26.8 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

गोमिया में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया | आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाने को लेकर गोमिया के आईईएल थाना परिसर में थानापभारी प्रफुल्ल कमार महतो ने बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने की। बैठक में अंचलाधिकारी आफताब आलम, कांग्रेस के गोमिया प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडे सहित जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी वर्ग एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि नागरिकों की सहभागिता भी रही।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व है। सभी समुदायों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए पर्व मनाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता शांति व्यवस्था बनाए रखना है और इसके लिए सभी की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखने तथा किसी भी अफवाह से बचने की अपील की।

अंचलाधिकारी आफताब आलम ने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना तुरंत प्रशासन या थाना को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने कहा कि होली के अवसर पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा। शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने युवाओं से संयम बरतने, नशे से दूर रहने तथा परंपरागत ढंग से पर्व मनाने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहने को कहा।
बैठक के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों ने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया और सभी ने मिलकर होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया।

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading