जिले के 1246 गांव तक पहुंचेगी श्री राम रथ करेगी हिंदू जन जागरण।
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी शौर्य जागरण यात्रा के तहत हजारीबाग जिले में 28 सितंबर से शौर्य जागरण यात्रा रथ निकल जाएगी। 8 अक्टूबर को रांची के श्री जगन्नाथ मैदान (धुर्वा ) में यह यात्रा धर्म सभा के रूप में संपन्न होगी। इस धर्म सभा में हजारीबाग जिले से हजारों की संख्या में हिंदू जनमानस सम्मिलित होगी। इस कार्यक्रम में अनेक संतों एवं अखिल भारतीय अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस यात्रा के दौरान हजारीबाग जिले के 1246 गांव तक छोटी बड़ी धर्म सभाएं आयोजित होगी। जगह-जगह पर स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। विहिप के जिला मंत्री अरविंद मेहता ने कहा यात्रा के दौरान लोगों को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की जनवरी में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन के लिए निमंत्रण दिया जाएगा। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए बजरंग दल पूरी तरह से तैयार है। हिंदू जनमानस में खुशी की लहर स्पष्ट देखी जा सकती है। यह यात्रा हजारीबाग से 8 अक्टूबर को प्रातः 9:00 बजे गांधी मैदान से प्रारंभ होगी जो रांची स्थित जगन्नाथ मैदान धुर्वा पूरी भक्ति भाव के साथ पहुंचेगी। वही बजरंग दल के जिला संयोजक प्रशांत सिंह ने बताया यह यात्रा हिंदू जनमानस में एक नई ऊर्जा का संचार करेंगी एवं हिंदू युवाओं में अपने पूर्वजों के प्रति गौरव का भाव जागृत करेगी। देश के अमर बलिदानियों के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर राष्ट्र एवं धर्म के लिए समर्पित होने का भाव जागृत करेगी। हिंदू धर्म और संस्कृति के प्रति श्रद्धा जागृत करते हुए सनातन धर्म के वैज्ञानिक महत्व से समाज को अवगत कराएगी। हिंदू हम सब एक हैं अर्थात सामाजिक समरसता का भाव उत्पन्न करेगी। नशाखोरी से मुक्त हुआ देशभक्ति से युक्त हिंदू युवा आज देश की आवश्यकता है। स्वालंबी, स्वाभिमानी, राष्ट्रभक्ति हिंदू युवा, जो राष्ट्र के लिए उद्देश्य पूर्ण जीवन जीने के लि प्रतिबद्ध हो, ऐसे युवाओं को पुनः आवाहन करते हुए ,उनके अंदर शौर्य जागरण करेगी। साथी साथ लव जिहाद ,लैंड जिहाद ,अलगाबाद आदि के बारे में सचेत भी किया जाएगा। यात्रा में धार्मिक आस्था केंद्रों के साथ-साथ प्रांत के उन क्रांतिवीरों को भी स्मरण किया जाएगा। जिन्होंने अपने समाज देश धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए अपनी प्राणों की आहुति दे दी। आज के युवाओं में उनके बलिदानों की गाथाओं को बताना अनिवार्य है।
8 अक्टूबर को रांची में होने वाले धर्म सभा में चलने के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने हिंदू जनमानस को आवाहन किया है।
जिलेभर में भ्रमण करने वाली श्री राम रथ को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यालय हजारीबाग से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हजारीबाग विभाग प्रचारक आशुतोष भारती, वरिष्ठ स्वयंसेवक श्रद्धांनन्द सिंह एवं आरोग्यं अस्पताल के संचालक सह समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने संयुक्त रूप से भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया जो जिले भर के 1246 गांव का भ्रमण करेगी। रथ रवाना कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे विभाग प्रचारक आशुतोष भारती, हर्ष अजमेरा जिला मंत्री अरविंद मेहता, बजरंग दल हजारीबाग जिला संयोजक प्रशांत सिंह, सदर प्रखंड अध्यक्ष अनुज राणा, पलक अधिकारी अनूप वर्मा,सदर सहसंयोजक मुकेश यादव, जिला सह संयोजक जय बजरंगी,कटकमसांडी उपाध्यक्ष जगत किशोर कुमार, नगर मंत्री हिंदू पुत्र निक्की बजरंगी,नगर सह संयोजक संजय बजरंगी, कटकमसांडी सायोजक मुकेश मेहता, जिला मिलन प्रमुख सुमंत पांडे,लक्की यादव,रॉकी यादव,विशाल ,आदित्य,राहुल बजरंगी, रोशन,मुकेश,इत्यादि संगठन के सहयोगी सदस्य उपस्थित रहे।
News – Vijay Chaudhary