24.6 C
Ranchi
Friday, July 3, 2026
Advertisement
Home Blog Page 676

ह्यूमन एंड हेरिटेज केयर फाउंडेशन की पहल पर विशाखापट्टनम में फंसे पाकुड़ जिला के 9 मजदूरों को रेलवे अधिकारियों के सहयोग से पंहुचायी गयी मदद

0

खलारी, 15 जून : ह्यूमन एंड हेरिटेज केयर फाउंडेशन एवं भारतीय रेलवे के अधिकारियों द्वारा गुरूवार को विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर फंसे नौ मजदूरों को उनका सहयोग करते हुए घर जाने तक का रेलवे टिकट, उनके खाने का प्रबंध तथा रास्ते के लिए कुछ राषि दिया गया। ह्यूमन एंड हेरिटेज केयर फाउंडेशन के चेयरमैन अमरदीप कौशल ने इस संबंध में बताया कि झारखण्ड राज्य के पाकुड़ जिला से नौ मजदूर विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर फंसे हुए थे। इसकी जानकारी उन्हे पाकुड़ के रहने वाले आफताब नामक छात्र द्वारा किए गए पोस्ट के माध्यम से मिली थी। जिसके बाद पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए अमरदीप कौषल ने पूर्वी रेलवे के डीआरएम एवं विशाखापट्टनम के रेलवे स्टेशन डायरेक्टर के साथ दूरभाष पर वार्तालाप कर मजदूरों की समस्या से उन्हे अवगत कराया। जिसके बाद रेलवे अधिकारियों के द्वारा फंसे हुए मजदूरों को तत्काल सहायता प्रदान किया गया। सभी मजदूर चार दिनों से भूखे थे जिन्हे भोजन उपलब्ध कराते हुए उनका घर जाने तक का रेलवे टिकट तथा रास्ते के लिए कुछ राषि भी दिया गया। ह्यूमन एंड हेरिटेज केयर फाउंडेशन के चेयरमैन अमरदीप कौशल ने मजदूरों को मदद पंहुचाने के लिए रेलवे अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया गया।

राम भक्तों के लिए

UPSC जैसी कठिन परीक्षा में सफलता अर्जित कर श्रुति ने जिले का नाम रोशन किया : चंद्र प्रकाश चौधरी

0

गिरिडीह: गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने गुरुवार को यूपीएससी की परीक्षा में सफलता अर्जित करनेवाली श्रुति कुमारी को सम्मानित किया। श्री चौधरी गिरिडीह के शास्त्री नगर मोहल्ले में स्थित उनके आवास पहुंचे और गुलदस्ता भेंट कर श्रुति और उसके पूरे परिवार को बधाई देते हुए श्रुति के उज्जवल भविष्य की कामना की। सांसद के साथ गए लोजपा नेता राजकुमार राज और सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव ने भी श्रुति को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

सांसद ने घर जाकर श्रुति को सम्मानित किया,परिवारवालों से भी मिले

सांसद चौधरी ने श्रुति के पिता डॉ परमांशु अग्रवाल, चाचा पप्पू मोदी एवं पूरे परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र की बेटी ने यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। लोजपा नेता राज कुमार राज ने कहा कि गिरिडीह का नाम रोशन करने वाली बेटी पर हम सभी को नाज है। सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव ने इस उपलब्धि के लिए पूरे परिवार को बधाई दी। इनके अलावा मौके पर मौजूद आजसू महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रियंका शर्मा, आजसू छात्र संघ जिलाध्यक्ष अमित यादव और बेरमो सांसद प्रतिनिधि दीपक महतो ने भी पूरे परिवार को बधाई दी। मौके पर पप्पू मोदी, मनोज कुमार, पपिन्द्र राणा, रितेश सराक, मनीष मंडल, मुकेश यादव और अन्य मोहल्ला वासी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

AAP के प्रदेश प्रवक्ता केएम शर्मा ने मोदी राज पर कसा तंज,कहा-अपने वादे पर कभी खरे नहीं उतरे…और नौ साल बाद भी मोदी ने पत्रकारों का सामना नहीं किया…लोकसभा चुनाव में जनता देगी जवाब…!!

0

गिरिडीह: भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भले मोदी सरकार के नौ साल का गुणगान कर रही हैं, पर मोदी सरकार की आलोचना भी जारी है. विपक्ष की ओर से झामुमो लगातार मोदी राज में महंगाई और बेरोजगारी पर सवाल खड़ा किया है, तो गुरुवार को आम आदमी पार्टी के झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने भी मोदी राज पर जमकर प्रहार किया है. श्री शर्मा ने कहा है कि नौ साल में महंगाई दोगुनी हो गई. डीजल और पेट्रोल और एलपीजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई. खाने-पीने की चीजों पर आम लोगों पर जीएसटी की अलग से मार पड़ी. किसानों की आमदनी को दोगुना करने का वादा और 2022 तक हर गरीब को पक्का मकान देने का वादा फेल हो गया। सरकार बनने के 100 दिनों के अंदर काला धन लाने के वादे का क्या हुआ? इसपर भाजपाई अपनी जुबान नहीं खोलते. पीएम नौ साल बाद भी पत्रकारों का सामना नहीं किया.

बृजभूषण सिंह जैसे बाहुबली सांसद पर मोदी मौन क्यों?

श्री शर्मा ने कहा कि अच्छे दिन हवा हो गए. फिर खोखले विकास का दंभ भरा जा रहा है. उन्होंने कहा कि देश का पहला प्रधानमंत्री है जिसे झूठ बोलने में महारत हासिल है। ईडी-सीबीआई और आयकर के भरोसे विपक्ष को झूठे केस में फंसा कर जेल भेजा जा रहा है और बृजभूषण सिंह जैसे बाहुबली सांसद पर मोदी मौन हैं. कर्नाटक ने मोदी जी को करारा जवाब दिया है. अभी एमपी-राजस्थान में चुनावी सर्वे में भाजपा की हार का आकलन किया गया है. बिल्कुल ऐसा ही आकलन कर्नाटक चुनाव में किया गया था, जो सौ प्रतिशत सही साबित हुआ. भाजपा की मातृसंस्था आरएसएस की अंग्रेजी पत्रिका गार्जियन में स्पष्ट कहा गया है कि सिर्फ मोदी के भरोसे भाजपा वापसी नहीं कर सकती. यानी कि उनकी अपनी संस्था की रिपोर्ट मोदी सरकार की कार्यशैली के खिलाफ बयान दे रही है. मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो चुकी है, इसका जवाब 2024 में अवाम देगी.  

राम भक्तों के लिए

वसुंधरा राजे गिरिडीह स्टेशन रोड पहुंची, बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया

0

गिरिडीह: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया गुरुवार को स्टेशन रोड स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह चौक पहुंची और कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके उपरांत जिला क्षत्रिय कल्याण समाज द्वारा उन्हें अंग वस्त्र, पुष्पगुच्छ और मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से वीर कुंवर सिंह की वीरता पर विस्तार से चर्चा की और उनके शौर्य का बखान किया। कहा कि जिस उम्र में वो अंग्रेजों से लडे और जीत हासिल की, वो अदभुत और अकल्पनीय है।

जिला क्षत्रिय कल्याण समाज ने सिंधिया का आभार जताया

जिला क्षत्रिय कल्याण समाज ने उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपुर सिंह, राजेंद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, प्रकाश सेठ, विनय शर्मा, सदानंद राम, दारा हाजरा, संजीत सिंह पप्पू, गौतम सिंह, महेश्वर सिंह, राजू सिंह, केदार सिंह, राकेश सिंह, नवल सिंह, अभय सिंह, आकाश सिंह, उमा शंकर सिंह, विनय सिंह, विकास सिंह, कन्हैया सिंह आदि लोग उपस्थित थे। पुष्प अर्पित करने वाले प्रमुख लोगो में राकेश प्रसाद, पूर्व विधायक निर्भय कुमार शहाबादी, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, मुकेश जालान, संदीप डंगैच, विनय सिंह शामिल थे.

राम भक्तों के लिए

बगोदर की जनसभा में कार्यकर्ताओं व समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब, हेमंत सरकार पर बरसी वसुंधरा, कहा-केंद्र की राशि का सही ढंग से इस्तेमाल होता तो, झारखंडियों का भला होता

0

गिरिडीह: भाजपा द्वारा देश स्तर पर चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत दो दिवसीय दौरे पर गिरिडीह पहुंची राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया गुरुवार को जिले के बगोदर में आयोजित जनसभा में पहुंची और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के साथ ही जनसभा को संबोधित किया। भीषण गर्मी के बावजूद जनसभा में कार्यकर्ताओं व भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी हुई थी। सभा के दौरान बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो ने जहां तलवार देकर उन्हें सम्मानित किया। वहीं स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य रूप से स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए वसुंधरा राजे सिंधिया ने मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में किये गए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि पीएम मोदी देश के लिए समर्पित नेता है। उन्होंने पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाया है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्रवान करते हुए कहा कि वे अभी से चुनाव की तैयारी में जुटे जाएं और फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने का काम करें।

मोदी की तारीफ अब विदेशों में भी होने लगी है: बाबूलाल

जनसभा को केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी के कई नेताओं ने संबोधित किया। कहा कि झारखंड सरकार केंद्र सरकार से मिलनेवाली राशि को ठीक से खर्च नहीं कर रही है, जिस कारण राज्य में विकास की गति रुक गयी है। कहा कि हेमंत सरकार के अफसर खनिज लूटने वाले से लेवी वसूलने में लगे हुए हैं. तीन-चार साल के अंदर राज्य के खजाने को बेरहमी से लूटा जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ देश को मजबूत नेतृत्व देने वाले नरेन्द्र मोदी है, जिनके नेत्तृव की तारीफ अब विदेशों में भी होने लगी है।

जनसभा में ये लोग थे शामिल

सभा में वसुंधरा राजे सिंधिया के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक नीरा यादव, विधायक केदार हाजरा, पूर्व सांसद रवीन्द्र राय, पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व सदर विधायक निर्भय कुमार शहाबादी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत, सुरेश साहू, सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव सहित पार्टी के वरीय पदाधिकारी और नेता शामिल हुए।

राम भक्तों के लिए

मोदी सरकार में बगैर कोई भेदभाव के सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला, इसलिए ये नौ साल बेेेेेेमिसाल साबित हुुए : वसुंधरा राजे

0

गिरिडीह (कमलनयन) :  भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंघिया ने कहा कि मनुष्य में दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो, अंसभव कार्य भी संभव होते हैं। पीएम मोदी का नौ सालों का कार्यकाल उक्त प्रसंग का ताजा उदाहरण है. उन्होंने कहा की पीएम मोदी के कार्यकाल में 140 करोड़ जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनायी गई, जिसका लाभ देश के हर वर्ग, समुदाय के लोगों को बगैर भेदभाव के मिला। भाजपा की शीर्ष नेत्री गुरूवार को गिरिडीह में आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस को जनता ने कई बार मौके दिये। दस-दस सालों तक एक प्रधानमंत्री रहे, लेकिन इच्छाशक्ति के अभाव में देश में विकास कछुए की चाल से होता रहा। जबकि पीएम मोदी की सरकार में पिछले नौ सालों में हर क्षेत्र में कल्पना से परे विकास की रफ्तार बढ़ी है. ताजा आंकड़ें गवाह हैं.

9 सालों में देश में हर क्षेत्र में विकास हुआ

उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में देश में हर क्षेत्र में विकास हुआ है. 2014 के पहले देश के 39 फीसदी घरों में शौचालय थे. अब लगभग सौ फीसदी घरों में है. 2014 के पहले 13 करोड़ परिवारों के पास घरेलू कनेक्शन थे. अब 31 करोड़ परिवारों के पास हैं. इसी प्रकार 641 मेडिकल कॉलेज थे. अभी 1341 है. नौ साल पहले 390 विश्वविद्यालय थे, जिनकी संख्या बढ़कर 723 हो गई है. 2014 के पूर्व देश भर में ग्रामीण सड़क संपर्क मात्र 55 प्रतिशत था. अभी 99 प्रतिशत के आसपास है. केवल पांच शहरों में मेट्रो रेल हुआ करती थी, आज 20 शहरों में चल रही है. इसी प्रकार 74 हवाई अड़े थे जिनकी संख्या बढ़कर 148 हो गई।

अब पूरे विश्व की निगाह भारत पर है

ग्रामीण विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 2014 में केवल 70 पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर सुविधा थी जो अब बढ़कर दो लाख से अधिक हो गई है. वसुंधरा राजे ने कहा कि कोविड महामारी के समय  विश्व के लोग भविष्य को लेकर चिंतित थे. ऐसे समय मे पीएम मोदी ने अपने देश के अलावा पूरी दुनिया की चिंता मिटाकर सुरक्षित किया। यही कारण है कि पूरे विश्व की निगाहें भारत पर है। यह दृढ़ इच्छाशक्ति का ही परिणाम है. उन्होंने कहा कि देश की जनता ने तीन दशक बाद केन्द्र में गैर कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई, जिसका लाभ देश भर में हर क्षेत्र में सभी वर्गों को मिला।

गिरिडीह सहित झारखंड के 19 जिलों को आंकाक्षी जिलों में सूचीबद्ध किया गया

झारखंड की चर्चा करते हुए भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शुरू से ही विकास को घ्यान में रखकर छोटे राज्यों की पक्षधर रही है. यही कारण था कि अटल जी के कार्यकाल में झारखंड समेत तीन राज्य अस्तित्व में आए थे। इस परम्परा को आगे बढ़ाते हुए मोदी जी की सरकार ने गिरिडीह सहित झारखंड के 19 पिछड़े जिलों को आंकाक्षी जिलों में सूची बद्ध किया, ताकि विकास की विशेष राशि सीधे जिलों को प्राप्त हो सके। इस राशि से लोगों का भला हो सके।

वार्ता में ये लोग थे शामिल

प्रेस वार्ता में केन्द्रीय मंत्री अन्न्पूर्णा देवी, प्रदेश संगठन के राकेश प्रसाद ,जमुआ के विधायक केदार हाजरा, गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, जिला प्रमुख महादेव दुबे, महामंत्री संदीप डंगाइच,  जिला सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, कामेश्वर, सुरेश साव पासवान, दीपक यादव ,अशोक उपाध्याय समेत काफी संख्या में पार्टी के समर्पित नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

पीएम मोदी ने नौ सालों में देश के विकास की गाथा लिखी और भारतीय राजनीति का गौरवपूर्ण इतिहास रच डाला: वसुंधरा राजे

0

गिरिडीह, (कमलनयन) : झारखंड के तीन दिवसीय दौरे के क्रम में बुधवार को गिरिडीह पहुंची भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि पीएम मोदी जी के नौ सालों का कार्यकाल भारतीय राजनीति के इतिहास के पन्नों का गौरवपूर्ण अध्याय रहा है और नौ सालों में देश के विकास की गाथा लिखी गई है. भाजपा की शीर्ष नेत्री बुधवार शाम में गिरिडीह जिले के गाण्डेय विधानसभा क्षेत्र के बेंगाबाद में महाजनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। जनसंवाद में उन्होंने कहा कि झारखंड तो देवभूमि है. तप और साधना की भूमि है. यहां देवों के देव विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 साल के दौरान भारत का नक्शा बदला है। पूरे विश्व का यह मानना है कि अगली शताब्दी भारत की होगी।

सिंधिया ने लोगों से योजनाओं के लाभ व हानि से संबंधित सुझाव मांगे

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजना प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत कार्ड,  किसान सम्मान निधि, पैन और आधार को जोड़ने के अलावा कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज एवं मुफ्त वैक्सीनेशन दिए जाने की योजना अभूतपूर्व बताया एंव उपस्थित लोगों से योजनाओं का लाभ और हानि से संबंधित सुझाव मांगे। मौके पर लोगों ने अपने-अपने मंतव्य दिए। उपस्थित लोगों में एक आरती नाम की एक महिला ने बड़े ही सुंदर ढंग से चलाई गई योजनाएं, सुलभ शौचालय तथा प्रधानमंत्री आवास आयुष्मान भारत कार्ड की प्रशंसा की. उन्होंने मोदी जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके प्रयास से शौचालय बन जाने से महिलाओं की इज्जत घर में है। साथ ही रहने के लिए पक्का मकान भी मिला हुआ है और असाध्य रोगों से इलाज करवाने के लिए आयुष्मान भारत कार्ड वरदान साबित हो रहा है।

महिला की बातों से प्रभावित होकर सिंधिया ने उसे माला पहनायी व मिठाई भी खिलाई

श्रीमती सिंधिया उनकी बातों से प्रभावित होकर महिला को माला पहनायी और मिठाई भी खिलाई। मौके पर स्थानीय सांसद अन्नपूर्णा देवी, मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल,  जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, लक्ष्मण स्वर्णकार, यदुनंदन पाठक, दिलीप वर्मा, शिवपूजन राम, अशोक उपाध्याय, महेंद्र प्रसाद वर्मा, राजेश पोद्दार सहित कई भाजपाई उपस्थित थे। इससे पूर्व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां को गिनाया जा रहा है। कहा कि इस महाजनसंर्पक अभियान को सफल बनाने में पार्टी कार्यकर्ताओं का सबसे अधिक योगदान देने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने पार्टी कैडरों का आह्रवान किया कि एक-एक कार्यकर्ता केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए लोगों के बीच जायें और आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम नरेन्द्र मोदी के लिए जनता से समर्थन मागें।

राम भक्तों के लिए

HBZ – आयोजित अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग द्वारा सभी थाना प्रभारीयों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निम्नलिखित बिंदुओं पर दिशानिर्देश दिया

0

दिनांक 14.06.2023 को आयोजित अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग द्वारा सभी थाना प्रभारीयों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निम्नलिखित बिंदुओं पर दिशानिर्देश दिया गया

  1. पिछले माह में घटित सभी महत्वपूर्ण अपराधिक कांडों की समीक्षा की गयी तथा सभी कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश दिए गए.
  2. 4 वर्षों से अधिक पुराने लंबित कांडों के अविलंब निष्पादन हेतु निर्देशित किया. सभी पुराने लंबित कांडों की समीक्षा कर उनके अविलंब निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया
  3. आगामी बकरी ईद को लेकर सुरक्षा से संबंधित दिशानिर्देश दिए गए.
  4. सिविल कोर्ट के सुरक्षा की नियमित रूप समीक्षा करते हुए सुरक्षा से संबंधित सभी मानकों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया.
  5. अवैध शराब की चुलाई एवम् बिक्री तथा अवैध पोस्ता एवं अफीम की खेती करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्घ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया तथा उनके विरुद्घ सीसीए का प्रस्ताव समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया.
  6. महिला प्रताड़ना एवं हिंसा तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित कांडों में अविलंब कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के भीतर उन कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया.
  7. नशाखोरी के पदार्थ खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया गया.
  8. विभिन्न सोशल मिडिया की मोनिटरिंग करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया.
    साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्घ कड़ी कानूनन कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया.
  9. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलीयों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया.
  10. संगठित अपराध गिरोहों, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ CCA एवं NSA के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.
  11. सरकारी जमीन से संबंधित जितने भी मामले थाना में लंबित है उन्हें यथाशीघ्र संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उसका निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया.
  12. अवैध कोयला, बालू एवं पत्थर उत्खनन पर पूर्णत रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया. इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारी एवम् जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अवैध खनन पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया.
  13. जमानती तथा गैरजमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की- जब्ती के त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया.
  14. विभिन्न आयोगों से प्राप्त विभिन्न परिवादों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया.
राम भक्तों के लिए

HBZ – हजारीबाग के बरकट्टा प्रखंड क्षेत्र में लगभग 9 करोड़ की लागत के दो अलग अलग विकास योजनाओं का शिलान्यास

0

हजारीबाग के बरकट्टा प्रखंड क्षेत्र में लगभग 9 करोड़ की लागत के दो अलग अलग विकास योजनाओं का शिलान्यास मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री अमित कुमार यादव जी ने किया। प्रथम शिलान्यास कार्यक्रम लगभग एक करोड़ की लागत से राजकीय मध्य विद्यालय बरका में भवन उन्नयन व योजना का शिलान्यास किया गया वही दूसरी योजना लगभग 8 करोड़ की लागत से झुरझुरी पंचायत में जल नल योजना का शिलान्यास विधायक अमित कुमार यादव जी ने किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक यमुना साव ने किया वही अतिथियों का स्वागत प्रधानाध्यापक रामकिसुन महतो ने किया। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि विधायक अमित कुमार यादव ने कहा हमारा उद्देश्य है ग्रामीणों को विकास योजनाओं से कैसे जोड़ा जाए इसके लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगभग 50 स्कूलों में उन्नयन व सुंदरीकरण कार्य हो रहे हैं। आम नागरिकों को तराशने का काम विद्यालय करती है इसके लिए हम 24 घण्टे तत्तपर रहते है। वही जल नल योजनाओं का बरकट्ठा विधानसभा में जाल बिछ रहा है जिससे हर घर जो नल के सहारे जल मुहैया कराई जा सके। कार्यक्रम में शिक्षकों ने एक स्वर से विद्यालयो में हो रहे विकास कार्यो पर विधायक की भूमिका की सराहना की। मौके पर संवेदक रामचंद्र यादव ने कहा हम अपने कार्यों को ससमय व गुणवत्ता पूर्ण पूरा करेंगे।

कार्यक्रम में झुरझुरी मुखिया सुमन कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक, बेडोकला मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष बिनोद साव, प्रधानाचार्य रामकिसुन महतो, संजय गुप्ता, रीतलाल प्रसाद, सेवानिवृत्त शिक्षक मधुसूदन प्रसाद, मुरलीधर प्रसाद, अजप्ता प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, सहायक अध्यापक संघ सचिव सुकर ठाकुर, अमृत रजवार, राजेन्द्र यादव, कलावती देवी, बाबूलाल, त्रिलोकी प्रसाद, हरिहर दास, विजय यादव, तुलसी पंडित, इंद्रदेव साव, प्रकाश तुरी, कुलदीप यादव, मधुलाल यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

News :- Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

खलारी – विश्व वर्ल्ड रक्तदान दिवस के अवसर पर सैम्फोर्ड हास्पीटल रांची के सहयोग से सीआईएसएफ के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया 

0

खलारी, 14 जून : विश्व वर्ल्ड रक्तदान दिवस के अवसर पर बुधवार को सैम्फोर्ड हास्पीटल रांची के सहयोग से सीआईएसएफ एनके पिपरवार युनिट के द्वारा रक्तदान शिविर के साथ हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि एनके महाप्रबंधक संजय कुमार एवं विशिष्ट अतिथि सीनियर कमांडेंट संदीप कुमार एस, केडीएच पीओ जे अब्राहम, पीओ जितेंद्र कुमार सिंह, रोहिणी पीओ अनिल कुमार, चूरी पीओ अनुज कुमार सिंह, एसओपी ज्योति कुमार, एनके क्षेत्र के एएसओ रामानंद यादव, डॉ वीके सिंह, सीईओ – झील ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता लाल, सैमफोर्ड के भारती ओझा जीएम, डीसी मृत्युंजय स्वामी, डीसी उपेन्द्र कुमार, अश्विन टी जॉर्ज, एसी संजय कुमार मीणा, महाप्रबंधक कॉर्पोरेट कमलेश कुमार, जीएम सैमफोर्ड भारती ओझा कमलेश सैनफोर्ड से मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत एनके महाप्रबंधक संजय कुमार, जीएम सैमफोर्ड भारती ओझा एवं सीआईएसएफ कांमाडेट संदीप कुमार एस ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। रक्त दान शिविर में सीआईएसफ यूनिट के द्वारा कुल 84 युनीट रक्त दान किया गया इसके अलावा 51 मरीजों की जांच की गई। मौके पर सीनियर कमांडेंटसंदीप कुमार एस ने कहा कि सीआईएसफ एक सेन्ट्रल पुलिस आर्गनाइजेशन है जिसकी स्थापना 1969 में अधिनियम पारित होने के बाद की गई थी। लगभग 54 साल के सफर में मात्र 3 हजार सीआईएसएफ कांमाडेट के साथ शुरुआत हुई थी और आज लगभग एक लाख 80 हजार का एक बेहतरीन फोर्स के साथ सीआईएसएफ उभर कर सामने आया है शुरुआती दिनों में एक आम इंडस्ट्रियों में सीआईएसएफ की बहाली होती है लेकिन आज सीआईएसएफ को देश में कई सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों, हवाई अड्डों, बंदरगाहों, बिजली संयंत्रों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की सुरक्षा की जिम्मेवारी सरकार के द्वारा निर्धारित कर दी जाती है इस तरह सीआईएसएफ को देश के इकोनामी की सुरक्षा प्रदान करने में अहम भूमिका निभाने का काम कर रहा है वहीं एनके पिपरवार क्षेत्र में अप्रैल 2008 में इसकी शुरुआत हुई थी जिसमें नक्सली प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहां की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीआईएसएफ को बहाल किया गया। कोयलांचल क्षेत्रों में बिना सीआईएसएफ के जवानों के बिना प्रोडक्शन कार्य अधूरा है क्योंकि जहां सीसीएल कर्मी कड़ी धूप ठंड एवं बारिश में उत्खनन कर प्रोडक्शन बढ़ा रहे होते हैं वही सीआईएसएफ अपनी ड्यूटी देकर सुरक्षा प्रदान करते हैं। इस कार्य के लिए कांमाडेट ने आभार व्यक्त किया। वही महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि सीआईएसफ के जवानों को कभी भी किसी परिस्थिति में याद करने पर जवान हमेशा सेवा देने को तत्पर रहते हैं तथा प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करते हैं साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड में खलारी एक ऐसा क्षेत्र है जहां एक साथ कई संगठन मिलकर रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं जिसमें सीआईएसएफ की अहम भूमिका रहती है। खलारी डकरा क्षेत्र पूरे झारखंड में ब्लड डोनेशन में नंबर वन है, यहां भारी संख्या में लोगों के द्वारा ब्लड डोनेशन किया जाता है जिससे दुर्घटना पीड़ित परिवारों और थैलीसीमिया जैसे गंभीर बीमारी से ग्रस्ति बच्चों को रक्त देकर सहायता की जाती है। अंत में इस सराहनीयकार्य के लिए सीआईएसएफ के जवानों को धन्यवाद दिया। शिविर में निरीक्षक एमके चौहान, केके घोष, एमके चौधरी, विकास कुमार, उपनिरीक्षक डीके चौधरी, वितेश मलिक सहित बल सदस्य व क्युआरटी टीम के जवान उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium