27.1 C
Ranchi
Sunday, July 5, 2026
Advertisement
Home Blog Page 72

जल अर्पण दिवस समारोह का हुआ आयोजन – उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो द्वारा कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिलान्तर्गत “जल महोत्सव पखवाड़ा” (08 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026 तक) के तहत जिला स्तरीय जल अर्पण दिवस समारोह का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, प्रखंड प्रमुख , जिला परिषद सदस्य, प्रखंड विकास पदाधिकारी भरनो,मुखिया एवं कार्यपालक अभियंता पीएचईडी सहित अन्य के द्वारा जिले के भरनो प्रखंड अंतर्गत डूडीया पंचायत के दतिया ग्राम में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा जल रक्षा सूत्र बांधा गया एवं जलसहिया को जल जांच किट से जल जांच हेतु निर्देश दिए साथ ही जल बंधन के तहत जल शपथ ग्रहण कराया गया। वहीं इस अवसर पर ग्रामीणो एवं जलसहियाओ को लेकर एक जल यात्रा सह जागरुकता रैली निकाली गई।

वहीं उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जल अर्पण दिवस एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण और जल स्रोतों के महत्व को बढ़ावा देना है। यह दिवस जल जीवन मिशन के तहत मनाया जाता है, जिसका लक्ष्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है। दिवस के दौरान, विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है, जैसे कि जल स्रोतों का संरक्षण, पानी की बर्बादी रोकना और संतुलित उपयोग जरूरी है। इसके अलावा बताया गया कि जल अर्पण दिवस पर लोकगीत, जागरूकता कार्यक्रम, और जल संकल्प के जरिए लोगों को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जाता है। जल अर्पण दिवस का आयोजन देश के विभिन्न हिस्सों में किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोग भाग ले रहे हैं। यह आयोजन जल संरक्षण को एक जन आंदोलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है की समाज में सहभागिता एवं उनके प्रयासों एवं उनके सराहनीय कार्य के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई !
वहीं जल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए ग्राम स्तर पर चापाकल, जल मीनार एवं बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के मरम्मत एवं इसके रख रखाव को ध्यान में रखते हुए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता को सुदृढ़ बनाए रखने की कार्य का सराहना की। वहीं महोत्सव के दौरान बेहतर काम करने वाले मुखिया,जलसहिया, नल जल मित्र एवं अन्य को उप विकास आयुक्त द्वारा शाल एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। साथ ही सभी को जल शपथ दिलाया गया।

इस अवसर पर उपविकास् आयुक्त,प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख , जिला परिषद सदस्य, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गुमला के कार्यपालक अभियंता श्री अनुज कुमार मिश्रा, संबंधित पंचायत के साथ साथ अन्य पंचायतों के भी मुखिया, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता (Dwsd), जिला समन्वयक , सभी प्रखंड वॉश समन्वयक, सभी जलसहिया एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

राम भक्तों के लिए

भरनो में अंचल दिवस 3.0 का प्रभावी आयोजन, उपायुक्त ने स्वयं सुनी आमजनों की समस्याएं

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

41 आवेदनों में से 11 का मौके पर निष्पादन, शेष मामलों में त्वरित जांच के निर्देश

भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, प्रमाण पत्र एवं अन्य राजस्व मामलों के समाधान हेतु लगा विशेष शिविर

ADIP (RVY) योजना अंतर्गत लगभग 28 दिव्यांगजनों के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा अंचल दिवस 3.0 के तहत शुक्रवार को भरनो अंचल कार्यालय परिसर में विशेष समाधान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजस्व एवं अंचल संबंधी मामलों के त्वरित, पारदर्शी और जनोन्मुख समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों एवं आवेदकों की समस्याओं को स्वयं सुना, संबंधित पदाधिकारियों से मामलों की जानकारी ली तथा कई मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि अंचल दिवस 3.0 का मूल उद्देश्य प्रशासन को आमजन के और निकट लाना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि अंचल स्तर पर ही भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, मापी, सीमांकन, प्रमाण पत्र, पारिवारिक सदस्यता एवं अन्य राजस्व मामलों का समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ किया जाए, ताकि आमजनों का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो।

शिविर के दौरान कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 11 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि 30 मामलों में आवश्यक जांच के आदेश दिए गए। प्राप्त आवेदनों में प्रमाण पत्र से जुड़े मामलों का शत-प्रतिशत निष्पादन किया गया, जिससे संबंधित आवेदकों को तत्काल राहत मिली।
आंकड़ों के अनुसार जाति प्रमाण पत्र के 02, आय प्रमाण पत्र के 03, आवासीय प्रमाण पत्र के 04 तथा भू-धारण प्रमाण पत्र के 01 आवेदन प्राप्त हुए, जिन सभी का मौके पर ही निष्पादन सुनिश्चित किया गया। वहीं भूमि विवाद से संबंधित सर्वाधिक 23 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 01 मामले का निष्पादन किया गया, जबकि 22 मामलों में गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त दाखिल-खारिज के 01, पारिवारिक सदस्यता के 02, गूगल शीट के माध्यम से प्राप्त 02 तथा विविध श्रेणी के 03 आवेदनों पर भी अग्रेतर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इस दौरान लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया, दाखिल खारिज एवं पारिवारिक सदस्यता से सम्बंधित 24 प्रमाण पत्र भी कार्यक्रम के दौरान वितरित किए गएं।
उपायुक्त ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। विशेष रूप से आदिवासी एवं परंपरागत भूमि से संबंधित मामलों में प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को लेकर अंचल दिवस में अवश्य भाग लें, ताकि स्थानीय स्तर पर ही अधिकाधिक मामलों का समाधान संभव हो सके।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को अंचल दिवस 3.0 की रूपरेखा और उद्देश्य के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह केवल शिकायत प्राप्त करने का मंच नहीं है, बल्कि समस्याओं के व्यावहारिक समाधान की दिशा में जिला प्रशासन का एक सतत प्रयास है। इस व्यवस्था से न केवल आमजन को सुविधा मिल रही है, बल्कि विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन में भी गति आ रही है।

इस अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़ी एक महत्वपूर्ण गतिविधि भी संपन्न हुई। पूर्व में आयोजित ADIP (RVY) योजना अंतर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण/यंत्र उपलब्ध कराने हेतु निबंधित दिव्यांगजनों के बीच उपायुक्त द्वारा लगभग 28 ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया। ट्राइसाइकिल प्राप्त कर दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मानजनक, सुगम एवं आत्मनिर्भर जीवन उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है, और इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने शिविर के आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से समय, श्रम और संसाधनों की बचत होती है तथा समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया अधिक सुगम बनती है।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव कुमार, अंचल अधिकारी भरनो, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कर्मीगण तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

अंचल दिवस 3.0 के अंतर्गत अगले चरण का आयोजन 10 अप्रैल 2026 को गुमला सदर अंचल कार्यालय परिसर में किया जाएगा, जहां जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई करेंगे तथा यथासंभव मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगाl

राम भक्तों के लिए

त्योहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में आगामी त्योहारों के मद्देनज़र जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के कड़ाई से अनुपालन एवं आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। उपायुक्त के निर्देशानुसार तथा अभिहित पदाधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गुमला के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में गुमला शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया गया।

इस विशेष अभियान के तहत शहर के प्रमुख होटल, रेस्टोरेंट, किराना दुकानों एवं तंबाकू उत्पाद विक्रेताओं की गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान मेसर्स हिंदुस्तान डेयरी एवं मिष्ठान , मेसर्स गुमला टोबैको कंपनी, मेसर्स उर्वशी, सहित कई अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा बिरसा एग्रो पार्क के आसपास संचालित ठेला-खोमचा एवं अस्थायी खाद्य विक्रेताओं की भी सघन जांच की गई, ताकि किसी भी स्तर पर मिलावटी या अस्वच्छ खाद्य सामग्री की बिक्री को रोका जा सके।

निरीक्षण के क्रम में खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए गए। मेसर्स गुमला टोबैको कंपनी से बिस्कुट तथा मेसर्स हिंदुस्तान डेयरी एवं मिष्ठान से दूध का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया, ताकि उनकी गुणवत्ता एवं शुद्धता की पुष्टि की जा सके।

जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा दुकानदारों एवं संचालकों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। उन्हें स्पष्ट रूप से कहा गया कि खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं भंडारण में किसी भी प्रकार के अखाद्य रंग या हानिकारक रसायनों का उपयोग न करें। सभी प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सामग्री को ढककर रखने, ढक्कनयुक्त डस्टबिन का उपयोग करने तथा खाद्य पदार्थों को ढकने या पैक करने में न्यूज़पेपर का उपयोग नहीं करने का सख्त निर्देश दिया गया।

इसके साथ ही सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के नियमों का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्हें एप्रन, ग्लव्स एवं हेडगियर अनिवार्य रूप से पहनने तथा खाद्य सामग्री के संपर्क में आने वाले सभी उपकरणों एवं सतहों को नियमित रूप से साफ रखने के निर्देश दिए गए।

त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के कारण मिलावटखोरी की संभावना भी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए विभाग द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है और नियमित रूप से छापेमारी एवं जांच अभियान चलाए जाएंगे।

इस दौरान सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की मिलावटखोरी से दूर रहें और निर्धारित मानकों का पालन करें। साथ ही आम नागरिकों से भी आग्रह किया गया कि वे जागरूक रहें और यदि कहीं भी मिलावटी, एक्सपायरी या संदिग्ध खाद्य सामग्री की बिक्री या निर्माण की सूचना मिले, तो तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को इसकी जानकारी दें।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि जांच के दौरान यदि किसी भी प्रतिष्ठान में अनियमितता, मिलावटखोरी या मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत सख्त विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना, लाइसेंस निलंबन अथवा रद्द करने जैसी कार्रवाई भी शामिल हो सकती है।

जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि आमजन को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है, और इसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

राम भक्तों के लिए

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि पर्याप्त संख्या में गैस उपलब्ध है, और होम डिलीवरी गैस उपलब्ध कराने में आम नागरिकों से सहयोग करने का अनुरोध किया 

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला :- गुमला जिला मुख्यालय के सभी नागरिकों से जिला प्रशासन ने अपील है कि घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर चिंता या घबराहट न करें। आपकी सुविधा और हर घर तक समयश पर गैस सिलेंडर पहुंचाने के लिए प्रशासन और गैस एजेंसियां लगातार समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं।

कृपया पैनिक बुकिंग न करें और गैस गोदामों या एजेंसियों के पास भीड़ न लगाएं। अधिक भीड़ होने से घर-घर गैस पहुंचाने की प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिससे कई परिवारों को अनावश्यक परेशानी होती है।

जिन उपभोक्ताओं ने पहले बुकिंग कराई है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है। इसलिए सभी नागरिकों से अनुरोध है कि धैर्य रखें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

जिला प्रशासन आप सभी से यह भी निवेदन करता है कि गैस की अनावश्यक जमाखोरी न करें, अफवाहों पर ध्यान न दें, और जरूरत के अनुसार ही गैस का उपयोग करें, ताकि हर परिवार तक समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

आपका सहयोग और संवेदनशीलता ही इस व्यवस्था को बेहतर बनाएगी और यह सुनिश्चित करेगी कि गुमला शहर के किसी भी परिवार को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े।

राम भक्तों के लिए

केन्द्रीय विद्यालय गुमला में सत्र 2026-27 हेतु नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ, अभिभावकों से समय पर आवेदन करने की अपील

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित केन्द्रीय विद्यालय गुमला द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन से संबंधित समय-सारणी जारी कर दी गई है। अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि कक्षा 1 में नामांकन हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया दिनांक 20 मार्च 2026, शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगी, जिसकी अंतिम तिथि 02 अप्रैल 2026, गुरुवार निर्धारित की गई है।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कक्षा 1 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। वहीं कक्षा 2 एवं उससे ऊपर की कक्षाओं में, कक्षा 11 को छोड़कर, नामांकन प्रक्रिया रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर ऑफलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी। इसके लिए पंजीकरण की अवधि 02 अप्रैल 2026 से 08 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है।
अभिभावकों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें तथा नामांकन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए केन्द्रीय विद्यालय गुमला के सूचना पट्ट अथवा विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करें।
जिला प्रशासन की ओर से सभी अभिभावकों से अपील है कि वे समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें, ताकि बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया सुगमता से पूर्ण की जा सके।

राम भक्तों के लिए

गुमला जिला मुख्यालय में जशपुर रोड स्थित डेली मार्केट सब्जी बाजार

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

गुमला जिला मुख्यालय में जशपुर रोड स्थित डेली मार्केट सब्जी बाजार अतिक्रमण को हटाकर जिला प्रशासन ने उक्त स्थान पर गड्ढे करवा दिए थें , और आज नगर परिषद गुमला द्वारा जेसीबी मशीन लगवा कर उक्त गड्ढे को भरवा दिया गया

चर्चा का विषय बना हुआ है, जिला प्रशासन और नगर परिषद गुमला की पावर – पावर की बात

गुमला : – गुमला जिला प्रशासन द्वारा जशपुर रोड स्थित बंगाली क्लब दुर्गाबाड़ी गुमला के समक्ष स्थित पीडब्ल्यूडी के चार दिवारी के बाहर अतिक्रमण कर सब्जी बाजार लगाया जाता था, उस स्थान को जिला प्रशासन द्वारा कई बार अतिक्रमण हटाने के बावजूद भी उक्त स्थान पर डेली मार्केट सब्जी बाजार का लगना जारी रहा, अंततः जिला प्रशासन गुमला ने उक्त स्थान पर गड्ढे खुलवा दिए,ताकि वहां पर अतिक्रमण न हो और डेली मार्केट सब्जी बाजार नहीं लगा जा सके, परंतु इसके बावजूद भी खाली पड़े स्थान पर समय-समय पर अतिक्रमण कर डेली मार्केट सब्जी बाजार लगता रहा, जिसका विरोध जिला प्रशासन द्वारा किया जाता रहा, की उक्त डेली मार्केट सब्जी बाजार में काफी संख्या मैं भीड़ लगने से उक्त स्थान पर भीड़ भाड़ होने के कारण कई बार उक्त स्थान पर दुर्घटनाएं घट चुकी है, और पूर्वके वर्षों में एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की जान चली गई थी , फलस्वरुप उक्त स्थान को जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना स्थल और डेंजर जोन मानते हुए, उक्त स्थान पर जिला प्रशासन गुमला द्वारा गड्ढे करवा दिए गए थे , जिसका विरोध संबंधित लोगों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार किया जाता रहा, परंतु जिला प्रशासन द्वारा उक्त स्थान पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने की अनुमति नहीं देने के विरोध में कई बार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विभिन्न बैठकों में इसका विरोध किया जाता रहा, और इस बार हुए शांति समिति की बैठक में भी उक्त मुद्दे को काफी उछाला गया, परंतु जिला प्रशासन टस से मस नहीं हुई और आज इस स्थल पर गुमला नगर परिषद की नवनियुक्त अध्यक्ष शकुंतला उरांव व उपाध्यक्ष रमेश चीनी के द्वारा जशपुर रोड गुमला में किए हुए गड्ढा जिसे नगर परिषद गुमला द्वारा गुमला नगर को मुँह चिढ़ा रहा था…. की संज्ञा देते हुए उक्त स्थल के गड्ढों को जेसीबी मशीन लाकर समतल किया जा रहा है, फलस्वरुप चौक चौराहों पर उक्त घटना की चर्चाएं जोर शोर से चल रही है, देखना है जिला प्रशासन और नगर परिषद गुमला के बीच अंततः इस मुद्दे पर क्या निर्णय होती है यह सवालिया निशान है?????

राम भक्तों के लिए

सरहुल, ईद व रामनवमी को लेकर खाद्य विभाग सतर्क, सघन जांच अभियान जारी

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज अभिहित अधिकारी -सह- अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गुमला के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में गुमला शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान सकरौली, सिसई में मेसर्स इंडियन ढाबा सहित शहर स्थित मेसर्स प्रकाश होटल, मेसर्स वी-मार्ट एवं अन्य दुकानों के साथ-साथ ठेला-खोमचा संचालकों की भी जांच की गई।

जांच के क्रम में दुकानदारों को अखाद्य रंगों का उपयोग नहीं करने, साफ-सफाई बनाए रखने, ढक्कनयुक्त डस्टबिन का प्रयोग करने तथा खाद्य पदार्थों में न्यूज़पेपर का उपयोग न करने का सख्त निर्देश दिया गया।

आगामी त्योहारों जैसे सरहुल, ईद एवं रामनवमी को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। इस दौरान सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की मिलावटखोरी से दूर रहें। साथ ही यह भी कहा गया कि यदि कहीं भी मिलावटी खाद्य सामग्री का निर्माण या बिक्री होते पाए जाने की सूचना मिले, तो इसकी जानकारी तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

राम भक्तों के लिए

नगर परिषद गुमला के सैरातों की बंदोबस्ती संपन्न, नगर राजस्व में होगी वृद्धि

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला नगर परिषद, द्वारा विभिन्न सैरातों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया संपन्न की गई। इस क्रम में नगर क्षेत्र के प्रमुख स्थलों के लिए निर्धारित आरक्षित मूल्य के आधार पर बोली प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें संवेदकों ने भाग लिया।

शहर के प्रमुख डाक बस पड़ाव की बोली 82 लाख 94 हजार रुपये के आरक्षित मूल्य से प्रारंभ हुई, जिसमें चार संवेदकों ने भाग लिया। उच्चतम बोली लगाते हुए सुषमा देवी द्वारा 91 लाख रुपये की बोली लगाकर सैरात प्राप्त किया गया।
इसी प्रकार बाजार टांड़ सैरात के लिए 41 लाख 58 हजार रुपये के आरक्षित मूल्य के विरुद्ध निखिल सोनी द्वारा 41 लाख 98 हजार रुपये की उच्चतम बोली लगाई गई। लोहरदगा रोड एवं जशपुर रोड टेंपो पड़ाव की बंदोबस्ती शिव सोनी द्वारा 16 लाख रुपये में प्राप्त की गई।
बिरसा मुंडा बाउंड्री के समीप स्थित पार्किंग स्थल का सैरात निखित सोनी द्वारा 1 लाख 60 हजार रुपये में लिया गया। सिसई रोड ऑटो पड़ाव की बंदोबस्ती शिव सोनी द्वारा 13 लाख 40 हजार रुपये तथा पालकोट रोड ऑटो पड़ाव की बंदोबस्ती उमेश गुप्ता द्वारा 14 लाख 49 हजार रुपये में प्राप्त की गई।
उक्त सभी सैरातों की बंदोबस्ती अवधि 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक निर्धारित की गई है। इससे नगर परिषद को राजस्व प्राप्त होगा, जिसका उपयोग शहरी विकास कार्यों में किया जाएगा।
बंदोबस्ती प्रक्रिया के दौरान नगर परिषद परिसर में दिनभर गतिविधि बनी रही तथा प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। डाक संचालन में सिटी प्रबंधक मनीषा प्रियंका टोप्पो, हेलाल अहमद खान, रौनक कृष्ण पाण्डेय, सोनिया टोप्पो सहित अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वहीं, नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत फुटपाथ विक्रेताओं से शुल्क वसूली, अनुमंडल कार्यालय परिसर में पार्किंग तथा विज्ञापन से संबंधित सैरातों के लिए किसी भी संवेदक द्वारा भाग नहीं लिया गया। उक्त सैरातों की बंदोबस्ती हेतु पुनः समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाशन कर प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

राम भक्तों के लिए

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सख्त निर्देश

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन को लेकर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करें।
बैठक में ग्राम जुरा के समीप स्थित वर्तमान कट को दुर्घटना संभावित क्षेत्र मानते हुए उसे तत्काल प्रभाव से बंद करने तथा लगभग 300 मीटर आगे सिसई की ओर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त गुमला-पलमा मार्ग पर स्थानीय स्तर पर बनाए गए सभी अनधिकृत कटों को स्थायी रूप से बंद कराने का निर्देश संबंधित कार्यकारी एजेंसी को दिया गया।
जिले के विभिन्न सड़कों एवं पुलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्यों पर बल दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-143 (गुमला-पालकोट मार्ग) पर सेमरा नदी स्थित पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग को शीघ्र दुरुस्त करने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-143 ए (गुमला-घाघरा मार्ग) पर गड्ढों की मरम्मत कर सड़क को सुरक्षित बनाने का निर्देश दिया गया।
पैदल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख स्थलों पर पैदल उपरिगामी पुल निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया।
रात्रिकालीन एवं कम दृश्यता की स्थिति में होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु मुख्य मार्गों पर क्षतिग्रस्त परावर्तक संकेतक, गति अवरोधक पट्टी, चेतावनी संकेतक एवं सड़क चिह्नों का नवीनीकरण कर नए परावर्तक उपकरण लगाने का निर्देश दिया गया। उर्मी बायपास क्षेत्र में निर्मित हो रहे चौराहे पर विशेष रूप से परावर्तक पट्टियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
बसिया स्थित कोयल नदी पुल के दोनों छोरों पर सौर ऊर्जा आधारित चेतावनी संकेतक स्थापित करने का भी निर्देश दिया गया, जिससे रात्रि के समय वाहन चालकों को सतर्क किया जा सके।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करें।
इसके अतिरिक्त, पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण जांच केंद्र स्थापित करने का निर्देश दिया गया। जिन पेट्रोल पंपों पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं है, उन्हें शीघ्र स्थापित करना अनिवार्य होगा।
बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

गुमला में साथिया सम्मेलन सह स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह का आयोजन

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन, गुमला में आज साथिया सम्मेलन सह स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज (C3) के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों जिला परिषद अध्यक्ष, सिविल सर्जन, एसीएमओ, उपाधीक्षक, एडीपीओ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक तथा C3 के प्रतिनिधि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य साथिया एवं स्वास्थ्य आरोग्य दूतों द्वारा किशोर-किशोरियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों को सम्मानित करना था।
जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाडा़ ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन आप सभी के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मान देने के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने साथिया एवं आरोग्य दूतों को समाज में निरंतर सक्रिय रहकर सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
वहीं सिविल सर्जन गुमला शंभूनाथ चौधरी ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि हम मानसिक रूप से स्वस्थ और संतुलित रहेंगे, तो हमारे निर्णय बेहतर होंगे और हम समाज एवं देश के विकास में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे।
सम्मेलन के दौरान साथिया एवं स्वास्थ्य आरोग्य दूतों ने अपने कार्यों और उससे समाज में आए सकारात्मक बदलावों के बारे में अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर रायडीह की किशोरियों द्वारा एक जागरूकता नाटक का मंचन भी किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले साथिया एवं स्वास्थ्य आरोग्य दूतों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। अंत में जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिनीत आनंद ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium