20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihकई राज्यों में बढ़ते कोरोना को लेकर गिरिडीह एलर्ट मोड पर, डीसी...

कई राज्यों में बढ़ते कोरोना को लेकर गिरिडीह एलर्ट मोड पर, डीसी ने की बैठक

गिरिडीह : देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। वहीं बढ़ते मामलों को देखते राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर गिरिडीह स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। देश के कई राज्यों में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए शनिवार को समाहरणालय में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य रूप से विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, आईएएस प्रशिक्षु, सिविल सर्जन, उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, डिप्टी सुपरिटेंडेंट, सदर अस्पताल, एपिडेमियोलॉजिस्ट समेत अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

डीसी ने कोरोना वायरस के मद्देनजर तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश 

बैठक में उपायुक्त ने कोरोना वायरस को लेकर तैयारियों को बेहतर व सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही कोविड के निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप अस्पतालों में दवा, उपकरण, बेड, ऑक्सीजन, मानव बल एवं अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में 100 बेड, ANM Nursing बरमुरिया में 50 बेड के साथ-साथ सभी सीएचसी में भी पर्याप्त संख्या में बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कोरोना को लेकर हमेशा तैयार रहने को कहा। साथ ही सभी से प्रोटोकॉल का उचित अनुपालन करने की बात कहीं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर कोरोना के मामले आते हैं तो उसके लिए पर्याप्त तैयारी की गयी है। साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है। इसके अलावा सिविल सर्जन ने बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी तैयारियों और व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। उन्होंने सभी आमजनों से फेस मास्क, सामाजिक दूरी का उचित अनुपालन करने की अपील की है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading