23.9 C
Ranchi
Monday, July 6, 2026
Advertisement
Home Blog Page 86

गिरिडीह के नगर निकाय चुनाव में शहरी क्षेत्र में भाजपा कमजोर, झामुमो मजबूत : मेयर बनी प्रमिला मेहरा, धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष विनय सौंथानिया और सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई शोभा देवी

0

प्रमिला मेहरा जीत के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार के साथ पहुंची रांची, सीएम हेमंत सोरेन और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन से मिली

कमलनयन

गिरिडीह जिले की तीनों नगर पंचायतों की 59 वार्ड सीटों पर शुक्रवार को  मतगणना के बाद देर शाम आए चुनाव परिणामों ने साफ कर दिया कि शहरी इलाकों में परम्परागत जनाधार वाली पार्टी रही भाजपा का शहरी इलाकों में पकड़ कमजोर हुई है। हालांकि इस बार झारखंड में सम्पन्न नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं हुए, लेकिन भाजपा, झामुमो, कांग्रेस समेत अन्य सियासी दलों ने शहरी पंचायत प्रमुख पदों पर अपने-अपने प्रत्याशियों को समर्थन देकर चुनाव प्रचार के जरिये दलीय बना दिया.

चुनाव नतीजों के मुताबिक गिरिडीह नगर निगम मेयर पद झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा, धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाकपा माले नेता विनय सोंथालिया और सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी शोभा देवी विजयी रही।

गिरिडीह नगर निगम मेयर पद पर झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रमिला मेहरा विजयी रही। विजयी प्रमिला मेहरा को 38091 और रनर रहे भाजपा समर्थित डा. शैलेन्द्र चौधरी को 23492 मत प्राप्त हुए. 11 वार्ड सदस्यों वाले धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर विनय सोंथालिया विजयी रहे।

विजयी सौंथालिया को 3113 वोट मिले, वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी रोविन कुमार को 1635 मत प्राप्त हुए. 12 वार्ड सदस्यों वाले सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद में शोभा देवी विजयी रही। विजयी शोभा देवी को 2012 रनर सुनिता देवी को 1291 वोट प्राप्त हुए.

गिरिडीह नगर निगम मेयर पद पर कांग्रेस को शहरी मतदाताओं ने हाशिये पर लाकर छोड़ दिया। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी समीर राज चौधरी महज हजार वोट ही हासिल ही कर पाये। श्री समीर को महज 1084 वोट प्राप्त हुए।

भाजपा के बागी कामेश्वर पासवान को 3787 मत मिले

अन्य मेयर प्रत्याशियों में भाजपा से बागी होकर चुनावी लड़े भाजपा नेता कामेश्वर पासवान को 3787 मत मिले. आजसू नेता रहे अर्जुन बैठा ने 5708 मत प्राप्त किए. इसी प्रकार जेकेएलएम समर्थित फूल देवी को 2253, भाकपा माले समर्थित गौरव कुमार को 2398, कांग्रेस के बागी योगेश्वर महथा को 912, कृष्णा तुरी को 1969, गोविंद तुरी को 1018, अनिल कुमार दास को 1070, नागेश्वर दास को 748, पंकज कुमार सागर को 418, प्रकाश कुमार दास को 514, प्रदीप पासवान को 976 और बनारसी लाल दास को 637 वोट प्राप्त हुए।

गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में हालांकि भाजपा पूरे दमखम से चुनाव लड़ी. पार्टी के कई बड़े नेताओं ने रोड शो किया. बैठकें कर मतदाताओं को लुभाने और हरसंभव प्रयास कर वोटरों को प्रभावित करने का प्रयास किया, लेकिन जेएमएम संगठन में पार्टी की एकजुटता सफलता की डिप्लोमेसी रणनीति के सामने भाजपा विफल रही.

नागेश्वर दास व प्रकाश दास ने अंतिम समय में प्रमिला मेहरा को समर्थन दिया

इसके अलावा पार्टी से बागी होकर मेयर पद चुनाव लड़े नागेश्वर दास एवं प्रकाश दास ने अंत समय में न सिर्फ जेएमएम समर्थित प्रमिला मेहरा को समर्थन दिया,  बल्कि प्रदेश आलाकमान से नाराज होका भाजपा छोड़ जेएमएम का दामन थाम लिया। भाजपा के बागी नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व पर मेयर प्रत्याशी के समर्थन को लेकर जो बातें कही, उसका भी वोटरों के बीच संदेश पार्टी के खिलाफ गया।

यूजीसी मामले से भाजपा को लगा धक्का 

भाजपा समर्थित प्रत्याशी की पराजय का एक और कारण यूजीसी नियम में बदलाव भी माना जा रहा है। यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज के वोटरों खुलकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में वोट नहीं किया। जिसका फायदा जेएमएम को मिला। सवर्ण समाज के वोटरों को अपने समर्थन में लाने में मंत्री सुदिव्य कुमार, जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत अन्य पार्टी नेताओ ने सक्रिय होकर सवर्णों को विश्वास में लेकर अपने पक्ष में करने में सफल रहे। जिसका लाभ प्रमिला मेहरा को मिला।

मतदान के दिन दर्जन भर ऐसे वोटर जो परम्परागत भाजपा के वोटर रहे हैं. उनका कहना था कि मेयर के लिए भाजपा प्रदेश नेतृत्व किसी भी 365 दिन पार्टी के सक्रिय सेवादार को समर्थन दिया होता तो बात कुछ और होती लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

इसके फलस्वरूप उनलोगों ने भी विकल्प के रूप में प्रमिला मेहरा, कामेश्वर पासवान, अर्जुन बैठा समेत अन्य प्रत्याशी पर विचार करना पड़ा है। शुक्रवार को आए चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया कि झारखंड मे सम्पन्न नगर पंचायतों में भाजपा की पकड़ शहरियों के बीच ढीली हुई. वहीं राज्य की सत्तारुढ़ झामुमो की एकजुटता ने भाजपा को कड़ी चुनौती देते हुए शहरों में जनाधार का दायरा बढ़ाने में कामयाब रही है।

28 फरवरी को निर्वाचित सदस्यों एवं महापौर व अध्यक्ष के लिए अधिसूचना जारी होगी

इस बीच शनिवार को गिरिडीह के उपायुक्त राम निवास यादव, पुलिस अधीक्षक डा. विमल कुमार ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न नगर/पंचायतों के चुनाव के लिए जिलेवासियों को धन्यवाद दिया।

उपायुक्त ने बताया कि 28 फरवरी को निर्वाचित सदस्यों एवं महापौर तथा अध्यक्ष के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। 02 मार्च को सभी निर्वाचित सदस्यों का गजट प्रकाशन किया जायेगा।  07 मार्च को अप्रत्यक्ष निर्वाचन हेतु नोटिस निर्गत किया जाएगा। 07 मार्च से 09 मार्च को नोटिस तामिला कराने की तिथि तय की गई है.

मेयर का शपथ ग्रहण समारोह 16 मार्च को 

महापौर के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 16 मार्च को समाहरणालय सभागार, बड़की सरैया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह 17 मार्च को अनुमंडल कार्यालय सभागार बगोदर-सरिया तथा धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह 18 मार्च को अनुमंडल कार्यालय सभागार खोरीमहुआ में आयोजित किया जाएगा। सभी निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण का समय अपराह्न 04:30 बजे से 05:00 बजे किया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि नगर निगम गिरिडीह के उप महापौर के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में उप विकास आयुक्त श्रीमती स्मृता कुमारी, बड़की सरैया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष के लिए गुलाम समदानी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी तथा धनवार नगर पंचायत के उपाध्यक्ष के लिए अपर समाहर्ता बिजय सिंह बिरूआ को नामित किया गया है।

उन्होंने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया बैठक के दिन ही पूरी की जाएगी। इच्छुक पार्षद निर्धारित प्रारूप में अपना नाम प्रस्तावित एवं समर्थित कर सकेंगे। यदि एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में होते हैं तो मतदान की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। मतदान गुप्त मतपत्र के माध्यम से कराया जाएगा, जिससे पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके।

राम भक्तों के लिए

गोमिया स्टेशन के साथ धनबाद रेल मंडल का सौतेला व्यवहार — माकपा का आरोप

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया | भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गोमिया प्रखंड कमेटी के सचिव राकेश कुमार ने धनबाद रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखकर गोमिया रेलवे स्टेशन के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस रेल मार्ग से होकर जब भी नई एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू होता है, तो गोमिया रेलवे स्टेशन पर उनका ठहराव नहीं दिया जाता, जो स्थानीय जनता के साथ अन्याय है।
राकेश कुमार ने बताया कि हाल ही में धनबाद–भोपाल त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ किया गया है, लेकिन इसका ठहराव भी गोमिया में नहीं रखा गया। उन्होंने इसे चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे यात्रियों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इसी मार्ग से होकर संचालित कोलकाता–मदार, कोलकाता–अहमदाबाद तथा धनबाद–मुंबई जैसी महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव भी गोमिया स्टेशन पर नहीं है, जबकि गोमिया एक औद्योगिक नगरी, बेरमो अनुमंडल मुख्यालय के निकट स्थित तथा रेलवे को भारी राजस्व देने वाला स्टेशन है।
पत्र के माध्यम से माकपा नेता ने मंडल रेल प्रबंधक से अभिलंब उपरोक्त ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो गोमिया की जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसका नेतृत्व पार्टी करेंगे।
औद्योगिक और राजस्व-समृद्ध स्टेशन होने के बावजूद गोमिया की अनदेखी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि रेल प्रशासन जनता की मांग पर कब और क्या कदम उठाता

राम भक्तों के लिए

शादी समारोह में जा रही बुजुर्ग महिला की डायन बिसाही के संदेह में कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से की गई निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित पालकोट थाना क्षेत्र के उमड़ा पंचायत के पंडरापानी गांव में एक वृद्ध महिला की कुल्हाड़ी (टांगी) से काटकर बेरहमी से निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के पीछे ‘डायन-बिसाही’ का संदेह जताया जा रहा है। मृतका की पहचान बघिमा अम्बाटोली गांव निवासी मंगरी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगरी देवी पंडरापानी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। इसी क्रम में एक निर्जन खेल मैदान के समीप स्थित जंगल के समक्ष पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर एकाएक हमला कर दिया। महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, बाद में इसकी सूचना पालकोट थाना पुलिस को दी गई, पालकोट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए , अपने दल बल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर गहराई से छानबीन की और उपस्थित लोगों से पूछताछ करते हुए, उक्त वृद्ध महिला के शव को अपने कब्जे में लेते हुए ,उक्त शवको पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में भिजवाया गया और पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौप दिया गया, पालकोट थाना पुलिस द्वारा उक्त मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है, और अज्ञात अपराधियों की खोज बिन शुरू कर दी गई है l

राम भक्तों के लिए

गुमला नगर परिषद चुनाव अपडेट

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

(वार्ड संख्या 1 से 22 की स्थिति)

अब तक घोषित परिणाम

वार्ड 1 : संगीयश तिर्की

वार्ड 2 : कृष्ण कुमार उर्फ किशोर मिश्रा

वार्ड 3 : प्रवीण टोप्पो

वार्ड 4 : लखन राम

वार्ड 5 : संगीता मंजर

वार्ड 6 : मधु मेरीना लकड़ा

वार्ड 7 : अनिल कुमार यादव

वार्ड 8 : जसवंत कौर

वार्ड 9 : जिसान आलम

वार्ड 10 : फैजान अंसारी

वार्ड 11 : जयराम इंद्रावर

वार्ड 12 : दिलीप भगत

वार्ड 13 : रीता प्रभा खलखो

वार्ड 14 : मोसर्रत परवीन

वार्ड 15 : उमा देवी

वार्ड 16 : नेहा लकड़ा

वार्ड 17 : हेमलता देवी

वार्ड 18 : विजेता मिंज

वार्ड 19 : नूतन रानी

वार्ड 20 : प्रतीक्षारत

वार्ड 21 : शैल मिश्रा

वार्ड 22 : अशोक त्रिपाठी

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने की आरटीई एक्ट के तहत निजी विद्यालयों में 25% आरक्षित सीटों पर नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

जिले के कुल 19 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कुल 226 सीट पर होगा निःशुल्क नामांकन

गुमला : – गुमला उपायुक्त, गुमला प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(सी) के अंतर्गत जिले के मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की प्रवेश कक्षा में 25 प्रतिशत सीट में अभिवंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा की गई।

जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां द्वारा बताया गया कि जिले के कुल 19 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कुल 226 सीट पर अभिवंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बीपीएल बच्चों के नामांकन होने हैं । समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा डीएसई को निर्देश दिया गया कि यदि किसी मान्यताप्राप्त निजी विद्यालय द्वारा प्रवेश कक्षा की 25 प्रतिशत सीट पर आरटीई एक्ट के तहत सुरक्षित सीट पर नामांकन नहीं लिया जाता है तो संबंधित विद्यालय पर करवाई करते हुए सूचित किया जाए।

उपायुक्त द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि वर्ष 2026-27 में इस प्रावधान अंतर्गत नामांकन हेतु 15 मार्च तक आवश्यक रूप से सभी प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए । यदि कोई विद्यालय एंट्री क्लास से हटकर अन्य क्लास में नामांकन लेते हैं तो उन्हें भी 25 प्रतिशत की सीमा के अनुपालन के निर्देश दिए गए।

ज्ञात हो कि इस प्रावधान के अंतर्गत निजी विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा का प्रावधान है, जिसकी सरकार द्वारा प्रतिपूर्ति की जाती है । सभी विद्यालयों को इस एक्ट के अंतर्गत नामांकित सभी बच्चों की सूची दो दिनों में जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया ताकि राशि की प्रतिपूर्ति की जा सके ।

आज की बैठक में मान्यताप्राप्त कुल 19 निजी विद्यालय में से 11 निजी विद्यालयों से प्राचार्य / शिक्षक उपस्थित हुए । उपायुक्त द्वारा इसे गम्भीरता से लेते हुए अनुपस्थित रहने वाले विद्यालय के प्राचार्य को उपायुक्त स्तर से स्पष्टीकरण के लिए निर्देश दिया गया।

उपायुक्त, गुमला ने आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर आवेदन कर निजी विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा का लाभ उठाएं । उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और आरटीई अधिनियम के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने का यह एक सशक्त माध्यम है।

*इस प्रावधान के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु निम्नलिखित विद्यालयों में नामांकन लिया जाना है:*

* सरस्वती विद्या मंदिर, गुमला
* सरस्वती शिशु मंदिर, गुमल
* सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, भरनो
* डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल, गुमला
* संत मेरी स्कूल, कुदा, कामडारा
* चंचल सिग्नेस स्कूल, अरमई
* सरस्वती शिशु मंदिर, भलमंदा
* सोलिटियर एजुकेशनल अकादमी, मकरा
* उर्सुलाईन इंग्लिश मीडियम स्कूल, कोनबीर नवाटोली, बसिया
* उर्सुलाईन इंग्लिश मीडियम स्कूल, टोंगों, चैनपुर
* मॉट फोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोनबीर नवाटोली, बसिया,
* किशोर मोहन लाल साहू, सरस्वती शिशु मंदिर, कयम्बा, पालकोट
* रंजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्यालय, कुदरा, सिसई
* कार्तिक उरांव आदिवासी बाल विद्यालय, निजमा बधराईटोली
* संत अन्ना मध्य विद्यालय, दाउदनगर पुग्गु
* नोट्रेडेम स्कूल, गुमला
* जटया मध्य विद्यालय, बुरहू
* संत जेवियर्स स्कूल, गुमला
* विकास चिल्ड्रेन एकेडमी, विशुनपुर

राम भक्तों के लिए

साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी आमजन की समस्याएँ, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित किया जाए।

जन सुनवाई के दौरान गुमला इस्लामपुर निवासी मो. अफरीदी ने गंभीर बीमारी एवं आवश्यक ऑपरेशन के संबंध में जानकारी देते हुए आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु सहयोग की मांग की।
विशुनपुर निवासी मुनि देवी ने बताया कि उनके पति के निधन (वर्ष 2025) के पश्चात बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक कठिनाई उत्पन्न हो रही है तथा उन्होंने अपने पुत्र का कक्षा 8 में किसी सरकारी आवासीय विद्यालय में नामांकन कराने का आग्रह किया।
वहीं, घाघरा निवासी एक छोटी सी बच्ची करिश्मा साहू ने अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात रखते हुए कक्षा 6 में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गुमला में अपना नामांकन कराने हेतु सहयोग की मांग की।

इसके अतिरिक्त, रायडीह प्रखंड अंतर्गत चिरगाँव (पोस्ट-लुरू) स्थित चाला अखड़ा खोड़हा ग्राम शाखा द्वारा दिनांक 02 मार्च 2026 को फुटकल डांड़, ग्राम चिरगाँव में आयोजित होने वाले पारंपरिक फागुन जतरा के संबंध में भी आवेदन प्रस्तुत किया गया। अवगत कराया गया कि जतरा में पारंपरिक पहान, पुजार, बैगा एवं पहनभरा द्वारा पूजा-विधान सम्पन्न किया जाएगा तथा लगभग 20 खोड़हा दलों द्वारा पारंपरिक जनजातीय सांस्कृतिक नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति संभावित है। उन्होंने उपायुक्त से आर्थिक सहयोग की मांग की

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि व्यक्तिगत आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा फागुन जतरा के आयोजन के दौरान आवश्यक विधि-व्यवस्था एवं समन्वय बनाए रखने हेतु समुचित व्यवस्था की जाए।

जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध है।

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में कल्याण विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में छात्रवृत्ति योजना, साइकिल योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, पीएम-जनमन, डीए-जेगुआ, पीएमजेवीके, एससीए टू टीएसपी, पीएमएएजीवाई, वनाधिकार अधिनियम (FRA), संविधान की धारा 275(1) अंतर्गत योजनाएं, आवासीय विद्यालयों में नामांकन, छात्रावास निर्माण/मरम्मति/जीर्णोद्धार सहित अन्य बिंदुओं की क्रमवार समीक्षा की गई। बैठक में बिजली, सड़क एवं जल जीवन मिशन से संबंधित योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। संबंधित अभियंताओं को कार्यादेश के अनुरूप सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी को योजनाओं का नियमित प्रवेक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया।

पीएम-जनमन एवं आईटीडीए अंतर्गत संचालित योजनाओं की भी प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में 08.03.2026 को कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों में नामांकन हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। जानकारी दी गई कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली में वर्ग 6 में नामांकन हेतु परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। द्वितीय पाली में वर्ग 6, 7 एवं 8 में आश्रम सहित अन्य आवासीय विद्यालयों में नामांकन हेतु परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र के रूप में संत पैट्रिक, संत इग्नासुस एवं उर्सुलाईन कॉन्वेंट विद्यालय निर्धारित किए गए हैं। उपायुक्त ने परीक्षा के सफल एवं पारदर्शी आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, ताकि लक्षित लाभुकों को योजनाओं का समुचित लाभ प्राप्त हो सके।

बैठक में मुख्य रूप से जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन , सहित कल्याण विभाग के अन्य सम्बंधित कर्मी मौजूद रहें।

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त की पहल पर जिले के 31 आंगनबाड़ी केंद्रों में पुनः मनाया गया सामूहिक जन्मोत्सव

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों एवं उनके अभिभावकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बनाने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केदो में अपनापन एवं स्नेहमय, सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण विकसित करने के उद्देश्य से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज जिले के 31 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का सामूहिक जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

जिन बच्चों का जन्मदिन माह के दौरान था, उनके साथ-साथ केंद्र में उपस्थित अन्य बच्चों को भी सम्मिलित कर सामूहिक रूप से जन्मदिन मनाया गया, ताकि प्रत्येक बच्चा स्वयं को विशेष और सहभागी महसूस कर सके। आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के साथ अभिभावकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं मुखियागण की उपस्थिति में केक काटा गया, बच्चों ने गीत गाए, खेल-कूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया तथा पूरे परिसर में उत्साह और आनंद का वातावरण बना रहा।
सभी संबंधित केंद्रों को रंग-बिरंगी विभिन्न सजावटी सामग्रियों से सुसज्जित किया गया और बच्चों के लिए नृत्य, खेल, कविता पाठ एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास, सहभागिता की भावना उत्पन्न हो तथा उक्त केंद्र के प्रति आकर्षण बड़े और आंगनवाड़ी आने के प्रति उत्साह में वृद्धि हो।

उपायुक्त ने कहा है कि यह पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि सुरक्षित एवं खुशहाल बचपन की मजबूत नींव हैं। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे 2½ से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को नियमित रूप से केंद्र भेजें तथा केंद्रों को और अधिक सशक्त बनाने हेतु अपने सुझाव साझा करें।
साथ ही यह भी अवगत कराया गया है कि मार्च माह के द्वितीय सप्ताह में जिला प्रशासन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए वार्षिक खेल दिवस (एनुअल स्पोर्ट्स डे) आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की गई है कि वे इस पहल में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, सम्मानपूर्ण एवं आनंदमय बचपन उपलब्ध हो। सामूहिक जन्मोत्सव का यह आयोजन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने एवं केंद्रों के प्रति आत्मीयता बढ़ाने की दिशा में एक निरंतर संवेदनशील पहल है।

राम भक्तों के लिए

औरापाट मॉडल गांव में मशरूम से आय की नई शुरुआत

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

पहली तुड़ाई में ही लाभुक परिवारों को हुआ प्रत्यक्ष मुनाफा

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित आकांक्षी प्रखंड डुमरी क्षेत्र के औरापाट मॉडल गांव में संचालित मशरूम आजीविका परियोजना अब ठोस परिणाम देने लगी है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में संचालित इस पहल के तहत अब ऑयस्टर मशरूम की पहली तुड़ाई एवं विपणन प्रारंभ हो चुका है, जिससे लाभुक परिवारों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ है।
मशरूम उत्पादन के प्रथम चरण में ही विभिन्न गांवों के लाभुकों को निम्नानुसार मुनाफा प्राप्त हुआ है—
औरापाट – ₹40,000
चांदीपाठ – ₹15,000
कंदापाठ – ₹10,000
चंदावल – ₹14,000
राहावाल – ₹5,000
असुरटोली (लाटापानी) – ₹2,000

यह आय प्रथम तुड़ाई की शुरुआत में ही प्राप्त हुई है, जिससे ग्रामीणों में काफी उत्साह का माहौल है। लाभुक परिवारों ने बताया कि कम लागत एवं सीमित स्थान में शुरू की गई इस खेती से इतनी शीघ्र आय प्राप्त होना उनके लिए आशा की नई किरण लेकर आया है।

परियोजना के अंतर्गत डुमरी प्रखंड के 500 PVTG एवं जनजातीय परिवारों को चरणबद्ध रूप से जोड़ा जा रहा है। प्रथम चरण में औरापाट के 45 परिवारों को मशरूम किट एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। अब उत्पादन एवं विपणन की प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है।
जिला योजना शाखा द्वारा APP Aggregate, खूँटी के सहयोग से संचालित इस योजना के तहत लाभुकों को तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण एवं टूल किट उपलब्ध कराई गई है। साथ ही, एजेंसी द्वारा उत्पादित मशरूम का बाय-बैक सुनिश्चित किए जाने से किसानों को बाजार की चिंता से मुक्ति मिली है और उन्हें उनकी उपज का सुनिश्चित मूल्य प्राप्त हो रहा है।
आगामी चरण में मशरूम प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना, स्वयं सहायता समूहों का सुदृढ़ीकरण, पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग तथा मूल्य संवर्धित उत्पादों (पाउडर, चिप्स, बड़ी, पापड़) के निर्माण की दिशा में कार्य किया जाएगा।

राम भक्तों के लिए

होली पर्व पर सखी मंडलों द्वारा बनाए गए हर्बल लाल – गुलाल प्रोडक्ट का हुआ शुभारंभ

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के कार्यालय कक्ष गुमला में रंगों के पावन त्यौहार होली के अवसर पर आज शुक्रवार को पलाश–जेएसएलपीएस द्वारा गठित आदर्श स्वयं सहायता समूह, तर्री, फसिया की दीदियों द्वारा तैयार हर्बल लाल – गुलाल को उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित को भेंट करते डॉ हुए इसका विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने सखी मंडलों की दीदियों को हर्बल गुलाल लगाकर होली पर्व की अग्रिम बधाई एंव शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि सदर प्रखंड अंतर्गत आदर्श स्वयं सहायता समूह, तर्री, फसिया की महिलाओं द्वारा फूलों, हल्दी, चुकंदर, पालक एवं अन्य वनस्पतियों से पारंपरिक विधि के माध्यम से प्राकृतिक रंग तैयार कर उसे सुखाकर एवं छानकर लाल – गुलाल बनाया गया है। इस संपूर्ण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के रासायनिक तत्वों का प्रयोग नहीं किया गया है, जिससे यह लाल – गुलाल पूर्णतः त्वचा के लिए सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल है।

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि होली के इस पावन अवसर पर सभी लोग स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल का उपयोग करें। इससे जहां सुरक्षित एवं स्वस्थ्य होली मनाई जा सकेगी, वहीं स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलने से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक स्थिति में काफी सुधार भी होगा।

यह हर्बल लाल – गुलाल समाहरणालय परिसर स्थित गुमला हाट एवं जशपुर रोड स्थित जोहार मिलेट कैफे में उपलब्ध है। जिलेवासी इन दोनों स्थानों से हर्बल गुलाल का क्रय कर सकते हैं।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जेएसएलपीएस एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium