20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihआजसू की बैठक में डुमरी उपचुनाव पर हुई चर्चा:  गुड्डू यादव ने...

आजसू की बैठक में डुमरी उपचुनाव पर हुई चर्चा:  गुड्डू यादव ने कहा-आजसू भी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी

गिरिडीह: आजसू पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को परिसदन भवन में हुई बैठक की अध्यक्षता आजसू जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव ने की. बैठक में डुमरी विधानसभा के उपचुनाव पर चर्चा हुई. इस दौरान उपस्थित आजसू के नेता व कार्यकर्ताओं ने चुनाव समेत कई अन्य मुद्दे पर चर्चा की. इस बाबत जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव ने कहा कि 22 जून को आजसू पार्टी स्थापना दिवस मना रही है. स्थापना दिवस को पार्टी संकल्प दिवस के रूप में मना रही है. इस कार्यक्रम के तहत झारखंड सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा. डुमरी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी. चुनाव को लेकर कार्यकर्ता अभी से ही तैयारी में लग गए हैं.

कई लोगों ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की

बैठक के दौरान कई लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी में शामिल होनेवाले लोगों का जिलाध्यक्ष ने स्वागत किया। मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष शंकर यादव, महासचिव छक्कन महतो, प्रधान महासचिव बैजनाथ महतो,  डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, सतीश महतो वीरेंद्र राम, पवन यादव, मेराज आलम, विजय कुमार, धर्मेंद्र यादव, प्रियंका शर्मा, कंचन राय, अमित यादव, तनवीर हसन समेत कई लोग मौजूद थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading