27.4 C
Ranchi
Tuesday, June 30, 2026
Advertisement
Home Blog Page 715

भांग नशा या औषधि

0

भारत में एलोपैथी और शराब का धंधा जमाने के लिए अंग्रेजों ने भांग को बदनाम कर प्रतिबंधित कर दिया। आइए इनके बदरंग में भंग करे, भंग का रंग जमा कर- इसके पत्ते मसल कर कान में दो दो बूंद रस डालने से दर्द गायब हो जाता है। – सिरदर्द में इसके पत्ते पीस कर सूंघे या इसका दो दो बूंद रस नाक में डाले।- इसके चुटकी भर चूर्ण में पीपर, काली मिर्च व सौंठ डाल कर लेने से खांसी में लाभ होता है। – नपुंसकता और शारीरिक क्षीणता के लिए भांग के बीजों को भूनकर चूर्ण बना कर एक चम्मच नित्य सेवन करे। – अफगानी पठान इसके बीज फांकते है तभी लंबे चौड़े होते है। भारतीय दिन पर दिन लंबाई में घट रहे है। – संधिवात में भी इसके भूने बीजों का चूर्ण लाभकारी है। – यह वायु मंडल को शुद्ध करता है। – इससे पेपर, कपड़ा आदि बनता है।- इसका कपड़ा एंटी कैंसर होता है।- यह टीबी, कुष्ठ, एड्स, कैंसर, दमा, मिर्गी, मानसिक रोग जैसे 100 रोगों का इलाज करता है। – सिद्ध आयुर्वेद में इसका बहुत महत्व है। यह सूक्ष्म शरीर पर पहले कार्य करता है। – तपस्वी, ऋषि मुनि इसका सेवन साधना में लाभ के लिए करते है। – इसके सेवन से भूख प्यास , डिप्रेशन नहीं होता। – शरीर के विजातीय तत्वों या टॉक्सिंस को यह दूर करता है। – इसके बीजों का चूर्ण , ककड़ी के बीजों के साथ शर्बत की तरह पीने से सभी मूत्र रोग दूर होते है। – यह ग्लूकोमा में आंख की नस से दबाव हटाता है। – अलझेइमर में भांग का तेल लाभकारी है। – भांग का तेल कैंसर के ट्यूमर के कोशिकाओं की वृद्धि रोक देता है। – इसके प्रयोग से कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट दूर हो जाते है। – डायबिटीज से होने वाले नर्वस के नुकसान से भांग बचाता है। – भांग हेपेटाइटिस सी के इलाज में सफल है। – गाजर घास जैसी विषैली जड़ियों को रोक सकता है।- डायरिया और डिसेंट्री के लिए प्रयोग में आने वाले बिल्वादी चूर्ण में भांग भी होता है। – इसके पत्तियों के चूर्ण को सूंघने मात्र से अच्छी नींद आती है। – संग्रहनी या कोलाइटिस में इसका चूर्ण सौंफ और बेल की गिरी के साथ लिया जाता है। – हाइड्रोसिल में इसके पत्ते पीस कर बांधने से लाभ होता है। – भांग के बीजों को सरसो के तेल में पका कर छान ले। यह तेल दर्द निवारक होता है। – इसके पत्ते डाल कर उबाले पानी से घाव धोने से इंफेक्शन नहीं होता और घाव जल्दी भर जाता है। – इतने सारे गुण होते हुए भी अंग्रजों ने षड़यंत्र कर इसे प्रतिबंधित कर दिया। जिसे भारतीय अंग्रजों ने आगे बढ़ाया।- यह ज्योतिर्लिंगों और कुछ राज्यों में प्रतिबंधित नहीं है। शिवरात्रि , श्रावण आदि में यह शिव पूजा के लिए मिलता है। इसके बिना शिवपूजा अपूर्ण है। – गुणों के कारण इसे काला सोना भी कहा गया है। – विदेशों में इस पर बहुत शोध हुआ है और इसका प्रयोग हो रहा है। -(प्रिया मिश्रा नाम की एक 21 वर्षीय युवती को लिंफ नोड्स का असाध्य टीबी हुआ था। वह बहुत ही कष्ट में थी।डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए थे। तब एक कामवाली बाई ने उन्हें भांग फूंकने को दी। आश्चर्यजनक रूप से कुछ दिनों में वह ठीक हो गई। तब से प्रिया मिश्रा ने अपना जीवन भांग के महत्व को सभी को बताने में समर्पित कर दिया। येभारत की एकमात्र महिला एक्टिविस्ट है जो भांग के लिए कार्यरत है। भारत में इस पर से प्रतिबंध हटना चाहिए और इसका तथा आयुर्वेद का महत्व बढ़े इसके लिए ये प्रतिबद्ध है, कार्यरत है। इसे अंग्रेज़ी में हेंप कहते है। इनका संस्थान हेंपवती भांग के औषधीय , शोध, पोषक और अन्य उत्पादों के लिए कार्यरत है। )- यह ड्रग्स की श्रेणी में नहीं आता। यह एक औषधि है।

राम भक्तों के लिए

बॉलीवुड – नए दौर के इफतिखार है सुमित सरकार

0

रांची – आजकल अपनी वेब सीरीज AK 47 की शूटिंग के लिए मुंबई से रांची आए बॉलीवुड के अभिनेता सुमित सरकार से हमारी मुलाक़ात रांची के रेडिसन ब्लू होटल मे हुई | सुमित सरकार बॉलीवूड के जाने माने कलाकार है और ये उन चंद कलाकारों मे से है जो असल जिंदगी और फिल्मी जिंदगी दोनों मे ही अफसर का किरदार निभाते हैं |

सरकार साहब कस्टम डिपार्टमेन्ट मे बड़े अधिकारी के तौर पर मुंबई मे पदस्थ हैं, मूलतः कानपुर के रहने वाले हैं और कॉलेज के दिनों से नाटकों के हिस्सा लेते आए हैं , जब सरकारी विभाग में इनकी नौकरी लगी तब भी इन्होंने अपने शौक को बरकरार रखा , किस्मत ने भी इनका साथ दिया, साल २००८ में इनका तबादला कानपुर से मुंबई एयरपोर्ट कस्टम विभाग मे हो गया था| आए गए बड़े बड़े फिल्मी निर्माता, निर्देशक से एयरपोर्ट पर मुलाक़ात होते रहती थी तो एक बार मशहूर निर्माता सर्वश्री अब्बास मस्तान जी की नज़र इन पर पड़ी और उन्होने अपनी फिल्म ‘प्लेयर्स’ मे इन्हे पुलिस अफसर का किरदार दिया,

फिर क्या था सुमित साहब ने कभी पीछे मुड़के नहीं देखा और अब तक कई फिल्मों टेलीविजन डेली सोप और वेबसेरिज मे काम कर चुके हैं | मजेदार बात ये है की अब तक इन्हे हर फिल्म या वेबसिरीज़ मे पुलिस अफसर का ही किरदार निभाने को मिल रहा है | बातचीत मे इन्होंने अपनी आने वाली वेबसेरिज AK47 के बारे मे बताया की वो बिहार के डी एस पी झा का रोल निभा रहे हैं, जोकि बिहार के कुछ बड़े बाहुबली के जीवन की घटनाओं पर ये वेबसेरिज आधारित है, आगे उन्होने बताया की आने वाले कुछ दिनो मे कुछ और वेबसिरीज़ मे काम कर रहे है जैसे कि धनबाद जिसकी शूटिंग भी झारखंड में होगी |

जब हमने पूछा की अपनी नौकरी से फिल्मों के लिए वो कैसे समय निकाल पाते है तो उन्होने कहा वो पूरी तरह अपनी समय का सही प्रयोग करते है और नौकरी और फिल्मों के बीच मे समन्वयी बना के रखते हैं | सुमित सरकार इनके अलावा चित्र कला में भी निपुण हैं और उनके काग़ज़ों से बने सुन्दर फ़्रेम उनकी चित्रकारी का बेमिसाल परिचय देती हैं। सुमित सरकार साहब अपनी आने वाले सारी प्रोजेक्ट्स के लिए हमारी टीम की तरफ से ढेर सारी शुभकामना |


Offers from Amazon for JharkhandWeekly Readers

झारखंड वीकली के पाठकों के लिए ऐमज़ॉन का बेहतरीन ऑफर

राम भक्तों के लिए

ईमानदारी के मिसाल बने मंत्री जगरनाथ महतो

0

रांची – झारखंड बोर्ड का 12th बोर्ड का रिज़ल्ट आ गया और जैसा की आपको मालूम होगा इस बार अपने जेएमएम के नेता और शिक्षा मंत्री श्री जगरनाथ महतो ने भी 12 का परीक्षा दिया था पर इस परीक्षा मे वो पास नहीं कर पाये , जगरनाथ महतो जी शिक्षा मंत्री थे अगर वो चाहते तो आसानी से परीक्षा पास कर सकते थे पर उन्होने ईमानदारी का मिसाल दिया और कहा की अगर जिंदा रहे तो फिर परीक्षा देंगे और पास होंगे | आपको यहा हम बता दे मंत्री जी ने 10 की पढ़ाई कर राखी है और उनकी दिली इच्छा है की वो 12 पास कर जाये लेकिन अपनी मेहनत के बल पर | कोई नहीं इस बार ना सही अगली बार हम ऊपरवाले से प्रथना करते है की शिक्षा मंत्री जी स्वस्थ्य रहें और 12 के परीक्षा की पास करें | पूरे झारखंड की जनता का प्यार उनके साथ है |

राम भक्तों के लिए

क्या गरीबों को RIMS मे सस्ती दवाई नहीं मिलेगी, क्या दवाइदोस्त बंद हो रही है ?

0

रांची – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रे मोदी जी ने जेनेरिक दवा को बढ़ावा देने की बात की, गरीब महंगी दावा का बोझ नहीं उठा सकते ,इसलिए RIMS रांची मे एक स्वयं सेवी ने अपनी जेनेरिक दवाई की दुकान दवाइदोस्त को लगाया , इसका मकसद ये था की गरीबों को सस्ती जेनेरिक दावा मिल सके , मगर RIMS के नए फरमान से हिसाब से एक महीने के अंदर दवाइदोस्त के दुकान को बंद करना होगा , RIMS के पास अभी को वैकल्पिक वैवस्था नहीं है और ये दुकान बंद हो जाने पर रोज़ हजारो मरीज़ो को सस्ती दावा से महरूम होना पड़ेगा |

इस मामले पर रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप ने कहा कि अब खुली निविदा के तहत रिम्स परिसर में दवा दुकान के लिए टेंडर किया जाएगा. एक माह में नयी व्यवस्था करते हुए मरीजों को जेनरिक दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने का हमारा प्रयास है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत संचालित जन औषधि केंद्र के लिए भी टेंडर निकाला गया है. टेंडर प्रक्रिया में जिनका प्राइस कम होगा, उन्हें दुकान चलाने की जिम्मेवारी दी जाएगी. हालांकि डॉ विवेक कश्यप भी मानते हैं कि इस पूरी प्रक्रिया में एक महीने से अधिक समय लगेगा. उन्होंने कहा कि जबतक दवाई दुकान के लिए नयी व्यवस्था नहीं होती है, तब तक दवाई दोस्त को हटाना उचित नहीं होगा. क्योंकि दुकान हटने से मरीजों को काफी दिक्कत होगी.

दवाइदोस्त ट्रस्ट प्रेमसंस एंड बारोलिया ट्रस्ट के राज बारोलिया ने कहा कि हर रोज रिम्स में संचालित दवाई दोस्त दवा की दुकान से 700-800 मरीज दवा खरीदकर ले जाते हैं. हमारे ट्रस्ट ने खरीद दाम पर दवा बेचकर मरीजों को राहत देने का काम किया है. 24 घंटे 364 दिन खुली रहने वाली दवा दुकान को रिम्स प्रबंधन हटा कर मरीजों पर बोझ बढ़ाना चाहती है. उन्होंने कहा कि कई बार आर्थिक रूप से गरीब मरीजों को भी हमारी संस्था मुफ्त दवा देती है.

आज सुबह से इस खबर पर हर वर्ग के लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है विपक्ष के कई नेताओं ने इस फैसले का विरोध किया है
BJP के नेता श्री बाबूलाल मारंडी जी ने कहा “राँची के RIMS अस्पताल कैम्पस स्थित जेनरिक दवाईयां सस्ते दर पर बेचने वाले ट्रस्ट की ‘’दवाई दोस्त’’ दुकान बंद कराने का प्रयास किया जा रहा है।यह घोर अनुचित काम है और यह ग़रीबों को सस्ते दर पर मिल रही दवाई जैसे जनोपयोगी लाभ से वंचित कराने का प्रयास है।दवाई दोस्त की जेनरिक एवं एकदम सस्ती दवाई से जन सामान्य को लंबे समय से लाभ मिल रहा है।सरकार को चाहिए था कि ऐसी दुकानें ज़िला व प्रखंड स्तर तक खुलवाकर ग़रीबों को लाभान्वित कराती।स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी, आप दवाई दोस्त दुकान बंद न होने देने के लिये कदम उठायें।

सोश्ल मीडिया मे हमेशा अपनी बात बेबाकी से रखने वाले बीजेपी के बोकारो जिला भाजयुमो आईटी सेल प्रभारी श्री निलकमल रजवार ने कहा “झारखंड़ सरकार को रिम्स परिसर के साथ अन्य जगहों पर भी दवाई दोस्त की दुकाने खोलनी चलाने पर जोर देनी चाहिए,ताकि झारखंड़ राज्य के गरीबो, पिछडो वर्ग के लोगो को मदद मिल सके राज्य ऐसे बहुत से परिवार भी है जो महंगी से महंगी दवा नहीं खरीद पाते उनको सस्ती ओर आधा दामो पर अच्छी दवा दिलाकर गरीब असहाय लोगो को मदद करता है ये दवाई दोस्त को ख़ाली करने का फ़रमान ग़लत है इसपर गरीब परिवार पर खासा असर पड़ेगा माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी ओर मंत्री बन्ना गुप्ता जी से निवेदन है इसपे विचार करना चाहिए”

दवाई दोस्त RIMS को बंद कराया जा रहा है ।आप और हम इसे रोक सकते है | कैसे – बस दवाई दोस्त RIMS का फ़ोटो डालिए सोशल मीडिया में और hashtag PoorNeedDawaiDostRIMS use कीजिए। आम आदमी के ताक़त दिखाने का वक्त आ गया है

राम भक्तों के लिए

मैकलुस्कीगंज – सप्ताहांत बिताने का बेहतरीन स्थल

0

मैकलुस्कीगंज इसे भारत का मिनी इंग्लैंड भी कहा जाता है, झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 60 किलोमीटर एक छोटा सा सुंदर कस्बा है , यहा पहुचने पर अपने आप को प्राकृतिक वातावरण से घिरा हुआ पाएंगे, इस जगह मे आपको जंगल, नदी , तालाब , पहाड़ वो सब मिलेगा जो आप एक शहर मे रहकर आप नहीं पाते हैं , अगर आप शहर की भागम भाग से थक चुके हैं और अपने दोस्तों या परिवार के साथ एक दो दिन अच्छा समय बिताना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए हैं | 1930 मे अंग्रेज़ एस्टेर्ण मकलुस्की की नज़र इस जगह पर पड़ी और उनको ये इतना पसंद आया की उन्होने रातू के राजा से 10000 एकड़ जमीन 100 साल के लिए लीज पर ले लिया एक छोटा सा कस्बा ही बसा डाला , किसी जमाने मे 600 अंग्रेज़ो का परिवारों यहा पर रेहता था पर अब कुछ ही अंग्रेज़ यहाँ रेह गए हैं अपने पीछे वो यहा कुछ यादें छोड़ गए है जो आप यहा आकार देख सकते हैं | यहा की जलवायु, मौसम, वातावरण सब बहुत ही सुहाना है और यहा आने के बाद आपको यहा आने का कोई मलाल नहीं रहेगा , यहा पर देखने और घूमे के लिए 2 दिन काफी है |

मैकलुस्कीगंज पहुचने के कई रास्ते हैं

1 – हवाई जहाज से आने के लिए आपको रांची आना पड़ेगा और फिर रांची से आप टॅक्सी लेकर यहा आ सकते हैं

2 – रेलगाड़ी से आप मैकलुस्कीगंज रेल्वे स्टेशन पर आ सकते हैं ये स्टेशन गड़वा और बरकखाना के बीच मे आता है रेल्वे स्टेशन का कोड है MGME दिन मे आधे दर्जन ट्रेन इस स्टेशन से गुजर कर जाती है |

3 – सड़क से आने के कई रास्ते हैं , रांची से बिजुपड़ा और फिर बिजूपड़ा से मैकलुस्कीगंज सबसे आसान रास्ता है

रहने के लिए यहा पर सस्ता और अच्छा गेस्ट हाउस आसानी से मिल जाता है अगर आप यहा आने का मन बना रहे है तो कुछ गेस्ट हाउस के नाम नीचे दिये हुए है आप अपनी जरूरत के हिसाब से उन्हे बूक कर सकते हैं

1 – Rana Country Cottage – ये गेस्ट हाउस आपके बजट मे है इसे दीपक राणा साहब चलाते हैं | रहने , खाने पीने की पूरी सुविधा है और आपको घर का माहौल मिलेगा
http://www.ranascountrycottage.com/connect/

2 – Dream Destination – ये झारखंड सरकार द्वारा संचालित गेस्ट हाउस है और अगर आप होटल का माहौल चाहते है तो ये आपके रहने के लिए बेहतरीन जगह हो सकता है , यहाँ की खास बात ये है की आप अपनी मर्ज़ी का खाना बनवा सकते हैं , गेस्ट हाउस के स्टाफ काफी अच्छे हैं और आपका पूरा ख्याल रखते हैं | आप बूकिंग नीचे इनके वैबसाइट और makemytrip.com पर कर सकते हैं
https://www.dreamsdestination.in/


3 – Raja Bunglow – ये भी रहने के लिए अच्छी जगह है , छोटे छोटे कॉटेज बने हुए हैं और आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं इनकी हमे कोई वैबसाइट नहीं मिली |

4 – Gordon Guest House – ये 10 कमरो का गेस्ट हाउस हैं और आपको घर का माहौल मिलेगा
http://gordonsguesthouse.blogspot.com/2012/02/welcome.html

अगर आप इस लेख मे कोई सुधार चाहते हैं तो हमे ईमेल करें jharkhandweekly @ gmail.com पर

राम भक्तों के लिए

संगीत बिना जिंदगी अधूरी है – रोहन देव पाठक, झारखंड के युवा संगीतकार

0

रांची, झारखण्ड के रहने वाले रोहन देव पाठक झारखण्ड के उन चुंनिंदा संगीतकारों में से हैं जिन्होंने बॉलीवुड में अच्छा नाम कमा रहे हैं | हाल ही में इन्होने थ्री सिस्टर्स नाम की फिल्म में अपना संगीत दिया हैं | इनसे हमारी मुलाकात इनके रांची स्टूडियो में हुई , बातचीत में इन्होने बताया इनके पिता रांची के जाने माने संगीतकार है और इन्हे संगीत की शिक्षा बचपन से घर पर ही मिला, घर में संगीत का माहौल होने की वजह से संगीत इनके खून में हैं , पढ़ाई के दौरान स्कूल , कॉलेज और राज्य लेबल के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिंसा लेते थे और लोगों से इन्ह्ने भरपूर प्यार मिलता था | MBA करने के बाद इन्होने संगीत को ही अपना करियर चुना , संगीत में अच्छी पकड़ होने की वजह से इन्हे सफलता हाथ लगने लगी , आजकल ये बहुत सारे वेब सीरीज और फिल्मो से लिए संगीत दे रहे हैं | रोहन संगीत का निर्माण खुद के रांची स्थित स्टूडियो में करते है , बहुत ही सरल भाव के रोहन, ज्यादातर समय ये संगीत निर्माण मे बिताते हैं | झारखंड के इस युवा प्रतिभा को झारखंड वीकली के टीम से ढेर सारी शुभकामना

Offers from Amazon for JharkhandWeekly Readers

झारखंड वीकली के पाठकों के लिए ऐमज़ॉन का बेहतरीन ऑफर

राम भक्तों के लिए

जोधपुर की सड़कों पर झाड़ू लगाने वाली, दो बच्चों की मां बनी SDM

0

जोधपुर – चेहरे के चारों तरफ दुपट्टा बांधकर, हाथों में झाड़ू लेकर जोधपुर की सड़कों पर सफाई करती इस महिला पर शायद ही किसी की नजर पड़ी हो. लेकिन अब वही स्वीपर एसडीएम बनने जा रही है. किस्मत पलटना इसी को तो कहते हैं, अगर इंसान मन में हौसला रखें और अपनी मंजिल की तरफ बढ़ता रहे तो उसे कोई नहीं रोक सकता. ऐसी ही है जोधपुर नगर निगम में सफाई कर्मचारी से एसडीएम बनी इस महिला की कहानी, जानिए कैसे इस लड़की ने अपने हौसले से कामयाबी की इबारत लिखी है. *जोधपुर नगर निगम में झाड़ू लगाने वाली सफाईकर्मी आशा कण्डारा ने यह कर दिखाया है*. वो नगर निगम में झाड़ू लगाने के साथ साथ खाली वक्त में किताबें लेकर बैठ जाती थी. सड़क किनारे ,सीढ़ियों पर जहां भी वक़्त मिलता था, पढ़ाई शुरू हो जाती थी. आज इन्हीं किताबों के जादू ने उनकी जिंदगी बदलकर रख दी है. राजस्थान प्रशासनिक सेवा में आर एस 2018 में आशा का चयन अब हो गया है.*अब वो अनुसूचित वर्ग से SDM के पद पर काबिज होंगी.*बता दें कि आशा की ज़िंदगी इतनी आसान नहीं थी. आठ साल पहले ही पति से झगड़े के बाद दो बच्चों के पालनपोषण की ज़िम्मेदारी भी आशा पर ही आ गई थी. नगर निगम में झाड़ू लगाती थी. मगर सफ़ाई कर्मचारी के रूप में नियमित नियुक्ति नहीं मिल पा रही थी. इसके लिए इसने 2 सालों तक नगर निगम से लड़ाई लड़ीं लेकिन कुछ नहीं हुआ. पर कहते हैं न कि कभी कभी खुश‍ियां भी छप्पर फाड़कर मिल जाती हैं. इसी तरह 12 दिन पहले आशा के साथ भी हुआ. जोधपुर नगर निगम की तरफ से उनकी सफाई कर्मचारी के रूप में नियमित नियुक्त हुई थी और अब तो राज्य प्रशासनिक सेवा में भी चयन हो गया है. आशा ने बताया कि दिन में वो स्कूटी लेकर झाड़ू लगाने आती थी और स्कूटी में हीं किताब लेकर आती थी. यही काम करते हुए उन्होंने पहले ग्रेजुएशन किया और फिर नगर निगम के अफ़सरों को देखकर अफ़सर बनने की भी ठान ली. इसी के बाद सिलेबस पता किया और तैयारी शुरू कर दी. उनके लिए कठ‍िन दिनचर्या के बीच ये मुश्क‍िल तो बहुत था, लेकिन उन्होंने हालातों के सामने कभी हार नहीं मानी और तैयारी में जुटी रहीं.आज अपना मुकाम मिल गया,जिसका सपना देखा था.

राम भक्तों के लिए

फेसबुक फ्रॉड से बच के नहीं तो हो जायेंगे कंगाल

0

फेसबुक फ्रॉड – आज कल फेसबुक पर कुछ जबरजस्त फ्रॉड चल रहा है अगर आपसे थोड़ी सी भी चूक हुई तो आपके मेहनत की कमाई पानी में जा सकती है आईये जानते है कुछ फेमस फेसबुक पर फ्रॉड करने के तरीके जिससे लोगों को चुना लगाया जा रहा है |

आपके फेसबुक के आई डी से आपके फोटो कॉपी कर आपकी डुप्लीकेट प्रोफाइल बनाकर हैकर आपके सारे दोस्तों को ऐड करते है फिर उनसे कहते की आपको पैसो की बहुत बड़ी जरुरत आ गई है और आप तुरंत उनको पैसे अकाउंट में ट्रांसफर कर दे आप बिना देर किये अकाउंट में पैसे डाल देते है और आपको चुना लग जाता है , हैकर बोलेगा की आपकी परिवार में कोई हस्पताल में है और पैसे की बहुत जरुरत है तुरंत पैसे डाल दो | आप किसी के खाते में ऐसे पैसे कभी मत डालिये जब तक आपकी बात आपके मित्र से न हो जाए और कन्फर्म न हो जाए की वो आपका मित्र ही है |

फेसबुक पर अनजान लोगों से दोस्ती ना करें और करें भी तो याद रहे किसी भी हालत में उसपर भरोसा करके किसी अकाउंट में पैसे ना डालें , देखने में आया है की आपसे विदेशी बनकर कोई दोस्ती करके ये कहेगा की आपको हम कुछ कीमती गिफ्ट भेज रहे है पर गिफ्ट के मिलने ke बजाये आपको किसी कस्टम वाले का फोन आएगा वो कहेगा की आपका पार्सेल आया है वो काफी कीमती है जिसका की आपको कस्टम ड्यूटी देना होगा आपके पूछने पर वो कहेगा गिफ्ट 25 लाख का है और आपको ड्यूटी 3 लाख देना होगा आप 25 लाख के लालच में अपना 3 लाख गवा बैठेंगे

आपको फेसबुक पर कोई मैसेज देंगे की आपकी कौन बनेगा करोड़पति की 25 लाख की लाटरी लग गई है और रजिस्ट्रेशन चार्ज 50 हज़ार देना होगा आप किसी धोखे में मत आना वर्ण आप पैसे गवा बैठेंगे

आपको कोई कॉल करके ये कहेगा की आपकी स्क्रीपीओ या बुलेट की लाटरी लग गई है और रजिस्ट्रेशन चार्ज 10 हज़ार देना होगा आप झांसे में ना आये ऐसे कोई लाटरी या स्कीम नहीं आती है

Paytm,snapdeal,amazon , इन्शुरन्स या फिर बैंक किसी के नाम पर आप कभी भी किसी कॉल्स को अटेंड ना करें या कह दे हम आपके ऑफिस जाके काम करवा लेंगे उसको किसी तरह की निजी जानकारी ना दे

ये कुछ उपाए है अगर आप करते है तो आप हैकिंग से बच सकते हैं बाकी डिजिटल दुनिया में बहुत संभल कर रहें |

जनहित मे जारी – आपकी छोटी सी गलती कर सकती है आपके बैंक का खाता साफ , साइबर ठग से कैसे बचें लिंक का विडियो जरूर देखे , लाइक और शेयर करके अपने मित्रो को साइबर फ़्रौड से बचाए
https://www.youtube.com/watch?v=RHY2h1s1j_I

राम भक्तों के लिए

साइबर हैकरों से कैसे बचें

0

रांची – आजकल साइबर ठगी का मामला प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है लोग जागरूक न होने से साइबर ठग आपको चुना लगा जाते है आइये कुछ सावधानियां बरते और अपने आप को नुकसान होने से बचाये

1. कभी भी किसी भी फ़ोन करने वाले को अपना बैंक खाते / Credit card / की जानकारी न दे | बेशक वो अपने आप 
   को बैंक का  कर्मचारी  ही क्यों न बता रहा हो , या अनजान आदमी ये कह रहा हो की गलती से उसने आपके फ़ोन का 
  नंबर अपने किसी जगह भर दिया था और आपके पास उसका OTP  आ गया है वो आप उसको दे |

2. सोशल मीडिया, अन्य वेबसाइट, दुकान , होटल , मॉल इत्यादि में | किसी भी तरह की निजी जानकारी को सार्जनिक
    न करे , जैसे की मोबाइल नंबर , जन्म तिथि, अपना पता , परिवार की जानकारी इत्यादि |

३. मोबाइल पर ऐसे ऐप को डाउनलोड न करें जिसकी ज्यादा जानकारी आपको न हो और मोबाइल पर contacts ,
    gallary , location , या आप जो आपकी निजी जानकारी के लिए आपसे access मांगती हो

4. सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से निजी जानकारी साझा ना करें , मित्र बनाने में सावधानी बरते |

5 . ऐसे फ़ोन या ईमेल के प्रलोभन में ना आये जो आपके फायदे की बात करे मसलन लाटरी , Part time jobs,
     online jobs , घर बैठे कमाए , इन्शुरन्स सरेंडर , friendship club , कॅश पेबैक , सस्ता समान मिलना ,  
     इत्यादि |

6 . olx , quikr जैसे साइट पर सामान को देखने परखने के बाद लेनदेन का भुगतान नकद मे ले या दे , बेचने वाले
     का पता सुनिचित कर लें

7. अपने सोशल मीडिया , ईमेल , बैंकिंग  के पासवर्ड आसान ना रखे |

8 मोबाइल पर whatapp yaa sms मे  किसी के द्वारा भेजा हुआ अनजान लिंक को क्लिक ना करें

9 फ़र्ज़ी लोन एप से रहें सावधान , जल्दी पैसे पाने के चक्कर मे आप ठगे जा सकते हैं , कभी डाउनलोड ना करें ,
   आपके पुरे कांटेक्ट लिस्ट , फोटो , विडिओ को वो हैक करके आपको ब्लैकमेल कर सकते हैं

10. अनजान नंबर से विडियो कॉल उठाने से परहेज़ करें, आप ब्लैकमेल के शिकार हो सकते हैं

11. ऐसे किसी विज्ञापन के झांसे मे ना आए जो मोबाइल टावर, एटीएम मशीन आपके यहा लगाने की बात करे, जहा
      जरूरत होती है वह पर खुद मोबाइल कंपनी और बैंक अपना एटीएम लगती है और वो आपने संपर्क करते हैं

12 अपने कम्प्युटर या मोबाइल पर हमेशा आरिजिनल एंटिवाइरस रखें

13 अंजान सोफ़्त्वरेस को को अपने कम्प्युटर या मोबाइल पर डौन्लोड ना करें वो spyware,malware,virus,bots 
     spyware,malware,virus,bots,ransomware,trojans अपने साथ ला सकते हैं और आपके मोबाइल मे  
     रखी जानकारी चुरा कर आपको आर्थिक और blackmail कर सकते हैं , किसी कस्टमर care या दोस्त के कहने
     पर अपने मोबाइल पर कोई app download ना करें , वो remoteware आपके mobile मे डाल के आपका
     data चुरा कर आपको blackmail कर सकता है या फिर आपका बैंक खाता साफ कर सकता है

14. अपने बैंक, फोन , बिजली कंपनी वालों के नंबर अपने पास रखिए , कोई अंजान आदमी कॉल करे तो कोई
       जानकारी उनसे साझा न करें और अपने अधिकारी से उसकी जानकारी ले

15. Digital Money (Paytm , google pay , Bharat Pay, Etc ) का प्रयोग करते समय ध्यान रहे की आप
      पैसे ले रहे है या दे रहे हैं , किसी धोखे मे न रहे

16. मोबाइल / इंटरनेट पर भ्रामक प्रचार से सावधान रहे , सस्ते के चक्कर मे आप ठगी के शिकार हो सकते हैं |

17. अपने social Media के प्रोफ़ाइल को private करके रखें , नहीं तो आपका Account Clone करके साइबर
      ठग आपके नाम पर आपके मित्रों को चुना लगा सकता है

18. किसी को भी प्रलोभन मे आकार लॉटरी , नौकरी , या किसी और बात के लिए registration charge के नाम
      पर कोई पैसा ना दे , वो ठग हो सकता है

19. अपने सोश्ल मीडिया account या whatsapp से अश्लील या फालतू के message ना भेजे नहीं तो आपका
      account suspend / ब्लॉक हो सकता है

20. बच्चों से अपना निजी मोबाइल दूर रखें खासकर जिस मोबाइल से आप डिजिटल मनी या बैंक अकाउंट का प्रयोग
     करते हैं

21. अपना मोबाइल किसी अंजान आदमी को उपयोग करने न दे , वो call / sms forwarding activate करके
     आपके साथ फ़्रौड कर सकता है

23. अपना नंबर जो आपने बैंक मे दिया है वो सिर्फ अपने फॅमिली को ही share करें और उस नंबर को basic फोन
      मे use करें , non android वाले मे

24. फ़्रौड कॉल वाले को गाली गलौज न करें , वो आपके फोन को रिपोर्ट करके आपका whatsapp ब्लॉक करवा
      सकता है

25. अगर आपने कोई ऑर्डर नहीं किया है तो किसी currior boy को order cancel करने के लिए OTP share
      न करें

26. आए हुए email के ईमेल address को भेजने वाले से चेक कर ले की मेल उसी ने भेजा है नहीं तो आप
      phishing फ़्रौड के शिकार हो सकते हैं

27. कभी भी किसी कंपनी के customer care का नंबर google search से ना ले, (paytm,google
      pay,banks,business,amazon,flipkart) नंबर हमेशा उस company के वैबसाइट से ही ले और इस   
     बात  का ख्याल रखें की आप सही customer care number पर ही बात कर रहे हैं , आजकल कई cases मे
     fraudster google listing मे अपना नंबर डाल कर फ़्रौड कर रहे हैं

28. अपने digital payment Application (Paytm,google pay) जैसे को जिस बैंक अकाउंट से लिंक करें   
       उसमे जाएडा पैसा न हो ताकि ठगी होने पर आपको जाएडा नुकसान न हो

29.  अंगूठे लगाकर पैसे निकालने वाले स्थान पर सचेत रहें (pos मशीन द्वारा) आप thumb क्लोनिंग के शिकार हो
        सकते हैं

30.  Fake Trading whatsapp और telegram ग्रुप / App से सावधान रहे , crypto और दूसरे तरह के निवेश मे
       बहुत  सावधानी बरते  किसी के बहकावे मे न आए ।

31.  Mobile या internet के माध्यम से संपर्क करके वसूली करने वाले फर्जी पुलिस से सावधान रहें

32.  अनजान courier या पार्सल या अपने आप को कस्टम ऑफिसर कहने  वाले की बातों के झांसे मे न आए आप 
       ठगी के शिकार हो  सकते हैं  |

साइबर ठगी  के शिकार होने पर तुरंत अपने बैंक , नजदीकी थाना, साइबर थाना , National Cyber Crime Help line Number 1930 पर संपर्क करें । 


साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ अशोक कुमार एक MNC  मे काम करते हैं और साइबर धोखाधड़ी पर लोगों में जागरूकता पैदा करते हैं । वह बातचीत और कार्यशालाएँ देते हैं, लेख और ब्लॉग लिखते हैं, और यहाँ तक कि लोगों को नवीनतम घोटालों के बारे में चेतावनी देने के लिए टीवी और रेडियो पर भी दिखाई देते हैं। उन्हें लोगों को ऑनलाइन खुद को सुरक्षित रखने में मदद करने का शौक है और वह साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई में वास्तविक बदलाव ला रहे हैं।

यहां कुछ प्रमुख बिंदु दिए गए हैं जो अशोक कुमार अपनी बातचीत और कार्यशालाओं में उठाते हैं:

साइबर धोखाधड़ी एक बढ़ती हुई समस्या है और हर कोई जोखिम में है।
साइबर धोखाधड़ी कई प्रकार की होती है, इसलिए नवीनतम घोटालों के तरीकों से अवगत रहना महत्वपूर्ण है।
यदि आप साइबर धोखाधड़ी के बारे में अधिक जानना चाहते हैं  तो आप अशोक कुमार से संपर्क कर सकते हैं

देखिये ये विडियो https://www.youtube.com/watch?v=RHY2h1s1j_I

 

 

 

राम भक्तों के लिए

सोशल मीडिया पर हो रहा है भारतीय सेना के नाम से फ़्राड, बच के रहिए

0

रांची – फेस्बूक , ट्विटर , टेलेग्राम , OLX , quikr पर हो रहा है आजकल इंडियन आर्मी ने नाम से फ्रॉड , सस्ते की चाहत में आप फ़ोन, मोटरसाइकिल , बाइक , स्कूटी खरदीने की चाह रहते है तो जरा संभल के, आजकल ठग इंडियन आर्मी की ID लगा के ठगी कर रहे हैं , कभी भी आप सोशल मीडिया या OLX , quikr पर कोई सामान लेना चाहे तो याद रहे खरीददारी कभी भी डिजिटल पेमेंट से ना करें, सामान को पहले देख ले परख ले फिर कैश में पैसे का लेनदेन करें |

बेचने वाले से अकेले में ना मिले , मिले तो पब्लिक एरिया में मिले , सामान देखे और पसंद आने पर कैश में पैसे दे , अगर आप कोई चीज़ बेच रहे है तो खरीदार से मिले बिना फ़ोन पर सौदा ना करें , अगर कोई इंडियन आर्मी की ID और पेपर्स दिखता है तो जरुरी नहीं की वो इंडियन आर्मी से ही हो, वो ठग भी हो सकता है | बातों के बहकावे में बिकुल भी ना आये सामान बेचने वाले को सामान कुरीरियर से नहीं बल्कि सामने हाथ के हाथ लीजिये , आपकी थोड़ी की बेवकूफी आपको चुना लगा सकती है , इंटरनेट पर एक से एक बड़े ठग आपकी बेवकूफी का इंतज़ार कर रहे होते हैं ,

हमारी पुलिस भी इनको नहीं पकड़ सकती ये इतने तेज़ होते है , अपनी लोकेशन हमेशा बदलते रहते है ये ठग, याद रहे सोशल मीडिया पर 99% लोग जो ये बोलते है की वो इंडियन आर्मी से है वो ठग होते है जो भोले भाले लोगों को इंडियन आर्मी के नाम से चुना लगाते हैं | YOUTUBE पर OLX INDIAN ARMY FRAUD करके सर्च कीजिये आपको हज़ारो वीडियो इनकी ठगी के मिल जाएँगी तो बच के रहिये सोशल मीडिया फ्रॉड से

ये एक फ़्रौड ने अपना प्रचार किया है उसका हमने फोटो डाला है

जनहित मे जारी – आपकी छोटी सी गलती कर सकती है आपके बैंक का खाता साफ , साइबर ठग से कैसे बचें लिंक का विडियो जरूर देखे , लाइक और शेयर करके अपने मित्रो को साइबर फ़्रौड से बचाए
https://www.youtube.com/watch?v=RHY2h1s1j_I

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium