24.1 C
Ranchi
Monday, July 6, 2026
Advertisement
Home Blog Page 83

लंबित कार्यों को 15 दिनों के भीतर पूर्ण करने का निर्देश

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

लंबित कार्यों को 15 दिनों के भीतर पूर्ण करने का निर्देश

गुमला : – गुमला उपायुक्त के निर्देश पर आज उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उप विकास आयुक्त सभागार में मनरेगा एवं ग्रामीण आवास योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक (ग्रामीण आवास) एवं बीपीओ उपस्थित थे।

समीक्षा के क्रम में मनरेगा अंतर्गत SNA स्पर्श पेमेंट, ATR अपलोडेशन से संबंधित लंबित मामलों, जियो मनरेगा फेज– I एवं II , आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों की प्रगति तथा बिरसा सिंचाई कूप योजना की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी लंबित कार्यों को 15 दिनों के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

बैठक में ग्रामीण आवास योजनाओं की समीक्षा करते हुए अबुआ आवास योजना के अंतर्गत लंबित किश्तों के भुगतान एवं आवासों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत लंबित आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने तथा PMAY-G 2024-25 के अंतर्गत लंबित किश्तों का भुगतान 20 मार्च 2026 तक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त PM JANMAN योजना अंतर्गत लंबित किश्तों के भुगतान एवं आवास निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

उप विकास आयुक्त द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया कि 15 दिनों के भीतर अपेक्षित प्रगति नहीं करने वाले प्रखंडों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक (PMAY-G) एवं बीपीओ उपस्थित थे।

 

राम भक्तों के लिए

CBRN मॉक ड्रिल को लेकर समाहरणालय में बैठक आयोजित

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) द्वारा संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से CBRN (केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर) आधारित मॉक ड्रिल के आयोजन को लेकर आज समाहरणालय स्थित सभागार में जिला प्रशासन की ओर से बैठक आयोजित की गई।

बैठक में NDRF की 9 वीं बटालियन के Deputy Commandant विनय कुमार एवं Inspector दिनेश अवस्थी सहित 5 सदस्यीय टीम द्वारा प्रशिक्षण एवं मॉक अभ्यास से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। टीम द्वारा NDRF के स्थापना, उद्देश्य तथा आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया (Response) की कार्यप्रणाली के बारे में उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया गया।

बैठक के दौरान बताया गया कि 07 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे समाहरणालय परिसर में CBRN आधारित मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान NDRF की लगभग 25 सदस्यीय टीम द्वारा विभिन्न आपदा परिस्थितियों में बचाव एवं राहत कार्यों की प्रक्रिया का प्रदर्शन (डेमोन्स्ट्रेशन) किया जाएगा, जिससे प्रशासनिक अधिकारियों एवं संबंधित विभागों को आपदा प्रबंधन की कार्यप्रणाली की जानकारी मिल सके।

टीम द्वारा यह भी बताया गया कि मॉक ड्रिल के माध्यम से यह प्रदर्शित किया जाएगा कि रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल अथवा न्यूक्लियर आपदा की स्थिति में किस प्रकार त्वरित कार्रवाई करते हुए बचाव कार्य संचालित किए जाते हैं।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि यदि किसी विभाग को आपदा प्रबंधन अथवा आगजनी जैसी आपात स्थितियों से निपटने हेतु प्रशिक्षण की आवश्यकता हो तो संबंधित विभाग अपने कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए NDRF को ई-मेल के माध्यम से अनुरोध भेज सकते हैं। इसके बाद NDRF की टीम द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, सिविल सर्जन शंभूनाथ चौधरी, SDO चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, SDO बसिया जयवंती देवगम, DSP गुमला मुख्यालय वीरेंद्र टोप्पो, DCLR गुमला राजीव कुमार, DCLR चैनपुर, DCLR बसिया शेखर कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खालको, कार्यपालक अभियंता PHED, जिला कृषि पदाधिकारी शुभम प्रिया तीयू, आईटी मैनेजर राजीव कुमार सहित विभिन्न प्रखंडों से आए प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप गाड़ी की चपेट में आने से महिला की हुई घटनास्थल पर दर्दनाक मौत

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला जिला मुख्यालय स्थित पालकोट प्रखंड मुख्यालय के साप्ताहिक बाजार से वापस पैदल घर लौटते समय एक नियंत्रित तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से एक महिला की घटना स्तर पर हुई दर्दनाक मौत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमला देवी गांधीनगर शिव मंदिर पालकोट के समक्ष सड़क किनारे पैदल चल रही थीं। तभी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि विमला देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, लोग अपनी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और बाद में घटनास्थल पर उपस्थित ग्रामीण ने आनन फानन में उक्त घायल महिला विमला देवी को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट पहुंचाया, जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड पड़ी , बाद में स्थानीय लोगों ने पालको थाना पुलिस को दी गयी, उक्त घटना की सूचना मिलते ही पालकोट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, घटनास्थल पर पहुंचकर उपस्थित लोगों से पूछताछ करते हुए, उक्त शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु उक्त शव को गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया,
स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क में चल रहे हैं तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर वाहन तेज गति से चलते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।

 

राम भक्तों के लिए

रेन हॉस्पिटल पर सवा लाख के लिए मरीज को बंधक बनाने का आरोप, प्रशासन ने पहुंचकर रेस्क्यू किया

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित जशपुर रोड के रेन हॉस्पिटल अब खुद सवालों के घेरे में है। अस्पताल पर सवा लाख रुपए की मांग को लेकर एक गंभीर मरीज को 3 दिन तक बंधक बनाकर रखने का मामला सामने प्रकाश में आया है। उक्त घटना ने मानव को जीवन प्रदान करने वाले अस्पताल और भगवान के रुप में डॉक्टर को मांगने वाले इंसान का विश्वास टूटा है बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था और मानवता को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। यह मामला तिरा ग्राम पेट्रोल पंप के समक्ष रहने वाले निवासी 30 वर्षीय सोमा उरांव है। बताया जाता है कि 2 दिसंबर को वह अपने मित्र संजीव कुमार के साथ दहेज का सामान लेकर रांची जा रहा था।

इसी दौरान रिंग रोड पर दो पिकअप वाहनों के बीच हुई जोरदार टक्कर में सोमा उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। घटना के बाद सोमा उरांव को इलाज के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया, जहां वह एक सप्ताह तक इलाजरत रहा। वहां से छुट्टी मिलने के बाद उसे तेज हॉस्पिटल और फिर गुरुनानक अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इस दौरान परिजनों के ढाई लाख रुपए खर्च हो चुके थे। इसी बीच सोमा के दोस्त अमर बारला उसे गुमला स्थित रेन हॉस्पिटल लेकर आए। यहां भर्ती के नाम पर 10 हजार रुपए एडमिट चार्ज लिया गया अँ मरीज को सीधे आईसीयू में डाल दिया गया। परिजनं का आरोप है कि मरीज आईसीयू में रखने लायक नह था, फिर भी तीन दिनों तक वहीं रखा गया। जबड़े क सिटी स्कैन हुआ, जिसमें फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। इसके ऑपरेशन और दिल्ली से डॉक्टर बुलाने की बात कह ♪)) डेढ़ लाख रुपए की मांग की गई।

परिजनों के अनुसार एक डॉक्टर अस्पताल पहुंचे भी, लेकिन 3 दिन बाद जब मरीज की पत्नी लक्ष्मी को अस्पताल के रवैये पर शक हुआ तो उसने डिस्चार्ज की मांग की। यहीं से असली खेल शुरू हुआ।

अस्पताल प्रबंधन ने साफ कह दिया, डेढ़ लाख रुपए जमा किए बिना मरीज को नहीं छोड़ा जाएगा। गरीब पत्नी हाथ जोड़ती रही, रोती-बिलखती रही, लेकिन अस्पताल प्रबंधन का दिल नहीं पसीजा।

 

राम भक्तों के लिए

सुपर पावर टॉयलेट क्लीनर – सफाई में भरोसेमंद और किफायती समाधान

0

नई दिल्ली – घर, होटल, अस्पताल और ऑफिस में साफ-सफाई बनाए रखना आज के समय में बेहद जरूरी है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Surbhi Chemicals लेकर आया है Super Power Toilet Cleaner, जो बाजार में उपलब्ध सबसे प्रभावी और किफायती टॉयलेट क्लीनर में से एक है।

Super Power Toilet Cleaner विशेष रूप से टॉयलेट की जिद्दी गंदगी, दाग-धब्बों, बदबू और बैक्टीरिया को हटाने के लिए बनाया गया है। इसकी शक्तिशाली फॉर्मूला कुछ ही मिनटों में टॉयलेट को चमकदार और स्वच्छ बना देता है। नियमित उपयोग से टॉयलेट में ताजगी बनी रहती है और हाइजीन भी बेहतर रहता है।

इस प्रोडक्ट की खासियत है कि यह उच्च गुणवत्ता के साथ बेहद किफायती कीमत पर उपलब्ध है, जिससे यह घरेलू उपयोग के साथ-साथ दुकानदारों और होलसेल बाजार के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है। Super Power Toilet Cleaner का उद्देश्य है हर घर तक बेहतर सफाई का समाधान पहुंचाना।

Surbhi Chemicals अब झारखंड के सभी शहरों में अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा है और डीलर्स व डिस्ट्रीब्यूटर्स की तलाश कर रहा है। यदि आप अपने शहर में एक भरोसेमंद और तेजी से बिकने वाले प्रोडक्ट के साथ व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो यह एक शानदार अवसर है।

डीलरशिप के लिए आज ही संपर्क करें:
📞 +91-9431502006

Super Power Toilet Cleaner – सफाई में ताकत, भरोसे में सुपर पावर। 🚽✨

राम भक्तों के लिए

Cricket – India secured a thrilling 7-run victory over England

0

Mumbai, March 5: India secured a thrilling 7-run victory over England in a high-scoring semi-final clash of the ICC T20 World Cup 2026, booking their place in the tournament final after a nail-biting contest at the Wankhede Stadium in Mumbai.

Batting first, India delivered a powerful performance with the bat, posting a massive total on the scoreboard. Sanju Samson led the charge with a spectacular 89 runs off 42 balls, playing aggressive strokes all around the ground and keeping the scoreboard ticking. His innings included several boundaries and towering sixes that energized the packed stadium. India’s middle order also contributed valuable runs, helping the team build a formidable total that put England under pressure.

Chasing the huge target, England came out with intent and fought back strongly. Young star Jacob Bethell produced a stunning innings, smashing 105 runs from just 48 deliveries and keeping England in the hunt till the very last overs. His fearless batting shifted momentum multiple times and made the contest extremely tense.

Despite England’s spirited chase, India’s bowlers held their nerve in the crucial moments. Hardik Pandya delivered a key bowling performance, picking up important wickets and controlling the scoring during the death overs. The Indian bowling unit maintained composure under pressure and successfully defended the total in the final over.

The dramatic finish kept fans on the edge of their seats as England needed quick runs in the closing deliveries, but disciplined bowling ensured India crossed the line.

With this victory, India has advanced to the final of the T20 World Cup 2026, where they will face New Zealand, who defeated South Africa in the first semi-final. The win sparked celebrations among Indian supporters, as the team moved one step closer to lifting the coveted world title.

The final, scheduled for March 8, promises to be an exciting clash as India aims to capture another T20 World Cup crown. 🏏🇮🇳

राम भक्तों के लिए

शंख एवं लव नदी के तट के तट पर आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे कॉटेज रात में भी सैलानी प्रकृति का आनंद ले सकेंगे

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित शंख व लावा नदी के तट पर आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे कॉटेज, रात में भी सैलानी प्रकृति का आनंद ले सक

प्रकृति के अनमोल और नैसर्गिक सौंदर्य को अपने आंचल में समेटे चैनपुर प्रखंड का शंख और लावा नदी संगम स्थल अब केवल दिन के चंद घंटों के भ्रमण तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि यहां की हसीन वादियों और कल-कल बहती लहरों के बीच अब सैलानियों की रातें भी सुकून के साथ महकेंगी। वर्षों से यहां आने वाले पर्यटकों के मन में यह एक बड़ी कसक रहती थी कि शाम ढलते ही उन्हें इस खूबसूरत और शांत नजारे को मजबूरी में छोड़कर वापस अपने घरों को लौटना पड़ता था जिससे उनकी पिकनिक और यात्रा का आनंद अधूरा रह जाता था। लेकिन वन विभाग द्वारा शुरू किए गए नए पारिस्थितिकी पर्यटन प्रोजेक्ट ने अब इस वर्षों पुरानी कमी को हमेशा के लिए दूर करने की ठान ली है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए वन क्षेत्र पदाधिकारी जगदीश राम ने विस्तार से बताया कि विभाग यहां पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को आत्मनिर्भर बनाने

के उद्देश्य से लगभग 25 लाख रुपए की लागत से बेहद आधुनिक और आकर्षक कॉटेज का निर्माण करा रहा है जिसमें पाइन की विशेष लकड़ियों का उपयोग किया जा रहा है ताकि सैलानियों को यहां प्रकृति के एकदम करीब होने का जीवंत अहसास हो सके। रेंजर जगदीश राम ने आगे कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य इस संगम स्थल को झारखंड के मानचित्र पर एक प्रमुख और आधुनिक इको-टूरिज्म हब के रूप में स्थापित करना है।

इस संगम स्थल का ऐतिहासिक राजा-रानी पत्थर और अद्भुत डोंगा पत्थर अपनी एक अलग और रहस्यमयी लोककथा के लिए मशहूर है जिसे देखने के लिए नए साल और छुट्टियों के मौसम में हजारों की भारी संख्या में सैलानी दूर-दराज के जिलों से यहां पहुंचते हैं लेकिन अब तक ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं होने से उन्हें भारी मन से शाम होते ही निकल जाना पड़ता था।

अब यहां कॉटेज के निर्माण से पर्यटकों का न केवल आगमन बढ़ेगा बल्कि वे यहां रात्रि विश्राम कर आसपास के अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक और दार्शनिक स्थलों का भी सलीके से भ्रमण कर सकेंगे। यहां रुकने वाले सैलानियों के लिए अब भगवान परशुराम की पावन तपोभूमि और प्राचीन पुरातात्विक धरोहर वाले टांगीनाथ धाम के दर्शन करना आसान होगा, साथ ही वे प्राचीन धार्मिक स्थल करना आसान होगा, साथ ही वे प्राचीन धार्मिक स्थल सिरसी ता धाम, शांत और मनोरम नौगाई डैम, शंख नदी की ऊंचाई से गिरते दूधिया जल वाले सदनी फॉल और प्रकृति की अनोखी संरचना वाले छेरिया टंगरा जैसे स्थलों का भी आनंद उठा पाएंगे।

राम भक्तों के लिए

योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया के विभिन्न गांवों में सरहुल पूजा में लिया भाग, संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

0

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिया – माननीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के आदरणीय श्री योगेंद्र प्रसाद जी ने गुरुवार को गोमिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में आयोजित सरहुल पूजा कार्यक्रमों में शामिल होकर क्षेत्रवासियों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।
मंत्री जी ने पंचायत टिकाहारा के ग्राम कसियाडीह, पंचायत बड़कीपुन्नु के ग्राम पुटकाडीह तथा धवैया गांव में आयोजित सरहुल पूजा में भाग लिया। प्रत्येक स्थान पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा फूल-माला पहनाकर एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।


इस दौरान उन्होंने सरना स्थल पर माथा टेककर क्षेत्र की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं वैभव की कामना की। अपने संबोधन में मंत्री जी ने कहा कि सरहुल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सभ्यता, संस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का महान अवसर है।
उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति की रक्षा करने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा आपसी भाईचारे को बढ़ाने की प्रेरणा देता है। अपनी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
मंत्री जी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है और इस दिशा में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
उनके आगमन से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा और सभी स्थानों पर सरहुल पूजा श्रद्धा, उल्लास एवं पारंपरिक उत्सव के साथ संपन्न हुई।

राम भक्तों के लिए

इंटीग्रेटेड फार्मिंग से बदली किस्मत: गुमला के किसान संतोष की सफलता की प्रेरणादायक कहानी

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिले के कोयनारा गांव में एक ऐसा उदाहरण सामने आया है, जो यह साबित करता है कि इच्छाशक्ति, तकनीकी ज्ञान और सरकारी योजनाओं के प्रभावी उपयोग से खेती को समृद्धि का सशक्त माध्यम बनाया जा सकता है। प्रगतिशील किसान संतोष ने अपने खेत में इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम (IFS) अपनाकर एक सफल और अनुकरणीय मॉडल स्थापित किया है।

जिला की उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ऐसे किसानों को जिले के लिए प्रेरणादायक मॉडल मानती हैं और अन्य किसानों को भी इससे सीख लेने की सलाह देती हैं।

ड्रिप इरिगेशन और आधुनिक तकनीक से बढ़ा उत्पादन

संतोष की खेती आधुनिक तकनीकों पर आधारित है। वे ड्रिप इरिगेशन प्रणाली से स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं, जिससे जल संरक्षण के साथ उच्च गुणवत्ता का उत्पादन हो रहा है।

इसके अलावा ग्राफ्टेड टमाटर और ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से फसलों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी है और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वहीं संरक्षित एवं कीट-रहित वातावरण में शिमला मिर्च की खेती उनके नवाचार और वैज्ञानिक सोच को दर्शाती है।

इन प्रयासों से “Better Production” यानी बेहतर उत्पादन का लक्ष्य साकार होता दिख रहा है। संतोष द्वारा की जा रही स्ट्रॉबेरी की खेती आज पूरे गुमला जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

सरकारी योजनाओं से मिली नई दिशा

संतोष बताते हैं कि कुछ समय पहले तक वे काम के अभाव में भटक रहे थे। इसी दौरान जिला उद्यान विभाग के तकनीकी पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह के संपर्क में आने के बाद उन्होंने अपनी बेकार पड़ी जमीन पर खेती करने की योजना बनाई।

इसके बाद उन्हें उद्यान विभाग, भूमि संरक्षण विभाग और जिला कृषि विभाग का सहयोग मिला। आज इस प्रयास का परिणाम यह है कि न केवल संतोष के परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है, बल्कि उनके खेत में गांव की आधा दर्जन महिलाओं को भी रोजगार मिला है। संतोष की पत्नी भी इस कार्य में उनका पूरा सहयोग कर रही हैं।

प्रशासन ने की पहल की सराहना

जिला मुख्यालय से सटे कोयनारा गांव में संतोष द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर खेती में किए गए सकारात्मक बदलाव ने ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों को भी प्रभावित किया है।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सरकार और जिला प्रशासन की योजनाओं का उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाना, उनकी आय बढ़ाना तथा उनके आजीविका स्तर में सुधार लाना है।

उन्होंने कहा कि संतोष जैसे किसानों की मेहनत और सकारात्मक पहल इन योजनाओं की सफलता का प्रमाण है। उपायुक्त ने जिले के अन्य किसानों से भी अपील की कि वे आगे आकर सरकारी योजनाओं का लाभ लें और अपनी खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़ें।

उपायुक्त ने किसानों से आग्रह किया कि वे अपनी आवश्यकताओं एवं सहयोग से संबंधित सुझावों के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों से संपर्क करें, ताकि उनकी जरूरत के अनुसार उन्हें बेहतर तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

खेती के साथ मत्स्य, मुर्गी और बकरी पालन

जिला उद्यान विभाग के तकनीकी पदाधिकारी के अनुसार यह सफलता विभागीय योजनाओं के प्रति किसान की ईमानदार मेहनत का परिणाम है।

वहीं जिला उद्यान पदाधिकारी सह भूमि संरक्षण पदाधिकारी आशीष प्रताप ने बताया कि इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम के तहत भूमि संरक्षण योजना से बने परकोलेशन टैंक (तालाब) में मत्स्य पालन किया जा रहा है, जिससे अतिरिक्त आय का स्रोत विकसित हुआ है।

इसके साथ ही खेती के साथ मुर्गी पालन और बकरी पालन को भी जोड़ा गया है। इस विविधीकृत उत्पादन प्रणाली से परिवार को पौष्टिक आहार भी मिल रहा है, जो “Better Nutrition” यानी बेहतर पोषण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

पर्यावरण संरक्षण में भी दे रहा योगदान

संतोष की खेती पर्यावरण के प्रति भी संवेदनशील है। ड्रिप इरिगेशन से जल की बचत हो रही है, तालाब के माध्यम से भू-जल पुनर्भरण हो रहा है तथा जैविक एवं संतुलित पोषण प्रबंधन से भूमि की उर्वरता में भी सुधार हो रहा है।

संतोष का यह मॉडल अब जिले के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रहा है और यह संदेश दे रहा है कि आधुनिक तकनीक, सरकारी योजनाओं और मेहनत के समन्वय से खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदला जा सकता है।

राम भक्तों के लिए

होली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी राज्यवासियों को शुभकामनाएँ

0

होली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी राज्यवासियों को शुभकामनाएँ

रांची – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने होली के पावन अवसर पर झारखंडवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि रंगों और सौहार्द का यह पावन पर्व समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि होली का यह शुभ अवसर सभी के जीवन में खुशियों, उत्साह और समृद्धि के नए रंग लेकर आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की जनता के सुख और समृद्धि के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी होली के अवसर पर राज्य की बहनों को “मंईयां सम्मान योजना” के तहत सम्मान राशि पर्व से पहले ही सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है। इससे त्योहार के मौके पर परिवारों की खुशियाँ और भी बढ़ेंगी तथा महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिलेगा।

उन्होंने कहा कि झारखंड की “अबुआ सरकार” राज्य के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने अंत में सभी झारखंडवासियों के सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि होली का यह त्योहार पूरे राज्य में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश फैलाए। 🎨🌸

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium