23.9 C
Ranchi
Monday, July 6, 2026
Advertisement
Home Blog Page 85

झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला द्वारा जिला स्तरीय एफएलएन मेला आयोजित

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

पीएमश्री विद्यालयों के उत्कृष्ट संचालन एवं विभिन्न गतिविधियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

गुमला : – गुमला झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा जिला स्तरीय एफएलएन मेला का भव्य आयोजन डायट परिसर में किया गया। मेले का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां, डायट प्राचार्य प्रियाश्री भगत एवं एडीपीओ ज्योति खलखो द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस मेले में जिले के सभी प्रखंडों से आए शिक्षकों ने टीएलएम संबंधी स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों के माध्यम से गतिविधि आधारित बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता से जुड़ी शैक्षणिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। बच्चों को खेल-खेल में पढ़ना, लिखना और गणना सिखाने की अभिनव विधियों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान सिसई प्रखंड के द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर एक सुंदर मॉडल एवं गीत भी प्रस्तुत किया गया ।

डीईओ ने कहा कि एफएलएन का उद्देश्य कक्षा 3 तक के सभी बच्चों में बुनियादी पढ़ने, लिखने और गणना करने की क्षमता विकसित करना है, ताकि आगे की शिक्षा के लिए मजबूत आधार तैयार हो सके।
उन्होंने पीएम श्री योजना के बारे में बताते हुए कहा कि पीएम श्री (प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) योजना के तहत चयनित 11 विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन और समग्र विकास पर विशेष बल दिया जाता है ।

जिला शिक्षा अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम श्री योजना के अंतर्गत चयनित विद्यालयों पर भारत सरकार का विशेष फोकस है तथा राष्ट्रीय स्तर पर इसकी नियमित समीक्षा की जा रही है। उन्होंने सभी विद्यालयों को बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों पर विशेष ध्यान देने तथा शिक्षकों को पी एम श्री विद्यालयों के लिए निर्धारित सभी मानकों पर अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा जिले के 11 पी एम श्री विद्यालयों में विशेष शैक्षणिक गतिविधियों हेतु उन्मुखीकरण सत्र का आयोजन किया गया। इसमें सभी पीएम श्री विद्यालयों के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, बाल सांसद, सीआरपी, बीआरपी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

मेले में हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा पठन, कविता वाचन, मनोरंजक खेल तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिससे बच्चों में सीखने के प्रति उत्साह देखा गया। जिले में आयोजित यह एफएलएन मेला शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक साबित हुआ।

राम भक्तों के लिए

धनबाद सांसद ढुलू महतो ने राज आर्यन शर्मा को अपना सांसद प्रतिनिधि बनाया

0

धनबाद: धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद ढुलू महतो ने धनबाद के भूली निवासी राज आर्यन शर्मा को अपने आवास कार्यालय में रविवार को सांसद प्रतिनिधि (जल संसाधन विभाग) के रूप में मनोनीत किया है। सांसद ने राज आर्यन शर्मा को धनबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास संबंधी कार्यों को गति देने के लिए  आधिकारिक पत्र सौंपा है.

सांसद ने राज आर्यन से लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेने की नसीहत दी

सांसद ने मनोनयन के बाद राज आर्यन शर्मा को धनबाद में जल संसाधन के नए स्रोतों को विकसित करने और पेयजल की समस्याओं के समाधान पर जोर देने का निर्देश दिया है. इसके लिए जहां उनकी जरूरत हो या किसी काम में रूकावट हो तो हमसे संपर्क करेंगे. श्री शर्मा को जल संसाधन विभाग से संबंधित विकास योजनाओं की समीक्षा, विभागीय समन्वय, जनशिकायतों के निवारण तथा क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई से जुड़ी परियोजनाओं की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बाघमारा के विधायक ने राज को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया

बाघमारा के विधायक शत्रुघ्न महतो ने भी राज आर्यन शर्मा को हरसंभव सहयोग देने का वादा किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें राज आर्यन पर भरोसा है कि वे अपनी भूमिका का निर्वाह सही ढंग से करेंगे और अपने क्षेत्र में लोगों से संपर्क कर  उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएंगे और त्वरित गति से उसके समाधान के लिए कार्य करेंगे.

नवमनोनीत सांसद प्रतिनिधि राज आर्यन शर्मा से सांसद ढुलू महतो से बातचीत करते हुए.

राज आर्यन ने सांसद का आभार जताया

इस मौके पर राज आर्यन शर्मा ने अपने मनोनयन के लिए माननीय सांसद ढुलू महतो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे पहली बार सांसद ने इतनी बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है. यह क्षण मेरे लिए गर्व का विषय है. हमें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उस पर खरा उतरने के लिए हमें सांसद का मार्गदर्शन मिलता रहेगा। श्री शर्मा ने सांसद को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए सतत प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि जल संसाधन से जुड़ी योजनाओं का पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन, किसानों और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देना उनका मुख्य उद्देश्य होगा।

राज आर्यन शर्मा ने सांसद ढुलू महतो का आशीर्वाद लिया

ये लोग थे उपस्थित

इस अवसर पर विश्वकर्मा लोहार समिति के धनबाद जिलाध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, सचिव विजय शर्मा व समिति सदस्य दीपक विश्वकर्मा, विक्की विश्वकर्मा के अलावा सिंटू कुमार, अक्षत साहनी, शुभम कुमार, प्रणव रवानी, सोहेल अहमद, अजय पासवान तथा आकाश रवानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने इस मनोनयन का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक पहल बताया। उपस्थित लोगों ने श्री शर्मा से उम्मीद जतायी कि वे अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कर्मठता से क्षेत्रवासियों अपनी लोकप्रियता बरकरार रखेंगे.

राम भक्तों के लिए

होली–ईद को लेकर गोमिया थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन सतर्क

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया – होली एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शनिवार को गोमिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) महादेव कुमार महतो ने की। बैठक में अंचल अधिकारी आफताब आलम, थाना प्रभारी रवि कुमार मेहता तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डॉ. पूजा कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। सदस्यों ने कहा कि त्योहारों के दौरान सड़कों पर भारी वाहनों के परिचालन और तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से आमजनों को परेशानी हो सकती है। इस पर प्रशासन से सख्त नियंत्रण की मांग की गई।
बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा कि गोमिया क्षेत्र की परंपरा आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि होली और ईद दोनों पर्व मिल-जुलकर शांति के साथ मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि होली के दौरान मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी और तेज रफ्तार व लापरवाह वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं अंचल अधिकारी आफताब आलम ने अपने संबोधन में कहा कि त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और समस्या होने पर तुरंत प्रशासन को सूचना दें। “सभी समुदाय आपसी समन्वय बनाकर पर्व मनाएं, प्रशासन हर स्तर पर सहयोग के लिए तत्पर रहेगा,” उन्होंने कहा।
थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं डॉ. पूजा कुमारी ने कहा कि आपात स्थिति से निपटने के लिए गोमिया अस्पताल की मेडिकल टीम पूरी तरह तैयार रहेगी।
बैठक में मुखिया बलराम रजक, , ममता देवी, पंसस विष्णु लाल सिंह, , यूनियन नेता शंकर पासवान, झामुमो नेता मुमताज आलम, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, चंद्रदीप पासवान समेत कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

मंत्री ने बस स्टैंड स्टैंडएवं चाहरदीवारी का शिलान्यास किया

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया — बेरमो अनुमंडल स्थित तेनुघाट बस स्टैंण्ड में योगेंद्र प्रसाद मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, तेनुघाट की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, घरवाटांड पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि रामचंद्र यादव ने शहीद विनोद यादव के प्रतिमा स्थल पर चहारदीवारी एवं शेड निर्माण कार्य का शुभ शिलान्यास संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर किया। इस अवसर पर श्री प्रसाद ने शहीद विनोद यादव की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर माननीय मंत्री जी का फूल-माला एवं पुष्पगुच्छ तेनुघाट की मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्री प्रसाद ने कहा कि शहीद विनोद यादव का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। यह चहारदीवारी एवं शेड निर्माण कार्य उनके सम्मान एवं स्मृति को सहेजने का एक छोटा-सा प्रयास है। हम सभी का कर्तव्य है कि उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज एवं राज्य के विकास में अपना योगदान दें।

 

राम भक्तों के लिए

गोमिया में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया | आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाने को लेकर गोमिया के आईईएल थाना परिसर में थानापभारी प्रफुल्ल कमार महतो ने बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने की। बैठक में अंचलाधिकारी आफताब आलम, कांग्रेस के गोमिया प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडे सहित जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी वर्ग एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि नागरिकों की सहभागिता भी रही।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व है। सभी समुदायों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए पर्व मनाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता शांति व्यवस्था बनाए रखना है और इसके लिए सभी की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखने तथा किसी भी अफवाह से बचने की अपील की।

अंचलाधिकारी आफताब आलम ने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना तुरंत प्रशासन या थाना को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने कहा कि होली के अवसर पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा। शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने युवाओं से संयम बरतने, नशे से दूर रहने तथा परंपरागत ढंग से पर्व मनाने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहने को कहा।
बैठक के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों ने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया और सभी ने मिलकर होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया।

 

राम भक्तों के लिए

भूमि संसाधन विभाग, भारत सरकार के निदेशक द्वारा गुमला में DILRMP एवं RCCMS की समीक्षा

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

सर्वे, रजिस्ट्रेशन एवं म्यूटेशन प्रक्रियाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल

गुमला : – DILRMP एवं NAKSHA Program, Registration एवं RCCMS Systems की समीक्षा हेतु भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निदेशक श्याम कुमार द्वारा आज शनिवार को गुमला जिला अंतर्गत DCLR कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान निदेशक द्वारा DILRMP के तहत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने जिले में संपन्न अंतिम सर्वेक्षण से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा वर्तमान प्रगति की समीक्षा की। अपर समाहर्ता एवं संबंधित पदाधिकारियों द्वारा योजनाओं की अद्यतन स्थिति एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।
बैठक के दौरान जी.एम. लैंड से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श हुआ।
रजिस्ट्रेशन एवं म्यूटेशन प्रक्रिया में उत्पन्न लघु तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक समस्याओं के समाधान हेतु एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया गया, ताकि कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया जा सके।
निदेशक द्वारा RCCMS की पेपरलेस प्रक्रिया का अवलोकन किया गया तथा संपूर्ण प्रणाली की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई। DCLR, गुमला एवं अंचल पदाधिकारी, गुमला एवं घाघरा द्वारा RCCMS, रजिस्ट्रेशन एवं म्यूटेशन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई।
निदेशक ने प्रक्रियाओं को तकनीक-सक्षम, पारदर्शी एवं नागरिकोन्मुख बनाने पर बल देते हुए कहा कि भूमि सेवाओं की सुगमता एवं समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

राम भक्तों के लिए

मिलवाटखोर एवं सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कड़ी नजर

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला में आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन एवं आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में शनिवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में गुमला शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किराना दुकानों एवं होटलों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान मेसर्स जे.एम.डी. इंटरप्राइजेज, मेसर्स विनोद होटल, मेसर्स आलोक ट्रेडर्स, मेसर्स सुरेश कैंटीन, मेसर्स साहू जनरल स्टोर एवं मेसर्स राज होटल की जांच की गई। जांच के क्रम में मेसर्स जे.एम.डी. इंटरप्राइजेज से चाय पत्ती एवं बेकिंग पाउडर तथा मेसर्स राज होटल से रसगुल्ला का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु रांची स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। वहीं मेसर्स विनोद होटल में पनीर एवं मेसर्स सुरेश कैंटीन में खोवा की भी जांच की गई,

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के भंडारण की व्यवस्था, गुणवत्ता, निर्माण एवं एक्सपायरी तिथि की बारीकी से जांच की गई। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रतिष्ठानों को अपना खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही होटलों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए एप्रन, ग्लव्स एवं हेडगियर पहनना अनिवार्य बताते हुए स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्यौहारों के दौरान मिलावटखोरी, गंदगी अथवा लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं एक्सपायरी तिथि अवश्य जांचें तथा किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर विभाग को सूचित करें। विभाग द्वारा यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

राम भक्तों के लिए

परीक्षा डर नहीं, बल्कि स्वयं को परखने और आगे बढ़ने का अवसर है : उपायुक्त

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला में आगामी दो मार्च को आठवीं बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2026 के मद्देनज़र विद्यार्थियों के मनोबल को सुदृढ़ करने एवं अंतिम तैयारी को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 28 फरवरी को जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रेरणा सत्र आयोजित किया गया।
इस विशेष सत्र के लिए उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित द्वारा प्रेरक संदेश दिया गया था जिसे सभी विद्यालयों की प्रार्थना सभा तथा वर्ग कक्षों में विद्यार्थियों को प्रेषित किया गया ।

अपने इस प्रेरक संदेश में उपायुक्त ने कहा है कि “परीक्षा डर नहीं, बल्कि स्वयं को परखने और आगे बढ़ने का अवसर है।” उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे आत्मविश्वास बनाए रखें, समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें तथा लक्ष्य निर्धारित कर जुनून और अनुशासन के साथ अध्ययन करें।

उपायुक्त ने अपने संदेश में यह भी रेखांकित किया है कि शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है। विद्यार्थियों को निरंतर ज्ञान की धारा से जुड़े रहने, पढ़ाई को महत्व देने तथा भविष्य की चुनौतियों विशेषकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकों- के प्रति अभी से सजग एवं जिज्ञासु बनने का आह्वान किया गया है।

प्रेरणा सत्र के दौरान शिक्षकों द्वारा परीक्षा की अंतिम तैयारियों से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए गए। साथ ही ओएमआर शीट पर उत्तर अंकित करते समय बरती जाने वाली सावधानियों – जैसे प्रश्न संख्या का सावधानीपूर्वक मिलान, सही गोला पूर्णतः भरना, उत्तर बदलने में सतर्कता तथा निर्देशों का पालन पर विशेष चर्चा की गई, ताकि विद्यार्थी किसी भी तकनीकी त्रुटि से बच सकें।

डीएसई नूर आलम खां ने बताया कि सभी विद्यालय में सहभागितापूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में प्रेरणा सत्र संचालित करते हुए विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान सुनिश्चित कराया गया है । उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को विश्वास है कि इस नवाचारी पहल से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास सुदृढ़ होगा और वे आगामी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

राम भक्तों के लिए

संप्रेक्षण गृह, गुमला में कला एवं संगीत कक्षा का शुभारंभ

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

किशोरों के सर्वांगीण विकास हेतु रचनात्मक मंच उपलब्ध

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में संप्रेक्षण गृह, गुमला में आज शनिवार को सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा ललन कुमार रजक द्वारा कला एवं संगीत कक्षा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य संप्रेक्षण गृह में आवासित किशोरों को संगीत एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ते हुए उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा ने कहा कि संप्रेक्षण गृह में सभी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगीत से जुड़ाव मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है, आत्मविश्वास बढ़ाता है तथा किशोरों को हुनरमंद बनाकर भविष्य में कैरियर निर्माण में सहायक सिद्ध हो सकता है।
उन्होंने कहा कि इन कक्षाओं के माध्यम से किशोरों को सकारात्मक अभिव्यक्ति का अवसर मिलेगा, जिससे उनके व्यक्तित्व विकास, भावनात्मक संतुलन एवं सामाजिक पुनर्वास की दिशा में सार्थक प्रगति सुनिश्चित की जा सकेगी।

जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अमर कुमार ने बताया कि संगीत शिक्षक की आवश्यकता लंबे समय से अनुभव की जा रही थी। अब संगीत कक्षा के साथ-साथ बच्चों को इंग्लिश स्पोकन एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि उन्हें रचनात्मक एवं सकारात्मक गतिविधियों में संलग्न रखा जा सके।

इस अवसर पर विधि सह परिवीक्षा पदाधिकारी सहित संप्रेक्षण गृह के अन्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने इस पहल को किशोरों के मानसिक, भावनात्मक एवं रचनात्मक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

राम भक्तों के लिए

एजुकेट गर्ल्स की संस्थापक सफीना हुसैन को ‘टाइम वुमन ऑफ द ईयर 2026’ में शामिल किया गया

0

न्यूज – मुस्कान

मुंबई, फरवरी 2026: “एजुकेट गर्ल्स” की संस्थापक सफीना हुसैन को टाइम वुमेन ऑफ द ईयर 2026 की सूची में शामिल किया गया है। यह सम्मान वैश्विक स्तर पर बदलाव लाने वाली और समानता के लिए काम कर रही महिलाओं को दिया जाता है।

सफीना हुसैन 16 वैश्विक सम्मानित महिलाओं में से एक हैं। इस सूची में अभिनेत्री टियाना टेलर, जिन्होंने ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ में शानदार प्रदर्शन से हॉलीवुड में सराहना पाई; सिडनी मैक्लॉघलिन, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और रिकॉर्ड तोड़ने वाली खिलाड़ी, जो ट्रैक और फील्ड में उत्कृष्टता की नई परिभाषा दे रही हैं; प्रसिद्ध अभिनेत्री और निर्माता लूसी ल्यू; और टीवी, फिल्म और थिएटर में काम करने वाली जानी-मानी अभिनेत्री और गायिका शर्ली ली राल्फ जैसी हस्तियाँ शामिल हैं। ‘टाइम वुमन ऑफ द ईयर’ के सम्मान के रूप में यह पहचान सफीना हुसैन के मिशन को वैश्विक स्तर पर पहचान देती है, जो शिक्षा में लिंग अंतर को कम करने के लिए काम कर रही हैं।
सफीना हुसैन ने वर्ष 2007 में एजुकेट गर्ल्स संस्था की स्थापना की, ताकि भारत के ग्रामीण, दूरदराज और आदिवासी क्षेत्रों में पढ़ाई से दूर रहने वाली लड़कियों की समस्या का समाधान किया जा सके। राजस्थान के कुछ गाँवों से शुरू हुआ यह प्रयास अब भारत में लड़कियों की शिक्षा को समर्थन देने वाले सबसे बड़े समुदाय-आधारित प्रयासों में से एक बन चुका है, जो 30,000 से अधिक गाँवों और 12 राज्यों तक पहुँच स्थापित कर चुका है। सफीना हुसैन ने टाइम के इंटरव्यू में कहा, “पहले दिन से लेकर आज तक, हमारा ध्यान सिर्फ पढ़ाई से दूर रहने वाली लड़कियों पर रहा है, क्योंकि यह मेरा खुद का अनुभव है। मुझे पता है कि पीछे रह जाने पर कैसा लगता है।”
यह सम्मान सफीना हुसैन और एजुकेट गर्ल्स के लिए एक अद्भुत साल के बाद आया है। वर्ष 2025 में, इस संस्था ने रमन मैगसेसे पुरस्कार (जिसे अक्सर एशिया का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है) जीतने वाली पहली भारतीय संस्था बनने का गौरव हासिल किया। इसके अलावा, संस्था ने अपने टीईडी ऑडिशियस प्रोजेक्ट के लक्ष्य को पूरा किया और 20 लाख से अधिक पढ़ाई से दूर रहने वाली लड़कियों को फिर से शिक्षा में लौटने में मदद की। सफीना ‘एवरी लास्ट गर्ल: अ जर्नी टू एजुकेट इंडियाज़ फॉरगॉटन डॉटर्स’ नामक किताब की लेखिका भी हैं, जो जनवरी में प्रकाशित हुई थी। इस पुस्तक में उन्होंने अपने व्यक्तिगत सफर को भारत के सबसे वंचित समुदायों की लड़कियों की कहानियों के साथ जोड़ा है। इसमें जमीन स्तर पर उन रुकावटों का वर्णन है, जो लाखों लड़कियों को स्कूल से दूर रखती हैं और उन समाधानों का भी जिक्र है, जो उन्हें फिर से पढ़ाई में लौटने में मदद करते हैं।
इस सम्मान के बारे में बात करते हुए सफीना हुसैन ने कहा, “मुझे यह सम्मान मिलने पर बहुत सम्मान और कृतज्ञता महसूस हो रही है। यह सम्मान भारत में लड़कियों की शिक्षा के लिए चल रहे आंदोलन पर ध्यान आकर्षित करता है और हमारी लड़कियों के साहस, धैर्य और अपना भविष्य बनाने के मजबूत संकल्प को उजागर करता है। यह सम्मान हमारे संकल्प को और मजबूत करता है कि हम वर्ष 2035 तक दस मिलियन (एक करोड़) और लड़कियों तक पहुँच स्थापित करेंगे और हर लड़की को आवाज, चुनाव का अधिकार और आत्मनिर्भरता दिलाएँगे।”
गायत्री नायर लोबो, सीईओ, एजुकेट गर्ल्स ने कहा, यह सम्मान सरकार और स्थानीय समुदायों के साथ लगातार सहयोग के महत्व को दिखाता है। उन्होंने कहा, “हमें बहुत गर्व है कि भारत के ग्रामीण इलाकों की 20 लाख से अधिक लड़कियों को फिर से शिक्षा में वापस लाने के विज़न के लिए टाइम के वैश्विक मंच पर सफीना हुसैन को सम्मानित किया गया है। यह महत्वपूर्ण सम्मान उन लड़कियों तक पहुँच स्थापित करने के लिए चल रही निरंतर साझेदारी के महत्व को रेखांकित करता है, जो अभी-भी शिक्षा से दूर हैं और उन्हें पढ़ाई में बनाए रखने और सफल बनाने के प्रयासों को मजबूत करता है। यह सम्मान हमारे 55,000 से अधिक स्वयंसेवकों, हजारों लैंगिक समानता समर्थकों, भागीदारों और सहयोगियों के समर्पण को भी दर्शाता है, जिनकी मेहनत से यह काम संभव हो पाया है।”
सफीना हुसैन और एजुकेट गर्ल्स को मिली यह पहचान लड़कियों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने के उनके मिशन का एक नया पड़ाव है। इस साल की टाइम वुमन ऑफ द ईयर सूची में टाइम उन हस्तियों को सम्मानित कर रहा है, जिनके बारे में उसका मानना है कि वे “2026 में महिलाओं और लड़कियों के सामने आने वाली सबसे गंभीर समस्याओं पर काम कर रहे हैं।” टाइम 10 मार्च को लॉस एंजेलेस में होने वाले ‘वुमन ऑफ द ईयर लीडरशिप फोरम’ और ‘वुमन ऑफ द ईयर गाला’ में 2026 की वुमन ऑफ द ईयर पुरस्कार का जश्न मनाएगा।
टाइम प्रोफाइल लिंक: Safeena Husain

 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium