25.8 C
Ranchi
Friday, July 3, 2026
Advertisement
Home Blog Page 677

सीआईएसफ टीम को मिला मैकलुस्कीगंज में अवैध कोयला खनन का भंडार, पत्र लिखकर ग्रामीण एसपी व सीसीएल प्रबंधन को दिया जानकारी

0

कोयलांचल क्षेत्र में थम नहीं रहा कोयले का अवैध खनन व कारोबार

डकरा, 14 जून : सीसीएल एनके एरिया में जहां कोयला अवैध खनन में लगे मजदूरों की जान की कोई कीमत नहीं है, वहीं माफिया, नौकरशाह और राजनेताओं के पौ बारह हैं। अवैध खनन में लगे मजदूरों की आये दिन मौत होती रहती है, लेकिन उनके परिजन मृतक के शव पर आंसू के दो बुंद भी नहीं बहा सकते। कोयला उत्खनन में शामिल मजदूरों के परिजनों को इस बात का डर है कि पुलिस प्रशासन को मौत की जानकारी होने पर अवैध खनन के आरोप में पूरा परिवार जेल जा सकता है। यह डर कोयले के अवैध उत्खनन में शामिल माफियाओं ने मजदूरों में पैदा कर रखा है। ताकि वे लोग अपने अधिकार को लेकर विद्रोह न कर दें। चौकाने वाली बात यह है कि मजदूरों को यह नहीं पता कि इस अवैध कारोबार में माफिया, नौकरशाह और राजनेताओं का गठजोड़ शामिल है। कोयलांचल क्षेत्र में बंद खदानों से कोयले के अवैध उत्खनन के दौरान खनन में लगे मजदूरों की मौतों का डर हरपल हर घडी बनी रहती है। बावजूद इसके मजदूर इस खतरनाक काम को इसलिए नहीं छोड़ पा रहे हैं कि उनके पास अपने परिवार को चलाने के लिए और कोई विकल्प नहीं है। अगर कोई इस मजबूरी को जानने की कोशिश करता है तो इन्हें लगता है वह इनके पेट पर लात मारने आया है। ऐसे में वे या तो कन्नी काट लेते हैं या समूह में जमा होकर उनके साथ मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है कि अवैध खनन के कारोबार में लगे माफियाओं और उनके गुर्गे मजदूरों को पत्रकारों और समाजसेवियों के खिलाफ भड़काते रहते हैं। उन्हें बताया जाता है कि ये लोग तुम्हारी रोजी रोटी का जरिया बंद करने आये हैं। इधर मैकलुस्कीगंज पुलिस स्टेशन के पास अवैध खनन के मामले को सीआईएसफ द्वारा उजागर करते हुए घटनास्थल के पास से अवैध खनन कर मजदूरों द्वारा निकाला गया लगभग 4 टन कोयला भी बरामद किया है। जिसकी सूचना सीआईएसफ यूनिट के सीनियर कमांडेंट के द्वारा ग्रामीण एसपी एवं सीसीएल प्रबंधन को पत्र लिखकर जानकारी दिया गया है। उन्होंने अवगत कराते हुए लिखा कि मंगलवार की शाम लगभग चार से साढ़े पांच के बीच में सीआईएसफ यूनिट ने गांव धूप टोला मैकलुस्कीगंज पुलिस स्टेशन के पास अवैध खनन को देखा। मौके से अवैध खनन कर मजदूरों द्वारा निकाला गया लगभग 4 टन कोयला भी बरामद किया है। ज्ञातव्य है कि उक्त क्षेत्र सीआईएसफ सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत नहीं आता है। उस एरिया में सीआईएसएफ द्वारा आउटपोस्ट बनाने हेतु उपयुक्त जगह के खोजबीन के दौरान इस घटना को देखा गया जहाँ अवैध खनन कर कोयला एकत्रित किया गया था। इस दौरान मौके पर सीनियर कमांडेंट संदीप कुमार, एस डिप्टी कमांडेंट उपेंद्र, निरीक्षक विकास कुमार एवं एनके चौधरी व क्यूआरटी टीम सहित अन्य सुरक्षाकर्मी के साथ प्रबंधन के अधिकारी मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ व एजेंसी के बीच त्रिपक्षीय वार्ता सफल, एन.के इलेक्ट्रिकल्स प्रबंधन कर्मियों की हकमारी नहीं कर सकता : अजय राय

0

मधुवन (गिरिडीह) : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की ओर से 11 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को मधुबन के पारसनाथ गेस्ट हाउस में हुई त्रिपक्षीय वार्ता में सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक सहमति बनी। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय, विद्युत कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार, सहायक अभियंता स्वरूप कुमार बख्शी एवं एन.के इलेक्ट्रिकल्स के प्रबंधक महताब अंसारी वार्ता में शामिल हुए। श्रमिकों के 2018 से लंबित एरियर देने और राज्य सरकार के श्रम विभाग द्वारा निर्धारित मंथली पारिश्रमिक के भुगतान पर सहमति बन गई है. इसके अलावा कई कर्मियों की ओर से कम पैसा देने का आरोप लगाया गया था, इसकी जांच के बाद पूर्ण भुगतान कर देने पर भी सहमति बनी है.

सभी मांगों पर 10 दिन के अंदर कार्रवाई करने पर सहमति बनी

श्री राय ने बताया कि वार्ता के बाद मानव दिवस कर्मियों को मौके पर ही   इपीएफ, ईएसआई व पहचान पत्र उपलब्ध कराई गई है।  सभी कर्मियों को सेफ्टी से संबंधित किट उपलब्ध कराई जाएगी. श्रम विभाग द्वारा निर्धारित छुट्टी हर महीने सभी कर्मियों को दी जाएगी। 1 से 10 तारीख तक मासिक भुगतान कर दिया जाएगा. हाल में एक्सीडेंट में मारे गए कर्मियों के परिजनों को ग्रुप इंश्योरेंस ईएसआई सहित अन्य मिलने वाली सुविधाएं जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।  वार्ता में सहमति बनने के बाद सभी मांगों पर 10 दिन के अंदर कार्रवाई कर दी जाएगी। वार्ता में श्रम विभाग की ओर से समय-समय पर बढ़ने वाले महंगाई भत्ता को ससमय लागू करने और  किसी भी कर्मी को उनके काम के अनुरूप ही काम लिया जाएगा, उन्हें अन्य कामों में नहीं लगाया जाएगा।

जयराम महतो ने अपना पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया

उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर कर्मियों की हकमारी नहीं होने दी जाएगी. ऐसी सूचना मिली तो, संघ उसके खिलाफ कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगी. हर एरिया बोर्ड एवं ट्रांसमिशन जोन में आपसी समन्वय बैठाकर एजेंसी एवं मानव दिवस कर्मी चलेंगे तो, इसका सकरात्मक प्रभाव विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से चलाने में भी पड़ेगा। मौके पर समाजसेवी जयराम महतो ने भी अपना पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में काम करनेवाले  विद्युतकर्मियों को उचित सम्मान मिलना चाहिए।

वार्ता में ये लोग थे शामिल

संघ के सर्किल अध्यक्ष बालगोविंद महतो, सचिव राजेश रवानी, उपाध्यक्ष किशोर कुमार, कोषाध्यक्ष विनोद दास, संयोजक दिलीप शर्मा, सलाहकार संजय कुमार, अध्यक्ष बाल गोविंद महतो, सचिव राजेश रवानी, उपाध्यक्ष किशोर कुमार, कोषाध्यक्ष विनोद दास, मुख्य सलाहकार संजय कुमार ,प्रजापति संयोजक दिलीप शर्मा,संजय कुमार योगेंद्र कुमार ,युगल राम विनोद कुमार संतोष कुमार थानेश्वर कुमार धनेश्वर महतो महेंद्र प्रसाद राजेश कुमार महतो जातिश्वर महतो कुलदीप महतो भुवनेश्वर महतो कुर्बान अंसारी हसरत अंसारी अमित कुमार रंजीत कुमार संतोष महतो श्रीकांत सिंह मनोज कुमार दिनेश कुमार दिलीप कुमार इंद्रदेव कुमार प्रदीप कुमार सिंह उमेश कुमार महतो मनोज कुमार महतो किशोर कुमार रंजीत कुमार महतो संतोष कुमार दुर्गा साहू, सुमित कुमार अहमद अंसारी, विक्रम कुमार शर्मा, प्रमोद मरांडी, सुजीत कुमार, पंडित गणेश, जय किशोर वर्मा, नारायण दास, योगेंद्र महतो, प्रवीण कुमार, जागेश्वर प्रसाद, अजीत कुमार महतो, हरि प्रसाद महतो आदि शामिल थे.

राम भक्तों के लिए

शिक्षा सचिव ने लिया फैसला, झारखंड के सभी स्कूल अब 17 जून से खुलेंगे, बच्चे-अभिभावकों को मिली राहत

0

रांची: झारखंड में लगभग सभी जिलों में पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेब के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने स्कूलों की छुट्टियों और बढ़ाने का फैसला लिया है. पहले 12 जून से अधिकतर स्कूल खुलने वाले थे। पर राज्य भर के स्कूल 14 जून तक के लिए बंद किये. लेकिन अब स्कूलों को 17 जून तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने आदेश जारी कर कहा था कि राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी स्कूल 14 जून तक बंद रहेंगे। इसलिए 15 जून से स्कूल खुल जाने की उम्मीद थी। पर हीट वेब को देखते हुए अब फिर से शिक्षा विभाग ने केजी से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं की छुट्टियों में बढ़ोतरी कर बच्चों और अभिभावकों को राहत दी है.  

राम भक्तों के लिए

अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर पहले दहशत फैलायी, फिर सेलकर्मी सह कोयला व्यवसायी की दिन-दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी, पुलिस जांच में जुटी

0
धनबाद : धनबाद में फिर एक बार अपराधियों ने तांडव मचाया. सेलकर्मी सह कोयला व्यवसाई प्रवीण राय पर बुधवार की दिन-दहाड़े 11:30 बजे फायरिंग की गई. फायरिंग के बाद वह कार्यालय में घुसकर गेट बंद करने की कोशिश की, लेकिन हमलावर फायर करते रहे. उनके सिर और पेट में भी गोली लगने की सूचना है. चासनाला साउथ कालोनी उनके ऑफिस के समीप हमलावारों ने पाथरडीह थाना क्षेत्र में इस घटना को अंजाम दिया है. हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने गोली मार फरार हो गए. अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने के बाद प्रवीण राय को मारी गोली है.

घटना में एक होटल व्यवसायी भी घायल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रवीण राय को घायलावस्था में चासनाला स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना में एक व्यक्ति भी घायल है जो, होटल व्यवसाई है. घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर रखा है. इस बीच सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची. घटनास्थल से चार खोखा, देसी कट्टा बरामद की गई. आखिर फायरिंग क्यों की गई, किसने की या करवाई. पुलिस इसकी जांच में जुट गई है. पूरे मामले की तफ्तीश के बाद ही कुछ पता चल पाएगा.

राम भक्तों के लिए

खलारी: अंचल कार्यालय ने बेच डाली शकीना की जमीन, उपायुक्त से किया लिखित शिकायत

0

खलारी, 13 जून : खलारी अंचल कार्यालय यूं तो अपने विवादित कार्यों के चलते हमेशा चर्चित रहा है और इसके एक से बढ़कर एक कारनामे सामने आते रहे हैं। इसी क्रम में एक और मामला सामने आया है। अंचल कार्यालय के द्वारा किसी और कि जमीन का रशीद किसी और के नाम से काट कर उसका कब्जा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त मामले में अंचल कार्यालय के किसी अन्य के नाम पर म्यूटेशन कर रसीद निर्गत के बाद पीड़िता ने उपायुक्त रांची को आवेदन भेजकर लिखित शिकायत की है। पीड़िता शकीना खातून पति रबिला अंसारी ने आवेदन में लिखा हैं की खलारी अंचल के मौजा हुटाप के खाता संख्या 51, प्लॉट संख्या 281 में कुल रकबा 2 एकड़ 41 डिसमिल भूमि का लगान रसीद मेरे पूर्वज शेख कासीम अली के नाम निर्गत होता आ रहा है। वर्तमान में भी उक्त भूमि का लगान रसीद वर्ष 2022-23 तक शेख कासीम अली के नाम पर निर्गत है। आगे अंचल कार्यालय के विरुद्ध कतिपय आरपो लगाते हुए लिखा कि मेरी भूमि का बिना दाखिक-खारिज किए खलारी अंचल अधिकारी शिशुपाल आर्या के द्वारा लगान रसीद दिनांक 20 जुलाई 2022 को रसीद संख्या 0057621211 से रकबा 60 डिसमिल भूमि का लगान रशीद अजीजा खातून पिता क्यूम अंसारी एवं दिनांक 28 जुलाई 2022 को रसीद संख्या 0162009375 से रकबा 1 एकड़ भूमि का लगान रशीद शेख सहदुल के नाम पर निर्गत कर दिया गया है। और अब अंचल कार्यालय में कार्यरत लोगों द्वारा साजिश कर कब्जा करवाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त दोनों लगान रशीद अवैध तरीके से निर्गत हुआ था। मामला उजागर होने के बाद आननफानन में इसे ऑनलाइन से हटा दिया गया है। परंतु भूमि को पूरी तरह विवादित कर दिया गया। अगर इस मामले को जल्द समाधान नही किया गया तो आने वाले दिनों में खूनी संघर्ष की आशंका बनी हुई है।

राम भक्तों के लिए

खलारी – पुनर्वास स्थल को लेकर प्रबंधन एवं मोर्चा के सदस्यों ने किया स्थल का निरीक्षण

0

खलारी, 13 जून : केडीएच प्रबंधन एवं  रैयत विस्थापित मोर्चा के सदस्यों के द्वारा पुनर्वास को लेकर मंगलवार को स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केडीएच प्रबंधन और मोर्चा के पदाधिकारी केडीएच खदान के बगल में कई जगहों का  चयन को लेकर दौरा किया। इस दौरान देखा गया कि किस जगह पुनर्वास स्थल उचित रहेगा जहाँ एकसाथ विश्रामपुर के निवासियों को विस्थापित कर पुनर्वास दिया जाना ठीक होगा। प्रबंधन ने कहा कि जहाँ रैयत विस्थापित स्थल का चयन करेंगें वही जगह को पुनर्वास स्थल के लिए फाइल बनाकर मुख्यालय को भेजा जाएगा। प्रबंधन एव मोर्चा के लोगो ने स्थल निरीक्षण कर उस पर चर्चा की। वहीं प्रबंधन ने पुनर्वास को लेकर हर तरह से सकारात्मक पहल करने एव पुनर्वास स्थल पर सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। इस अवसर पर रैयत विस्थापित मोर्चा के लोगो ने कहा कि विश्रामपुर गांव के जो लोग विस्थापित होंगे उन्हें जमीन समतलीकरण कर एक जगह बसाने का काम प्रबंधन करे ताकि विस्थापितो को उनकी पहचान बनी रहे।और उन्हें सारी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम करे।इस मौके पर प्रबंधन की ओर से जे अब्राहम ,मैनेजर ,सर्वेयर एव मोर्चा के  कार्यकारी अध्यक्ष जालीम सिंह, विनय खलखो, दामोदर गंझू, सिपता गंझू, सोमरा गंझू,किसुन गंझू,बालजीत गंझू,जयराम गंझू आदि मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस एक्शन में, पर बड़ा सवाल…क्या 15 जून तक होगी गिरफ्तारी?

0

नई दिल्ली : मोदी सरकार खाप पंचायतों, विपक्ष और पहलवानों के बढ़ते दबाव के आगे विवश नजर आ रही है. शायद इसीलिए दिल्ली पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर कार्रवाई का मन बना लिया है. जांच करनेवाली दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि जिन 6 महिला पहलवानों सबूत के तौर पर ऑडियो विजुअल देने को कहा था उसमें से 4 ने अपने आरोपों की पुष्टि के लिए ऑडियो और विजुअल सबूत मुहैया कराए हैं। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने पहली घटना का हवाला देते हुए ये दावा किया कि शिकायतकर्ता ने सबूत तो दिए हैं, लेकिन उन सबूतों में उतना दम नहीं हैं कि बृजभूषण के खिलाफ लगाए गए उनके आरोपों का समर्थन कर सके। इसके बावजूद ब्रज भूषण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन शोषण के केस में दिल्ली पुलिस अब एक्शन में दिख रही है।

भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव 4 जुलाई को होगा

मिली जानकारी के अनुसार इंटरनेशनल रेफरी जगबीर और फिजियोथेरेपिस्ट से गवाही लेने के बाद अब दिल्ली पुलिस ने 3 देश कजाकिस्तान, मंगोलिया और इंडोनेशिया से जांच में मदद मांगी है। इनके कुश्ती संघों को नोटिस भेजकर उन जगहों की सीसीटीवी फुटेज वाला वीडियो और फोटो देने को कहा है, जहां महिला पहलवानों ने सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। पहलवानों ने सिंह पर 2016 और 2022 में मंगोलिया में और 2018 में इंडोनेशिया में गलत तरीके से व्यवहार का आरोप लगाया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 2 महिला पहलवानों को नोटिस भेजकर यौन शोषण के फोटो, ऑडियो और वीडियो सबूत मांगे हैं। इसी बीच सोमवार शाम को खबर आई की भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव 4 जुलाई को होंगे। चुनाव के लिए जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस महेश मित्तल कुमार को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

 

15 जून से आंदोलन करने पर अड़े पहलवान

बता दें कि पहलवानों से मीटिंग में खेल मंत्री ने 30 जून तक चुनाव कराने का भरोसा दिया था। बृजभूषण शरण सिंह यह चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। वे लगातार तीन बार फेडरेशन अध्यक्ष रहे, इसलिए फेडरेशन के रूल के अनुसार वे किसी भी पद के लिए अब चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। इधर, विनेश फोगाट ने कहा है कि वो खेलमंत्री के कथन अनुसार अब चार्जशीट का इंतजार कर रही है। अगर उसके बाद भी बृजभूषण पर कठोर कार्रवाई नहीं होती है, तो 15 जून को मीटिंग कर अगले दिन के आंदोलन का फैसला कर इसका ऐलान कर दिया जाएगा। अगर सरकार हमें दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना शुरू करने का इजाजत नहीं देगी तो, हम रामलीला मैदान या फिर किसी अन्य जगह पर फिर से आंदोलन शुरू कर देंगे।

 

 

राम भक्तों के लिए

वसुंधरा राजे के दौरे के मद्देनजर गिरिडीह भाजपा का जिला सम्मेलन: निर्भय शहाबादी ने कहा-नौ साल में मोदी के विकास की गाथा जन-जन तक पहुंचाना है

0

गिरिडीह : भाजपा के संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन मंगलवार को शहर के बरनवाल धर्मशाला में हुआ। सम्मेलन में पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष संगीता सेठ, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहु, चुन्नूकांत, महिला मोर्चा की विनीता कुमारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के छोटू खान, ओबीसी मोर्चा के रंजीत बरनवाल, संतोष गुप्ता, पूर्व महापौर प्रकाश सेठ, शालिनी वैशखियार समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन की शुरुआत दीप जलाकर और पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सदर विधायक शाहाबादी कहा कि संयुक्त मोर्चा का यह सम्मेलन मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल पर विस्तार से चर्चा करना है। और यह जरुरी भी हो जाता है कि जन-जन तक नौ साल में मोदी के विकास की गाथा पहुंच सके। इसकी सबसे बड़ी जिम्मेवारी एक-एक कार्यकर्ता पर है।

कार्यकर्ताओं को संगठित करने का प्रयास जरूरी: चुन्नूकांंत

श्री शहाबादी ने कहा कि भाजपा से लोगों को जोड़ने के लिए ही राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिधिंया अपने दो दिनों के लिए गिरिडीह आ रही हैं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत ने कहा कि संगठन सबसे बड़ा होता है। पिछले नौ साल में भाजपा को मोदी और अमित शाह और योगी व जेपी नड्डा ने जिन बुलंदियों पर पहुंचाया है। उसका कारण सिर्फ अनुशासन है. आने वाले हर चुनाव में पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को अनुशासन में रहना है। चुन्नूकांत ने कहा कि संयुक्त मोर्चा के इस सम्मेलन से गिरिडीह भाजपा के कार्यकर्ताओं को संगठित करने का एक प्रयास है। इस बीच सम्मेलन को कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहु, भाजपा नेत्री विनीता कुमारी, महिला अध्यक्ष संगीता सेठ, पूर्व डिप्टी महापौर प्रकाश सेठ समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।

 

राम भक्तों के लिए

एक पखवारे से अपनी लापता मां को खोज रहे हैं बच्चे, पुलिस में रपट भी लिखाई

0

गिरिङीह : नक्सल प्रभावित लोकाय थाना क्षेत्र दानोखुट्टा गांव के जगदीश राय की 45 वर्षीया पत्नी रीना देवी एक पखवारे से लापता है। मां को ढूंढने के लिए उनके छोटे बच्चे दर-दर भटक रहे हैं। अमूमन बच्चे लापता होने पर माता-पिता को ढूंढ़ना पड़ता है. पर यहां तो बच्चे ही अपनी मां को ढूंढ़ने के लिए निकले हुए हैं. लापता रीना देवी के पुत्र संदीप राय ने मंगलवार को भारी मन से बताया कि उनके पिता जगदीश राय चेन्नई में मजदूरी करते हैं। बीते 1 जून को उनकी मां बिना कुछ बताये घर से चली गई। रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की गई लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला है. इस संबंध में पुत्र संदीप राय ने लोकाय थाने में सात  जून को गुमशुदगी की रपट भी लिखवाई है।

लापता महिला की खोजबीन का आग्रह

इस बीच गांव में चर्चा है कि लापता महिला पूर्व में भी बिना कुछ कहे कहीं चली गई थी, लेकिन चार-पांच दिन बाद स्वयं वापस आ गई थी। लेकिन इस बार एक पखवारा होने को है पर, गायब महिला वापस घर नहीं लौटी है. लापता महिला के  चारों बच्चों ने पुलिस से अपनी मां को जल्द ढूंढ़ने की गुहार लगाई है। माले नेता जयनारायण यादव और मुन्ना गुप्ता ने भी पुलिस इंस्पेक्टर से मिलकर लापता महिला की खोजबीन का आग्रह किया है.

राम भक्तों के लिए

खलारी: मनरेगा में घोटाला चरम पर, घोटाले का केंद्र बना लपरा, हेसालोंग, नावाडीह एवं मायापुर पंचायत

0

प्रखंड कार्यालय में लगा भ्रष्टाचार का दीमक

खलारी : सरकार द्वारा जिस मनरेगा योजना से हिन्दुस्तान की तस्वीर बदलने का दावा किया जाता रहा है, उसकी जमीनी हकीकत रांची जिले के खलारी प्रखंड में आप देखेंगे तो चौंक जाएंगे। यहां प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार का दीमक लग गया है। बीते दिनों प्रखंड के चूरी पंचायत में सिंचाई कूप, डोभा सहित अन्य योजनाओं में बरती गई अनियमितता से संबंधित खबर एक दैनिक अखबार में प्रकाशित होने पर उसकी जांच के बाद कार्रवाई चल ही रही है, बावजूद इसके अनियमितताओं में सुधार होने के बजाए प्रखंड क्षेत्र के लपरा, हेसालोंग, नावाडीह एवं मायापुर पंचायत में रोजगार सेवक एवं जेई के नजदीकी मेठों के बीच योजनाओं का बंदरबांट चरम सीमा पर है साथ ही जॉब कार्ड वाले मनरेगाकर्मियों ( मजदूरों ) का हक भी मारा जा रहा है। इधर मॉनसून का आगमन होने ही वाला है और इस समय बारिश के डर से सिंचाई कूप व डोभा का कार्य पूरा कर लिया जाता है। परंतु अभी कई पंचायत ऐसे हैं, जहां रोजगार सेवक और जेई के सह पर कार्य प्रारंभ किया गया है। और ये सारे कार्य जेसीबी मशीन द्वारा कराया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक इन कार्यों का सर्वे एवं जिओ टैग तक नहीं हुआ है। कार्य करवाने वाले मेठों का कहना है कि बाद में सब मैनेज और ओके हो जाता है। इसके अलावा उक्त पंचायतों में कई ऐसे पशु सेड हैं जिनके लाभुकों के पास कोई पशु भी नहीं है। ऐसे ही कई बागवानी है जो उजाड़ पड़े हैं उनमें कोई पौधा या पेड़ नहीं है सिर्फ योजना का शिलापट्ट बाकी बचा है। अगर इन पंचायतों में सही तरीके से जांच हो जाए तो कई अनियमितताओं एवं घपले को उजागर किया जा सकता है जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होने लायक होगा। साथ ही प्रखंड के बाबूओं एवं बाबूओं से नजदीकियां रखने वाले मेठों (संवेदकों) की असलियत सामने आ जायेगी।

मजदूरों के जॉब कार्ड, पासबुक बाबुओं के चहेते मेठ के कब्जे में

प्रखंड क्षेत्र के लपरा, हेसालोंग, नावाडीह एवं मायापुर पंचायत में मनरेगा कार्य करा रहे पंचायत सचिव, रोजगार सेवक पर बाबुओं के चहेते मेठ पूरी तरह हावी है। जिस कारण मजदूरों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। मेठ से कर्मियों के सांठगांठ के कारण मजदूर मनरेगा कार्यों के प्रति दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं। ये चहेते मेठ मजदूरों का पासबुक और जॉब कार्ड तक अपने पास रखते हैं। मजदूर को इस बात का पता भी नहीं चल पाता है कि उनका जॉब कार्ड कहां और पासबुक कहां है। इधर बाबुओं के चहेते मेठ सभी जॉब कार्ड धारी का हिसाब अपने पास रखते हैं और सारा कार्य इनसे न करा कर जेसीबी मशीन से करा लेते हैं। और खाते में मजदूरों का पैसा आने के बाद में सारे कार्ड धारियों को सौ दो सौ पकड़ा कर सारा पैसा ले लेते हैं। वही ज्यादातर कार्ड धारी चहेते मेठों के परिचित ही होते हैं ताकि बैंक से होने वाली मजदूरी भुगतान की निकासी आसानी से हो सके।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium