18.1 C
Ranchi
Sunday, November 8, 2026
Advertisement
Home Blog Page 680

सीसीएल मुख्यालय के राजस्व सलाहकार उदय प्रताप ने सीओ एसपी आर्य के साथ की समीक्षा बैठक

0

खलारी। खलारी अंचल कार्यालय में मंगलवार को सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस के राजस्व सलाहकार उदय प्रताप ने सीओ एसपी आर्य के साथ एक समीक्षा बैठक किया। बैठक से पूर्व सीओ एसपी आर्य ने राजस्व सलाहकार उदय प्रताप को बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। बैठक में सीसीएल एनके एरिया व पिपरवार क्षेत्र की जमीन समस्याओं को लेकर चर्चा किया गया। बैठक में केडीएच पीओ एके सिंह ने केडीएच परियोजना के खदान विस्तारीकरण के लिये सीसीएल अधिकृत क्षेत्र जामुनदोहर को हटाने की बात रखा। साथ ही पिपरवार रेलवे साईडिंग का,रैयतों को जमीन मुआवजा नही मिला है उसकी चर्चा,रोहिणी परियोजना के खदान विस्तारीकरण को लेकर एनओसी देने सहित अन्य चर्चा किया गया। बैठक में उदय प्रताप के अलावे जीएम ऑपरेशन केके झा,केडीएच परियोजना पदाधिकारी एके सिंह,सीसीएल एनके क्षेत्र के भूमि व राजस्व विभाग के प्रहलाद शामिल थे।

राम भक्तों के लिए

निजी कंपनियों का काम एनके एरिया में 20 को बन्द कराएगा मोर्चा

0

डकरा। रैयत विस्थापित मोर्चा की बैठक मंगलवार को डकरा अंबेडकर पार्क में हुई।बैठक में एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता ने कहा कि  एनके एरिया के निजी कंपनियों एवं आउटसोर्सिंग कंपनियो में रैयत विस्थापितो को रोजगार देने को लेकर सोमवार को एनके महाप्रबंधक के साथ वार्ता हुई थी। लेकिन कोई नतीजा नही निकल पाया है। मोर्चा ने कहा कि प्रबंधन ने कई बार आश्वासन दिया है लेकिन आजतक कोई ठोस पहल नही किया गया है।वही क्षेत्र के निजी कंपनी एवं आउटसोर्सिंग कंपनियो ने भी कोई ठोस पहल नहीं किया है इसलिए 20 दिसम्बर को एनके एरिया के निजी कंपनियों, ट्रांसपोर्टिंग एवं आउटसोर्सिंग कंपनियो का काम पूरी तरह ठप करा दिया जाएगा।

मोर्चा ने बन्दी के लिए पूरी तैयारी कर लिया है।मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता निजी कंपनियों के काम बन्द कराने के लिए सड़कों पर उतरेंगे।वहीं श्री भोगता ने यह भी कहा कि अगर इस दौरान कम्पनियों द्वारा कोई सकारात्मक व ठोस पहल नहीं किया जाता है तो रणनीति बनाकर अनिश्चित कालीन बन्दी की जायेगी और सीसीएल क्षेत्र में होने वाले सारे कार्यों को ठप कर दिया जाएगा। बैठक में एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता, रंथू उरांव, जालिम सिंह,जगरनाथ महतो,रामलखन गंझू, नरेश गंझू, विनय ख़लखो,अमृत भोगता, प्रभाकर गंझु,प्रकाश महतो, शिवनारायण लोहरा,रामधारी गंझू,कमलेश तुरी,अशोक राम, सुनील यादव,श्यामजी महतो,सलामत अंसारी, आजाद अंसारी, वीरू सिंह, तौहीद अंसारी ,रविन्द्र यादव,संतोष यादव के अलावे अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

राम भक्तों के लिए

जनता दल यूनाइटेड उत्तरी छठ नागपुर प्रजामंडल की एक आम बैठक आहूत की गई

0

जनता दल यूनाइटेड उत्तरी छठ नागपुर प्रजामंडल की एक आम बैठक आहूत की गई बैठक स्थानीय आर्य नगर स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 21 जनवरी को रामगढ़ में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जदयू के राष्ट्रीय नेता और बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार का आगमन को सफल बनाना था बैठक की अध्यक्षता उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडलीय प्रभारी मुन्ना मलिक ने किया और मंच संचालन प्रदेश सचिव मिथिलेश सिंह ने किया वहीं बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शाह राज्य सभा सांसद माननीय खीरू महतो थे बैठक में उत्तरी छोटा नागपुर के जिले एवं प्रखंडों से भारी संख्या में नजन उपस्थित हुए सभी जिले से आए पदाधिकारी बारी-बारी से सभा को संबोधित किया एवं माननीय नीतीश कुमार के रामगढ़ आगमन पर नीतीश जोहर कार्यक्रम को सफल बनाने संबंधी बातें कही मुख्य अतिथि माननीय राज्यसभा सांसद ने अपने संबोधन में उपस्थित नेताओं को कार्यक्रम सफल बनाने संबंधी दिशा निर्देश दिए एवं भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को आगामी 21 जनवरी को रामगढ़ पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया प्रमंडलीय प्रभारी मुन्ना मलिक ने आगामी कार्यक्रम की व्यवस्था संबंधी बातों पर जोर देते हुए कहा कि कार्यक्रम मैं दमदार उपस्थिति ही हमारी सफलता होगी मंचासीन प्रदेश नेताओं में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रेनू गोपीनाथ परीणकर दीप नारायण सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर महतो कार्यक्रम प्रभारी मधुकर सिंह प्रदेश सचिव श्रवण कुमार रमाकांत मंडल राजू महतो पूर्व निर्वाचित पदाधिकारी अनिल सिंह युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह बरकट्ठा विधानसभा प्रभारी अर्जुन कुमार मेहता हाजी हासिम खान भगवान सिंह चंद्र मोहन पटेल प्रमुख रूप से सभा को सफल बनाने एवं पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया वहीं हजारीबाग जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा बोकारो के अध्यक्ष प्रदीप महतो रामगढ़ के अध्यक्ष ज्योतेंद्र साहू गिरिडीह के अध्यक्ष त्रिभुवन दयाल सिंह धनबाद से पिंटू सिंह चतरा से रामाशीष डांगी ने सभा को संबोधित करते हुए माननीय सांसद एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपने आस्था व्यक्त की विभिन्न प्रकोष्ठों से हाय अध्यक्षों में मुख्य रूप से युवा के प्रदीप रजक साबिर खान खुशबू कुमारी पुष्पा पांडे अनीता सिंह भूषण उरांव छोटन पासवान रूपेश पासवान महावीर सिंह रुद्रकांत लाल दास सरयू यादव उपस्थित थे एवं बैठक को सफल बनाने में मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता राकेश ठाकुर अविरल बिहारी लाल नज़रुल्लाह अंसारी सुजाता सिंह महानगर अध्यक्ष यासीन अंसारी नेभरपुर सहयोग किया

राम भक्तों के लिए

भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के तीन चर विनोबा भावे विश्वविद्यालय, स्नातकोत्तर इतिहास विभाग

0

भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के तीन चर
विनोबा भावे विश्वविद्यालय, स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में 18 दिसम्बर 2023 के हॉल – 01 में “भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के तीन चरण” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ० विकाश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ० अशोक कुमार मंडल ने अतिथि डॉ० पियुष कमल सिन्हा को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया | मुख्य वक्ता मगध विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो० (डॉ०) पियुष कमल सिन्हा ने भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के तीनों चरणों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से पूर्व स्थापित संगठनों एवं गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय लोग राजनीतिक तौर पर जागरूक थे, वे संगठन निर्माण की क्षमता रखते थे । उन्होंने लैंड होल्डर्स सोसायटी, इंडियन एसोसिएशन इत्यादि संगठनों पर चर्चा की।
डॉ॰ सिन्हा ने प्रथम चरण की व्याख्यान करते हुए बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना (1885) से 1905 तक की अवधि के दौरान के उदारवादी अथवा सुधारवादी आन्दोलन के उद्देश्यों को बताया | द्वितीय चरण में 1905-1917 की अवधि के दौरान स्वतंत्रता संघर्ष के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डाला, और कहा कि अब राष्ट्रीय आन्दोलन का उद्देश्य स्वराज्य की प्राप्ति हो गया था | अंतिम एवं तृतीय चरण गाँधी जी के आगमन से शुरू होकर स्वतंत्रता प्राप्ति तक चला | डॉ० सिन्हा ने इस अवधि का विस्तार करते हुए कहा कि इस अवधि में आन्दोलन का स्वरूप व्यापक हो गया था तथा आम जनमानस की भागीदारी अत्यधिक रही। अंत में उन्होंने सभागार में उपस्थित श्रोताओं के प्रश्नों का विस्तार पूर्वक उत्तर दिया ।
डॉ॰ हितेंद्र अनुपम ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान से विद्यार्थियों को अत्यधिक लाभ होता है | इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ० विकास कुमार, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार मंडल, भुरकुंडा कॉलेज के डॉ० अरविन्द्र कुमार सिंह, हितेंद्र अनुपम, शोधार्थी एवं पी० जी० के समसत्र प्रथम एवं तृतीय के विद्यार्थी उपस्थित थे ।

New – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

अर्थशास्त्र विभाग द्वारा साप्ताहिक सब्जी मंडी का दौरा किया गया

0

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा विभागाध्यक्ष डॉ प्रकाश चंद्र देवघरिया के आदेशानुसार इचाक मोड़ स्थित साप्ताहिक सब्जी मंडी का दौरा किया गया।जिसका नेतृत्व विभाग की शिक्षिका डॉ इफ्शा खुर्शीद ने किया । इस दौरे का मुख्य उद्देश्य किसानों और व्यापारियों के कृषि एवं बाजार संबंधी समस्याओं को समझाना था। इस दौरान छात्रों द्वारा किसानों की दैनिक दिनचर्या व्यावसायिक स्त्रोत और कृषि संबंधित समस्याओं के बारे में पूछताछ की गई।
जिसमें उन्होंने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण सब्जियों के मूल्यों में परिवर्तन उनके आय को बहुत अधिक प्रभावित करती है। उन्होंने अपनी वार्षिक आय की असमानता को भी बताया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आसपास सब्जियां एवं अनाजों को स्टॉक में रखने की उचित व्यवस्था न होने कारण उनके फसलें बर्बाद हो जाती है और उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है।
इस दौरे में विभाग की शिक्षिका डॉ. इफ्शा खुर्शीद , शोधार्थि पुष्कर कुमार पुष्प , राहुल कुमार , तथा विभाग के अन्य कई छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

राम भक्तों के लिए

मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी ने खाद्य सामग्री देकर की मदद

0

खलारी। मजदूर नेता ने खलारी के चदरा धौड़ा में स्वर्गीय गुड्ड़ू भुइयां के परिजन को खाद्य सामग्री दिया। मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व गुड्ड़ू भुइयां का बीमारी से मृत्यु हो गया था। गुड्ड़ू बहुत ही गरीब परिवार से था। अब्दुल्ला को जानकारी मिलने के बाद अपने कार्यकर्ता धर्मेंद्र चौहाण व राकेश चौहान के द्वारा खाद्य सामग्री देकर मदद किया। साथ ही आगे भी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

राम भक्तों के लिए

आरकेएमयू के पदाधिकारीयों ने नव पदस्थापित एनके महाप्रबंधक सुजीत कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात

0

डकरा। राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के पदाधिकारीयों ने सोमवार को एन के क्षेत्र के नव पदस्थापित महाप्रबंधक सुजीत कुमार से शिष्टाचार मुलाकात किया। यूनियन के एरिया सचिव सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में महाप्रबंधक को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने क्षेत्र की मुलभुत  समस्याओं पर महाप्रबंधक का ध्यान आकृष्ट कराया। यूनियन की ओर से कहा गया कि क्षेत्र में कार्मिक अधिकारी की कमी के कारण श्रमिकों की समस्याओं का निराकरण होने की गति काफी धीमी है, जिसके कारण क्षेत्र में औद्योगिक विवाद हो रहा है। वहीं दुसरी ओर बताया गया कि ग्रामीणों और विस्थापितों की जमीन की समस्याओं को लटकाए रखने से परियोजनाओं का विस्तारीकरण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा केडीएच परियोजना में डंपर ऑपरेटर की कमी के कारण उत्पादन कार्य प्रभावित होना, श्रमिको के आवासों की जर्जर स्थिति सहित अन्य समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया। समस्याओं से अवगत होने पर महाप्रबंधक ने परियोजना के विकास एवं श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करने व सकारात्मक सहयोग करने का भरोसा दिया। इस दौरान राघव चौबे, धीरज कुमार, सूरेन्द्र चौहान, सरिता, बिदेशी गंझू, शिवनारायन गंझू सहित यूनियन के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

राम भक्तों के लिए

चुरी पश्चिमी पंचायत में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार‘ का आयोजन

0

खलारी। चुरी पश्चिमी पंचायत स्थित महावीर नगर में सोमवार को अंचल अधिकारी खलारी शिशुपाल आर्य की अध्यक्षता में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार‘ का आयोजन किया गया। मौके पर मुखिया शांति देवी, पंचायत समिति सदस्य कुंजिता देवी, विधायक प्रतिनिधि श्याम सुन्दर सिंह, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष रंथू उरांव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष साबीर अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे। ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार‘ कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र से पहुंचे ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित विभागों के द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी ली एवं समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित 1182 आवेदन दिए जिनमें से 861 आवेदनों का निष्पादन तत्काल शिविर में ही कर दिया गया। अन्य आवेदनों को आगे की कारवाई के लिए संबंधित विभाग को अग्रसारित किया गया। इसके साथ ही उपस्थित अतिथियों ने संयुक्त रूप से लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। वहीं कार्यक्रम में 95 जाति व 74 आय प्रमाण पत्र लोगों को दिया गया। 200 लोगों को श्रम कार्ड दिया गया, 15वें वित्त आयोग के तहत 23 नई योजनाएं स्वीकृत की गई। इसके अलावा 188 आयुष्मान कार्ड का वितरण हुआ। वहीं स्वास्थ्य जांच शिविर में 65 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान 155 लोगों को कंबल, 230 लोगों को धोती, साड़ी का वितरण किया गया। इसके साथ ही सर्वजन पेंशन के लिए 12 आवदेन, निर्वाचन संबंधित 20 अवोदन, सावित्री बाई फुले योजना के लिए 08 आवेदन, राशन कार्ड सुधार के लिए 43 आवेदन, आधार पंजियन के लिए 10 आवेदन के अलावा अन्य विभागों के लिए भी लाभुकों द्वारा आवेदन दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.प्रतिमा कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदित्यनाथ झा, प्रखंड समन्वयक असित कुमार, कनीय अभियंता, प्रवीण उरांव, शिक्षा विभाग से मनोज कुमार, बालविकास विभाग से आंगनबाड़ी सेविका सरिता लकड़ा, अजित कुमार सिन्हा, पंचायत सचिव रंजीत कुमार कुंडू, ग्राम रोजगार सेवक सुधीर कुमार, जेएसएलपीएस राजू महली, पीएमएवाई से नवीन कुमार ऑपरेटर, इंडियन ओवरसीज बैंक के प्रतिनिधि संजय कुमार, बिजली विभाग से पप्पू कुमार, वन विभाग से सुनील एक्का, असफाक अंसारी, प्रज्ञा केंद्र संचालक भुगलू कुमार उरांव,मेडिकल टीम से एलटी तब्बू प्रवीण, एएनएम अर्पणा उरांव, सीएचओ अंजना नाग, कंप्यूटर संचालक सूरज कुमार, बसंत मुंडा, योगेश प्रसाद योगेश, विजय कुमार गुप्ता सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

एनके प्रबंधन तथा रैयत विस्थापित मोर्चा की बैठक बेनतीजा,कल होगी बन्दी

0

डकरा। एनके प्रबंधन तथा रैयत विस्थापित मोर्चा की बैठक डकरा स्थित महाप्रबंधक कार्यालय में महाप्रबंधक सुजीत कुमार की अध्यक्षता में  हुई।बैठक में पुरनाडीह परियोजना के छह रैयतो को लंबित नौकरी देने तथा एनके एरिया के निजी कंपनियों एवं आउटसोर्सिंग कंपनियो में रैयत विस्थापितो को रोजगार देने की मांग कर चर्चा की गई।लेकिन कोई नतीजा नही निकल पाया।महाप्रबंधक सुजीत कुमार ने कहा कि उन्हें समय दिया जाय क्योंकि वे अभी तुंरत योगदान दिए हैं मोर्चा अपना बन्दी वापस ले ले प्रबंधन नौकरी सहित अन्य मांगों पर सकारात्मक पहल करेने का पूरा प्रयास करेगा। वही मोर्चा ने कहा कि प्रबंधन ने कई बार आश्वासन दिया है लेकिन आजतक कोई ठोस पहल नही किया गया है।अब प्रबंधन के आश्वासन पर नही मानने वाले हैं।प्रबंधन अगर कोई सकारात्मक कार्रवाई नही करती है तो 20 दिसम्बर को पुरनाडीह परियोजना का पूरा काम एवं एनके एरिया के निजी कंपनियों और आउटसोर्सिंग कंपनियो का काम पूरी तरह ठप करा दिया जाएगा।बैठक में प्रबंधन की ओर से पुरनाडीह मैनेजर अरविंद कुमार तथा मोर्चा की ओर से एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता, रंथू उरांव, रामचन्द्र उरांव, जालिम सिंह,जगरनाथ महतो,रामलखन गंझू, नरेश गंझू, विनय ख़लखो,अमृत भोगता, कन्हाई पासी,दामोदर गंझु, प्रभाकर गंझु,प्रकाश महतो, धनराज भोगता,शिवनारायण लोहरा,रामधारी गंझू,अशोक राम, सुनील यादव,श्यामजी महतो,सलामत अंसारी, आजाद अंसारी, विजय उरांव,वीरू सिंह, कीनू गंझू,दिनेश प्रसाद गुप्ता,बीरेंद्र यादव,तौहीद अंसारी आदि उपस्थित थे ।

राम भक्तों के लिए

रैयत विस्थापित मोर्चा ने रैयतों के रोजगार को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन के साथ की बैठक

0

खलारी। रैयत विस्थापित मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को एरिया अध्यक्ष वीगन सिंह भोगता के नेतृत्व में खलारी सिमेंट फैक्ट्री प्रबंधन के साथ बैठक कर अपनी माँगों को रखा। वार्ता के दौरान श्री भोगता ने फैक्ट्री में चल रहे कार्य में स्थानीय रैयतों को रोजगार देने की बात रखी। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री के स्थापना और कार्य के लिए स्थानीय रैयतों ने अपनी जमीन एवं सहयोग दिया और आज रैयत और उनके वंशजों को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है। फैक्ट्री में सिमेंट उत्पादन पूरी तरह से बन्द कर कोयला का कारोबार किया जा रहा है जिसमें यहाँ के एक भी रैयत को रोजगार न देकर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है जबकि रोजगार में प्राथमिक्ता के तौर पर रैयतों का अधिकार है। वहीं फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से आला अधिकारियों से विचार विमर्श के लिए पाँच दिनों का समय लिया गया है साथ ही मोर्चा से रैयतों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है जिन्हें कार्य और प्राथमिक्ता के आधार पर रोजगार देने की बात कही गई है। मौके पर प्रबंधन की ओर से जेपी सिन्हा, रामअनुज सिंह एवं मोर्चा के तरफ से रामलखन गंझू, रंथू उराँव, विनय ख़लखो, अमृत भोगता, दामोदर गंझु, प्रभाकर गंझू, श्यामजी महतो, शिवनारायण लोहरा, राजेन्द्र उरांव, प्रेम गुप्ता, रामधारी गंझू, आजाद अंसारी, सुनील यादव, छोटु पाहन, चरकु गंझु, सुरेंद्र गंझू, किशुन गंझू, युगल गंझु सहित कई लोग मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium