16.1 C
Ranchi
Saturday, November 7, 2026
Advertisement
Home Blog Page 756

जेपी नड्डा की जनसभा के मद्देनजर गिरिडीह पधारे दीपक प्रकाश, समीक्षा बैठक के बाद कहा-झारखंड की खनिज-सम्पदा की लूट-खसोट में संलिप्त हेमंत सोरेन को उखाड़ फेंकना जरूरी

0
गिरिडीह (कमलनयन) : भारतीय जनता पार्टी केन्द्र में 2024 के आम चुनावों में तीसरी बार सत्ता प्राप्त करने की मुहिम में जोर-शोर जुट गई है. हालांकि आम चुनाव अभी करीब दस माह शेष है। लेकिन कर्नाटक में सत्ता गंवाने के बाद भाजपा देश भर में अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट कर उनका मनोबल बढ़ाने की दिशा में एक माह का अभियान चला रही है. एक से तीस जून तक चलने वाले अभियान कार्यक्रमों में पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय नेता टिफिन कार्यक्रम, विशिष्ट जन संवाद और जनसभाएं कर पीएम मोदी के नौ सालों के समावेशी विकास की उपलब्धियां, ऐतिहासिक फैसलों और विश्वगुरु बनने की दिशा में मोदी सरकार के प्रयासों को लेकर आम लोगों से 2024 के लिए समर्थन मांग रहे हैं.

14 लोस सीटों पर जीत दर्ज करने की चल रही है कवायद

झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत पक्की करने के मकसद से विभिन्न संसदीय क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ता-नेता महाजनसंपर्क अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं. इसी कड़ी में 22 जून को गिरिडीह के झंडा मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा प्रस्तावित है. देश की सबसे बडी पार्टी प्रमुख की जनसभा को ऐतिहासिक स्वरूप देने को लेकर भाजपा प्रदेश कमेटी के नेतृत्व में मंडल कमेटियां लगातार मेहनत कर रही हैं, जिसकी समीक्षा क्षेत्रीय व प्रदेश के नेता गिरिडीह में कैंप करके कर रहे हैं. इस कड़ी में सोमवार को समीक्षा बैठक में भाग लेने के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि पीएम मोदी के नौ साल सेवा, सुशासन और और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं।

मोदी ने राष्ट्र के स्वाभिमान को विश्वस्तर पर प्रतिष्ठापित किया

उन्होंने कहा कि इन नौ सालों में भाजपानीत की सरकार ने आर्थिक-सामाजिक रूप से पिछड़े दलित आदिवासियों के उत्थान के लिए कार्य किये हैं। अंत्योदय के सपनों को साकार कर समावेशी विकास किया। राष्ट्र के स्वाभिमान को विश्वस्तर पर प्रतिष्ठापित कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का काम मोदी सरकार ने किया। भाजपा प्रदेश प्रमुख ने कहा कि देश को भ्रष्टाचार मुक्त करने की दिशा में भी संजीदा प्रयास हुए। इन्हीं उपलब्धियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता के झारखंड के सभी 24 जिलों में घर-घर जाकर 2024 के लिए जनसमर्थन मांगने के अभियान में जुटे हुए हैं. उन्होंने कहा कि हाल में आए एक सर्वे से हेमंत सरकार घबराई हुई है. इससे पहले पार्टी के राष्द्रीय अध्यक्ष के गिरिडीह रैली को लेकर जिले भर के मंडल प्रमुखों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि झारखंड को बीमार कर, राज्य की खनिज-सम्पदा को लूटने वाली, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली, ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग चलाने वाली हेमंत सोरेन की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हर कार्यकर्ता को सक्रिय होने की जरूरत है.

ये लोग थे शामिल

मौके पर जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, महामंत्री संदीप डंगैच, पूर्व मंत्री चन्द्रमोहन प्रसाद, विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, नगेन्द्र महतो, जिला सासंद प्रतिनिधि दिनेश यादव, सुरेश साव, कामेश्वर पासवान सहित जिले के अन्य पार्टी नेता मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

संडे ड्यूटी नही मिलने से नाराज केडीएच परियोजना के कर्मियों परियोजना का काम कराया बंद

0

खलारी : सीसीएल की एनके एरिया अंतर्गत केडीएच परियोजना के कर्मचारियों ने संडे ड्यूटी से वंचित रहने पर परियोजना का कार्य रविवार को प्रथम पाली में बंद कर दिया। प्रबंधन के नियमनुसार सप्ताह में जिन कर्मियों का चार दिन भौेतिक उपस्थिति होगा उन्हे ही संडे ड्यूटी दिया जाएगा। इस नियम के कारण करीब 60 कर्मचारियों को संडे ड्यूटी से वंचित रहना पड़ा। जिससे नाराज कर्मियों ने परियोजना का काम को बंद करा दिया। इस दौरान उपस्थित यूनियन प्रतिनिधियों ने एनके जीएम संजय कुमार, जे अब्राहाम तथा खान प्रबंधक राघवेनद्र गांधी से वार्ता किया। जिसमें कर्मियों को पुनः समीक्षा करने का आष्वासन दिया गया। करीब दो घंटे काम बंद रहने के बाद परियोजना के काम पुनः षुरू हुआ। मौके पर जेसीएससी सदस्य मनोज कुमार रजक, एसीसी सदस्य सुनील कुमार सिंह, मिथलेश कुमार सिंह, अमर भुषण सिंह, शैलेष कुमार एवं पीसी सदस्य गोलटेन प्रसाद यादव, तिला महतो, पिंकू सिंह, अरविंद कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

एनटीपीसी द्वारा वन भूमि पर अवैध खनन करने के आरोप में 1200 करोड़ का पैनाल्टी लगाया

0

एंकर- जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय बड़कागांव में नागरिक अधिकार मंच बड़कागांव के द्वारा देश की महारत्न कंपनी एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में 100 एकड़ वन भूमि में अवैध तरीके से खनन किए जाने पर वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निरीक्षण की टीम ने सही पाया और कहा कि पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में एनटीपीसी व इसका एमडीओ थ्रिवेणी -सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अवैध रूप से वन भूमि पर खनन करने के आरोप में 1200 करोड़ रुपए पैनाल्टी लगाया गया।
वहीं इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कन्वेयर बेल्ट बन जाने के बाद सड़क से कोयला ढुलाई नहीं करना है इसके वाबजूद कंपनी द्वारा सड़क से कोयला ट्रांसपोर्टेशन का कार्य किया जा रहा इससे आए दिन की लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हुए वहीं बड़कागांव में पर्यावरण प्रदूषण अधिक और तापमान में वृद्धि हुई है वहीं कंपनी 3000 हजार का अवैध गैरमजरुआ भूमि घोटाला मामला भी लंबित है जिसकी लडाई भी नागरिक अधिकार मंच लड़ेगी और यह संघर्ष तबतक जारी रहेगा जबतक असंवैधानिक तरीके से और अवैध ढंग से कंपनी कोयला खनन कर रही उसे रद्द नहीं किया जाता तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा ।
वहीं नागरिक अधिकार मंच अन्याय के खिलाफ व लोगों के अधिकार के लिए आवाज उठाता रहेगा।
News : – Vijay Choudhary

राम भक्तों के लिए

बोकारो विधायक विरंची नारायण ने कहा-भाजपा सरकार गरीब-किसान और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया है

0
गिरिडीह : झारखंड मुख्य सचेतक विरोधी दल सह कार्यक्रम प्रभारी बोकारो विधायक विरंची नारायण ने रविवार को नया परिसदन एक प्रेसवार्ता में 22 जून को गिरिडीह के झंडा मैदान पहुंच रहे भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 22 जून हम सभी के लिए ऐतिहासिक होने वाला है। केंद्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर भाजपा की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल का कार्यकाल सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है। इस को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा की ओर से महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर केंद्रीय अध्यक्ष गिरिडीह लोकसभा की धरती पर पहुंच रहे हैं। मुख्य सचेतक ने कहा कि विकास का डंका पूरे देश में बज रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में कश्मीर से कन्याकुमारी और असम से कच्छ तक भारत मजबूत हुआ है। भाजपा की सरकार ने गरीब किसान और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया है।

हेमंत सरकार अपनी झोली भरने में लगी हुई है

 उन्होंने कहा कि 25 हज़ार से अधिक संख्या में लोग पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष को सुनने के लिए झंडा मैदान पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि मंच पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, मंत्री अन्नपूर्णा देवी लक्ष्मीकांत बाजपेई संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह नगेंद्र नाथ त्रिपाठी आदित्य साहू समेत कई लोग मौजूद रहेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से झामुमो और कांग्रेस वाली गठबंधन की सरकार बनी है तब से झारखंड में भ्रष्टाचार, लूट-हत्या डकैती की घटनाओं इजाफा हुआ है. वर्तमान सरकार अपनी झोली भरने में लगी हुई है. यहां की गरीब आदिवासी जनता की फिक्र राज्य की सरकार को नहीं है. उन्होंने कहा कि इनके  दो-दो आईएएस अधिकारी जेल में कैद हैं. वहीं मुख्यमंत्री के सचिव दलाल कार्यालय में गलत फाइल में हस्ताक्षर करते हुए पाए गए। उन्होंने कहा राज्य की खनिज संपदा- बालू-कोयला पत्थर के लिए किसी को एजेंसी दे दिया है, ताकि साइड से इनकम चालू रहे। मौके पर जिला अध्यक्ष महादेव दुबे केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश साव, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, अशोक उपाध्याय, सुभाष सिन्हा आदि मौजूद थे।
राम भक्तों के लिए

कोयलांचल में प्रिंस खान के गुर्गे वसूल रहे हैं रंगदारी, धनबाद पुलिस ने एक करोड़ नगद सहित करोड़ों के ट्रांजेक्शन का किया खुलासा, एक महिला समेत 10 गिरफ्तार

0

धनबाद: धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान व्यापारियों, कारोबारियों को धमकी देकर बड़े पैमाने पर पैसे की वसूली कर रहा है. इसके लिए प्रिंस खान के कई गुर्गे काम कर रहा हैं. 6 महीने में इसके गुर्गों ने द्वारा करोड़ों का लेनदेन किया है। धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने इसका खुलासा रविवार को अपने कार्यालय में किया। एसएसपी कक्ष में प्रेसवार्ता में एसएसपी ने बताया गया कि फरार प्रिंस खान अपने गुर्गों से फायरिंग करवाकर और धमकी दिलवाकर पैसा वसूल रहा है. इनमें सफेदपोश भी शामिल हैं।

पैसे के लेन-देन के कई स्लिप और रजिस्टर भी बरामद हुए

पुलिस की विशेष टीम ने एक महिला समेत 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक करोड़ रुपया नगद, पैसे लेन-देन के कई स्लिप और रजिस्टर भी बरामद हुए हैं. साथ ही एक देसी कट्टा तीन जिंदा गोली बरामद हुआ है। गिरफ्तार सद्दाम अंसारी पैसा पंहुचाने वाला मुख्य सरगना है, जबकि इसकी पत्नी नर्गिस बानो पैसे का हिसाब-किताब रखती हैं। गैंग्स के मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद सद्दाम, खुर्शीद आलम, सिराज अंसारी, बाबर अहमद, मोहम्मद साजिद अंसारी, अमन कुमार वर्मा और संतोष कुमार गोस्वामी को भी गिरफ्तार किया गया है. एसएसपी ने कहा कि इससे प्रिंस खान आर्थिक रूप से कमजोर होगा। पुलिस की विशेष टीम में मुख्य रूप से डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार बिन्हा, बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडे, केंदुआडीह इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, केंदुवाडीह इंस्पेक्टर सुरेन्द्र कुमार सिंह, राजगंज थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह, जोगता थाना प्रभारी दीपक कुमार झा, सहित कई थाना प्रभारी शामिल थे।
राम भक्तों के लिए

आजसू की बैठक में डुमरी उपचुनाव पर हुई चर्चा:  गुड्डू यादव ने कहा-आजसू भी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी

0

गिरिडीह: आजसू पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को परिसदन भवन में हुई बैठक की अध्यक्षता आजसू जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव ने की. बैठक में डुमरी विधानसभा के उपचुनाव पर चर्चा हुई. इस दौरान उपस्थित आजसू के नेता व कार्यकर्ताओं ने चुनाव समेत कई अन्य मुद्दे पर चर्चा की. इस बाबत जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव ने कहा कि 22 जून को आजसू पार्टी स्थापना दिवस मना रही है. स्थापना दिवस को पार्टी संकल्प दिवस के रूप में मना रही है. इस कार्यक्रम के तहत झारखंड सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा. डुमरी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी. चुनाव को लेकर कार्यकर्ता अभी से ही तैयारी में लग गए हैं.

कई लोगों ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की

बैठक के दौरान कई लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी में शामिल होनेवाले लोगों का जिलाध्यक्ष ने स्वागत किया। मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष शंकर यादव, महासचिव छक्कन महतो, प्रधान महासचिव बैजनाथ महतो,  डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, सतीश महतो वीरेंद्र राम, पवन यादव, मेराज आलम, विजय कुमार, धर्मेंद्र यादव, प्रियंका शर्मा, कंचन राय, अमित यादव, तनवीर हसन समेत कई लोग मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

संत कोलंबा महाविद्यालय हजारीबाग में सत्र 1978-80 किसके पूर्ववर्ती छात्रों का प्रतिनिधिमंडल का आगमन

0

आज दिनांक 17 जून 2023 को संत कोलंबा महाविद्यालय हजारीबाग में सत्र 1978-80 किसके पूर्ववर्ती छात्रों का प्रतिनिधिमंडल का आगमन महाविद्यालय में हुआ| इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ विमल रैवेन ने किया उन्होंने अपने स्वागत भाषण में महाविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाविद्यालय 125 सालगिरह मना रहा है तथा पूर्वी भारत में शिक्षा का लो जला रहा है| शिक्षा के प्रचार प्रसार में महाविद्यालय ने अनेक चुनौतियों के बावजूद सफलता की ओर अग्रसर है | प्रतिनिधि मंडल की अध्यक्षता डॉ अनूप झा ने किया तथा कहा कि महाविद्यालय आकर पुरानी यादें ताजा हो गई प्रतिनिधिमंडल में शामिल डॉक्टर सुहास सर्वे ,संजय कुमार उपाध्याय ,अनिल कुमार गोयल ,अशोक कुमार, कर्नल इशरत नवी ,सुनील कुमार जायसवाल ,अनुरंजन कुमार सिंह, डॉ मनोज कुमार गुप्ता, प्रणय कुमार, अरविंद कुमार, तापस भट्टाचार्य, संपा चक्रवर्ती सहित अन्य पूर्वर्ती छात्र शामिल हुए तथा महाविद्यालय के प्रति अपनी आभार जताया| बारी बारी से अपनी यादें उपस्थित लोगों के बीच साझा किया तथा कहा कि यह अविस्मरणीय क्षण है| इसकी शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता तथा 40 वर्ष पूर्व की यादें ताजा हो गई| कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए उपाचार्य डॉ जे आर दास ने महाविद्यालय में चल रही गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हजारीबाग जैसे जिलों के लिए यह शिक्षा का hub बन चुका hai| कार्यक्रम को संबोधन करने वालों में डॉ मुकेश कुमार, डॉ सोमक विश्वास, डॉ अशोक राम, डॉ कृष्णा कुमारी, डॉ प्रदीप प्रसाद , Prof. Pradeep Paul, डॉक्टर देवेंद्र थे |प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने छात्रावास जाकर अपनी यादें ताजा की तथा कहा कि आज भी हम लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है |आज जो भी मैं हूं महाविद्यालय का ही देन है |महाविद्यालय के प्रति मैं हमेशा ऋणी रहूंगा और इसके विकास के लिए हर समय तत्पर रहूंगा | इस कार्यक्रम में शिक्षकेतर बंधु शामिल हुए कार्यक्रम के अंत में अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने न केवल कीमती समय निकाला बल्कि बहुमूल्य सुझाव भी दिए principal के आदेश से कार्यक्रम का समापन हुआ |
News :- Vijay Choudhary

राम भक्तों के लिए

एनके एरिया के रोहिणी परियोजना में कार्यरत सीसीएलकर्मी रंजीत मुंडा की तबियत बिगड़ने से मौत

0

खलारी, 17 जून : रोहिणी परियोजना में कार्यरत सीसीएलकर्मी 42 वर्षीय रंजीत मुंडा की शनिवार को तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना शनिवार की दोपहर की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को रंजीत मुंडा रोहिणी में अपनी ड्यूटी पर कार्यरत था कि दोपहर बारह बजे उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे साथी कामगारों ने उसे डकरा सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोहिणी परियोजना के मजदूरों के अनुसार रंजीत मुंडा को लू लग गया था। रंजीत मुंडा की मृत्यु का जानकारी मिलने पर परियोजना के कामगार, श्रमिक प्रतिनिधि एवं अधिकारी भी सेंट्रल अस्पताल पहुँचे। रंजीत मुंडा का शव आर्चरी रूम में रखा गया। कामगारों ने कहा कि ड्यूटी के दौरान उसकी मौत हुई है इसलिए मृतक के परिवार को तत्काल नौकरी मिलनी चाहिए तभी अस्पताल से शव उठने दिया जाएगा। मृतक सौंदा बस्ती पतरातू के मूल रूप से रहने वाला था और प्रतिदिन वहीं से ड्यूटी आना जाना करता था।

राम भक्तों के लिए

डालसा सिविल कोर्ट राँची के द्वारा बमने पंचायत के डुंडू गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

0

खलारी,17 जून : डालसा जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिविल कोर्ट राँची के द्वारा खलारी प्रखण्ड के बमने पंचायत के डुंडू गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी जानकारी दी गई। जिसमें मानव तस्करी के खिलाफ सजगता शिक्षा का अधिकार से बच्चों को जोड़ना, दुर्घटना मुआवजा की जानकारी, मूलभूत सरकारी योजनाओं से वंचित सुविधाओं का लाभ के प्रति जानकारी, विभिन्न पेंशन योजनाओं, आवास योजना का लाभ, आपसी विवाद का मध्यस्थता के माध्यम से निपटारा, निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने संबंधित जानकारियां दी गई। इस मौके पर सिविल कोर्ट के चीफ एलए डीसी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी एलए डीसी राजेश कुमार सिन्हा, असिस्टेंट एलए डीसी शिवानी सिंह, पीएलवी सत्यपाल शर्मा, किरण देवी, तारा, मनी देवी, भुप्रताप, राजा कुमार उपस्थित थे। 

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह में बिजली की लचर व्यवस्था पर भाजयुमो ने सीएम का पुतला दहन किया

0

गिरिडीह : भीषण गर्मी में मात्र 8 से 10 घंटे बिजली आपूर्ति को लेकर गुस्साए लोगों की ओर से भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शनिवार को गिरिडीह के टावर चौक में हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. बिजली आपूर्ति की खस्ताहाल को लेकर भाजयुमो ने कहा है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा. बिजली विभाग का घेराव किया जाएगा.

कार्यक्रम में ये लोग थे शामिल

इस कार्यक्रम में भाजयुमो के जिला महामंत्री मिथुन चंद्रवंशी, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति बड़े भाई रंजीत राय जी, कार्तिक यादव,  अमित आर्य, धीरज भदानी, गौतम भदानी, बृजेश चौधरी, अमित तर्वें अमित गुप्ता, राजा प्रजापति, ओम प्रकाश वर्मा, रिशु गुप्ता,  नवीन रजक,  सूरज, लखन गुप्ता, दिनेश तिवारी, आयुष गुप्ता, जुगनू बरनवाल, मनीष राम, सहित कई युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे!

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium