गिरिडीह : झारखंड मुख्य सचेतक विरोधी दल सह कार्यक्रम प्रभारी बोकारो विधायक विरंची नारायण ने रविवार को नया परिसदन एक प्रेसवार्ता में 22 जून को गिरिडीह के झंडा मैदान पहुंच रहे भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 22 जून हम सभी के लिए ऐतिहासिक होने वाला है। केंद्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर भाजपा की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल का कार्यकाल सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है। इस को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा की ओर से महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर केंद्रीय अध्यक्ष गिरिडीह लोकसभा की धरती पर पहुंच रहे हैं। मुख्य सचेतक ने कहा कि विकास का डंका पूरे देश में बज रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में कश्मीर से कन्याकुमारी और असम से कच्छ तक भारत मजबूत हुआ है। भाजपा की सरकार ने गरीब किसान और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया है।
हेमंत सरकार अपनी झोली भरने में लगी हुई है
उन्होंने कहा कि 25 हज़ार से अधिक संख्या में लोग पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष को सुनने के लिए झंडा मैदान पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि मंच पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, मंत्री अन्नपूर्णा देवी लक्ष्मीकांत बाजपेई संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह नगेंद्र नाथ त्रिपाठी आदित्य साहू समेत कई लोग मौजूद रहेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से झामुमो और कांग्रेस वाली गठबंधन की सरकार बनी है तब से झारखंड में भ्रष्टाचार, लूट-हत्या डकैती की घटनाओं इजाफा हुआ है. वर्तमान सरकार अपनी झोली भरने में लगी हुई है. यहां की गरीब आदिवासी जनता की फिक्र राज्य की सरकार को नहीं है. उन्होंने कहा कि इनके दो-दो आईएएस अधिकारी जेल में कैद हैं. वहीं मुख्यमंत्री के सचिव दलाल कार्यालय में गलत फाइल में हस्ताक्षर करते हुए पाए गए। उन्होंने कहा राज्य की खनिज संपदा- बालू-कोयला पत्थर के लिए किसी को एजेंसी दे दिया है, ताकि साइड से इनकम चालू रहे। मौके पर जिला अध्यक्ष महादेव दुबे केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश साव, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, अशोक उपाध्याय, सुभाष सिन्हा आदि मौजूद थे।
MIRCHI FASHION Women's Latest Chiffon Batik Printed Saree with Blouse Piece
₹479.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Champa-51)
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)StyleScope Women's Plain Georgette Ready To Wear One Minute Saree With Unstitched Blouse Piece (Kalki)
₹569.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Georgette Foil Printed Saree with Unstitched Blouse Piece
₹638.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Georgette Digital Printed Ready To Wear one Minute Saree With Unstitched Blouse Piece
₹966.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







