24.5 C
Ranchi
Monday, March 9, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihजेपी नड्डा की जनसभा के मद्देनजर गिरिडीह पधारे दीपक प्रकाश, समीक्षा बैठक...

जेपी नड्डा की जनसभा के मद्देनजर गिरिडीह पधारे दीपक प्रकाश, समीक्षा बैठक के बाद कहा-झारखंड की खनिज-सम्पदा की लूट-खसोट में संलिप्त हेमंत सोरेन को उखाड़ फेंकना जरूरी

गिरिडीह (कमलनयन) : भारतीय जनता पार्टी केन्द्र में 2024 के आम चुनावों में तीसरी बार सत्ता प्राप्त करने की मुहिम में जोर-शोर जुट गई है. हालांकि आम चुनाव अभी करीब दस माह शेष है। लेकिन कर्नाटक में सत्ता गंवाने के बाद भाजपा देश भर में अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट कर उनका मनोबल बढ़ाने की दिशा में एक माह का अभियान चला रही है. एक से तीस जून तक चलने वाले अभियान कार्यक्रमों में पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय नेता टिफिन कार्यक्रम, विशिष्ट जन संवाद और जनसभाएं कर पीएम मोदी के नौ सालों के समावेशी विकास की उपलब्धियां, ऐतिहासिक फैसलों और विश्वगुरु बनने की दिशा में मोदी सरकार के प्रयासों को लेकर आम लोगों से 2024 के लिए समर्थन मांग रहे हैं.

14 लोस सीटों पर जीत दर्ज करने की चल रही है कवायद

झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत पक्की करने के मकसद से विभिन्न संसदीय क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ता-नेता महाजनसंपर्क अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं. इसी कड़ी में 22 जून को गिरिडीह के झंडा मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा प्रस्तावित है. देश की सबसे बडी पार्टी प्रमुख की जनसभा को ऐतिहासिक स्वरूप देने को लेकर भाजपा प्रदेश कमेटी के नेतृत्व में मंडल कमेटियां लगातार मेहनत कर रही हैं, जिसकी समीक्षा क्षेत्रीय व प्रदेश के नेता गिरिडीह में कैंप करके कर रहे हैं. इस कड़ी में सोमवार को समीक्षा बैठक में भाग लेने के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि पीएम मोदी के नौ साल सेवा, सुशासन और और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं।

मोदी ने राष्ट्र के स्वाभिमान को विश्वस्तर पर प्रतिष्ठापित किया

उन्होंने कहा कि इन नौ सालों में भाजपानीत की सरकार ने आर्थिक-सामाजिक रूप से पिछड़े दलित आदिवासियों के उत्थान के लिए कार्य किये हैं। अंत्योदय के सपनों को साकार कर समावेशी विकास किया। राष्ट्र के स्वाभिमान को विश्वस्तर पर प्रतिष्ठापित कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का काम मोदी सरकार ने किया। भाजपा प्रदेश प्रमुख ने कहा कि देश को भ्रष्टाचार मुक्त करने की दिशा में भी संजीदा प्रयास हुए। इन्हीं उपलब्धियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता के झारखंड के सभी 24 जिलों में घर-घर जाकर 2024 के लिए जनसमर्थन मांगने के अभियान में जुटे हुए हैं. उन्होंने कहा कि हाल में आए एक सर्वे से हेमंत सरकार घबराई हुई है. इससे पहले पार्टी के राष्द्रीय अध्यक्ष के गिरिडीह रैली को लेकर जिले भर के मंडल प्रमुखों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि झारखंड को बीमार कर, राज्य की खनिज-सम्पदा को लूटने वाली, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली, ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग चलाने वाली हेमंत सोरेन की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हर कार्यकर्ता को सक्रिय होने की जरूरत है.

ये लोग थे शामिल

मौके पर जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, महामंत्री संदीप डंगैच, पूर्व मंत्री चन्द्रमोहन प्रसाद, विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, नगेन्द्र महतो, जिला सासंद प्रतिनिधि दिनेश यादव, सुरेश साव, कामेश्वर पासवान सहित जिले के अन्य पार्टी नेता मौजूद थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading