20.1 C
Ranchi
Thursday, November 5, 2026
Advertisement
Home Blog Page 777

सालखन ने कहा-झारखंड की सरकारी व गैर सरकारी नौकरियों का 90 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों को आवंटित किया जाए

0

रांची:  प्रथम स्वतंत्रता संग्रामी तिलका मुर्मू के शहीद दिवस पर उनकी स्मृति के अवसर पर आदिवासी सेंगेल अभियान के अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने झारखंडी नियोजन नीति को लेकर कहा कि झारखंड की सभी सरकारी/गैर सरकारी नौकरियों का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों को आवंटित किया जाए। फिर उसको प्रखंडवार कोटा बनाकर केवल उसी प्रखंड के आवेदकों से तुरंत भरा जाए। प्रखंड में अवस्थित आबादी के अनुपात से हिस्से का बंटवारा किया जा सकता है। इसमें खतियान की कोई जरूरत नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में वास करनेवाले लगभग सभी आदिवासी और मूलवासी झारखंडी हैं. उसी प्रकार शहरी क्षेत्रों के बीच में 10 प्रतिशत का हिस्सा बांटा जा सकता है।

झारखंडी भाषा नीति पर सालखन की राय

श्री मुर्मू ने झारखंडी भाषा नीति के संबंध में कहा कि झारखंड की 5 आदिवासी भाषाएं+ 4 मूलवासी भाषाएं ही झारखंडी भाषाएं हैं। इनको समृद्ध किया जाए। बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर स्थापित झारखंड प्रदेश वस्तुत: एक आदिवासी प्रदेश है। अतः अविलंब एक आदिवासी भाषा को झारखंड की प्रथम राजभाषा का दर्जा देना अनिवार्य है। आठवीं अनुसूची में शामिल एकमात्र झारखंडी भाषा-संताली भाषा को प्रथम राजभाषा का दर्जा दिया जा सकता है।

झारखंड की मांग खतियान आधारित नहीं था

उन्होंने कहा कि झारखंड और वृहद झारखंड की मांग खतियान आधारित नहीं था और अब भी नहीं है। झारखंड के पड़ोस में स्थापित बिहारी, बंगाली, उड़िया आदि उप-राष्ट्रीयता से भिन्न झारखंडी उप-राष्ट्रीयता को स्थापित कर, आंतरिक उपनिवेशी शोषण से मुक्त होकर विकास के पथ पर राजकीय स्वायत्तता (ऑटोनॉमी) के साथ अग्रसर करने का एक सपना था और है। झारखंड को माँगने वाले आदिवासी-मूलवासी (झारखंडी) को स्थापित करना ही झारखंडी स्थानीयता नीति बनाने का मूल लक्ष्य हो सकता है। जो बाकी उप-राष्ट्रीयता की तरह उनकी भाषा-संस्कृति और जातिगत पहचान (सूची) से स्वत: स्थापित हो जाता है। अतएव आदिवासी- मूलवासी ही झारखंडी और स्थानीय हैं।

राम भक्तों के लिए

रांची – रूट राइडर चिल्ड्रन स्कूल में स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया

0

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर रांची की छाता टूरी चटकपुर स्थित है रूट राइडर चिल्ड्रन स्कूल में स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का प्रतिज्ञा किया गया स्कूल के बच्चों ने बारी बारी से स्वामी जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और उनके जयंती पर उन्हें नमन किया इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक विक्रांत विश्वकर्मा शिक्षिकाओं में पूजा कुमारी शोभा कुमारी चांद कुमारी सोनी कुमारी किरण कुमारी श्रीमती साधना झा सहित विद्यालय के विद्यार्थी गण उपस्थित थे

राम भक्तों के लिए

खलारी – नोनिया चौहान एकता मंच ने स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती मनाई

0

खलारी,12 जनवरी : नोनिया चौहान एकता मंच, एनके-पिपरवार के द्वारा सीएचपी छठ घाट स्थित पृथ्वीराज चौहान चौक पर स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित मंच के सभी सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किया। उसके बाद उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति, वेदांत और योग को विश्वपटल पर पहचान दिलाने में महत्पूर्ण योगदान दिया। वे एक राष्ट्रीय संत थे, युग प्रवर्तक के रूप में वे हमेशा युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहेंगे। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद भगवान बुद्ध की शिक्षाओं से बहुत प्रभावित थे। संन्यास में दीक्षित होने के तुरंत बाद, स्वामी विवेकानंद ने बोधगया के पवित्र शहर में बोधि वृक्ष की पूजा की, जिसके तहत भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया था। उन्होंने कहा कि उनके दर्शन और विचारों को हमें आत्मसात करना चाहिए। उनका जीवन दर्शन पढ़कर उनके आदर्शों से युवाओं को अनंत ऊर्जा प्राप्त होती है। इस कार्यक्रम में नंदलाल चौहान, रामबली चौहान, कृष्णा चौहान, बुटन चौहान, अभिषेक चौहान, अजय चौहान, दिनेश चौहान, हरकेश चौहान, डॉ राजकुमार महतो कमलेश प्रसाद, राजेन्द्र चौहान, राजकुमार चौहान, दिलीप चौहान जागीन चौहान, सुधीर चौहान, रामनारायण नोनिया, शिवनारायण नोनिया, लोरेंजो सहित कई स्वजातीय लोग उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

खलारी – तुमांग पंचायत को वापस खलारी थाना में शामिल करने को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

0

ख़लारी, 12 जनवरी : झारखंड मुक्ति मोर्चा के खलारी प्रखंड अध्यक्ष, अनिल पासवान ने तुमांग पंचायत को मैक्लुस्किगंज थाना में शामिल किए जाने पर एक ज्ञापन डॉ० महुआ माजी राज्य सभा सांसद झारखंड को भेजते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सरकार को पत्र लिखा है। श्री पासवान ने ज्ञापन में लिखा कि खलारी प्रखंड के तुमांग पंचायत को मैक्लुस्किगंज थाना में शामिल करने के प्रस्ताव को केबिनेट में स्वीकृति दी गई। इसके बाद से तुमांग पंचायत के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों में हड़कंप मच गया है । उन्होंने आगे लिखा कि तुमांग पंचायत में अति संवेदनशील विभिन्न ग्राम है। साथ ही इसकी सीमा से 3 जिला (लातेहार, चतरा, राँची) से सटा हुआ है। जिसके कारण यहां सन् 1990 के दशक में धमधमियां पुलिस पिकेट का निर्माण कराया गया था जो कि खलारी थाना से लगभग 5 कि०मी० दूर है फिर भी तुमांग पंचायत को खलारी थाना से मैकलुस्कीगंज थाना में परिवर्तित करना समझ से परे है। क्योंकि तुमांग के विभिन्न गाँवों के लोगों को खलारी थाना पहुँचने के लिए संसाधन हर वक्त सार्वजानिक ऑटो, चारपहिया वाहन उपलब्ध रहते हैं जिससे गरीब, असहाय, वृद्ध महिला-पुरुष एवं अपंग जैसे हर तरह के लोग आसानी से खलारी थाना दिन-रात कभी भी बिना भय के पहुँच जाते हैं और दूसरी ओर धमधमियां पिकेट के साथ-साथ खलारी थाना के अधिकारी भी समय पर घटनास्थल पर पहुँच जाते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि मैक्लुस्किगंज थाना तुमांग पंचायत से लगभग 7 कि०मी० दूर है और तुमांग के किसी भी गांव से सार्वजनिक यातायात वाहन (बस, टेम्पू, चारपहिया वाहन) के साधन उपलब्ध नहीं है । जिससे गरीब लाचार, असहाय वृद्ध एवं दिव्यांग पिड़ितों को मैक्लुस्किगंज थाना पहुँचने में असुविधा होगी और सही समय पर मैक्लुस्किगंज थाना घटनास्थल पर नहीं पहुँच पाएगी। साथ ही तुमांग पंचायत से मैक्लुस्किगंज थाना पहुँचने के मार्ग पहुँचने के मार्ग अति संवदेनशील इलाकों से गुजरता है जिसमें आये दिन अपराधिक घटनाएं घटती रहती हैं जिस कारण से उन रास्ते में आवागमन काफी कम होता है। उन्होंने प्रदेश के सरकार से तुमांग पंचायत के ग्रामीणों की परेशानियों पर चिंतन करते हुए तुमांग पंचायत को मैकलुस्कीगंज थाना में परिवर्तित करने के प्रस्ताव की स्वीकृति को निरस्त करने का मांग किया है।

राम भक्तों के लिए

खलारी – डीएवी खलारी में युवा दिवस के रूप में मनाई गई विवेकानंद जयंती

0

खलारी, 12 जनवरी : डीएवी स्कूल खलारी में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य बीपी रॉय ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करके और दीप प्रज्वलित करके की। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री रॉय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद बहुत अच्छे शिक्षक और लेखक थे। उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता स्वयं है विवेकानंद ने अपने देश और धर्म को संपूर्ण विश्व में एक पहचान दिलाई। स्वामी जी ने संपूर्ण विश्व में भारत के ज्ञान और संस्कृति का प्रचार प्रसार किया। प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। विद्यार्थियों को विद्यालय के सुपरवाइजरी हेड कंचन सिंह ने भी संबोधित किया। श्री सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक युग निर्माता थे। उन्होंने देश के युवाओं को एक नई दिशा दी। स्वामी जी ने युवाओं को आह्वान किया कि उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए’। इस दौरान विद्यार्थियों में विद्यालय की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा मनाली मिश्रा ने हिंदी में, तो श्वेता कुमारी ने अंग्रेजी में स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं तनु एवं समूह ने ‘ज्ञान की निर्मल धारा, वैदिक धर्म हमारा’ गीत प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। कक्षा छठी के मानस बर्नवाल ने स्वामी विवेकानंद बनकर विद्यार्थियों की तालियाँ बटोरी। मंच संचालन लक्षिता कश्यप, काशफा निगर, नीलू कुमारी और रिया कुमारी का सराहनीय रहा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

राम भक्तों के लिए

खलारी – जेपीएस में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

0

खलारी, 12 जनवरी : झारखंड पब्लिक स्कूल (जेपीएस) मोहन नगर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय के सभी शिक्षिक-शिक्षिकाओ ने स्वामी विवेकानंद के छाया चित्र पर पुष्प अर्पण किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार चौहान ने बच्चों के बीच स्वामी विवेकानंद की जीवनी एवं उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया अपने जीवन में जब तक अपने लक्ष्य की प्राप्ति न कर ले तब तक हमें कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए और हमें देखना चाहिए कि कही कोई कमी तो नहीं रह गई है, उस पर चिंतन मंथन करते हुए सुधारने का प्रयास हमेशा करना चाहिए। वही विद्यालय के सभी शिक्षिक- शिक्षिकाओ ने भी बच्चों के समक्ष स्वामी विवेकानंद के विचारों एवं उनके जीवन के परिचय को बताया। मालूम हो कि स्वामी विवेकानंद को भारत के युवाओं की प्रेरणास्रोत माना जाता है। 1985 से उनकी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामीजी की शिक्षाओं और दर्शन ने लोगों, विशेष रूप से युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया है। इसलिए उनके जन्मदिन को भारत में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है।इस कार्यक्रम में विद्यालय के मनोज कुमार यादव, संदीप कुमार महतो, राजेश कुमार, गणेश कुमार महतो, आरती कुमारी, रीता कुमारी, किरण कुमारी, गीता कुमारी, नवल कुमार दास, रमेश कुमार महतो, गौतम प्रताप सिंह, रेनू देवी, साजिया परवीन आदि उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

खलारी – सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में संपन्न हुआ पूर्व छात्र सम्मेलन

0

खलारी, 12 जनवरी : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डकरा में राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विद्यालय सचिव लोकनाथ राणा, समाजसेवी रघुवंश नारायण सिंह, अवधेश सिंह प्रधानाचार्य गोपाल मिस्त्री विश्वकर्मा, पूर्व छात्रों में आशुतोष सिंह, राजू सिंह, कौशलेंद्र, जयंतो के हाथों दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों एवं पूर्व छात्र-छात्राओं का परिचय आचार्य बिद्यानंद झा ने कराते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सनातन धर्म, वेदों तथा भारतीय ज्ञान शास्त्र को विश्व में काफी ख्याति दिलायी। स्वामी जी कहते थे कि ‘उठो और जागो और तब तक रुको नहीं, जब तक कि तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते।’ उनका मानना था कि जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी। अतिथि महोदय ने कहा कि स्वामी का वक्तव्य था कि “मेरे अमेरिकी भाइयों और बहनों। आपने जिस सौहार्द और स्नेह के साथ हम लोगों का स्वागत किया है उसके प्रति आभार प्रकट करने के निमित्त खड़े होते समय मेरा हृदय अवर्णनीय हर्ष से पूर्ण हो रहा है। संसार में संन्यासियों की सबसे प्राचीन परंपरा की ओर से मैं आपको धन्यवाद देता हूं।” कार्यक्रम में सत्र 2000 से लेकर 2022 तक के कुल 158 पूर्व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही जो अपने परिचय को देते हुए अपने अनुभव कथनों को साझा करते हुए वर्तमान छात्र-छात्राओं को प्रेरणा देने का कार्य किया। वर्तमान एवं पूर्व छात्र-छात्राओं के द्वारा भाषण, नाटक, रंगमंचीय सांस्कृतिक की भव्य प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में पूर्व छात्र-छात्राओं में ब्रजेश, भावेश, विवेक, अमित, नमिता, अनुराग, संतोष, पवन, राहुल, सौरव, अब्दुल, अजीत, रंजीत, नेहा, प्रिंसि, ज्येंद्र हिमांशु, सुशांत, ऋतु, नीतू, खुशी, आशीष, विश्वजीत, साक्षी, दीपक, अविनाश, यशपाल, क्षिप्रा आनंद आदि के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थे।

राम भक्तों के लिए

खलारी : थाना क्षेत्र का कार्यक्षेत्र बदले जाने पर तुमांग मुखिया ने किया कड़ा विरोध, बैठक आज

0

खलारी, 11 जनवरी : खलारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तुमांग पंचायत के मुखिया संतोष कुमार महली ने थाना क्षेत्र का कार्यक्षेत्र बदले जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि तुमांग पंचायत को खलारी थाना से मैकलुस्कीगंज में शामिल करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दिया गया है। जबकि हमारे पंचायत से खलारी थाना की दूरी लगभग 4 किलोमीटर है लेकिन मैकलुस्कीगंज थाना लगभग 7 किलोमीटर दूर है और मैक्लुस्कीगंज जाने के लिए सार्वजनिक वाहन टेंपो, बस इत्यादि का परिचालन नहीं होता है जिससे यहां के ग्रामीणों को अत्यंत कष्ट होगा और वही खलारी थाना जो कि खलारी मुख्य मार्केट में है जहां पर सुबह से लेकर देर रात्रि 10 बजे तक सार्वजनिक यात्री वाहन चलते रहते हैं जिससे कि किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर ग्रामीण आसानी से कुछ ही मिनट में खलारी थाना पहुंच जाते हैं और अपनी पीड़ा थाना प्रभारी के समक्ष रखते हैं। श्री महली ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर गुरुवार को तुमांग पंचायत सचिवालय में एक विशेष बैठक बुलाई गई है जिसमें उन्होंने विशेष रूप से पंचायत के सभी ग्रामीणों को शामिल होने का आग्रह किया है। ताकि ग्रामीणों के साथ आपसी विचार विमर्श करते हुए आगे की रणनीति बनाई जा सके।

राम भक्तों के लिए

खलारी – झामुमो सुप्रीमो के 79 वें जन्मदिन पर कंबल का हुआ वितरण

0

खलारी, 11 जनवरी : झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन के 79 वें जन्मदिन बुधवार को करकट्टा स्थित झामुमो खलारी प्रखंड कार्यालय में केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान के अलावे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड आंदोलनकारी के पूर्व केंद्रीय सदस्य एवं खलारी कोयलांचल के राजकिशोर राम व विशिष्ट अतिथि में नंदू मेहता सहित कई गणमान्य आंदोलनकारी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए । इस मौके पर खलारी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए सैकड़ों जरूरतमंदों, असहाय व गरीब वृद्ध महिलाएं एवं पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया। साथ ही वक्ताओं ने सरकार के उपलब्धियों को विस्तार पूर्वक बताया। वही सभी ने उनके जन्मदिन को समारोह पूर्वक मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। मौके पर प्रखंड सचिव महेंद्र चौहान, प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश प्रसाद, सुभाष प्रजापति, दिनेश्वर सिंह, कलाम रिजवी, अरुण यादव, संयुक्त सचिव मुकेश यादव, राजकुमार भोक्ता, चितरंजन सिंह, कोषाध्यक्ष अध्यक्ष जैनुल खान, संगठन सचिव शितलाल महतो, मीडिया प्रभारी विशाल पासवान, कार्यालय सचिव छोटू राम, शंभू दास, विक्की मुंडा, मनोज यादव, नवीन महतो, गणेश गोप, खड़क सिंह, गुलाम हुसैन, फागुन मुर्तजा अंसारी, मोहम्मद इस्लाम अंसारी, चूरी दक्षिणी पंचायत अध्यक्ष अजय मुंडा, हुटाप पंचायत अध्यक्ष गौतम यादव, मायापुर पंचायत सचिव दिलीप यादव, सुशील कुमार पासवान, रामाश्रय भुइया, नागेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, हैदर खान, जब्बार अंसारी, रोहित कुमार यादव, महिला नेत्री कल मतिया देवी, पूर्व महिला प्रखंड अध्यक्ष मनीता देवी, अनीता देवी, बीना देवी, हीरामणि देवी, पूनम कुमारी, रूमा देवी, सुशीला देवी, कांता देवी, मालती देवी, जीरा देवी, झाड़ों देवी, श्री देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

खलारी पहाड़ी मंदिर की 21वीं वर्षगांठ पर 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का आयोजन

0

खलारी, 11 जनवरी : खलारी पहाड़ी मंदिर की 21 वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार की प्रातः 9 बजे से शनिवार प्रातः 9 बजे तक 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन किया जाएगा। साथ ही शनिवार को ही प्रातः 10 बजे से संध्या 5 बजे तक भंडारे के रूप में खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए खलारी पहाड़ी मंदिर विकास समिति की ओर से बताया गया कि पहाड़ी मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। पहाड़ी मंदिर के सुंदरीकरण कार्य को लेकर समिति द्वारा क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से मंदिर में दान देकर इस पुनित कार्य के लिए पुण्य के भागी बनने का आग्रह किया गया है। मालूम हो कि खलारी कोयलांचल व प्रखंड सहित आसपास से हजारों की संख्या में 14 जनवरी को श्रद्धालु भक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium