

इधर, सीनियर विंग में भी 10-12 के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सीनियर विंग की शिक्षिका मिस नवनीता, सीमा, जीवना, सीजा, पूनम, श्वेता और दिवाकर सर, निर्मल सर और एलेक्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा. जूनियर विंग में मंच संचालन मिस मोहिनी और सिमरन ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुष्मिता, राखी झुनझुनवाला, रीमा, नवनीता, अंशु,  ईलू, मार्था, प्रियंका आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा. अंत में कार्मेल स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर ट्रेसीलडा और सिस्टर आशा ने सभी शिक्षकों को और बच्चों को कार्मेल डे की बधाई दी और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद भी दिया.

राम भक्तों के लिए

चन्द्रयान-3 की लॉन्चिंग पैड का डिजाइन मेकॉन ने व लॉन्चिंग पैड का निर्माण एचईसी ने किया: बंधु तिर्की ने कहा-लॉन्चिंग गौरव का क्षण…पर केंंद्र कम करे हमारे उद्योगों का गम…रांची में स्थित सार्वजनिक उपक्रमों के साथ उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रही है केंद्र सरकार

0

रांची : पूर्व मंत्री व झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि चन्द्रयान-3 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग पूरे देश के लिये गर्व की बात है, लेकिन झारखण्ड के परिप्रेक्ष्य में हमारी खुशियां बहुत ही खास है. चन्द्रयान-3 को जिस एसएलपी-सेकेंड लॉन्चिंग पैड से अंतरिक्ष में सफलता के साथ भेजा गया है, उसकी डिजाइन टर्न-की प्रोजेक्ट के आधार पर रांची के मेटालर्जिकल एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (मेकॉन) द्वारा तैयार किया गया था. जबकि उसका निर्माण रांची में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम मदर इंडस्ट्री हेवी इंजीनियरिंग कारपोरेशन लिमिटेड (एचईसी) में किया गया. उन्होंने कहा कि देशहित में एचईसी और मेकॉन ने आज फिर से अपनी सार्थकता एवं उपयोगिता सिद्ध कर दी है.

एचईसी और मेकॉन की टीम ने रचा इतिहास 

श्री तिर्की ने कहा कि झारखण्ड के सवा तीन करोड़ लोगों के साथ ही झारखण्ड में अवस्थित सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के सभी उपक्रमों, उसके अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों, अभियंताओं आदि के लिये भी यह बेहद खुशी का क्षण है, क्योंकि यह हमारे झारखण्ड की कर्मठता को साबित करता है. न केवल रांची एवं झारखण्ड के सार्वजनिक बल्कि निजी क्षेत्र के उद्योगों-उपक्रमों ने कई बार अपने कार्यों, गतिविधियों व उपलब्धियों से यह बताया है कि अनुसंधान एवं कर्मठता के साथ वे देश के खाते में कई उपलब्धियां जोड़ सकते हैं पर सही नीति, भरोसा और संसाधन बहुत जरूरी है.

एचईसी पर केंद्र सरकार को ध्यान देना चाहिए

श्री तिर्की ने कहा कि भाजपा शासनकाल में यह और भी निराशा भरी बात है कि केन्द्र न केवल रांची या झारखण्ड बल्कि देश भर में सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों-उपक्रमों के साथ उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रही है, जिसका खमियाजा झारखण्ड के औद्योगिक क्षेत्र को भुगतना पड़ रहा है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि वर्तमान समय में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को निजी क्षेत्र से तीव्र प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है और केन्द्र सरकार की सकारात्मक एवं अनुकूल औद्योगिक नीति नहीं होने के कारण कुल मिलाकर देश में आर्थिक एवं औद्योगिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इस स्थिति में भी वही एचईसी देश का गौरव और अभिमान बढ़ा रहा है, जिसके पास अपने अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों को वेतन देने तक की राशि का अभाव है.

 

राम भक्तों के लिए

Mrunal Thakur: A rising star in Bollywood

0

Mrunal Thakur is a rising star in Bollywood. She is known for her versatile acting skills and her ability to portray a wide range of characters. She has also starred in several successful television shows, including Kumkum Bhagya and Naagin 3.

Early life and career

Mrunal Thakur was born on August 1, 1992, in Dhule, Maharashtra. She attended St. Joseph’s Convent School, Jalgaon, and Vasant Vihar High School, near Mumbai. Thakur left KC College without graduating as she was pursuing a television career at the time.

Thakur made her acting debut in 2012 with the television show Kahaani Ghar Ghar Ki. She then went on to star in several other television shows, including Kumkum Bhagya, Naagin 3, and Rishton Ka Chakravyuh.

In 2017, Thakur made her Bollywood debut with the film Love Sonia. The film was a critical and commercial success, and it earned Thakur several awards, including the Filmfare Award for Best Female Debut.

Thakur has since starred in several other Bollywood films, including Batla House, Super 30, and Jersey. She has also starred in the web series The Gone Game and The Test Case.

Personal life

Mrunal Thakur is currently single. She is a fitness enthusiast and loves to travel. She is also a social media influencer and has a large following on Instagram.

Awards and recognition

Mrunal Thakur has won several awards for her acting, including:

  • Filmfare Award for Best Female Debut (2017)
  • Zee Cine Award for Best Female Debut (2017)
  • Screen Award for Best Female Debut (2017)
  • Stardust Award for Best Newcomer (Female) (2017)

Future projects

Mrunal Thakur has several upcoming projects, including the films Panipat, Toofan, and Mission Majnu. She is also set to star in the web series The Railway Men.

Conclusion

Mrunal Thakur is a rising star in Bollywood. She is a talented actress with a bright future ahead of her. She is sure to continue to entertain audiences with her versatile acting skills and her charming personality.

Contribution to Indian cinema

Mrunal Thakur is a rising star in Bollywood, and she is already making a significant contribution to Indian cinema. She is a versatile actress who can portray a wide range of characters. She is also a talented dancer and singer.

Thakur is breaking stereotypes in Bollywood by playing strong and independent characters. She is also promoting body positivity and encouraging young women to be confident in themselves.

Thakur is an inspiration to many young women, and she is sure to continue to be a role model for years to come.

  

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/brapanty3.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium