निबंध एवं चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथिओं ने पुरस्कृत किया

गिरिडीह : गिरिडीह कॉलेज परिसर में चल रही तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का शुक्रवार को समापन समारोह संपन्न। इस अवसर पर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सानू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला जन संपर्क पदाधिकारी श्रीमती रश्मि सिन्हा, गिरिडीह कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती मधुश्री सन्याल, नेहरू युवा केंद्र, गिरिडीह के जिला युवा पदाधिकारी रवि कुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी ने कार्यक्रम स्थल पर लगी प्रदर्शनी का भ्रमण करते हुए इसमें दी गई योजना संबंधी जानकारियों की सराहना की। बतौर मुख्य अतिथि सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि यह प्रदर्शनी एक फूलों के गुलदस्ते की तरह लगाई गई है, अभियानों का इसमें समायोजन किया गया है. ऐसी प्रदर्शनी काफी सराहनीय है.

वीरों की शहादत पर नाट्य का शानदार मंचन
इस अवसर पर कला निकेतन दल द्वारा वीरों की शहादत नाट्य का शानदार मंचन किया गया. एक घंटे तक चले इस भव्य नाटक ने काफी प्रशंसा बटोरी.नेहरू युवा केंद्र के पदाधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने मेरी माटी मेरा देश अभियान पर सभी को जानकारी दी, तथा उनके विभाग क्षेत्र में किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के बारे में बताया. इससे पूर्व क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी केंद्रीय संचार ब्यूरो, धनबाद ओंकार नाथ पांडेय ने सीबीसी धनबाद द्वारा लगाई गई इस तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी के मुख्य उद्देश्य को जानकारी दी। प्रदर्शनी स्थल पर गिरिडीह जिला प्रशासन के समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा पोषण अभियान पर आकर्षक स्टॉल भी लगाये गये थे। पोषण पर चलाए गए ऑडियो विजुअल प्रचार को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया।

स्वच्छता शपथ व सफाई अभियान चलाया गया
प्रदर्शनी में सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी राजकिशोर पासवान, गिरिडीह कॉलेज, तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बेंगाबाद और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गिरिडीह शाखा के छात्रों ने हिस्सा लिया। साथ ही शिक्षक/ शिक्षिकाओं जैसे श्रीमती मोनिशा मित्र और श्रीमती नेहा कुमारी ने अहम योगदान किया। उद्घाटन एवं समापन सत्र की मंच संचालिका सुश्री शयोनि सरकार ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जागरूकता रथ को भी प्रदर्शनी पर जानकारी फैलाने हेतु गिरिडीह शहर में चलाया गया। साथ ही गिरिडीह उच्च विद्यालय में स्वच्छता शपथ और सफाई अभियान चलाया गया। मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा के तहत प्रदर्शनी स्थल पर छात्राओं द्वारा मिट्टी एकत्रित करके समन्वयक नेहरू युवा केंद्र, गिरिडीह को कलश अर्पित किया गया।
Sidhidata Women's Georgette Digital Printed Ready To Wear one Minute Saree With Unstitched Blouse Piece
₹966.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Soft Fandy Silk Saree With Hand Work Lace Boarder & Comes With Unstitched Blouse Piece (Chhaava)
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Chiffon Floral Printed Saree with Blouse Piece
₹498.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Glory Sarees Women's Woven Pure Soft Kanjivaram Silk Saree Banarasi Style With Blouse Piece for Wedding
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







